CA Quiz : 01-02 January 2025

Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and other similar examinations.
प्रश्न 1 देश में कुल वार्षिक भूजल पुनर्भरण में कितनी वृद्धि हुई है -
  • (अ) 1 बिलियन क्यूबिक मीटर
  • (ब) 10 बिलियन क्यूबिक मीटर
  • (स) 15 बिलियन क्यूबिक मीटर
  • (द) 20 बिलियन क्यूबिक मीटर
उत्तर : 15 बिलियन क्यूबिक मीटर
व्याख्या :
देश में कुल वार्षिक भूजल पुनर्भरण में 15 बिलियन क्यूबिक मीटर की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जबकि वर्ष 2024 में भूजल निकासी में तीन बिलियन क्यूबिक मीटर की कमी आई है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने वर्ष 2024 के लिए गतिशील भूजल संसाधन मूल्यांकन रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार कुल वार्षिक भूजल पुनर्भरण का मूल्यांकन 446 बिलियन क्यूबिक मीटर से अधिक किया गया है। सभी उपयोगों के लिए वार्षिक भूजल निकासी 245 बिलियन क्यूबिक मीटर से अधिक है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पूर्वोत्तर राज्यों में भूजल के सौ प्रतिशत नमूने सिंचाई के लिए उत्कृष्ट श्रेणी में हैं।
प्रश्न 2 “सूर्यकिरण” सैन्य अभ्यास का 18वां संस्करण किस स्थान पर आयोजित किया गया -
  • (अ) काठमांडू
  • (ब) लुंबिनी
  • (स) पोखरा
  • (द) गोरखा
उत्तर : लुंबिनी
व्याख्या :
भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार के लिए सैन्य अभ्यास सूर्यकिरण का 18वां संस्करण लुंबिनी के रूपन्देही में शुरू हुआ। इस बटालियन-स्तरीय संयुक्त सैन्य अभ्यास का उद्देश्‍य कठिन परिस्थितियों में आतंकवाद का मुकाबला, संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुसार शांति मिशन की स्थापना, आपदा प्रबंधन और राहत कार्य, आंतरिक क्षमता निर्माण और पर्यावरण संरक्षण है।
प्रश्न 3 वर्ष 2024 में भारतीय बैंकों की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियाँ (GNPA) किस स्तर पर पहुँच गई -
  • (अ) 4.5%
  • (ब) 3.2%
  • (स) 2.6%
  • (द) 0.6%
उत्तर : 2.6%
व्याख्या :
भारतीय रिजर्व बैंक की ताजा वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट के अनुसार, भारत के बैंकों की परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार हुआ है और उनकी सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियाँ (जीएनपीए) सितंबर 2024 में कुल अग्रिम के 2.6 प्रतिशत तक कम हो गई है। यह पिछले 12 वर्षों में सबसे कम है। इस अवधि के दौरान शुद्ध एनपीए अनुपात लगभग 0.6 प्रतिशत रहा है।
प्रश्न 4 आरटीजीएस में लेनदेन की न्यूनतम सीमा कितनी है -
  • (अ) 50,000 रुपये
  • (ब) 1 लाख रुपये
  • (स) 2 लाख रुपये
  • (द) कोई सीमा नहीं
उत्तर : 2 लाख रुपये
व्याख्या :
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए बीते सोमवार को सभी बैंकों को दिशा-निर्देश दिया है कि वे आरटीजीएस या एनईएफटी प्रणाली का उपयोग करके लेनदेन शुरू करने से पहले पैसा भेजने वालों को लाभार्थी के बैंक खाते का नाम वैरिफाई करने की सुविधा प्रदान करें। केंद्रीय बैंक के इस कदम से आरटीजीएस और एनईएफटी के जरिए लेनदेन करना और सुरक्षित हो जाएगा। इस सुविधा को लागू करने के लिए आरबीआई ने सभी बैंकों को एक अप्रैल, 2025 तक की डेडलाइन दी है। आरबीआई द्वारा जारी सर्कुलर के मुताबिक सभी बैंक जो आरटीजीएस और एनईएफटी के प्रत्यक्ष सदस्य या उप-सदस्य हैं, उन्हें सलाह दी गई है कि वे 1 अप्रैल, 2025 से पहले यह सुविधा प्रदान करें। आरटीजीएस एक रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम है। इसमें रियल टाइम में आसानी से बिना किसी देरी के पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है। यह सुविधा 24/7 उपलब्ध है। इसमें लेनदेन करने की न्यूनतम सीमा 2 लाख रुपये है।
प्रश्न 5 केंद्र सरकार ने केरल के वायनाड में 30 जुलाई को हुई भूस्खलन की घटना को किस श्रेणी में रखा है -
  • (अ) सामान्य प्राकृतिक आपदा
  • (ब) गंभीर प्राकृतिक आपदा
  • (स) अत्यंत गंभीर प्राकृतिक आपदा
  • (द) विशेष प्राकृतिक आपदा
उत्तर : अत्यंत गंभीर प्राकृतिक आपदा
व्याख्या :
केंद्र सरकार ने केरल के वायनाड में 30 जुलाई को हुए भीषण भूस्खलन के व्यापक असर को देखते हुए इसे अत्यंत गंभीर प्राकृतिक आपदा घोषित किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केरल सरकार को सूचित किया है कि राज्य आपदा प्रबंधन कोष से दी गई प्रारंभिक सहायता के अलावा अंतरमंत्रालयीय केंद्रीय दल के मूल्यांकन के बाद राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से अतिरिक्त मदद दी जाएगी। वायनाड जिले के मेपद्दी में भूस्खलन की तीव्रता और नुकसान को देखते हुए केंद्रीय दल ने इसे अत्यंत गंभीर प्रकृति की आपदा माना है। 30 जुलाई को वायनाड के चूरलमाला और मुंडाक्काई क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण हुए भीषण भूस्खलन से दो सौ से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई थी, बहुत से लोग घायल हुए थे और हजारों लोग विस्थापित हो गए थे। यह केरल में सबसे खतरनाक प्राकृतिक आपदाओं में से एक थी।
प्रश्न 6 देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन हैं -
  • (अ) ममता बनर्जी
  • (ब) अशोक गहलोत
  • (स) एन. चंद्रबाबू नायडू
  • (द) योगी आदित्यनाथ
उत्तर : एन. चंद्रबाबू नायडू
व्याख्या :
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। उनके पास 931 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 15 लाख रुपए की संपत्ति के साथ सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं। 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 52.59 करोड़ रुपए, जबकि कुल संपत्ति 1,630 करोड़ रुपए है।
प्रश्न 7 स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) को ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ का दर्जा दूसरी बार कब तक के लिए मिला है -
  • (अ) जनवरी 2024 से जनवरी 2025
  • (ब) जनवरी 2025 से जनवरी 2026
  • (स) दिसंबर 2023 से दिसंबर 2024
  • (द) दिसंबर 2024 से दिसंबर 2025
उत्तर : जनवरी 2025 से जनवरी 2026
व्याख्या :
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) को जनवरी 2025 से जनवरी 2026 तक के लिए ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट, इंडिया द्वारा प्रतिष्ठित ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ का दर्जा दिया गया है। सेल को दूसरी बार यह सर्टिफिकेट मिला है। इससे पहले दिसंबर 2023 से दिसंबर 2024 तक के लिए उसे यह दर्जा दिया गया था। यह जानकारी भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
प्रश्न 8 हाल ही में (दिसंबर 2024 में) वितुल कुमार को किस संगठन का महानिदेशक नियुक्त किया गया है -
  • (अ) भारतीय सेना
  • (ब) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)
  • (स) सीमा सुरक्षा बल (BSF)
  • (द) राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG)
उत्तर : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)
व्याख्या :
IPS ऑफिसर वितुल कुमार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के नए महानिदेशक यानी DG बने। इससे पहले वितुल कुमार CRPF में ही ADG ऑपरेशंस के पद पर कार्यरत थे। वे 1993 बैच के UP कैडर IPS हैं।
प्रश्न 9 एडवांस पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम (APIS) के तहत एयरलाइंस को यात्रियों का डेटा कब से देना अनिवार्य होगा -
  • (अ) 1 जनवरी 2025
  • (ब) 1 अप्रैल 2025
  • (स) 1 जुलाई 2025
  • (द) 1 दिसंबर 2025
उत्तर : 1 अप्रैल 2025
व्याख्या :
एयरलाइंस कंपनियों को 1 अप्रैल, 2025 से सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का डेटा कस्टम विभाग को देना होगा। यह नियम भारतीय कस्टम विभाग के ‘एडवांस पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम (APIS)’ के तहत लागू किया जाएगा। इसका मकसद विदेश से आने-जाने वाले यात्रियों की पहले से पहचान करना और किसी भी तरह के सुरक्षा खतरे को कम करना है।
प्रश्न 10 सैयद किरमानी की ऑटोबायोग्राफी का नाम क्या है -
  • (अ) क्रीज
  • (ब) स्टम्प्ड
  • (स) द विकेटकीपर
  • (द) 1983 की जीत
उत्तर : स्टम्प्ड
व्याख्या :
भारत के 1983 वर्ल्ड कप विजेता विकेटकीपर सैयद किरमानी ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'स्टम्प्ड' लॉन्च की। किरमानी ने ऑटोबायोग्राफी में अपने जीवन और क्रिकेट करियर के बारे में बताया है। इसे पेंग्विन के लंदन पब्लिकेशन ने पब्लिश किया है। किरमानी के साथ देबाशीष सेनगुप्ता और दक्षेश पाठक भी किताब के ऑथर हैं।
प्रश्न 11 हाल ही में (दिसंबर 2024 में) डीबीएस बैंक इंडिया के नए सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
  • (अ) सुरोजित शोम
  • (ब) रजत वर्मा
  • (स) नितिन शर्मा
  • (द) अनिल गुप्ता
उत्तर : रजत वर्मा
व्याख्या :
रजत वर्मा, जो वर्तमान में DBS बैंक इंडिया के इंस्टीट्यूशनल बैंकिंग ग्रुप के प्रमुख हैं, को 1 मार्च 2025 से DBS बैंक इंडिया का नया CEO नियुक्त किया गया है। यह घोषणा सुरोजित शोम के सेवानिवृत्त होने के बाद की गई है, जो 2015 से इस पद पर थे।
प्रश्न 12 चीन की नई हाई-स्पीड ट्रेन CR450 की परीक्षण गति कितनी है -
  • (अ) 350 किमी/घंटा
  • (ब) 400 किमी/घंटा
  • (स) 450 किमी/घंटा
  • (द) 500 किमी/घंटा
उत्तर : 450 किमी/घंटा
व्याख्या :
चीन ने CR450, दुनिया की सबसे तेज़ हाई-स्पीड ट्रेन प्रोटोटाइप, का परिचय दिया है, जिसमें परीक्षण गति 450 किमी/घंटा तक पहुंच गई है। यह वर्तमान CR400 फुक्सिंग ट्रेनों (350 किमी/घंटा) को पार करते हुए रेल प्रौद्योगिकी में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो गति के साथ-साथ ऊर्जा दक्षता, सुरक्षा और यात्रियों की आरामदायकता में भी सुधार करता है।
प्रश्न 13 24वीं राष्ट्रीय वनवासी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किस शहर में किया गया
  • (अ) जयपुर
  • (ब) रांची
  • (स) रायपुर
  • (द) लखनऊ
उत्तर : रायपुर
व्याख्या :
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित चौबीसवीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हो गया है। अंतिम दिन खेले गए फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में संथाल परगना ने केरल को टाई ब्रेकर में एक के मुकाबले चार गोल से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। केरल की टीम उपविजेता रही और झारखंड की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में मुख्य रूप से फुटबॉल और तीरंदाजी के मुकाबले हुए। राष्ट्रीय वनवासी क्रीडा प्रतियोगिता में देश के उनतीस राज्यों के साथ ही नेपाल के लगभग छह सौ जनजातीय बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया।
प्रश्न 14 ‘वन नेशन-वन सब्सक्रिप्शन’ पहल का उद्देश्य क्या है -
  • (अ) छात्रों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करना
  • (ब) शोध-पत्रिकाओं की आसान उपलब्धता सुनिश्चित करना
  • (स) अंतरराष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्रदान करना
  • (द) नई विश्वविद्यालयों की स्थापना करना
उत्तर : शोध-पत्रिकाओं की आसान उपलब्धता सुनिश्चित करना
व्याख्या :
केंद्र सरकार ने 1 जनवरी 2025 से ‘वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन’ (ONOS) पहल की शुरुआत की है। इसके तहत भारत के 6,300 से ज्यादा सरकारी कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों में पढ़ने वाले करीब 1.8 करोड़ छात्रों और शोधकर्ताओं को दुनिया के 30 बड़े प्रकाशकों से नि:शुल्क 13,000 से अधिक शोध-पत्रिकाएं प्राप्त हो सकेंगी। इस पहल का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों, शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों को दुनिया भर के महत्वपूर्ण शोध पत्रों और लेखों तक आसान पहुंच प्रदान करना है।
प्रश्न 15 ‘वन नेशन-वन सब्सक्रिप्शन’ पहल को लागू करने की जिम्मेदारी किसे दी गई है -
  • (अ) यूजीसी
  • (ब) इन्फ्लिबनेट
  • (स) शिक्षा मंत्रालय
  • (द) एआईसीटीई
उत्तर : इन्फ्लिबनेट
व्याख्या :
इस योजना के लिए केंद्र ने 6,000 करोड़ रुपये आवंटित किया है जो 2025 से 2027 तक तीन वर्ष की अवधि के लिए है। इस धनराशि का उपयोग शोध पत्रिकाओं की सब्सक्रिप्शन शुल्क को कवर करने और भारतीय शोधकर्ताओं को अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में अपने शोध प्रकाशित करने के लिए सहायता देने के लिए किया जाएगा। इस योजना को लागू करने की जिम्मेदारी INFLIBNET (इन्फ्लिबनेट) को दी गई है जोकि एक स्वायत्त केंद्र है। यह संस्था विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अधीन काम करता है। इन्फ्लिबनेट इन सभी संस्थानों को डिजिटल रूप से शोध पत्रिकाओं की पहुंच प्रदान करेगा। यह पहल यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेगी कि भारत के सभी छात्र और शोधकर्ता, चाहे वे किसी भी क्षेत्र में हों, उच्च गुणवत्ता वाली शोध सामग्री का उपयोग कर सकें।
प्रश्न 16 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) को कब तक जारी रखने की मंजूरी दी गई है -
  • (अ) 2023-24
  • (ब) 2024-25
  • (स) 2025-26
  • (द) 2026-27
उत्तर : 2025-26
व्याख्या :
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना (RWBCIS) को 2025-26 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है। इन योजनाओं का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं से फसल को होने वाले नुकसान पर किसानों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। गौरतलब है कि इसके लिए 2021-22 से 2025-26 तक कुल 69,515 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। इस फैसले से देशभर के किसानों को लाभ मिलेगा, जिससे उन्हें फसल खराब होने पर आर्थिक मदद मिल सकेगी। इस योजना को और बेहतर बनाने के लिए सरकार ने 824 करोड़ रुपये लागत का नवाचार और तकनीक फंड की स्थापना की है।
प्रश्न 17 YES-TECH प्रणाली का मुख्य उद्देश्य क्या है?
  • (अ) सटीक मौसम की जानकारी देना
  • (ब) फसल उत्पादन का अनुमान लगाना
  • (स) किसान ऋण प्रदान करना
  • (द) अंतरराष्ट्रीय बाजार में फसल बेचने में सहायता
उत्तर : फसल उत्पादन का अनुमान लगाना
व्याख्या :
केंद्र सरकार ने फसल के उत्पादन का सही अनुमान लगाने के लिए YES-TECH (यील्ड एस्टिमेशन सिस्टम) नामक एक नई प्रणाली शुरू की है। यह प्रणाली सैटेलाइट और रिमोट सेंसिंग तकनीक का उपयोग करती है जिससे फसल उत्पादन का अनुमान लगाने के लिए पारंपरिक फसल कटाई प्रयोगों की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। अभी तक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र सहित 9 राज्यों ने इस प्रणाली को अपनाया है। मध्य प्रदेश पूरी तरह से YES-TECH के जरिए ही बीमा क्लेम की गणना कर रहा है। WINDS (वेदर इंफॉर्मेशन एंड नेटवर्क डेटा सिस्टम) नामक नई योजना के तहत किसानों को सटीक मौसम जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन (AWS) और पंचायत स्तर पर ऑटोमैटिक रेन गेज (ARG) लगाए जाएंगे।
प्रश्न 18 2025 को ‘सुधारों का वर्ष’ किसने घोषित किया है?
  • (अ) शिक्षा मंत्रालय
  • (ब) कृषि मंत्रालय
  • (स) रक्षा मंत्रालय
  • (द) पर्यावरण मंत्रालय
उत्तर : रक्षा मंत्रालय
व्याख्या :
रक्षा मंत्रालय ने मौजूदा और भविष्य के सुधारों को गति देने के लिए 2025 को ‘सुधारों का वर्ष’ के रूप में मनाने का फैसला लिया है। इसका उद्देश्य सशस्त्र बलों को बहु-क्षेत्रीय एकीकृत संचालन में सक्षम तकनीकी रूप से उन्नत युद्ध-तैयार बल में बदलना है। रक्षा मंत्री​ राजनाथ सिंह ने नए साल की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्रालय के सभी सचिवों के साथ विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं, सुधारों और आगे की राह की प्रगति की समीक्षा करने के लिए एक बैठक की।
प्रश्न 19 ग्रीन GDP के लिए पारिस्थितिकी तंत्र का मूल्यांकन शुरू करने वाला पहला राज्य कौन सा है?
  • (अ) उत्तर प्रदेश
  • (ब) छत्तीसगढ़
  • (स) मध्य प्रदेश
  • (द) राजस्थान
उत्तर : छत्तीसगढ़
व्याख्या :
वन पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं को ग्रीन जीडीपी के साथ जोड़ने की पहल शुरू करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन गया है। इस पहल के द्वारा पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं के व्यापक मूल्य को मापकर छत्तीसगढ़ के सतत विकास में रेखांकित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य मे संयुक्त वन प्रबंधन कार्यक्रम ने स्थानीय समुदायों को और अधिक सशक्त बनाया है। गुरु घासीदास, कांगेर घाटी और इंद्रावती जैसे राष्ट्रीय उद्यानों के साथ, छत्तीसगढ़ में प्रकृति आधारित पर्यटन के लिए असीम संभावनाएं हैं।
प्रश्न 20 स्विट्जरलैंड में बुर्का पहनने पर बैन के उल्लंघन पर कितना जुर्माना लगाया जा सकता है?
  • (अ) 500 स्विस फ्रैंक
  • (ब) 1,000 स्विस फ्रैंक
  • (स) 2,000 स्विस फ्रैंक
  • (द) 5,000 स्विस फ्रैंक
उत्तर : 1,000 स्विस फ्रैंक
व्याख्या :
स्विट्जरलैंड में 1 जनवरी से महिलाओं के पब्लिक प्लेस पर हिजाब, बुर्का या किसी अन्य तरीके से पूरी तरह मुंह ढंकने पर बैन लागू हो गया। इस कानून का उल्लंघन करने पर 1,000 स्विस फ्रैंक यानी लगभग 96 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा। स्विट्जरलैंड से पहले बेल्जियम, फ्रांस, डेनमार्क, ऑस्ट्रिया, नीदरलैंड, और बुलगारिया में भी इसे लेकर कानून बनाया जा चुका है।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill