CA Quiz : 5-6 Nov. 2023

Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and other similar examinations.

प्रश्न 1   उस व्यक्तित्व का नाम बताइए जिसने मलयालम में अपनी आत्मकथा “निलावु कुदिचा सिम्हंगल” लिखी है।
 (अ) जी माधवन नायर
 (ब) नंबी नारायणन
 (स) के सिवन
 (द) श्रीधर पणिक्कर सोमनाथ

उत्तर : श्रीधर पणिक्कर सोमनाथ
व्याख्या :
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष श्रीधर पणिक्कर सोमनाथ (एस. सोमनाथ) ने अपनी मातृभाषा मलयालम में ‘निलावु कुदिचा सिम्हंगल’ शीर्षक से अपनी आत्मकथा लिखी है। यह पुस्तक केरल स्थित लिपि प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई है।

प्रश्न 2   हाल ही में (नवंबर 2023 में) किस देश में 11 एशियाई और दक्षिण अमेरिकी देशों ने रिवर डाॅल्फिन की छह जीवित प्रजातियों को विलुप्त होने से बचाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये गए -
 (अ) कोलंबिया
 (ब) जापान
 (स) चीन
 (द) दक्षिण कोरिया

उत्तर : कोलंबिया
व्याख्या :
हाल ही में 11 एशियाई और दक्षिण अमेरिकी देशों ने विश्व की रिवर डॉल्फिन की छह जीवित प्रजातियों को विलुप्त होने से बचाने के लिये बोगोटा, कोलंबिया में एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये। 1980 के दशक के बाद से रिवर डॉल्फिन की संख्या में आश्चर्यजनक रूप से 73% की गिरावट आई है, यह ऐतिहासिक समझौता इस गंभीर स्थिति के खिलाफ लड़ाई में आशा की एक किरण का प्रदान करता है।

प्रश्न 3   हाल ही में (नवंबर 2023 में) कौनसा देश अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 95वां देश बन गया है -
 (अ) चाॅड
 (ब) दक्षिण अफ्रीका
 (स) गेबाॅन
 (द) चिली

उत्तर : चिली
व्याख्या :
चिली, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन-आई.एस.ए. का 95वां सदस्य बन गया है। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह के साथ चिली के राजदूत जुआन अंगुलो की बैठक के दौरान आई.एस.ए. समर्थन का दस्तावेज सौंपा। वर्ष 2015 के दौरान भारत और फ्राँस द्वारा सह-स्थापित, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) सौर ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के वितरण में वृद्धि के लिये एक सक्रिय तथा सदस्य-संचालित एवं सहयोगी मंच है।

प्रश्न 4   हाल ही में (नवंबर 2023 में) किस मंत्रालयन ने जल दिवाली - ‘महिलाओं के लिए पानी, पानी के लिए महिलाएं’ अभियान शुरू किया है -
 (अ) आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय
 (ब) वाणिज्य तथा उद्योग मंत्रालय
 (स) ग्रामीण विकास मंत्रालय
 (द) इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

उत्तर : आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय
व्याख्या :
आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय अपनी प्रमुख योजना - अटल मिशन फॉर रिजुवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (एएमआरयूटी) के तहत एक प्रगतिशील पहल “महिलाओं के लिए पानी, पानी के लिए महिलाएं अभियान” को शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस योजना में मंत्रालय के राष्‍ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) की भी भागीदारी है।

प्रश्न 5   हाल ही में (नवंबर 2023 में) केंद्र सरकार द्वारा गेहूं के आटे की 27.50 रूपये प्रति किलोग्राम बिक्री के लिए किस ब्रांड को लाॅन्च किया गया है -
 (अ) भारत
 (ब) अन्न
 (स) अनाज
 (द) आटा

उत्तर : भारत
व्याख्या :
केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, वस्त्र और वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कर्तव्य पथ, नई दिल्ली से 'भारत' ब्रांड के अंतर्गत गेहूं के आटे की बिक्री के लिए 100 मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाई। आटा 27.50 रुपये प्रति किलोग्राम की एमआरपी पर उपलब्ध होगा।

प्रश्न 6   हाल ही में (नवंबर 2023 में) कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने वाधवानी इंस्टीट्यूट फाॅर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सहयोग से कृषि सूचना निगरानी और विश्लेषण के लिए कौनसा पहला स्वचालित कृत्रिम बुद्धिमता-संचालित समाधान लाॅन्च किया है -
 (अ) कृषि 24/7
 (ब) किसान 24/7
 (स) एग्रीएआई 24/7
 (द) एब्रीग्रो 24/7

उत्तर : कृषि 24/7
व्याख्या :
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग (डीएएंडएफडब्ल्यू) ने वाधवानी इंस्टीट्यूट फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (वाधवानी एआई) के सहयोग से कृषि 24/7 प्लेटफार्म को विकसित किया है, जो कृषि सूचना निगरानी एवं विश्लेषण के लिए Google.org की सहायता से चलने वाला स्वचालित पहला कृत्रिम बुद्धिमता-संचालित समाधान है।

प्रश्न 7   हाल ही में (नवंबर 2023 में) कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने खाड़ी के सहयोगी देशों में कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए किस कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं -
 (अ) लुलु हाइपरमार्केट एलएलसी
 (ब) सीपी होलसेल इंडिया
 (स) मैक्स हाइपरमार्केट इंडिया
 (द) एवेन्यू सुपरमार्ट्स (डी-मार्ट)

उत्तर : लुलु हाइपरमार्केट एलएलसी
व्याख्या :
खाड़ी के सहयोगी देशों (जीसीसी) में कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने हेतु भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय के कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने वैश्विक खुदरा बाजार की प्रमुख कंपनी लुलु हाइपरमार्केट एलएलसी के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

प्रश्न 8   हाल ही में (नवंबर 2023 में) किस संस्थान ने खाना पकाने की प्रथाओं को बदलने के लिए ‘राष्ट्रीय कुशल पाक कला कार्यक्रम’ का आयोजन किया -
 (अ) ऊर्जा दक्षता सेवा लिमिटेड
 (ब) एनटीपीसी लिमिटेड
 (स) भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी
 (द) भारतीय सौर ऊर्जा निगम

उत्तर : ऊर्जा दक्षता सेवा लिमिटेड
व्याख्या :
विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का एक संयुक्त उद्यम, ऊर्जा दक्षता सेवा लिमिटेड (ईईएसएल) ने अपना अभूतपूर्व राष्ट्रीय कुशल पाक कला कार्यक्रम (एनईसीपी) और ऊर्जा कुशल पंखा कार्यक्रम (ईईएफपी) का शुभारंभ किया। इन कार्यक्रमों के हिस्से के रूप में, ऊर्जा दक्षता सेवा लिमिटेड (ईईएसएल) देश भर में 1 करोड़ कुशल बीएलडीसी पंखे और 20 लाख ऊर्जा-दक्ष इंडक्शन कुक स्टोव वितरित करेगा।

प्रश्न 9   2024 में कौनसा देश विश्व दूरसंचार मानकीकरण असेंबली की मेजबानी करेगा -
 (अ) बांग्लादेश
 (ब) श्रीलंका
 (स) भारत
 (द) नेपाल

उत्तर : भारत
व्याख्या :
भारत 2024 में प्रतिष्ठित विश्व दूरसंचार मानकीकरण असेंबली (डब्ल्यूटीएसए) की मेजबानी करने के लिए तैयार है, जो 5जी और 6जी नेटवर्क की प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। केंद्रीय संचार एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वैश्विक प्रौद्योगिकी परिदृश्य में देश के बढ़ते महत्व पर जोर देते हुए इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 में यह घोषणा की।

प्रश्न 10   हाल ही में (नवंबर 2023 में) ऑस्ट्रेलिया-इंडिया एजुकेशन एंड स्किल काउंसिल (AIESEC) की पहली बैठक का आयोजन किस शहर में किया गया -
 (अ) लखनऊ
 (ब) कोलकाता
 (स) गांधीनगर
 (द) नई दिल्ली

उत्तर : गांधीनगर
व्याख्या :
IIT गांधीनगर में आयोजित ऑस्ट्रेलिया-इंडिया एजुकेशन एंड स्किल काउंसिल (AIESEC) की पहली बैठक ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच द्विपक्षीय शिक्षा एवं कौशल विकास में सहयोग हेतु काफी महत्त्वपूर्ण है।

प्रश्न 11   हाल ही में (नवंबर 2023 में) पद्मश्री लीला ओमचेरी का निधन हो गया, इन्हें किस क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था -
 (अ) कला
 (ब) समाज सेवा
 (स) सार्वजनिक मामले
 (द) विज्ञान

उत्तर : कला
व्याख्या :
प्रसिद्ध संगीतकार, संगीतज्ञ और लेखिका पद्मश्री लीला ओमचेरी का 94 वर्ष की आयु में नई दिल्ली में निधन हो गया। उनका जन्म 31 मई 1929 को त्रावणकोर, कन्याकुमारी (अब तमिलनाडु में) की रियासत के तिरुवत्तार में हुआ था। उन्होंने तिरुवनंतपुरम (केरल) के कैमुआकरा स्कूल ऑफ म्यूजिक, डांस और रिसर्च स्टडीज में प्रोफेसर के रूप में कार्य किया। उन्हें कला क्षेत्र में पद्म श्री (2009) और केरल संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (1991) से सम्मानित किया गया।

प्रश्न 12   हाल ही में (नवंबर 2023 में) अखिल भारतीय फुटबाॅल महासंघ को एशियाई फुटबाॅल परिसंघ अध्यक्ष मान्यता के कौनसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया है -
 (अ) स्वर्ण
 (ब) रजत
 (स) कांस्य
 (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : कांस्य
व्याख्या :
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने जमीनी स्तर के फुटबॉल के लिए एशियाई फुटबॉल परिसंघ (AFC) अध्यक्ष मान्यता कांस्य पुरस्कार जीता है। AIFF अध्यक्ष कल्याण चौबे ने दोहा, कतर में AFC वार्षिक पुरस्कार 2022 में पुरस्कार प्राप्त किया। ग्रासरूट फुटबॉल के लिए AFC अध्यक्ष का मान्यता पुरस्कार 'गोल्ड' फुटबॉल ऑस्ट्रेलिया ने जीता। ग्रासरूट फुटबॉल के लिए AFC अध्यक्ष का मान्यता पुरस्कार 'सिल्वर' गुआम फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा जीता गया।

प्रश्न 13   हाल ही में (नवंबर 2023 में) भारतीय रिजर्व बैंक का कार्यकारी निदेश किसे नियुक्त किया गया है -
 (अ) मनोरंजन मिश्रा
 (ब) शशिधर जगदीशन
 (स) आदित्य पुरी
 (द) कैज़ाद भरूचा

उत्तर : मनोरंजन मिश्रा
व्याख्या :
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 1 नवंबर, 2023 से मनोरंजन मिश्रा को अपना कार्यकारी निदेशक (ED) नियुक्त किया। ED के रूप में, मनोरंजन मिश्रा तीन विभागों अर्थात् प्रवर्तन, जोखिम निगरानी और बाहरी निवेश और संचालन की देखरेख करेंगे।

प्रश्न 14   हाल ही में (नवंबर 2023 में) किस उच्च न्यायालय ने सभी धार्मिक स्थलों में पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है -
 (अ) केरल उच्च न्यायालय
 (ब) राजस्थान उच्च न्यायलय
 (स) दिल्ली उच्च न्यायलय
 (द) महाराष्ट्र उच्च न्यायलय

उत्तर : केरल उच्च न्यायालय
व्याख्या :
केरल उच्च न्यायालय ने सभी धार्मिक स्थलों में पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। एक अंतरिम आदेश में, न्यायमूर्ति अमित रावल ने जिला अधिकारियों को छापेमारी करने और सभी धार्मिक स्थलों पर अवैध रूप से जमा किए गए पटाखों को कब्जे में लेने का निर्देश दिया।

प्रश्न 15   हाल ही में (नवंबर 2023 में) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा देने के लिए टेलीविजन चैनल के साथ करार किया है -
 (अ) कलर्स
 (ब) जीटीवी
 (स) स्टार भारत
 (द) हिस्टरी टीवी

उत्तर : कलर्स
व्याख्या :
मनोरंजन टेलीविजन चैनल कलर्स ने सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को बढावा देने के लिए महिला और बाल विकास मंत्रालय के साथ करार किया है। कलर्स के नये शो डोरी के माध्यम से बालिकाओं की उपेक्षा के बारे में सामाजिक जागरूकता लाने का प्रयास किया गया है।

प्रश्न 16   हाल ही में (नवंबर 2023 में) केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को कितने वर्ष के लिए बढ़ा दिया है -
 (अ) 1 वर्ष
 (ब) 3 वर्ष
 (स) 5 वर्ष
 (द) 7 वर्ष

उत्तर : 5 वर्ष
व्याख्या :
चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया कि कोरोना महामारी के समय शुरू की गई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) को अगले पांच वर्ष के लिए बढ़ाया जाएगा। इस योजना की शुरुआत 30 जून 2020 को की गई थी। कोरोना के समय लॉकडाउन लगा था और कई पाबंदियां थीं। गरीबों के सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया था। ऐसे में केंद्र की मोदी सरकार की ओर से इस योजना की शुरुआत गई।

प्रश्न 17   मिनिटमैन III मिसाइल का परीक्षण अमेरिकी वायु सेना द्वारा किया गया है। इस मिसाइल का निर्माण किस कंपनी ने किया है -
 (अ) लॉकहीड मार्टिन
 (ब) रेथियॉन टेक्नोलॉजीज
 (स) बोइंग
 (द) नॉर्थरोप ग्रुम्मन

उत्तर : बोइंग
व्याख्या :
परमाणु-सक्षम मिनुटमैन III बोइंग द्वारा बनाया गया है, जिसका परीक्षण प्रशांत महासागर में अमेरिकी वायु सेना द्वारा किया जा रहा है।

प्रश्न 18   नवंबर 2023 में किस कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया के माउंट सेलिया गोल्ड प्रोजेक्ट में खनन कार्यों के लिए एक शिलान्यास समारोह का अनावरण किया -
 (अ) लिगेसी आयरन ओर लिमिटेड
 (ब) ओरियन मिनरल्स लिमिटेड
 (स) रियो टिंटो लिमिटेड
 (द) कोर लिथियम लिमिटेड

उत्तर : लिगेसी आयरन ओर लिमिटेड
व्याख्या :
श्री नागेंद्र नाथ सिन्हा, सचिव, इस्पात मंत्रालय ने पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में स्थित माउंट सेलिया गोल्ड परियोजना में खनन कार्यों के लिए एक शिलान्यास समारोह का अनावरण किया। देश के स्वामित्व वाली स्टील सीपीएसई, एनएमडीसी लिमिटेड की सहायक कंपनी, लिगेसी आयरन ओर लिमिटेड ने इस पहल को बड़ी कोशिश के साथ पूरा किया है और यह अपनी खनिज संपत्तियों में विविधता लाने में एनएमडीसी के निरंतर समर्पण और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

प्रश्न 19   शोधकर्ताओं ने हाल ही में (अक्टूबर 2023 में) किस राज्य में महानदी नदी में ‘अवाओस मोतला’ नामक खाद्य मछली की एक नई प्रजाति की खोज की है -
 (अ) झारखंड
 (ब) ओडिशा
 (स) छत्तीसगढ
 (द) मध्य प्रदेश

उत्तर : ओडिशा
व्याख्या :
शोधकर्ताओं ने ओडिशा के सोनपुर, सुबरनापुर जिले और बौध ब्रिज, बौध जिले के पास महानदी में ‘अवाउस मोटला’ नामक खाद्य मछली की एक नई प्रजाति की खोज की है। सोनपुर क्षेत्र के मछुआरों द्वारा मछली का नाम ‘मोतला’ रखा गया था।

प्रश्न 20   हाल ही में (अक्टूबर 2023 में) भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
 (अ) कोप्पु सदाशिव मूर्ति
 (ब) नलिन सिंघल
 (स) विजय मित्तल
 (द) के शिवप्रसाद

उत्तर : कोप्पु सदाशिव मूर्ति
व्याख्या :
कोप्पू सदाशिव मूर्ति को 1 नवंबर 2023 से उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख (28 फरवरी 2027) तक या अगले आदेश तक भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के रूप में नियुक्त किया गया है।

प्रश्न 21   अक्टूबर 2023 में कोलिन्स डिक्शनरी द्वारा किस शब्द को वर्ड ऑफ द ईयर 2023 चुना गया है?
 (अ) AI
 (ब) Deinfluencing
 (स) Moonlighting
 (द) Quite Quitting

उत्तर : AI
व्याख्या :
ग्लासगो, स्कॉटलैंड में हार्पर कॉलिन्स द्वारा प्रकाशित एक मुद्रित और ऑनलाइन अंग्रेजी शब्दकोश, कोलिन्स डिक्शनरी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए AI संक्षिप्त नाम को “वर्ष 2023 का शब्द” नाम दिया है।

प्रश्न 22   अक्टूबर 2023 में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट ‘भारत में सड़क दुर्घटनाएँ-2022’ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा बिंदु गलत है -
A) भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) ने 2022 के दौरान कुल 4,61,312 सड़क दुर्घटनाओं की सूचना दी।
B) उत्तर प्रदेश लगातार छठे वर्ष दुर्घटनाओं की संख्या में राज्यों की सूची में शीर्ष पर है।
C) तमिलनाडु में 2022 में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएँ दर्ज की गईं

 (अ) केवल A
 (ब) केवल B
 (स) केवल C
 (द) केवल A और B

उत्तर : केवल B
व्याख्या :
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) द्वारा प्रकाशित वार्षिक रिपोर्ट “भारत में सड़क दुर्घटनाएँ-2022” के अनुसार। भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) ने 2022 के दौरान कुल 4,61,312 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज कीं। दुर्घटनाओं की संख्या के मामले में तमिलनाडु लगातार 5वें वर्ष राज्यों की सूची में शीर्ष पर है। तमिलनाडु ने 2022 में 64,105 (13.9%) दुर्घटनाएं दर्ज की हैं।

प्रश्न 23   अंतर्राष्ट्रीय बायोस्फीयर रिजर्व दिवस मनाया जाता है -
 (अ) 1 नवंबर को
 (ब) 2 नवंबर को
 (स) 3 नवंबर को
 (द) 4 नवंबर को

उत्तर : 3 नवंबर को
व्याख्या :
3 नवंबर को, दुनिया बायोस्फीयर रिजर्व के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाती है, जो यूनेस्को द्वारा 2022 में अपने 41वें आम सम्मेलन के दौरान स्थापित एक दिन है।

प्रश्न 24   हाल ही में (नवंबर 2023 में) वनडे क्रिकेट में सचिन के शतकों की बराबरी किस बल्लेबाज ने की है -
 (अ) विराट कोहली
 (ब) केन विलियम्सन
 (स) स्टीव स्मिथ
 (द) रोहित शर्मा

उत्तर : विराट कोहली
व्याख्या :
विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ इतिहास रचते हुए वनडे क्रिकेट में दुनिया के सबसे महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के शतकों की बराबरी कर ली है। साथ ही विराट अपने जन्मदिन पर वनडे में शतक लगाने वाले दुनिया के सातवें बल्लेबाज बन गए है। विराट ने मात्र 277 पारियों में अपने 49 वनडे शतक जड़े है वहीं सचिन ने 451 पारियों में 49 वनडे शतक बनाये थे।

प्रश्न 25   हाल ही में (नवंबर 2023 में) महिला हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का टाइटल किसने जीता -
 (अ) जापान
 (ब) भारत
 (स) मलेशिया
 (द) सिंगापुर

उत्तर : भारत
व्याख्या :
भारतीय महिला हॉकी टीम ने रांची में जापान को हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। इससे पहले भारत ने 2016 में सिंगापुर में यह टाइटल जीता था, वहीं जापान ने 2013 और 2021 में दो बार यह टाइटल अपने नाम किया था। एशियाई खेलों के चैंपियन चीन ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रश्न 26   हाल ही में (नवंबर 2023 में) एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड ने किस राज्य में 50 मेगावाट की दयापार पवन परियोजना के संचालन की घोषणा की है -
 (अ) गुजरात
 (ब) केरल
 (स) तमिलनाडु
 (द) राजस्थान

उत्तर : गुजरात
व्याख्या :
एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड, जोकि एनटीपीसी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, ने 4 नवंबर, 2023 को गुजरात के कच्छ इलाके के दयापार में स्थित अपनी पहली परियोजना -50 मेगावाट की पवन परियोजना- के वाणिज्यिक संचालन की घोषणा की है।

प्रश्न 27   हाल ही में (नवंबर 2023 में) रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने तीन दिवसीय ‘इंडिया मैन्युफैक्चरिंग शो’ का उद्घाटन कहा पर किया है -
 (अ) बेंगलुरु, कर्नाटक
 (ब) रायपुर, छत्‍तीसगढ्
 (स) रांची, झारखण्‍ड
 (द) जोधपुर, राजस्‍थान

उत्तर : बेंगलुरु, कर्नाटक
व्याख्या :
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने बेंगलुरु (कर्नाटक) में तीन दिवसीय इंडिया मैन्युफैक्चरिंग शो का उद्घाटन किया। इस शो का लघु उद्योग भारती और आईएमएस फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजन किया गया है और यह रक्षा उत्पादन विभाग, रक्षा मंत्रालय द्वारा समर्थित है। इस आयोजन का केंद्रीय विषय ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ है।

प्रश्न 28   हाल ही में (नवंबर 2023 में) श्री सोमनाथ ट्रस्ट (एसएसटी) के अध्यक्ष के रूप में रूप में किसे चुना गया है -
 (अ) नरेंद्र मोदी
 (ब) अमित शाह
 (स) योगी आदित्यनाथ
 (द) देवेन्द्र फड़नवीस

उत्तर : नरेंद्र मोदी
व्याख्या :
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए श्री सोमनाथ ट्रस्ट (एसएसटी) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है, जो ट्रस्ट के पारंपरिक एक वर्ष के कार्यकाल से एक महत्वपूर्ण कदम है। गांधीनगर के राजभवन में आयोजित एसएसटी के न्यासी बोर्ड की 122वीं बैठक में, प्रधान मंत्री मोदी, मौजूदा अध्यक्ष, को पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए इस पद पर पुनः चयनित किया गया।

प्रश्न 29   हाल ही में (नवंबर 2023 में) किस क्षेत्र में गेको की एक नई प्रजाति की खोज की गई है -
 (अ) पश्चिमी घाट
 (ब) पूर्वी घाट
 (स) थार का मरुस्थल
 (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : पश्चिमी घाट
व्याख्या :
हाल ही में, तमिलनाडु के राजपालयम के पास पश्चिमी घाट में गेको की एक नई प्रजाति की खोज की गई है। यह गेको (Gecko) की 94वीं प्रजाति है। इससे पहले गेको की 93 प्रजातियों का चिन्हित किया जा चुका है। नई प्रजाति को रशीद का बौना गेको (Rashid’s dwarf gecko) भी कहा जाता है, क्योंकि यह जीनस में सबसे छोटी है।

प्रश्न 30   ‘गंगा उत्सव’ के सातवें संस्करण का आयोजन कहां किया गया -
 (अ) नई दिल्ली
 (ब) पटना
 (स) लखनऊ
 (द) कोलकाता

उत्तर : नई दिल्ली
व्याख्या :
गंगा उत्सव के सातवें संस्करण का आयोजन नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा किया गया। इस अवसर पर ‘नमामि गंगे पत्रिका’ के 33वें संस्करण और गंगा पुस्तक परिक्रमा पर आधारित वॉयेज ऑफ गंगा बुकलेट का विमोचन भी किया गया।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill