CA Quiz : 10-13 March 2024

Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and other similar examinations.

प्रश्न 1   मार्च 2024 में जारी सिपरी रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने विगत दस वर्षों में आयत में कितनी वृद्धि दर्ज की है -
 (अ) 2.7 प्रतिशत
 (ब) 3.2 प्रतिशत
 (स) 4.7 प्रतिशत
 (द) 5.6 प्रतिशत

उत्तर : 4.7 प्रतिशत
व्याख्या :
स्टाकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) ने 11 मार्च 2024 को अपनी रिपोर्ट में बताया कि भारत दुनिया का शीर्ष हथियार आयातक देश बन गया है। 2014-2018 से 2019-2023 के बीच भारत के हथियार आयात में 4.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। सिपरी की रिपोर्ट के अनुसार, अभी भी रूस भारत का मुख्य हथियार आपूर्तिकर्ता देश बना हुआ है। हालांकि 1960-64 के बाद यह पहली बार है जब भारत के हथियार आयात में रूस की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से कम रही है। भारत ने कुल हथियार आयात में से 36 प्रतिशत हथियार रूस से प्राप्त किए हैं।

प्रश्न 2   भारतीय राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, मार्च 2024 में किस देश की राष्ट्रिय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुई -
 (अ) मालदीव
 (ब) मॉरिटानिया
 (स) सूडान
 (द) मॉरीशस

उत्तर : मॉरीशस
व्याख्या :
भारतीय राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 11 मार्च 2024 को तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर मॉरीशस पहुंचीं। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू 12 मार्च 2024 को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। भारतीय नौसेना की एक टुकड़ी भी मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुई। इसके साथ नौसेना के दो जहाजों - आईएनएस तीर और सीजीएस सारथी ने भी समारोह में भाग लिया।

प्रश्न 3   गोरसम कोरा उत्सव कहाँ मनाया जाता है -
 (अ) अरुणाचल
 (ब) हिमाचल प्रदेश
 (स) झारखंड
 (द) ओडिशा

उत्तर : अरुणाचल
व्याख्या :
गोरसम कोरा उत्सव 7-10 मार्च तक तवांग जिले में मनाया गया, जो भारत और भूटान के बीच स्थायी दोस्ती का प्रतीक है और क्षेत्र की सांस्कृतिक समृद्धि को उजागर करता है। तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान, भिक्षुओं ने चोर्टेन में पवित्र मंत्रों का जाप और पारंपरिक बौद्ध अनुष्ठानों का आयोजन किया।

प्रश्न 4   हाल ही में (मार्च 2024 में) सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित एक डिजिटल प्रदर्शनी “सुभाष अभिनंदन” का शुभारंभ किसने किया -
 (अ) अमित शाह
 (ब) राजनाथ सिंह
 (स) अर्जुन राम मेघवाल
 (द) अनुराग ठाकुर

उत्तर : अर्जुन राम मेघवाल
व्याख्या :
केन्द्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित एक डिजिटल प्रदर्शनी “सुभाष अभिनंदन” (Subhash Abhinandan) का शुभारंभ किया। यह प्रदर्शनी राष्ट्रीय अभिलेखागार में उपलब्ध दस्तावेजों पर आधारित है। गौरतलब है कि भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार अपना 134वां स्थापना दिवस मना रहा है।

प्रश्न 5   फरवरी 2024 के लिए आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड किसने जीता -
 (अ) रोहित शर्मा
 (ब) जो रूट
 (स) डेविड वार्नर
 (द) यशस्वी जयसवाल

उत्तर : यशस्वी जयसवाल
व्याख्या :
भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रन बनाने के बाद आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड जीता है। वहीं फरवरी माह के लिए आईसीसी विमेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड को दिया गया।

प्रश्न 6   हाल ही में (मार्च 2024 में) हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसे चुना गया है -
 (अ) नायब सैनी
 (ब) बंडारू दत्तात्रेय
 (स) भूपेन्द्र यादव
 (द) अतुल प्रधान

उत्तर : नायब सैनी
व्याख्या :
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नायब सैनी ने 12 मार्च 2024 को हरियाणा के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। एक आम समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने चंडीगढ़ में नायब सैनी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने मनोहर लाल खट्टर का स्थान लिया।

प्रश्न 7   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में कोचरब आश्रम का उद्घाटन किया -
 (अ) मध्य प्रदेश
 (ब) हिमाचल प्रदेश
 (स) गुजरात
 (द) अरुणाचल प्रदेश

उत्तर : गुजरात
व्याख्या :
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने साबरमती आश्रम का दौरा किया और कोचरब आश्रम का उद्घाटन किया। यह 1915 में दक्षिण अफ्रीका से भारत आने के बाद महात्मा गांधी द्वारा स्थापित पहला आश्रम था। इसे आज भी गुजरात विद्यापीठ ने एक स्मारक और पर्यटन स्थल के रूप में संरक्षित रखा है। पीएम मोदी ने कहा कि 12 मार्च इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन बापू ने दांडी यात्रा की शुरुआत की थी।

प्रश्न 8   मार्च 2024 में भारत शक्ति सैन्य अभ्यास कहाँ आयोजित किया गया था?
 (अ) महाजन, राजस्थान
 (ब) पोखरण, राजस्थान
 (स) बकलोह, हिमाचल प्रदेश
 (द) आईएनएस चिल्का, ओडिशा

उत्तर : पोखरण, राजस्थान
व्याख्या :
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के पोखरण में तीनों सेनाओं के लाइव फायर और त्वरित कार्रवाई अभ्यास के रूप में स्वदेशी रक्षा क्षमताओं के एक समन्वित प्रदर्शन का अवलोकन किया। ‘भारत शक्ति’ में देश की शक्ति के प्रदर्शन के रूप में स्वदेशी हथियार प्रणालियों और प्लेटफार्मों की एक श्रृंखला प्रदर्शित की जाएगी, जो देश की आत्मानिर्भारत पहल पर आधारित है।

प्रश्न 9   हाल ही में (मार्च 2024 में) फ्यूचर जेनराली इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (FGILI) के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
 (अ) शैलेश हरिभक्ति
 (ब) पालमदाई सुंदरराजन
 (स) देवी सिंह
 (द) आलोक रूंगटा

उत्तर : आलोक रूंगटा
व्याख्या :
मुंबई (महाराष्ट्र) स्थित फ्यूचर जेनराली इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एफजीआईएलआई) ने 01 अप्रैल 2024 से आलोक रूंगटा को प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।

प्रश्न 10   हाल ही में (मार्च 2024 में) नीदरलैंड के प्रैमियम इरास्मियानम फाउंडेशन द्वारा इरास्मस पुरस्कार 2024 से किसे सम्मानित किया गया है -
 (अ) झुम्पा लाहिड़ी
 (ब) अमिताव घोष
 (स) अरुंधति रॉय
 (द) रस्किन बांड

उत्तर : अमिताव घोष
व्याख्या :
प्रख्यात भारतीय लेखक और पद्म श्री पुरस्कार विजेता अमिताव घोष को ग्रह संकट और जलवायु परिवर्तन पर उनके लेखन के लिए नीदरलैंड के प्रैमियम इरास्मियानम फाउंडेशन द्वारा इरास्मस पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।

प्रश्न 11   हाल ही में (मार्च 2024 में) प्रित्ज़कर आर्किटेक्चर पुरस्कार 2024 के लिए किसे नामित किया गया है -
 (अ) जीन-फिलिप वासल (रूस)
 (ब) ऐनी लैकाटन (फ्रांस)
 (स) रिकेन यामामोटो (जापान)
 (द) डेविड चिपरफ़ील्ड (यूनाइटेड किंगडम)

उत्तर : रिकेन यामामोटो (जापान)
व्याख्या :
जापान के योकोहामा के वास्तुकार रिकेन यामामोटो को सर्वोच्च वैश्विक वास्तुशिल्प मान्यता, प्रित्ज़कर आर्किटेक्चर पुरस्कार के 2024 विजेता का नाम दिया गया है।

प्रश्न 12   किस कंपनी ने हाल ही में (मार्च 2024 में) पेय पदार्थों के निर्माण, विपणन, वितरण और बिक्री के लिए श्रीलंका स्थित एलिफेंट हाउस के साथ साझेदारी की है -
 (अ) आईटीसी लिमिटेड
 (ब) रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड
 (स) हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड
 (द) डाबर लिमिटेड

उत्तर : रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड
व्याख्या :
रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरसीपीएल) ने पूरे भारत में एलिफेंट हाउस ब्रांड के तहत पेय पदार्थों के निर्माण, विपणन, वितरण और बिक्री के लिए श्रीलंका स्थित एलिफेंट हाउस के साथ साझेदारी की है।

प्रश्न 13   बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ निम्नलिखित में से किस संगठन ने हाल ही में (मार्च 2024 में) सर्वाइकल कैंसर को खत्म करने के लिए लगभग 600 मिलियन अमेरिकी डॉलर देने का वादा किया है -
 (अ) विश्व बैंक
 (ब) संयुक्त राष्ट्र बाल निधि
 (स) विश्व स्वास्थ्य संगठन
 (द) 1 और 2 दोनों

उत्तर : 1 और 2 दोनों
व्याख्या :
5 मार्च, 2024 को विश्व बैंक (डब्ल्यूबी), बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने सर्वाइकल कैंसर को खत्म करने के लिए लगभग 600 मिलियन अमेरिकी डॉलर देने का वादा किया।

प्रश्न 14   हाल ही में सतर्कता आयुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
 (अ) सुमंत कठपालिया
 (ब) प्रशांत कुमार
 (स) ए.एस.राजीव
 (द) संदीप बख्शी

उत्तर : ए.एस.राजीव
व्याख्या :
माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा दिनांक 9 फरवरी 2024 के अधिकार पत्र के माध्यम से और केंद्रीय सतर्कता आयोग अधिनियम, 2003 की धारा 4 (1) के अंतर्गत निहित शक्तियों के आधार पर श्री ए.एस. राजीव को केंद्रीय सतर्कता आयोग में सतर्कता आयुक्त के रूप में नियुक्त किया है। केंद्रीय सतर्कता आयोग अधिनियम, 2003 एक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त और दो सतर्कता आयुक्तों की नियुक्ति का प्रावधान करता है। सतर्कता आयुक्त का कार्यकाल चार वर्ष या फिर पदधारी के 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक होता है।

प्रश्न 15   मार्च 2024 में किसने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) का अध्यक्ष पद ग्रहण किया -
 (अ) किशोर मकवाना
 (ब) अमिताभ चौधरी
 (स) सुमंत कठपालिया
 (द) संदीप बख्शी

उत्तर : किशोर मकवाना
व्याख्या :
श्री किशोर मकवाना ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। श्री लव कुश कुमार ने भी आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के सदस्य का पदभार ग्रहण किया।

प्रश्न 16   हाल ही में (मार्च 2024 में) खबरों में रही महतारी वंदना योजना किस राज्य द्वारा शुरू की गई है -
 (अ) उत्तर प्रदेश
 (ब) मध्य प्रदेश
 (स) महाराष्ट्र
 (द) छत्तीसगढ़

उत्तर : छत्तीसगढ़
व्याख्या :
प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में महतारी वंदना योजना शुरू की, जिसका लक्ष्य प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से 1000 रुपये मासिक प्रदान करके महिलाओं को सशक्त बनाना है। यह योजना विधवाओं और तलाकशुदा व्यक्तियों सहित पात्र विवाहित महिलाओं को लक्षित करती है, जो आर्थिक स्वतंत्रता, लैंगिक समानता को बढ़ावा देती है और परिवारों में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को मजबूत करती है। 1 जनवरी, 2024 तक 21 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए वित्तीय सुरक्षा और समावेशी समर्थन पर जोर देने वाली इस पहल से छत्तीसगढ़ में 70 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित होंगी।

प्रश्न 17   ‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन 2024’ अभियान का विषय क्या है -
 (अ) हर बूंद मायने रखती है
 (ब) हमारे जल की रक्षा करें, हमारे भविष्य की रक्षा करें
 (स) जागरूकता बढ़ाना, प्रेरक कार्रवाई
 (द) नारी शक्ति से जल शक्ति

उत्तर : नारी शक्ति से जल शक्ति
व्याख्या :
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली में एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में “जल शक्ति अभियान: कैच द रेन” के पांचवें संस्करण का उद्घाटन किया। “नारी शक्ति से जल शक्ति” थीम पर आधारित यह अभियान जल संरक्षण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालता है। राष्ट्रीय जल मिशन के तहत शुरू किया गया, यह पेयजल और स्वच्छता विभाग के साथ सहयोग करता है।

प्रश्न 18   नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 (सीएए) का उद्देश्य क्या है -
 (अ) पड़ोसी देशों के सभी प्रवासियों को नागरिकता प्रदान करना
 (ब) पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए गैर-मुस्लिम प्रवासियों को भारतीय राष्ट्रीयता प्रदान करना
 (स) भारत में धार्मिक विविधता को बढ़ावा देना
 (द) विशिष्ट देशों से आप्रवासन को प्रतिबंधित करना

उत्तर : पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए गैर-मुस्लिम प्रवासियों को भारतीय राष्ट्रीयता प्रदान करना
व्याख्या :
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि नागरिकता (संशोधन) नियम, 2024, नागरिकता संशोधन अधिनियम -2019 के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने के लिए आवेदन करने में सक्षम बनाएगा। केन्‍द्रीय गृह मंत्रालय ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम को लागू करने की घोषणा की। यह भारतीय जनता पार्टी के वर्ष 2019 के चुनाव घोषणा पत्र का अभिन्‍न हिस्‍सा था। नागरिकता संशोधन अधिनियम अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के प्रवासियों को नागरिकता के लिए पात्र बनाने का प्रयास है।

प्रश्न 19   हाल ही में (मार्च 2024 में) ‘मिस वर्ल्ड ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड’ से किसे सम्मानित किया गया -
 (अ) नीता अंबानी
 (ब) ऐश्वर्या राय
 (स) माधुरी दीक्षित
 (द) स्मृति ईरानी

उत्तर : नीता अंबानी
व्याख्या :
71वें मिस वर्ल्ड फिनाले में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नीता को ‘ब्यूटी विद पर्पस ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड’ दिया गया. इस बार मिस वर्ल्ड फिनाले का आयोजन भारत के किया गया था।

प्रश्न 20   केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने हाल ही में (मार्च 2024 में) किस राज्य में एमएसएमई-प्रौद्योगिकी केंद्र की आधारशिला रखी -
 (अ) बिहार
 (ब) उत्तर प्रदेश
 (स) मध्य प्रदेश
 (द) महाराष्ट्र

उत्तर : महाराष्ट्र
व्याख्या :
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री नारायण राणे ने महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में एमएसएमई-प्रौद्योगिकी केंद्र की आधारशिला रखी।

प्रश्न 21   पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप में किसने शपथ ली -
 (अ) फैज ईसा
 (ब) आसिफ अली जरदारी
 (स) नवाज शरीफ
 (द) इमरान खान

उत्तर : आसिफ अली जरदारी
व्याख्या :
श्री आसिफ अली जरदारी ने पाकिस्‍तान के 14वें राष्‍ट्रपति के रूप में शपथ ली। पाकिस्‍तान के मुख्‍य न्‍याया‍धीश काजी फैज ईसा ने एवान-ए-सद्र में 68 वर्षीय जरदारी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। श्री जरदारी, डॉक्‍टर आरिफ अल्‍वी का स्‍थान लेंगे।

प्रश्न 22   71वें मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीतने वाली क्रिस्टीना पिजकोवा किस देश की है -
 (अ) स्विटजरलैंड
 (ब) पनामा
 (स) फ़िनलैंड
 (द) चेक रिपब्लिक

उत्तर : चेक रिपब्लिक
व्याख्या :
71वें मिस वर्ल्ड के फिनाले का आयोजन 27 साल बाद भारत में किया गया। चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिजकोवा 71वें मिस वर्ल्ड की विजेता बनी। इस पेजेंट में 120 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें फेमिना मिस इंडिया-2022 की विनर सिनी शेट्टी ने भारत को रिप्रेजेंट किया। इसका आयोजन मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में किया गया।

प्रश्न 23   एकेडमी अवॉर्ड्स 2024 (ऑस्कर्स) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड किसने जीता -
 (अ) रॉबर्ट डाउनी जूनियर
 (ब) किलियन मर्फी
 (स) जॉनी बर्न
 (द) क्रिस्टोफर नोलन

उत्तर : किलियन मर्फी
व्याख्या :
रॉबर्ट ओपेनहाइमर की जीवनी पर आधारित फिल्‍म ओपेनहाइमर कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस में हुए 96वें ऑस्‍कर पुरस्‍कार में सबसे बड़ी विजेता रही है। इस फिल्‍म ने सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म और सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता सहित सात पुरस्‍कार जीते हैं। किलियन मर्फी को इस फिल्‍म के लिए सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता का पुरस्‍कार मिला है। परमाणु बम के जनक ओपेनहाइमर की जीवनी पर इस फिल्‍म का निर्माण क्रिस्‍टोफर नोलान ने किया है। फिल्‍म के लिए रॉबर्ट डाउनी जूनियर को सर्वश्रेष्‍ठ सहायक अभिनेता और क्रिस्टोफर नोलान को सर्वश्रेष्‍ठ निर्देशक का पुरस्‍कार मिला। साथ ही साथ इस फिल्‍म को सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म संपादन, सिनेमेटोग्राफी और ओरीजनल स्‍कोर के भी पुरस्‍कार मिले हैं। ऑस्‍कर समारोह में एम्‍मा स्‍टोन को फिल्‍म पुअर थिंग्‍स में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री का अकादमी पुरस्‍कार दिया गया।

प्रश्न 24   हाल ही में (मार्च 2024 में) समाचारों में उल्लिखित याउंडे घोषणा (Yaounde Declaration) निम्नलिखित में से किस मुद्दे से संबंधित है -
 (अ) यूरोपीय संघ की स्थापना
 (ब) अफ़्रीकी एकता संगठन (OAU)
 (स) मलेरिया उन्मूलन
 (द) मध्य पूर्व में शांति समझौते

उत्तर : मलेरिया उन्मूलन
व्याख्या :
बुर्किना फासो, नाइजीरिया और तंजानिया सहित 11 अफ्रीकी देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों ने मलेरिया से होने वाली मौतों को समाप्त करने के उद्देश्य से याउंडे घोषणा पर हस्ताक्षर किए। विश्व स्वास्थ्य संगठन और कैमरून द्वारा आयोजित याउंडे सम्मेलन में समर्थित घोषणा में 70% वैश्विक बोझ वाले क्षेत्रों में मलेरिया के खिलाफ तीव्र कार्रवाई की प्रतिबद्धता शामिल है।

प्रश्न 25   हाल ही में (मार्च 2024 में) समाचारों में देखा गया ‘इन्फ्लेक्शन 2.5’ क्या है -
 (अ) डेटा विश्लेषण उपकरण का एक नया संस्करण
 (ब) ऑनलाइन संचार मंच
 (स) ऑनलाइन साइबर हमला
 (द) बड़ा भाषा मॉडल

उत्तर : बड़ा भाषा मॉडल
व्याख्या :
इन्फ्लेक्शन एआई ने हाल ही में अपने उन्नत एलएलएम, इन्फ्लेक्शन 2.5 का अनावरण किया, जो पीआई पर्सनल असिस्टेंट चैटबॉट को सशक्त बनाता है। एक प्रतिस्पर्धी इन-हाउस मॉडल के रूप में स्थापित, यह कोडिंग और गणित जैसे आईक्यू क्षेत्रों में उत्कृष्टता के साथ एक विशिष्ट सहानुभूतिपूर्ण फाइन-ट्यूनिंग प्रदर्शित करता है।

प्रश्न 26   हाल ही में (मार्च 2024 में) समाचारों में देखी गई ‘टोंकिन की खाड़ी घटना’ (Gulf of Tonkin Incident) निम्नलिखित में से किससे संबंधित है -
 (अ) शीत युद्ध
 (ब) कोरियाई युद्ध
 (स) अमेरिकी गृह युद्ध
 (द) वियतनाम युद्ध

उत्तर : वियतनाम युद्ध
व्याख्या :
चीन ने आधिकारिक तौर पर वियतनाम के साथ साझा क्षेत्र टोंकिन की उत्तरी खाड़ी में नए क्षेत्रीय दावों का खुलासा किया है। दक्षिण चीन सागर में स्थित अर्धचंद्राकार खाड़ी, वियतनाम के उत्तर-पश्चिमी तट, चीन के गुआंग्शी ज़ुआंग स्वायत्त क्षेत्र और लीझोउ प्रायद्वीप और हैनान द्वीप से लगती है। चीनी में “बीबू खाड़ी” और वियतनामी में “बाक बो खाड़ी” के रूप में जाना जाता है, यह दक्षिण चीन सागर और हैनान जलडमरूमध्य से जुड़ता है। विशेष रूप से, वियतनाम युद्ध के दौरान 1964 में टोंकिन की खाड़ी की घटना के कारण टोंकिन की खाड़ी को ऐतिहासिक महत्व प्राप्त हुआ।

प्रश्न 27   भारत के पहले एलिवेटेड 8-लेन एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किसने किया -
 (अ) द्रौपदी मुर्मू
 (ब) नरेंद्र मोदी
 (स) अमित शाह
 (द) राजनाथ सिंह

उत्तर : नरेंद्र मोदी
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा सेक्शन का उद्घाटन किया। द्वारका एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 29 किमी है, जिसमें से 18.9 किमी हरियाणा में पड़ता है, जबकि शेष 10.1 किमी दिल्ली में है। इसके निर्माण से राष्ट्रीय राजमार्ग -48 पर दिल्ली और गुरुग्राम के बीच ट्रैफिक से निजात मिलेगी। द्वारका एक्सप्रेसवे भारत का पहला एलिवेटेड 8-लेन एक्सेस कंट्रोल शहरी एक्सप्रेसवे है।

प्रश्न 28   सेला सुरंग कहाँ स्थित है -
 (अ) असम
 (ब) मणिपुर
 (स) अरुणाचल प्रदेश
 (द) मिज़ोरम

उत्तर : अरुणाचल प्रदेश
व्याख्या :
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 09 मार्च, 2024 को ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश में विकसित भारत - विकसित पूर्वोत्तर कार्यक्रम के दौरान सेला सुरंग परियोजना को वर्चुअल तरीके से राष्ट्र को समर्पित किया। असम में तेजपुर को अरुणाचल प्रदेश में पश्चिम कामेंग जिले के तवांग से जोड़ने वाली सड़क पर 13,000 फीट की ऊंचाई पर इस सुरंग का निर्माण सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने किया है।

प्रश्न 29   हाल ही में (मार्च 2024 में) भारत ने किस संघ के साथ व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते (TEPA) पर हस्ताक्षर किए -
 (अ) यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ
 (ब) उत्तरी अटलांटिक संगठन
 (स) आर्थिक सहयोग और विकास संगठन
 (द) दक्षिण - पूर्वी एशियाई राष्ट्र संघ

उत्तर : यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ
व्याख्या :
भारत ने नई दिल्ली में यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ - ईएफटीए के साथ व्यापार और आर्थिक भागीदारी के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में ये हस्‍ताक्षर किये गये। इस अवसर पर श्री गोयल ने कहा कि इस समझौते के तहत यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ के देश भारत में सौ अरब डॉलर का निवेश करेंगे। इससे रोजगार के कई अवसर सृजित होंगे। इन देशों में आइसलैंड, लिसटेन्सटाइन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड शामिल हैं।

प्रश्न 30   स्कूल मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम, जो हाल ही में (मार्च 2024 में) समाचारों में देखा गया, किस मंत्रालय की एक संयुक्त पहल है -
 (अ) विद्युत मंत्रालय और पंचायती राज मंत्रालय
 (ब) ग्रामीण विकास मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय
 (स) जनजातीय कार्य मंत्रालय और खान मंत्रालय
 (द) शिक्षा मंत्रालय और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय

उत्तर : शिक्षा मंत्रालय और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
व्याख्या :
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने नई दिल्ली में स्कूल मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम लॉन्च किया। कृषि और किसान कल्याण विभाग और स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के बीच सहयोगात्मक प्रयास ने 20 ग्रामीण केंद्रीय और नवोदय विद्यालय स्कूलों में एक पायलट परियोजना शुरू की। इसमें मृदा प्रयोगशाला स्थापित करना, अध्ययन मॉड्यूल विकसित करना और छात्रों और शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करना शामिल था।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill