CA Quiz : 8-9 March 2024

Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and other similar examinations.

प्रश्न 1   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में (मार्च 2024 में) किसे राज्यसभा के लिए मनोनीत किया -
 (अ) उदय कोटक
 (ब) अजय सिन्हा
 (स) सुधा मूर्ति
 (द) राज्यवर्धन सिंह राठौर

उत्तर : सुधा मूर्ति
व्याख्या :
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षिका, लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है।

प्रश्न 2   भारतीय तटरक्षक बल किस देश के साथ ‘सी डिफेंडर्स-2024’ का आयोजन करेगा -
 (अ) फ्रांस
 (ब) जर्मनी
 (स) रूस
 (द) यूएसए

उत्तर : यूएसए
व्याख्या :
भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) और अमरीकी तटरक्षक (यूएससीजी) के बीच द्विपक्षीय सहयोग को सशक्त करने में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए यूनाइटेड स्टेट्स कोस्ट गार्ड का जहाज बर्थोल्फ भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) के साथ संयुक्त अभ्यास के लिए 07 मार्च 2024 को पोर्ट ब्लेयर पहुंचा। ‘सी डिफेंडर्स-2024’ के कोडनेम वाला यह संयुक्त अभ्यास 09-10 मार्च 2024 को पोर्ट ब्लेयर के तट पर संचालित होने वाला है।

प्रश्न 3   हाल ही में (मार्च 2024 में) भारतीय रिजर्व बैंक ने स्थानीय मुद्राओं के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए किसके साथ समझौता किया है -
 (अ) एशियन डेवलपमेंट बैंक
 (ब) वर्ल्ड बैंक
 (स) बैंक इंडोनेशिया
 (द) न्यू डेवलपमेंट बैंक

उत्तर : बैंक इंडोनेशिया
व्याख्या :
भारतीय रिजर्व बैंक-आरबीआई और बैंक इंडोनेशिया-बीआई ने सीमा पार लेन देन के लिए स्थानीय मुद्राओं भारतीय रुपये और इंडोनेशियाई रुपिया के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए मुंबई में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

प्रश्न 4   हाल ही में (मार्च 2024 में) सैन्य गठबंधन नाटो का नया सदस्य कौन-सा देश बना है -
 (अ) ब्राजील
 (ब) यूएई
 (स) अल्बानिया
 (द) स्वीडन

उत्तर : स्वीडन
व्याख्या :
स्‍वीडन वाशिंगटन में आधिकारिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद नाटो का 32वां सदस्‍य बन गया है। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरु होने के बाद, फरवरी 2022 में स्‍वीडन ने नाटो सैन्‍य गठबंधन में शामिल होने के लिए आवेदन किया था, जिसे दो वर्ष बाद स्‍वीकार कर लिया गया।

प्रश्न 5   हाल ही में (मार्च 2024 में) अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में कौन नया सदस्य बना है -
 (अ) पनामा
 (ब) केन्या
 (स) चिली
 (द) अर्जेंटीना

उत्तर : पनामा
व्याख्या :
पनामा अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का अनुमोदन करने वाला 97वां सदस्य बन गया है। पनामा ने नई दिल्ली में संयुक्त सचिव (आर्थिक कूटनीति) अभिषेक सिंह के साथ भारत में पनामा के राजदूत यासील बुरिलो की बैठक के दौरान आईएसए अनुसमर्थन का दस्तावेज सौंपा।

प्रश्न 6   प्रथम ‘राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार’ 2024 के अंतर्गत कुल कितने विजेताओं का चयन किया गया -
 (अ) 12
 (ब) 17
 (स) 20
 (द) 23

उत्तर : 23
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में राष्ट्रीय सर्जक पुरस्कार प्रदान किया। पहली बार शुरू किये गये इस पुरस्कार का उद्देश्य देश की सृजनात्मक प्रतिभाओं का सम्मान करना है। श्री मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को बधाई भी दी। 20 विभिन्न श्रेणियों में तीन अंतरराष्ट्रीय रचनाकारों सहित 23 विजेताओं का चयन किया गया।

प्रश्न 7   सरकार ने मार्च 2024 में भारत एआई मिशन के लिए कितनी राशि के परिव्यय को मंजूरी दी -
 (अ) 8,372 करोड़ रुपये
 (ब) 9,372 करोड़ रुपये
 (स) 10,372 करोड़ रुपये
 (द) 12,372 करोड़ रुपये

उत्तर : 10,372 करोड़ रुपये
व्याख्या :
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 7 मार्च 2024 को भारत एआई मिशन के लिए पांच वर्षों के लिए 10,372 करोड़ रुपये के परिव्यय को मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से कृत्रिम बुद्धिमत्ता में नवाचार को बढ़ावा देना है।

प्रश्न 8   मार्च 2024 में किस देश को प्रतिष्ठित ‘खसरा और रूबेला चैम्पियन’ वैश्विक पुरस्‍कार दिया गया -
 (अ) भारत
 (ब) बांग्लादेश
 (स) श्रीलंका
 (द) पाकिस्तान

उत्तर : भारत
व्याख्या :
भारत को प्रतिष्ठित खसरा और रूबेला चैम्पियन पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया है। भारत को यह पुरस्‍कार इन बीमारियों से निपटने में इसके अनुकरणीय प्रयास के लिए दिया गया है। यह पुरस्‍कार वाशिंगटन में 6 मार्च को अमरीकी रेडक्रॉस मुख्‍यालय में स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय की ओर से राजदूत श्रीप्रिया रंगनाथन ने प्राप्‍त किया।

प्रश्न 9   अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है -
 (अ) 07 मार्च
 (ब) 08 मार्च
 (स) 09 मार्च
 (द) 10 मार्च

उत्तर : 08 मार्च
व्याख्या :
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है जो महिलाओं की उपलब्धियों को मान्यता देने और संपूर्ण विश्व में लैंगिक समानता के समर्थन का प्रतीक है। संयुक्त राष्ट्र ने इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम रखी है- “महिला सशक्तिकरण में निवेश - प्रगति को बढ़ावा”। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण अभियान की थीम है- “समावेशीकरण को प्रोत्साहन”।

प्रश्न 10   भारत की तीनों सेनाओं का संयुक्त अभ्यास ‘भारत-शक्ति’ का आयोजन कहां किया जायेगा -
 (अ) श्रीनगर
 (ब) उधमपुर
 (स) जैसलमेर
 (द) अल्मोड़ा

उत्तर : जैसलमेर
व्याख्या :
भारत की तीनों सेनाओं (थल सेना, नौसेना और वायु सेना) का संयुक्त अभ्यास ‘भारत-शक्ति’ (Bharat-Shakti) का आयोजन राजस्थान के जैसलमेर में स्थित एशिया की सबसे बड़ी फील्ड फायरिंग रेंज में किया जायेगा। 12 मार्च को होने वाले भारत-शक्ति अभ्यास में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान समेत तीनों सेनाओं के शीर्ष अधिकारी हिस्सा लेंगे।

प्रश्न 11   मार्च 2024 में वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत की जीडीपी-ग्रोथ का अनुमान 6.1% से बढ़ाकर कितना कर दिया है -
 (अ) 6.3%
 (ब) 6.5%
 (स) 6.8%
 (द) 7.2%

उत्तर : 6.8%
व्याख्या :
मार्च 2024 में वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत की जीडीपी-ग्रोथ का अनुमान 6.1% से बढ़ाकर 6.8% कर दिया है। मूडीज ने ऐसा भारत के मजबूत इकोनॉमिक डेटा के आधार पर 2024 कैलेंडर ईयर के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया है।

प्रश्न 12   मार्च 2024 में किसे यूनाइटेड स्टेट्स गोल्फ एसोसिएशन (यूएसजीए) के लिए चुना गया -
 (अ) टाइगर वुड्स
 (ब) रोरी मैक्लेरॉय
 (स) जो लाकावा
 (द) फिल मिकेलसन

उत्तर : टाइगर वुड्स
व्याख्या :
प्रसिद्ध गोल्फर टाइगर वुड्स को अमेरिकी गोल्फ एसोसिएशन (यूएसजीए) के सर्वोच्च सम्मान बॉब जोन्स पुरस्कार के लिए चुना गया है। टाइगर वुड्स को ये पुरस्कार यूनाइटेड स्टेट्स गोल्फ एसोसिएशन (यूएसजीए) द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।

प्रश्न 13   एशियन रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप किस नदी पर शुरू हुई -
 (अ) ब्यास
 (ब) चिनाब
 (स) झेलम
 (द) सतलुज

उत्तर : सतलुज
व्याख्या :
शिमला जिले के सुन्नी क्षेत्र के पंदोआ में सतलुज नदी पर एशियाई राफ्टिंग चैंपियनशिप-2024 का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रिज मैदान से चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें भारत के अलावा इरान, इराक, श्रीलंका, भूटान, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, किर्गिज़स्तान के राफ्टर्स हिस्सा ले रहे हैं। चैंपियनशिप 4 से 9 मार्च, 2024 तक सुन्नी क्षेत्र में बसंतपुर के पास सतलुज नदी पर हो रही है।

प्रश्न 14   हाल ही में (मार्च 2024 में) किस ई-कॉमर्स कंपनी ने एक्सिस बैंक के साथ साझेदारी में UPI सेवाएं लॉन्च की हैं -
 (अ) फ्लिपकार्ट
 (ब) मिंत्रा
 (स) अमेज़न
 (द) मीशो

उत्तर : फ्लिपकार्ट
व्याख्या :
ईकॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट ने एक्सिस बैंक के साथ साझेदारी में अपनी खुद की यूपीआई सेवाएं, फ्लिपकार्ट यूपीआई पेश करके डिजिटल भुगतान क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों को सीधे फ्लिपकार्ट प्लेटफॉर्म में एकीकृत निर्बाध भुगतान विकल्प प्रदान करना है।

प्रश्न 15   हज यात्रियों की सहायता के लिए ‘हज सुविधा’ ऐप किसने लॉन्च किया -
 (अ) निर्मला सीतारमण
 (ब) स्मृति ईरानी
 (स) द्रौपदी मुर्मू
 (द) पीयूष गोयल

उत्तर : स्मृति ईरानी
व्याख्या :
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने 3 मार्च को हज सुविधा ऐप लॉन्च किया, जो वार्षिक तीर्थयात्रा पर जाने वाले लोगों को आवश्यक जानकारी और प्रशिक्षण मॉड्यूल, उड़ान विवरण और आवास जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं तक सीधी पहुंच प्रदान करेगा।

प्रश्न 16   किस स्टील कंपनी ने देश की पहली हरित हाइड्रोजन परियोजना शुरू की -
 (अ) टाटा स्टील लिमिटेड
 (ब) भूषण स्टील
 (स) एस्सार स्टील इंडिया लिमिटेड
 (द) जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड

उत्तर : जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड
व्याख्या :
केंद्रीय इस्पात और नागरिक उड्डयन मंत्री, श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 4 मार्च, 2024 को जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड, हिसार में स्थित स्टेनलेस स्टील सेक्टर में भारत के पहले ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट का वस्तुतः उद्घाटन किया।

प्रश्न 17   हाल ही में (मार्च 2024 में) किस राज्य सरकार ने स्थानों के नाम बदलने पर रोक लगाने वाले विधेयक को मंजूरी दी है -
 (अ) हिमाचल प्रदेश
 (ब) केरल
 (स) उत्तराखंड
 (द) मणिपुर

उत्तर : मणिपुर
व्याख्या :
मणिपुर विधानसभा ने सक्षम प्राधिकार की मंज़ूरी के बिना किसी जगह का नाम बदलने को दंडनीय अपराध बनाने वाला विधेयक पारित किया है।

प्रश्न 18   भारत का पहला राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन कहाँ किया गया -
 (अ) भुवनेश्वर
 (ब) रायपुर
 (स) रांची
 (द) पटना

उत्तर : पटना
व्याख्या :
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में भारत के पहले डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया।

प्रश्न 19   हाल ही में (मार्च 2024 में) इंग्लैंड के लिए अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी कौन बने है-
 (अ) जॉनी बेयरस्टो
 (ब) बेन फॉक्स
 (स) जो रूट
 (द) जोश हेज़लवुड

उत्तर : जॉनी बेयरस्टो
व्याख्या :
इंग्लैंड के बैटर जॉनी बेयरस्टो ने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेला। उन्हें धर्मशाला टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड टीम ने खास अंदाज में सम्मान दिया।

प्रश्न 20   भारतीय नौसेना ने लक्षद्वीप के किस द्वीप पर अपने नए बेस आईएनएस जटायु की स्थापना की है-
 (अ) मिनिकॉय
 (ब) कावारत्ती
 (स) अमिनी
 (द) अगत्ती

उत्तर : मिनिकॉय
व्याख्या :
भारतीय नौसेना ने मिनिकॉय में आयोजित एक समारोह में नौसेना टुकड़ी मिनिकॉय को आईएनएस जटायु के रूप में शामिल किया। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण लक्षद्वीप के द्वीपों पर सुरक्षा बुनियादी ढांचे को बढ़ाने में यह एक मील का पत्थर है। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरिकुमार इस अवसर पर उपस्थित थे। कवारत्ती में आईएनएस द्वीपरक्षक के बाद यह लक्षद्वीप में दूसरा नौसैनिक अड्डा है।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill