CA Quiz : 03-04 January 2025
Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
- प्रश्न 1 केएस मणिलाल ने लैटिन पुस्तक ‘हॉर्टस मालाबारिकस’ का अनुवाद किन भाषाओं में किया -
-
- (अ) हिंदी और अंग्रेजी
- (ब) मलयालम और तमिल
- (स) अंग्रेजी और मलयालम
- (द) संस्कृत और अंग्रेजी
उत्तर : अंग्रेजी और मलयालम
व्याख्या :
प्राचीन लैटिन पुस्तक ‘हॉर्टस मालाबारिकस’ का अंग्रेजी और मलयालम में अनुवाद करने वाले प्रख्यात वनस्पति विज्ञानी एवं पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित के. एस. मणिलाल का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। के. एस. मणिलाल का पूरा नाम कट्टुंगल सुब्रह्मण्यन मणिलाल था। वह कालीकट विश्वविद्यालय में वनस्पति विज्ञान विभाग के पूर्व प्रमुख थे। मणिलाल ने कई किताबें लिखीं और 200 से ज्यादा शोध पत्र प्रकाशित किए। इसके अलावा उन्होंने कई नए पादपों की प्रजातियों की भी खोज की। उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए केंद्र ने उन्हें 2020 में पद्मश्री से सम्मानित किया।
- प्रश्न 2 लद्दाख में कृत्रिम बर्फ बनाने की मशीन का अविष्कार किसने किया -
-
- (अ) लद्दाख स्की और स्नोबोर्ड एसोसियेशन
- (ब) भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद
- (स) रामकी एनवायरो प्लांट
- (द) नमामि गंगे मिशन
उत्तर : लद्दाख स्की और स्नोबोर्ड एसोसियेशन
व्याख्या :
लद्दाख में लद्दाख स्की और स्नोबोर्ड एसोसियेशन ने कारगिल में बर्फ बनाने की एक कृत्रिम मशीन का अविष्कार किया है। इससे लद्दाख में शीतकालीन पर्यटन और खेलकूद को बढावा मिलेगा। मशीन द्वारा केवल एक घंटे के भीतर 15 फुट लम्बे और पांच फुट चौडे क्षेत्र में बर्फ की एक इंच मोटी परत जमाई जा सकती है। स्किई स्थल और अन्य शीतकालीन खेलों के प्रशिक्षण के लिए यह पर्याप्त होगा।
- प्रश्न 3 वर्ष 2023-24 में भारत के कुल निर्यात में वस्त्र और परिधान (टीऔरए) का योगदान कितना प्रतिशत था -
-
- (अ) 3.9%
- (ब) 6.8%
- (स) 8.21%
- (द) 10.5%
उत्तर : 8.21%
व्याख्या :
भारत दुनिया में वस्त्र और परिधान का छठा सबसे बड़ा निर्यातक है। वस्त्र और परिधान के ग्लोबल व्यापार में भारत की हिस्सेदारी 3.9 प्रतिशत है। भारत के कुल निर्यात में हस्तशिल्प सहित वस्त्र और परिधान (टीऔरए) की हिस्सेदारी वर्ष 2023-24 में उल्लेखनीय 8.21 प्रतिशत है।
- प्रश्न 4 2-3 दिसंबर 1984 की रात भोपाल गैस त्रासदी में किस गैस का रिसाव हुआ था -
-
- (अ) मिथाइल अल्कोहल
- (ब) मिथाइल आइसो साइनेट (MIC)
- (स) कार्बन मोनोऑक्साइड
- (द) नाइट्रोजन ऑक्साइड
उत्तर : मिथाइल आइसो साइनेट (MIC)
व्याख्या :
भोपाल की यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का 337 मीट्रिक टन जहरीला कचरा 40 साल बाद हटाया गया। यूनियन कार्बाइड के रासायनिक कचरे को इंदौर के पास पीथमपुर (धार जिला) के आशापुरा गांव में स्थित रामकी एनवायरो फैक्ट्री में जलाया जाएगा। रामकी एनवायरो प्लांट, सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के दिशा-निर्देशानुसार से संचालित है। 2 और 3 दिसंबर, 1984 की रात यूनियन कार्बाइड कीटनाशक फैक्ट्री से जहरीले मिथाइल आइसो साइनेट (MIC) गैस का रिसाव हुआ था। इस घटना में लगभग 5479 लोगों की मौत हुई थी।
- प्रश्न 5 2025 में द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त करने वाले अरमांडो एग्नेलो कोलाको किस खेल के कोच हैं?
-
- (अ) हॉकी
- (ब) बैडमिंटन
- (स) फुटबॉल
- (द) शूटिंग
उत्तर : फुटबॉल
व्याख्या :
द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित श्रेणी)
1. सुभाष राणा (पैरा-शूटिंग)
2. दीपाली देशपांडे (शूटिंग)
3. संदीप सांगवान (हॉकी)
द्रोणाचार्य पुरस्कार (आजीवन श्रेणी)
1. एस. मुरलीधरन (बैडमिंटन)
2. अर्मांडो एग्नेलो कोलाको (फुटबॉल)
- प्रश्न 6 नितिन गडकरी ने दिल्ली की परिवहन व्यवस्था के लिए कितनी राशि की परियोजनाओं की घोषणा की -
-
- (अ) ₹8,500 करोड़
- (ब) ₹12,500 करोड़
- (स) ₹10,000 करोड़
- (द) ₹15,000 करोड़
उत्तर : ₹12,500 करोड़
व्याख्या :
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने और शहर में भीड़-भाड़ तथा प्रदूषण कम करने के लिए 12 हजार 500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा की है। उन्होंने केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि से भी दिल्ली के लिए 1200 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।
- प्रश्न 7 वर्ष 2020 में भारत के ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में 2019 की तुलना में कितनी कमी आई ;
-
- (अ) 5.23%
- (ब) 7.93%
- (स) 8.72%
- (द) 6.34%
उत्तर : 7.93%
व्याख्या :
भारत में, वर्ष 2020 में ग्रीनहाउस गैस का कुल उत्सर्जन वर्ष 2019 की तुलना में सात दशमलव नौ तीन प्रतिशत घटा है। संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन प्रारूप सम्मेलन के चौथे संस्करण में भारत की रिपोर्ट में कहा गया है कि आर्थिक विकास के साथ-साथ कार्बन गैस का उत्सर्जन घटना भी जारी है। जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (यूएनएफसीसीसी) को भारत की चौथी द्विवार्षिक अद्यतन रिपोर्ट (बीयूआर-4) 30 दिसंबर 2024 को प्रस्तुत की गई।
- प्रश्न 8 थोक मूल्य सूचकांक के आधार वर्ष को 2022-23 तक अद्यतन करने के लिए किसकी अध्यक्षता में 18 सदस्यीय कार्य समूह का गठन किया है।
-
- (अ) जयंत चौधरी
- (ब) राजनाथ सिंह
- (स) रमेश चंद
- (द) यशस्वी जायसवाल
उत्तर : रमेश चंद
व्याख्या :
केंद्र सरकार ने थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधार वर्ष को 2022-23 तक अद्यतन करने के लिए नीति आयोग के प्रोफेसर रमेश चंद की अध्यक्षता में 18 सदस्यीय कार्य समूह का गठन किया है। प्रोफेसर रमेश चंद की अध्यक्षता में गठित कार्य समूह में विभिन्न सरकारी विभागों, आर्थिक सलाहकार निकायों और गैर-आधिकारिक विशेषज्ञों के 17 अन्य प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। कार्य समूह को अधिसूचना के जारी होने के 18 महीने के भीतर अपनी अंतिम रिपोर्ट आर्थिक सलाहकार के कार्यालय को प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
- प्रश्न 9 हाल ही में (जनवरी 2025 में) “जम्मू कश्मीर एंड लद्दाख – थ्रो द एजेज” पुस्तक का विमोचन किसने किया?
-
- (अ) राजनाथ सिंह
- (ब) अमित शाह
- (स) ज्योतिरादित्य सिंधिया
- (द) जयंत चौधरी
उत्तर : अमित शाह
व्याख्या :
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में पुस्तक “जम्मू कश्मीर एंड लद्दाख – थ्रो द एजेज” का लोकार्पण करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर से अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 हटने के बाद आंतकी गतिविधियों में उल्लेखनीय कमी देखी गई है। उन्होंने बताया कि इसके बाद से आतंकी गतिविधियों में 70 प्रतिशत तक की कमी आई है। यह पुस्तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के तीन हजार वर्षों के इतिहास को समेटे हुए है। हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित यह किताब नेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया और भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद के साझा प्रयास का परिणाम है।
- प्रश्न 10 अर्जुन पुरस्कार किन खिलाड़ियों को दिया जाता है -
-
- (अ) जीवनभर के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए
- (ब) पिछले चार वर्षों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए
- (स) प्रशिक्षकों को
- (द) विश्वविद्यालयों को
उत्तर : पिछले चार वर्षों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए
व्याख्या :
‘खेलों और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार’ पिछले चार वर्षों की अवधि में अच्छे प्रदर्शन और नेतृत्व, खेल कौशल और अनुशासन की भावना दिखाने के लिए दिया जाता है।
- प्रश्न 11 खेल रत्न अवार्ड 2025 से कितने एथलीटों को सम्मानित किया जायेगा -
-
- (अ) 2
- (ब) 3
- (स) 4
- (द) 5
उत्तर : 4
व्याख्या :
युवा मामले और खेल मंत्रालय ने ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली मनु भाकर, वह 18 वर्ष की उम्र में ही शतरंज के विश्व चैंपियन डी.गुकेश, हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत और टी64 कैटेगरी की हाई-जंप प्रतियोगिता में पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार के लिए खेल रत्न पुरस्कार की घोषणा की। राष्ट्रपति 17 जनवरी 2025 को पुरस्कार प्रदान करेंगे। इसके अलावा खेल मंत्रालय ने कुल 32 एथलीटों की सूची जारी की है, जिन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 17 पैरा एथलीटों को रखा गया है।
- प्रश्न 12 भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कौन बने हैं -
-
- (अ) श्री जियाम्बी जियाम्बी
- (ब) श्री भुवनेश कुमार
- (स) श्री एमर्सन मनांगाग्वा
- (द) श्री रितेश कुमार
उत्तर : श्री भुवनेश कुमार
व्याख्या :
श्री भुवनेश कुमार ने बुधवार को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का पदभार ग्रहण किया। वह उत्तर प्रदेश कैडर के 1995 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
- प्रश्न 13 जिम्बॉब्वे में मृत्युदंड के संबंध में कौन सा तथ्य सही है -
-
- (अ) जिम्बॉब्वे में 2005 के बाद किसी को फांसी नहीं दी गई है।
- (ब) राष्ट्रपति एमर्सन ने 1960 में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मृत्युदंड का समर्थन किया था।
- (स) नए कानून के तहत हत्या जैसे अपराधों पर भी मृत्युदंड दिया जाएगा।
- (द) जिम्बॉब्वे में मृत्युदंड का कभी उपयोग नहीं किया गया है।
उत्तर : जिम्बॉब्वे में 2005 के बाद किसी को फांसी नहीं दी गई है।
व्याख्या :
जिम्बॉब्वे के राष्ट्रपति एमर्सन मनांगाग्वा ने देश में मृत्युदंड पर रोक लगाने के लिए बनाए गए नए कानून पर हस्ताक्षर कर दिये हैं। वहां की संसद में मौत की सजा को खत्म करने के संबंध में हाल में हुए मतदान के बाद राष्ट्रपति एमर्सन ने यह कदम उठाया है।हालांकि जिम्बॉब्वे में 2005 से अब तक किसी को फांसी नहीं दी गई है, लेकिन देश के न्यायालय हत्या जैसे गंभीर अपराधों के मामलों में इस सजा की घोषणा करते रहे हैं। जिम्बॉब्वे के न्याय मंत्री जियाम्बी जियाम्बी ने इस बदलाव को न्याय और मानवता के प्रति देश की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया है। राष्ट्रपति एमर्सन लंबे समय से मृत्युदंड के विरुद्ध थे। 1960 में स्वतंत्रता की लड़ाई को दौरान एक रेलगाड़ी पर हमले के मामले में उन्हें मौत की सजा दी गई थी लेकिन बाद में उसे 10 साल के कारावास में बदल दिया गया था।
- प्रश्न 14 भारतीय नौसेना में 15 जनवरी 2025 को कौन से तीन प्लेटफॉर्म शामिल किए जाएंगे -
-
- (अ) नीलगिरि, कोलकाता, वाग्शीर
- (ब) नीलगिरि, सूरत, वाग्शीर
- (स) शिवालिक, कोलकाता, एमएच-60आर
- (द) नीलगिरि, कोलकाता, स्कॉर्पीन
उत्तर : नीलगिरि, सूरत, वाग्शीर
व्याख्या :
भारतीय नौसेना तीन अग्रिम बेड़े नीलगिरि, सूरत और वाग्शीर को नौसेना में शामिल करने के लिए तैयार है। आगामी 15 जनवरी को तीनों लड़ाकू प्लेटफॉर्म एक ही दिन में नौसेना में शामिल किए जाएंगे। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। 15 जनवरी 2025 भारत के इतिहास में एक ऐतिहासिक दिन बनने जा रहा है। भारतीय नौसेना तीन अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू जहाजों – नीलगिरि, प्रोजेक्ट 17ए स्टील्थ फ्रिगेट क्लास का प्रमुख जहाज- सूरत, प्रोजेक्ट 15बी स्टील्थ डिस्ट्रॉयर क्लास का चौथा और अंतिम जहाज और वाग्शीर, स्कॉर्पीन-क्लास प्रोजेक्ट की छठी और अंतिम पनडुब्बी को नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई में एक साथ नौसेना में शामिल करने की तैयारी कर रही है।
- प्रश्न 15 संतोष ट्रॉफी 2024 में पश्चिम बंगाल ने फाइनल में किस टीम को हराया -
-
- (अ) पंजाब
- (ब) केरल
- (स) गोवा
- (द) महाराष्ट्र
उत्तर : केरल
व्याख्या :
फुटबॉल में, पश्चिम बंगाल ने गाचीबाउली स्टेडियम, हैदराबाद में खेले गए फाइनल में केरल को 1-0 से हराकर संतोष ट्रॉफी के लिए 33वीं राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप जीत ली। रोबी हंसदा ने इंजरी टाइम में निर्णायक गोल करके बंगाल को सात साल के बाद सन्तोष ट्रॉफी का खिताब दिलाया।
- प्रश्न 16 विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप 2024 में महिला विजेता कौन रहीं -
-
- (अ) लेई टिंगजी
- (ब) जू वेनजुन
- (स) आर. वैशाली
- (द) झू जिनर
उत्तर : जू वेनजुन
व्याख्या :
न्यूयॉर्क में कल विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप 2024 में, मैग्नस कार्लसन और इयान नेपोमनियाचची ने अपना अंतिम मैच के बराबरी पर समाप्त होने के बाद खिताब साझा किया। 2-0 से आगे चल रहे कार्लसन को खिताब जीतने के लिए तीसरे गेम में ड्रॉ की आवश्यकता थी। हालांकि, नेपोमनियाचची ने वापसी करते हुए स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया, जिससे टाईब्रेक की मजबूरी हो गयी। सडन-डेथ गेम में तीन ड्रॉ के बाद, कार्लसन ने खिताब साझा करने का प्रस्ताव रखा, जिसे स्वीकार कर लिया गया। वहीं, महिला वर्ग में, चीन की जू वेनजुन ने फाइनल में अपनी हमवतन लेई टिंगजी को हराकर विश्व ब्लिट्ज चैंपियनशिप जीत ली।
- प्रश्न 17 मनीऑर्डर सेवा भारत में कब शुरू हुई थी -
-
- (अ) 1 जनवरी 1854
- (ब) 1 जनवरी 1880
- (स) 1 जनवरी 1950
- (द) 1 जनवरी 2015
उत्तर : 1 जनवरी 1880
व्याख्या :
देश डिजिटल दौर में जी रहा है। हालांकि, एक दौर ऐसा भी था जब लोग एक दूसरे का हाल चाल जानने के लिए चिट्ठियों का आदान-प्रदान करते थे। दूर बसे परिवार तक रुपया पैसा पहुंचाने का लोकप्रिय जरिया मनीआर्डर सेवा होती थी। डाक विभाग की इस सेवा का वर्षों तक बहुतायत में प्रयोग किया गया। गुजरे जमाने की मनीऑर्डर व्यवस्था आज के पेटीएम जैसी थी। इसका इतिहास रोचक है। भारत में 1854 में चिट्ठियों के आदान-प्रदान के लिए डाक विभाग की स्थापना की गई थी। लगभग 26 साल बाद, डाक विभाग ने 1 जनवरी 1880 को मनीआर्डर सेवा की शुरुआत की थी। देश में यह सेवा साल 2015 में बंद कर दी गई।
- प्रश्न 18 ऑपरेशन बुलेट राजा अभियान का उद्देश्य क्या था -
-
- (अ) स्टंटबाजों और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई
- (ब) महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना
- (स) यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार
- (द) सड़क दुर्घटनाओं की जांच
उत्तर : स्टंटबाजों और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई
व्याख्या :
दिल्ली पुलिस ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर राजधानी में विशेष अभियान ऑपरेशन बुलेट राजा चलाया। अभियान के तहत स्टंटबाजों और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। दिल्ली यातायात पुलिस के डीसीपी दिनेश गुप्ता ने बताया है कि जामिया नगर इलाके में 35 स्टंटबाजों पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है और उनकी मोटर साइकिलें भी जब्त की हैं।
- प्रश्न 19 हाल ही में (जनवरी 2025 में) शेंजेन क्षेत्र में शामिल होने वाले दो नए देश कौन से हैं?
-
- (अ) रोमानिया और हंगरी
- (ब) बुल्गारिया और ग्रीस
- (स) रोमानिया और बुल्गारिया
- (द) ऑस्ट्रिया और बुल्गारिया
उत्तर : रोमानिया और बुल्गारिया
व्याख्या :
रोमानिया और बुल्गारिया आधिकारिक रूप से यूरोपीय संघ के शेंजेन क्षेत्र में शामिल हो गए। इससे अन्य सदस्य देशों के साथ उनका भूमि सीमा नियंत्रण समाप्त हो गया है। इससे नागरिकों को पासपोर्ट जाँच के बिना आने जाने की सुविधा मिल जायेगी।
- प्रश्न 20 01 जनवरी, 2025 को भारतीय वायुसेना की पश्चिमी वायु कमान का कार्यभार किसने संभाला -
-
- (अ) एयर मार्शल जीतेन्द्र मिश्रा
- (ब) एयर मार्शल आर.के. सिंह
- (स) एयर मार्शल अरविंद कुमार
- (द) एयर मार्शल संजय शर्मा
उत्तर : एयर मार्शल जीतेन्द्र मिश्रा
व्याख्या :
एयर मार्शल जीतेन्द्र मिश्रा ने 01 जनवरी, 2025 को भारतीय वायु सेना की पश्चिमी वायु कमान का कार्यभार ग्रहण किया। एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को 06 दिसम्बर, 1986 को फाइटर पायलट के रूप में भारतीय वायु सेना में कमीशन दिया गया था।
- प्रश्न 21 मणिपुर सरकार की ‘उद्यमिता सहायता योजना (CMESS)’ के तहत अधिकतम कितनी राशि का ऋण दिया जाएगा?
-
- (अ) 10,000 रुपये
- (ब) 25,000 रुपये
- (स) 50,000 रुपये
- (द) 1,00,000 रुपये
उत्तर : 50,000 रुपये
व्याख्या :
मणिपुर सरकार 'उद्यमिता सहायता योजना (CMESS)' के तहत जातीय हिंसा से विस्थापित लोगों को 50 हजार रुपये तक का बिना किसी जमानत के ऋण उपलब्ध कराएगी। CMESS के तहत लगभग 426 विस्थापित लोगों को समर्थन देने के लिए ऋण दिए गए हैं। 7 ऐसे स्टार्टअप की पहचान की गई है, जो 432 विस्थापित लोगों को रोजगार देने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा,‘एक परिवार, एक आजीविका योजना’ के तहत 5,000 लाभार्थियों को 30 प्रतिशत सब्सिडी के साथ 10 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान करने का लक्ष्य है।
- प्रश्न 22 स्विट्जरलैंड में बुर्का पहनने पर बैन के उल्लंघन पर कितना जुर्माना लगाया जा सकता है?
-
- (अ) 500 स्विस फ्रैंक
- (ब) 1,000 स्विस फ्रैंक
- (स) 2,000 स्विस फ्रैंक
- (द) 5,000 स्विस फ्रैंक
उत्तर : 1,000 स्विस फ्रैंक
व्याख्या :
स्विट्जरलैंड में 1 जनवरी से महिलाओं के पब्लिक प्लेस पर हिजाब, बुर्का या किसी अन्य तरीके से पूरी तरह मुंह ढंकने पर बैन लागू हो गया। इस कानून का उल्लंघन करने पर 1,000 स्विस फ्रैंक यानी लगभग 96 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा। स्विट्जरलैंड से पहले बेल्जियम, फ्रांस, डेनमार्क, ऑस्ट्रिया, नीदरलैंड, और बुलगारिया में भी इसे लेकर कानून बनाया जा चुका है।
- प्रश्न 23 ग्रीन GDP के लिए पारिस्थितिकी तंत्र का मूल्यांकन शुरू करने वाला पहला राज्य कौन सा है?
-
- (अ) उत्तर प्रदेश
- (ब) छत्तीसगढ़
- (स) मध्य प्रदेश
- (द) राजस्थान
उत्तर : छत्तीसगढ़
व्याख्या :
वन पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं को ग्रीन जीडीपी के साथ जोड़ने की पहल शुरू करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन गया है। इस पहल के द्वारा पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं के व्यापक मूल्य को मापकर छत्तीसगढ़ के सतत विकास में रेखांकित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य मे संयुक्त वन प्रबंधन कार्यक्रम ने स्थानीय समुदायों को और अधिक सशक्त बनाया है। गुरु घासीदास, कांगेर घाटी और इंद्रावती जैसे राष्ट्रीय उद्यानों के साथ, छत्तीसगढ़ में प्रकृति आधारित पर्यटन के लिए असीम संभावनाएं हैं।
- प्रश्न 24 2025 को ‘सुधारों का वर्ष’ किसने घोषित किया है?
-
- (अ) शिक्षा मंत्रालय
- (ब) कृषि मंत्रालय
- (स) रक्षा मंत्रालय
- (द) पर्यावरण मंत्रालय
उत्तर : रक्षा मंत्रालय
व्याख्या :
रक्षा मंत्रालय ने मौजूदा और भविष्य के सुधारों को गति देने के लिए 2025 को ‘सुधारों का वर्ष’ के रूप में मनाने का फैसला लिया है। इसका उद्देश्य सशस्त्र बलों को बहु-क्षेत्रीय एकीकृत संचालन में सक्षम तकनीकी रूप से उन्नत युद्ध-तैयार बल में बदलना है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए साल की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्रालय के सभी सचिवों के साथ विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं, सुधारों और आगे की राह की प्रगति की समीक्षा करने के लिए एक बैठक की।
- प्रश्न 25 YES-TECH प्रणाली का मुख्य उद्देश्य क्या है?
-
- (अ) सटीक मौसम की जानकारी देना
- (ब) फसल उत्पादन का अनुमान लगाना
- (स) किसान ऋण प्रदान करना
- (द) अंतरराष्ट्रीय बाजार में फसल बेचने में सहायता
उत्तर : फसल उत्पादन का अनुमान लगाना
व्याख्या :
केंद्र सरकार ने फसल के उत्पादन का सही अनुमान लगाने के लिए YES-TECH (यील्ड एस्टिमेशन सिस्टम) नामक एक नई प्रणाली शुरू की है। यह प्रणाली सैटेलाइट और रिमोट सेंसिंग तकनीक का उपयोग करती है जिससे फसल उत्पादन का अनुमान लगाने के लिए पारंपरिक फसल कटाई प्रयोगों की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। अभी तक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र सहित 9 राज्यों ने इस प्रणाली को अपनाया है। मध्य प्रदेश पूरी तरह से YES-TECH के जरिए ही बीमा क्लेम की गणना कर रहा है। WINDS (वेदर इंफॉर्मेशन एंड नेटवर्क डेटा सिस्टम) नामक नई योजना के तहत किसानों को सटीक मौसम जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन (AWS) और पंचायत स्तर पर ऑटोमैटिक रेन गेज (ARG) लगाए जाएंगे।
- प्रश्न 26 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) को कब तक जारी रखने की मंजूरी दी गई है -
-
- (अ) 2023-24
- (ब) 2024-25
- (स) 2025-26
- (द) 2026-27
उत्तर : 2025-26
व्याख्या :
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना (RWBCIS) को 2025-26 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है। इन योजनाओं का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं से फसल को होने वाले नुकसान पर किसानों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। गौरतलब है कि इसके लिए 2021-22 से 2025-26 तक कुल 69,515 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। इस फैसले से देशभर के किसानों को लाभ मिलेगा, जिससे उन्हें फसल खराब होने पर आर्थिक मदद मिल सकेगी। इस योजना को और बेहतर बनाने के लिए सरकार ने 824 करोड़ रुपये लागत का नवाचार और तकनीक फंड की स्थापना की है।
- प्रश्न 27 ‘वन नेशन-वन सब्सक्रिप्शन’ पहल को लागू करने की जिम्मेदारी किसे दी गई है -
-
- (अ) यूजीसी
- (ब) इन्फ्लिबनेट
- (स) शिक्षा मंत्रालय
- (द) एआईसीटीई
उत्तर : इन्फ्लिबनेट
व्याख्या :
इस योजना के लिए केंद्र ने 6,000 करोड़ रुपये आवंटित किया है जो 2025 से 2027 तक तीन वर्ष की अवधि के लिए है। इस धनराशि का उपयोग शोध पत्रिकाओं की सब्सक्रिप्शन शुल्क को कवर करने और भारतीय शोधकर्ताओं को अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में अपने शोध प्रकाशित करने के लिए सहायता देने के लिए किया जाएगा। इस योजना को लागू करने की जिम्मेदारी INFLIBNET (इन्फ्लिबनेट) को दी गई है जोकि एक स्वायत्त केंद्र है। यह संस्था विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अधीन काम करता है। इन्फ्लिबनेट इन सभी संस्थानों को डिजिटल रूप से शोध पत्रिकाओं की पहुंच प्रदान करेगा। यह पहल यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेगी कि भारत के सभी छात्र और शोधकर्ता, चाहे वे किसी भी क्षेत्र में हों, उच्च गुणवत्ता वाली शोध सामग्री का उपयोग कर सकें।
- प्रश्न 28 ‘वन नेशन-वन सब्सक्रिप्शन’ पहल का उद्देश्य क्या है -
-
- (अ) छात्रों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करना
- (ब) शोध-पत्रिकाओं की आसान उपलब्धता सुनिश्चित करना
- (स) अंतरराष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्रदान करना
- (द) नई विश्वविद्यालयों की स्थापना करना
उत्तर : शोध-पत्रिकाओं की आसान उपलब्धता सुनिश्चित करना
व्याख्या :
केंद्र सरकार ने 1 जनवरी 2025 से ‘वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन’ (ONOS) पहल की शुरुआत की है। इसके तहत भारत के 6,300 से ज्यादा सरकारी कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों में पढ़ने वाले करीब 1.8 करोड़ छात्रों और शोधकर्ताओं को दुनिया के 30 बड़े प्रकाशकों से नि:शुल्क 13,000 से अधिक शोध-पत्रिकाएं प्राप्त हो सकेंगी। इस पहल का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों, शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों को दुनिया भर के महत्वपूर्ण शोध पत्रों और लेखों तक आसान पहुंच प्रदान करना है।
- प्रश्न 29 24वीं राष्ट्रीय वनवासी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किस शहर में किया गया
-
- (अ) जयपुर
- (ब) रांची
- (स) रायपुर
- (द) लखनऊ
उत्तर : रायपुर
व्याख्या :
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित चौबीसवीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हो गया है। अंतिम दिन खेले गए फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में संथाल परगना ने केरल को टाई ब्रेकर में एक के मुकाबले चार गोल से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। केरल की टीम उपविजेता रही और झारखंड की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में मुख्य रूप से फुटबॉल और तीरंदाजी के मुकाबले हुए। राष्ट्रीय वनवासी क्रीडा प्रतियोगिता में देश के उनतीस राज्यों के साथ ही नेपाल के लगभग छह सौ जनजातीय बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया।
- प्रश्न 30 चीन की नई हाई-स्पीड ट्रेन CR450 की परीक्षण गति कितनी है -
-
- (अ) 350 किमी/घंटा
- (ब) 400 किमी/घंटा
- (स) 450 किमी/घंटा
- (द) 500 किमी/घंटा
उत्तर : 450 किमी/घंटा
व्याख्या :
चीन ने CR450, दुनिया की सबसे तेज़ हाई-स्पीड ट्रेन प्रोटोटाइप, का परिचय दिया है, जिसमें परीक्षण गति 450 किमी/घंटा तक पहुंच गई है। यह वर्तमान CR400 फुक्सिंग ट्रेनों (350 किमी/घंटा) को पार करते हुए रेल प्रौद्योगिकी में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो गति के साथ-साथ ऊर्जा दक्षता, सुरक्षा और यात्रियों की आरामदायकता में भी सुधार करता है।