Current Affairs : 03-04 January 2025

·       भारत में 3 जनवरी को सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई जाती है। वे भारत की पहली महिला शिक्षिका, कवयित्री और समाज सुधारक थीं।

·       भोपाल में 31वां राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया।

·       राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बेंगलुरु में निमहांस के स्वर्ण जयंती समारोह में नए मनोचिकित्सा ब्लॉककेंद्रीय प्रयोगशाला परिसर और छात्रावास भवन का उद्घाटन किया।

·       केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को सुधारने के लिए ₹12,500 करोड़ की परियोजनाओं की घोषणा की।

·       भारत में 2020 में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन 2019 की तुलना में 7.93% कम हुआ।

·       सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में प्रदान किए जाएंगे।

·       केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में "जम्मू कश्मीर एंड लद्दाख – थ्रो द एजेज" पुस्तक का लोकार्पण किया।

·       कोयंबटूर के गन्ना प्रजनन संस्थान के वैज्ञानिकों ने गन्ने के रस का पाउडर विकसित किया, जिससे किसी भी मौसम में इसका आनंद लिया जा सकता है।

·       भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के अनुसार, दिसंबर 2024 में यूपीआई के माध्यम से लगभग 16.73 अरब वित्तीय लेनदेन हुए।

·       गृह मंत्रालय ने कैदियों के बीच जाति-आधारित भेदभाव से निपटने के लिए मॉडल जेल मैनुअल, 2016 और मॉडल जेल एवं सुधार सेवा अधिनियम, 2023 में संशोधन किया।



Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill