CA Quiz : 14-15 March 2024

Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and other similar examinations.

प्रश्न 1   पीएम-सूरज पोर्टल का उद्देश्य क्या है -
 (अ) वित्तीय सहायता प्रदान करके समाज के वंचित वर्गों का उत्थान करना
 (ब) ग्रामीण इलाकों में मुफ़्त सोलर पैनल वितरण करना
 (स) गांवों में सोलर पैनल युक्त स्ट्रीट लाइट लगवाना
 (द) गरीब परिवारों को मुफ्त LED वितरण करना

उत्तर : वित्तीय सहायता प्रदान करके समाज के वंचित वर्गों का उत्थान करना
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘प्रधानमंत्री सामाजिक उत्थान और रोजगार आधारित जनकल्याण’ – पीएम-सूरज राष्ट्रीय पोर्टल लॉन्च किया और वंचित समुदायों के एक लाख उद्यमियों के लिए ऋण सहायता को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और स्वच्छता कर्मियों सहित वंचित वर्गो के विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ भी बातचीत की। पीएम-सूरज राष्ट्रीय पोर्टल वंचितों को प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

प्रश्न 2   मार्च 2024 में भारतीय नौसेना के लिए किस युद्धपोत का शुभारंभ किया गया -
 (अ) आइएनएस अग्रे
 (ब) आइएनएस अक्षय
 (स) आइएनएस विजय
 (द) उपरोक्त 1 और 2 दोनों

उत्तर : उपरोक्त 1 और 2 दोनों
व्याख्या :
भारतीय नौसेना के पनडुब्बी रोधी अभियानों को बढ़ावा देने के लिए दो जहाजों 'अग्रे' और 'अक्षय' को लॉन्च किया गया। रक्षा मंत्रालय द्वारा आठ ऐसे एएसडब्ल्यू शैलो वॉटर क्राफ्ट (एसडब्ल्यूसी) के निर्माण के लिए कोलकाता स्थित पीएसयू जीआरएसई के साथ एक अनुबंध किया गया है। इन जहाजों को गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) द्वारा निर्मित किया गया है। इसके लिए जीआरएसई के साथ अनुबंध करने के लगभग पांच वर्ष बाद 13 मार्च 2024 को दोनों युद्धपोतों 'अग्रे' और 'अक्षय' को लॉन्च किया गया।

प्रश्न 3   स्वतंत्रता के बाद समान नागरिक संहिता लागू करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा है -
 (अ) उत्तराखंड
 (ब) हिमाचल प्रदेश
 (स) असम
 (द) उत्तर प्रदेश

उत्तर : उत्तराखंड
व्याख्या :
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखण्ड विधानसभा से पारित समान नागरिक संहिता विधेयक- यू॰सी॰सी को मंजूरी दे दी है। इस विधेयक के लागू होने के साथ ही उत्तराखण्ड आजादी के बाद यू॰सी॰सी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा।

प्रश्न 4   वर्तमान (मार्च 2024 में) में भूटान के प्रधानमंत्री कौन हैं -
 (अ) पुष्प कमल दहल
 (ब) कीर्ति निधि बिस्ता
 (स) तेनज़िन ड्रुग्ये
 (द) शेरिंग तोगबे

उत्तर : शेरिंग तोगबे
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भूटान के प्रधानमंत्री दाशो त्‍शेरिंग तोब्गे से बातचीत की। श्री तोब्गे सोमवार तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर दिल्‍ली पहुंचे। इस वर्ष जनवरी में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है।

प्रश्न 5   हाल ही में (मार्च 2024 में) एशियाई विकास बैंक ने गुजरात के किस राज्य में शहरी विकास हेतु ऋण पर हस्ताक्षर किये -
 (अ) अहमदाबाद
 (ब) सूरत
 (स) राजकोट
 (द) मेहसाणा

उत्तर : अहमदाबाद
व्याख्या :
भारत ने अहमदाबाद में शहरी रहने की क्षमता और गतिशीलता में सुधार के लिए एशियाई विकास बैंक-एडीबी के साथ 18 अरब 10 करोड़ डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए। यह ऋण ग्रामीण से शहरी यानी पेरी-शहरी क्षेत्र में विकास को वित्तपोषित करेगा।

प्रश्न 6   किस टीम ने 42वीं बार रणजी ट्रॉफी जीती है -
 (अ) मुंबई
 (ब) सौराष्ट्र
 (स) कर्नाटक
 (द) बड़ौदा

उत्तर : मुंबई
व्याख्या :
अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में मुंबई क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल में विदर्भ को हराकर अपना 42वां खिताब जीता। पांच दिवसीय फाइनल मैच के पांचवें दिन, 14 मार्च 2024 को , मुंबई की टीम ने विदर्भ को 169 रनों से पराजित किया। फाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। मुंबई की टीम ने आखिरी बार रणजी ट्रॉफी 2015-2016 में जीती थी।

प्रश्न 7   हाल ही में (मार्च 2024 में) किस बहुपक्षीय संस्था ने भारत को फिनटेक पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए 23 मिलियन डॉलर का ऋण प्रदान किया है -
 (अ) बैंक ऑफ अमेरिका
 (ब) विश्व बैंक
 (स) न्यू डेवलपमेंट बैंक
 (द) एशियाई विकास बैंक

उत्तर : एशियाई विकास बैंक
व्याख्या :
केंद्र सरकार और एशियाई विकास बैंक ने गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी में दो करोड 30 लाख डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए। समझौते का उद्देश्य भारत में फिनटेक व्‍यवस्‍था को मजबूत करना है।

प्रश्न 8   खाद्य स्वच्छता पर कोडेक्स समिति (सीसीएफएच) के 54वें सत्र की बैठक कहाँ आयोजित की गई -
 (अ) जकार्ता, इंडोनेशिया
 (ब) नैरोबी, केन्या
 (स) ओस्लो, नार्वे
 (द) केपटाउन, दक्षिण अफ्रीका

उत्तर : नैरोबी, केन्या
व्याख्या :
केन्या के नैरोबी में आयोजित खाद्य स्वच्छता पर कोडेक्स समिति के 54वें सत्र में भारत की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) पर चर्चा की गई। नैरोबी में खाद्य स्वच्छता पर कोडेक्स समिति (सीसीएफएच) का 54वां सत्र 11 मार्च से 15 मार्च, 2024 तक आयोजित किया जा रहा है।

प्रश्न 9   कौन सा बैंक चुनावी बांड बेचने के लिए अधिकृत है -
 (अ) पंजाब नेशनल बैंक
 (ब) बैंक ऑफ बड़ौदा
 (स) बैंक ऑफ इंडिया
 (द) भारतीय स्टेट बैंक

उत्तर : भारतीय स्टेट बैंक
व्याख्या :
भारत के चुनाव आयोग ने 14 मार्च को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार चुनावी बांड का डेटा प्रकाशित कर दिया। प्रकशित डेटा में चुनावी बांड के दानदाताओं के बारे में उपलब्ध जानकारी में उनकी कंपनी या व्यक्ति का नाम और खरीदे गए चुनावी बांड की राशि अंकित है। चुनावी बांड योजना का प्रस्ताव 2017 में लाया गया था और 2018 में इसे लागू किया गया था। यह व्यक्तियों और समूहों को अपनी पहचान उजागर किए बिना पंजीकृत राजनीतिक दलों को चंदा देने की अनुमति देता है।

प्रश्न 10   ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ पर बनी समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी, इस समिति के अध्यक्ष कौन है -
 (अ) रघुराम राजन
 (ब) रामनाथ कोविंद
 (स) सौम्या स्वामीनाथन
 (द) उर्जित पटेल

उत्तर : रामनाथ कोविंद
व्याख्या :
एक राष्‍ट्र-एक चुनाव पर उच्‍च स्‍तरीय समिति ने नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को रिपोर्ट सौंपी। पूर्व राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्‍यक्षता में यह उच्‍च स्‍तरीय समिति गठित की गई थी। समिति ने केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विधि और न्‍याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, 15वें वित्‍त आयोग के पूर्व अध्‍यक्ष एन. के. सिंह और अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्तियों की उपस्थिति में यह रिपोर्ट सौंपी। इस पैनल का गठन 2 सितंबर 2023 को किया गया था। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की अगुआई में 8 मेंबर की कमेटी ने यह रिपोर्ट तैयार की है। समिति में पूर्व राष्ट्रपति के अलावा गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व सांसद गुलाम नबी आजाद भी शामिल है।

प्रश्न 11   हाल ही में (मार्च 2024 में) 10 नई वंदे भारत ट्रेनों के संचालन के साथ, अब पूरे भारत में कितनी वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं -
 (अ) 80
 (ब) 90
 (स) 99
 (द) 102

उत्तर : 102
व्याख्या :
हाल ही में अहमदाबाद में 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को शामिल किए जाने के बाद, अब पूरे भारत में कुल 102 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं, जो देश के 250 से अधिक जिलों को कवर कर रही है. वंदे भारत एक स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित सेमी हाई स्पीड, स्व-चालित ट्रेन है. देश की पहली 'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेन को फरवरी 2019 में नई दिल्ली - कानपुर - इलाहाबाद - वाराणसी मार्ग पर पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाई गई थी.

प्रश्न 12   हाल ही में (मार्च 2024 में) न्यूजीलैंड के लिए वर्ष के उत्कृष्ट पुरुष क्रिकेटर के सम्मान से किसे सम्मानित किया गया है -
 (अ) टिम साउदी
 (ब) रचिन रवींद्र
 (स) डेरिल मिशेल
 (द) विल यंग

उत्तर : रचिन रवींद्र
व्याख्या :
क्राइस्टचर्च में आयोजित एएनजेड न्यूजीलैंड क्रिकेट पुरस्कार समारोह में रचिन रवींद्र और मेली केर को क्रमशः न्यूजीलैंड के उत्कृष्ट पुरुष और महिला क्रिकेटरों के रूप में सम्मानित किया गया. रचिन को उत्कृष्ट पुरुष क्रिकेटर चुने जाने के बाद सर रिचर्ड हैडली पदक से सम्मानित किया गया. वह यह अवार्ड पाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए है.

प्रश्न 13   प्रसार भारती की नई सेवा पीबी-‘शब्द’ को किसने लांच किया -
 (अ) अमित शाह
 (ब) अजीत डोभाल
 (स) एस जयशंकर
 (द) अनुराग ठाकुर

उत्तर : अनुराग ठाकुर
व्याख्या :
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नई दिल्ली के राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रसार भारती की समाचार साझाकरण सेवा पीबी-एसएचएबीडी और दूरदर्शन समाचार और आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट के साथ-साथ नावीनतम न्यूज ऑन एयर मोबाइल ऐप जारी किया। पीबी-एसएचएबीडी (शब्द) प्लेटफॉर्म को मीडिया परिदृश्य से ग्राहकों को वीडियो, ऑडियो, पठन सामग्री, फोटो और अन्य प्रारूपों में दैनिक समाचार फ़ीड प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

प्रश्न 14   हाल ही में (मार्च 2024 में) चर्चा में रही ‘महतारी वंदन योजना’ किस राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई थी -
 (अ) बिहार
 (ब) मध्य प्रदेश
 (स) असम
 (द) छत्तीसगढ़

उत्तर : छत्तीसगढ़
व्याख्या :
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने हाल ही में 'महतारी वंदन योजना' योजना शुरू की है. इस बहुचर्चित स्कीम को महिलाओं के लिए शुरू की गई है. जिसके अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी.

प्रश्न 15   हाल ही में (मार्च 2024 में) नए चुनाव आयुक्त के रूप में किसे चुना गया है -
 (अ) उमेश सिन्हा और ज्ञानेश कुमार
 (ब) सुखबीर संधू और ज्ञानेश कुमार
 (स) सुनील अरोड़ा और सुखबीर संधू
 (द) सुशील चंद्रा और राजीव कुमार

उत्तर : सुखबीर संधू और ज्ञानेश कुमार
व्याख्या :
भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू को नया निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है। विधि और न्याय मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। अनूप चंद्र पांडे के सेवानिवृत्‍त होने और अरुण गोयल के त्‍यागपत्र के बाद दोनों निर्वाचन आयुक्तों के पद रिक्‍त थे।

प्रश्न 16   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मार्च 2024 में किस स्थान पर पेट्रोनेट एलएनजी के पेट्रोकेमिकल्स कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखी -
 (अ) सिलवासा, गुजरात
 (ब) दहेज, गुजरात
 (स) रांची, झारखण्ड
 (द) रायपुर, छत्तीसगढ़

उत्तर : दहेज, गुजरात
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 मार्च 2024 दहेज में पेट्रोनेट एलएनजी के पेट्रोकेमिकल्स कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखी। साथ ही प्रधानमंत्री ने गुजरात के अहमदाबाद से 50 ‘प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र’ राष्ट्र को समर्पित किए।

प्रश्न 17   विश्व की पहली 3डी प्रिंटिंग मस्जिद कहाँ स्थित है -
 (अ) सऊदी अरब
 (ब) ईरान
 (स) संयुक्त अरब अमीरात
 (द) इराक

उत्तर : सऊदी अरब
व्याख्या :
सऊदी अरब के जेद्दा के अल-जवाहरा उपनगर में दुनिया की पहली 3डी-मुद्रित मस्जिद का निर्माण पूरा करके वाजनात अब्दुलवाहीद नाम की एक व्यवसायी महिला ने अपने दिवंगत पति को श्रद्धांजलि दी। अब्दुलअज़ीज़ अब्दुल्ला शरबतली मस्जिद का निर्माण चीनी फर्म गुआनली से प्राप्त 3डी प्रिंटिंग तकनीक का उपयोग करके किया गया।

प्रश्न 18   नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) ने किस देश में अपना पहला विदेशी कार्यालय स्थापित किया -
 (अ) भूटान
 (ब) बांग्लादेश
 (स) श्रीलंका
 (द) नेपाल

उत्तर : बांग्लादेश
व्याख्या :
भारत की नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड – एनआरएल ने बांग्‍लादेश की राजधानी ढाका में अपना संपर्क कार्यालय खोला। एनआरएल का यह विदेश में पहला कार्यालय है। भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन परियोजना का उद्घाटन 18 मार्च, 2023 को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। यह परियोजना बांग्लादेश को सीमा पार पाइपलाइन से पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है।

प्रश्न 19   केंद्र सरकार ने मार्च 2024 में किस देश के साथ ‘खाद्य सुरक्षा समझौते’ को मंजूरी दी है -
 (अ) भूटान
 (ब) बांग्लादेश
 (स) श्रीलंका
 (द) नेपाल

उत्तर : भूटान
व्याख्या :
प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने भूटान फूड एंड ड्रग अथॉरिटी (बीएफडीए), स्वास्थ्य मंत्रालय, रॉयल गवर्नमेंट ऑफ भूटान तथा भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के बीच खाद्य सुरक्षा के क्षेत्रों में सहयोग के संबंध में एक समझौते पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दी।

प्रश्न 20   पीएम मोदी ने भारत के पहले कमर्शियल सेमीकंडक्टर फेब्रिकेशन सर्विस की आधारशिला कहां रखी -
 (अ) पंजाब
 (ब) राजस्थान
 (स) उत्तर प्रदेश
 (द) गुजरात

उत्तर : गुजरात
व्याख्या :
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘इंडियाज टेकेड: चिप्स फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम को संबोधित किया और लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये की तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं की आधारशिला रखी। जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया, उनमें गुजरात के धोलेरा में विशेष निवेश क्षेत्र (डीएसआईआर) में सेमीकंडक्टर निर्माण केंद्र, असम के मोरीगांव में आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट (ओएसएटी) केंद्र और गुजरात के साणंद में आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट (ओएसएटी) केंद्र शामिल हैं।

प्रश्न 21   सिपरी की रिपोर्ट के अनुसार, 2019-2023 के बीच दुनिया का शीर्ष हथियार आयातक देश कौन है -
 (अ) चीन
 (ब) पाकिस्तान
 (स) भारत
 (द) ईरान

उत्तर : भारत
व्याख्या :
स्टाकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) ने 11 मार्च 2024 को अपनी रिपोर्ट में बताया कि भारत दुनिया का शीर्ष हथियार आयातक देश बन गया है। 2014-2018 से 2019-2023 के बीच भारत के हथियार आयात में 4.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। सिपरी की रिपोर्ट के अनुसार, अभी भी रूस भारत का मुख्य हथियार आपूर्तिकर्ता देश बना हुआ है।

प्रश्न 22   भारत ने हाल ही में किस देश के साथ संयुक्त आर्थिक और व्यापार समिति की स्थापना के लिए समझौता किया -
 (अ) केन्या
 (ब) दक्षिण अफ्रीका
 (स) अर्जेंटीना
 (द) डोमिनिकन गणराज्य

उत्तर : डोमिनिकन गणराज्य
व्याख्या :
भारत ने हाल ही में डोमिनिकन गणराज्य के साथ संयुक्त आर्थिक और व्यापार समिति (JETCO) की स्थापना के लिए प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस वर्ष 24 जनवरी को JETCO की स्थापना के लिए उक्त प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। डोमिनिकन गणराज्य एक कैरेबियन राष्ट्र है।

प्रश्न 23   एसबीआई ने अपने ट्रांजेक्शन बैंकिंग प्लेटफॉर्म के लिए किसके साथ साझेदारी की है -
 (अ) गूगल
 (ब) रोजरपे
 (स) ऑरियनप्रो
 (द) मेटा

उत्तर : ऑरियनप्रो
व्याख्या :
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कैश मैनेजमेंट और ट्रांजेक्शन बैंकिंग प्लेटफॉर्म iCashpro+ के लाइसेंस, और ऑपरेशन के लिए ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस (Aurionpro Solutions) के साथ समझौता किया है। लगभग 100 करोड़ रुपये की इस डील में लाइसेंस और 6 वर्षों तक का रखरखाव शामिल है। ऑरियनप्रो का iCashpro+ एडवांस क्लाउड तकनीक और माइक्रो सेवाओं पर आधारित है।

प्रश्न 24   मराठवाड़ा रेल कोच फैक्ट्री कहाँ स्थित है -
 (अ) लातूर, महाराष्ट्र
 (ब) ओरंगाबाद, महाराष्ट्र
 (स) धारवाड़, कर्नाटक
 (द) सिलवासा, गुजरात

उत्तर : लातूर, महाराष्ट्र
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च 2024 को अहमदाबाद, गुजरात में एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लातूर, महाराष्ट्र में स्थित मराठवाड़ा रेल कोच फैक्ट्री जो वंदे भारत ट्रेन सेट का निर्माण करेगी, राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने साथ ही महाराष्ट्र में विभिन्न परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। महाराष्ट्र के लातूर में स्तिथ मराठवाड़ा रेल कोच फैक्ट्री भारत सरकार के स्वामित्व वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) की एक परियोजना है। मराठावाड़ा रेल कोच फैक्ट्री भारतीय रेलवे के लिए स्व-चालित रेल कोच बनाती है।

प्रश्न 25   भारत ने किस देश के साथ भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEC) पर अंतर सरकारी फ्रेमवर्क समझौते (IGFA) पर हस्ताक्षर किए -
 (अ) सऊदी अरब
 (ब) ईरान
 (स) संयुक्त अरब अमीरात
 (द) फ्रांस

उत्तर : संयुक्त अरब अमीरात
व्याख्या :
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने अंतर-सरकारी फ्रेमवर्क समझौते (आईजीएफए) को पूर्वव्यापी मंजूरी दे दी है। भारत-मध्य पूर्व यूरोप आर्थिक गलियारे (आईएमईसी) को सशक्‍त बनाने तथा इसके संचालन के लिए सहयोग से संबंधित इस समझौते पर भारत सरकार और संयुक्त अरब अमीरात सरकार के बीच उच्‍च स्‍तरीय यात्रा के दौरान 13 फरवरी, 2024 को हस्ताक्षर किए गए थे।

प्रश्न 26   वर्ष 2024 में किस तिथि को ‘धूम्रपान निषेध दिवस’ मनाया गया -
 (अ) 11 मार्च
 (ब) 12 मार्च
 (स) 13 मार्च
 (द) 14 मार्च

उत्तर : 13 मार्च
व्याख्या :
प्रति वर्ष मार्च के दूसरे बुधवार को ‘धूम्रपान निषेध दिवस’ मनाया जाता है। इस वर्ष 2024 में यह 13 मार्च को ‘धूम्रपान निषेध दिवस’ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर धूम्रपान के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने पर बल दिया जाता है। इस वर्ष 2024 के लिए धूम्रपान निषेध दिवस का विषय, ‘तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बच्चों की रक्षा करना’ है।

प्रश्न 27   कभी-कभी समाचारों में दिखाई देने वाले “कार्मोइसिन, टार्ट्राज़िन और रोडामाइन” क्या हैं -
 (अ) संक्रामक रोग
 (ब) औद्योगिक प्रदूषक
 (स) खाद्य रंग एजेंट
 (द) औषधीय पौधे

उत्तर : खाद्य रंग एजेंट
व्याख्या :
कर्नाटक सरकार ने स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण ‘गोबी मंचूरियन’ और कॉटन कैंडी में कृत्रिम रंगों पर प्रतिबंध लगा दिया है। 171 गोबी मंचूरियन नमूनों में से 107 में टार्ट्राज़िन और सनसेट येलो जैसे असुरक्षित रंग थे। कॉटन कैंडी के 25 नमूनों में 15 में कार्सिनोजेनिक रोडामाइन-बी सहित असुरक्षित रंग पाए गए।

प्रश्न 28   हाल ही में समाचारों में देखी गई संशोधित फार्मास्यूटिकल्स प्रौद्योगिकी उन्नयन सहायता (RPTUAS) योजना किस मंत्रालय द्वारा शुरू की गई है -
 (अ) रसायन और उर्वरक मंत्रालय
 (ब) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
 (स) सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
 (द) ग्रामीण विकास मंत्रालय

उत्तर : रसायन और उर्वरक मंत्रालय
व्याख्या :
स्पष्टीकरण: रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने संशोधित फार्मास्यूटिकल्स प्रौद्योगिकी उन्नयन सहायता योजना (RPTUAS) की शुरुआत की। यह पहल संशोधित अनुसूची एम और WHO-GMP प्रमाणन प्राप्त करने के लिए दवा कंपनियों को गुणवत्ता-आधारित सब्सिडी प्रदान करती है। इस योजना का उद्देश्य फार्मास्युटिकल उद्योग के मानकों को ऊपर उठाना, संशोधित अनुसूची-एम और WHO-GMP दिशानिर्देशों के पालन को बढ़ावा देना है, जिससे देश में निर्मित फार्मास्युटिकल उत्पादों की गुणवत्ता और सुरक्षा में वृद्धि होगी।

प्रश्न 29   हाल ही में खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन (KIRTI) कार्यक्रम का उद्घाटन कहाँ किया गया -
 (अ) लातूर
 (ब) चंडीगढ़
 (स) रांची
 (द) रायपुर

उत्तर : चंडीगढ़
व्याख्या :
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने चंडीगढ़ में खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन (KIRTI) कार्यक्रम लॉन्च किया। ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने खेल और पढ़ाई को संतुलित करने की इसकी क्षमता पर जोर देते हुए इस पहल की सराहना की। कीर्ति, खेलो इंडिया मिशन का हिस्सा है, जो देश भर के स्कूलों में नौ से 18 वर्ष की आयु के एथलीटों को लक्षित करता है। कार्यक्रम में प्रतिभा मूल्यांकन केंद्रों के माध्यम से सालाना 20 लाख मूल्यांकन की योजना है, जो प्रतिभा की पहचान करने और प्रदर्शित करने के लिए आईटी उपकरणों का उपयोग करता है, जो वैश्विक खेल उत्कृष्टता के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

प्रश्न 30   हाल ही में, किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ने अखिल महिला समुद्री निगरानी मिशन का आयोजन किया -
 (अ) ओडिशा
 (ब) लक्षद्वीप
 (स) तमिलनाडु
 (द) अंडमान और निकोबार

उत्तर : अंडमान और निकोबार
व्याख्या :
अंडमान और निकोबार कमान ने INS 318 की 40वीं वर्षगांठ और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को एक ऐतिहासिक सर्व-महिला समुद्री निगरानी मिशन के साथ मनाया। लेफ्टिनेंट कमांडर शुभांगी स्वरूप, लेफ्टिनेंट कमांडर दिव्या शर्मा और लेफ्टिनेंट वैशाली मिश्रा के दल ने नेवल एयर आर्म में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में लैंगिक समानता पर जोर दिया गया, क्योंकि महिला अधिकारियों ने उड़ान-पूर्व ब्रीफिंग, मौसम संबंधी ब्रीफिंग, चिकित्सा जांच और हवाई यातायात नियंत्रण संभाला।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill