CA Quiz : 25-26 Oct. 2023

Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and other similar examinations.

प्रश्न 1   हाल ही में (सितंबर 2023 में) यूनाइटेड नेशन्स फोरम आॅन फाॅरेस्ट के हिस्से के रूप में ‘कंट्री लेड इनीशिएटिव कार्यक्रम का आयोजन किस शहर में किया गया -
 (अ) जोधपुर
 (ब) भोपाल
 (स) आईजोल
 (द) देहरादून

उत्तर : देहरादून
स्पष्टीकरण :
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय 26 से 28 अक्टूबर, 2023 तक वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई), देहरादून (उत्तराखंड) में यूनाइटेड नेशन्स फोरम ऑन फॉरेस्ट (यूएनएफएफ) के हिस्से के एक रूप में ‘कंट्री लेड इनीशिएटिव’ (सीएलआई) कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। लगभग 40 देशों और 20 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 70 से अधिक प्रतिनिधि जंगल की आग और वन प्रमाणन पर चर्चा के लिए इस कंट्री लेड इनिशिएटिव में व्यक्तिगत और ऑनलाइन दोनों तरह से भाग ले रहे हैं।

प्रश्न 2   हाल ही में (सितंबर 2023 में) किस भारतीय कंपनी ने भारत में पहली बार रेफरेंस गैसोलीन और डीजल ईंधन का उत्पादन शुरू किया है -
 (अ) इंडियन ऑयल
 (ब) भारत पेट्रोलियम
 (स) हिंदुस्तान पेट्रोलियम
 (द) तेल और प्राकृतिक गैस निगम

उत्तर : इंडियन ऑयल
स्पष्टीकरण :
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भारत के पहले स्‍वदेशी रेफरेंस ईंधन की नई दिल्‍ली में शुरुआत की। इंडियन ऑयल ने भारत में पहली बार रेफरेंस गैसोलीन और डीजल ईंधन का उत्पादन सफलतापूर्वक आरंभ किया है। इन ईंधनों का उपयोग ऑटोमोबाइल विनिर्माताओं और आईसीएटी (इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी) तथा एआरएआई (ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया) जैसी जांच एजेंसियों द्वारा वाहन के अंशांकन और परीक्षण के लिए किया जाता है।

प्रश्न 3   हाल ही में (सितंबर 2023 में) 37वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ किस राज्य में हुआ है -
 (अ) गोवा
 (ब) केरल
 (स) मध्य प्रदेश
 (द) उत्तर प्रदेश

उत्तर : गोवा
स्पष्टीकरण :
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मडगांव, गोवा के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया। खेलों का आयोजन 26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक होगा और इसमें देशभर से 10,000 से ज्यादा एथलीट हिस्सा लेंगे। ये खिलाड़ी 28 स्थानों पर 43 खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। राष्ट्रीय खेल गोवा में पहली बार आयोजित हो रहे हैं। 37वें राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर ‘मोगा’ है।

प्रश्न 4   हाल ही में (सितंबर 2023 में) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में 7,500 करोड़ की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया -
 (अ) गुजरात
 (ब) महाराष्ट्र
 (स) तेलंगाना
 (द) गोवा

उत्तर : महाराष्ट्र
स्पष्टीकरण :
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के शिरडी, अहमदनगर में स्वास्थ्य, रेल, सड़क, तेल और गैस जैसे क्षेत्रों में लगभग 7500 करोड़ रुपये की अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, उन्‍हें राष्‍ट्र को समर्पित किया और उनकी आधारशिला रखी।

प्रश्न 5   भारत में एयरोस्पेस शिक्षा और नवाचार को बढ़ावा देने हेतु एयरबस ने हाल ही में (सितंबर 2023 में) किस संस्थान के साथ समझौता किया है -
 (अ) आईआईटी कानपुर
 (ब) आईआईटी बंबई
 (स) आईआईटी रूड़की
 (द) आईआईटी खड़गपुर

उत्तर : आईआईटी कानपुर
स्पष्टीकरण :
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (आईआईटीके) और एयरबस ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) के माध्यम से अपनी साझेदारी को औपचारिक रूप दिया है। हस्ताक्षरित इस ऐतिहासिक समझौते का उद्देश्य अनुसंधान और शिक्षा पहल के माध्यम से भारत में एयरोस्पेस क्षेत्र के प्रतिभा पूल को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाना है।

प्रश्न 6   हाल ही में (सितंबर 2023 में) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
 (अ) अमोल मजूमदार
 (ब) साईराज बहुतुले
 (स) वसीम जाफ़र
 (द) रमेश पोवार

उत्तर : अमोल मजूमदार
स्पष्टीकरण :
बीसीसीआई ने पूर्व क्रिकेटर अमोल मजूमदार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनाया है। पहले से ही उन्हें इस पद के लिए दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा था।

प्रश्न 7   हाल ही में (सितंबर 2023 में) डब्ल्यूएचओ ने अपने टीबी सलाहकार समूह के रूप में किसे नियुक्त किया है।
 (अ) सारंग देव
 (ब) रमेश पोवार
 (स) तुषार अरोठे
 (द) हृषिकेश कानिटकर

उत्तर : सारंग देव
स्पष्टीकरण :
प्रोफेसर सारंग देव को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा तपेदिक के लिए रणनीतिक और तकनीकी सलाहकार समूह (एसटीएजी) के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

प्रश्न 8   हाल ही में (सितंबर 2023 में) कौन सी राज्य सरकार ने 237 करोड़ रुपये की ग्राफीन उत्पादन फैसिलिटी स्थापित करेगी -
 (अ) गोआ
 (ब) केरल
 (स) मध्य प्रदेश
 (द) उत्तर प्रदेश

उत्तर : केरल
स्पष्टीकरण :
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने 237 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश के साथ एक ग्राफीन उत्पादन फैसिलिटी की स्थापना की घोषणा की जो सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल पर कार्य करेगी। ग्राफीन, जिसे अक्सर अपने असाधारण विद्युत और इलेक्ट्रॉनिक गुणों के लिए “वन्डर मैटेरियल” के रूप में जाना जाता है।

प्रश्न 9   हड्डी विकास विकार, एकाॅन्ड्रोप्लासिया के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय बौनापन जागरूकता दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है -
 (अ) 25 अक्टूबर को
 (ब) 23 अक्टूबर को
 (स) 21 अक्टूबर को
 (द) 30 अक्टूबर को

उत्तर : 25 अक्टूबर को
स्पष्टीकरण :
अंतर्राष्ट्रीय बौनापन जागरूकता दिवस प्रति वर्ष 25 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिन बौनेपन का कारण बनने वाले एक हड्डी विकास विकार, एकॉन्ड्रोप्लासिया के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है।

प्रश्न 10   हाल ही में (सितंबर 2023 में) क्षेत्रीय संपर्क सेवा-उड़ान के 6 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। उड़ान के तहत पहली सेवा शुरू की गई थी -
 (अ) शिमला से दिल्ली
 (ब) वाराणसी से दिल्ली
 (स) गंगटोक से दिल्ली
 (द) जयपुर से दिल्ली

उत्तर : शिमला से दिल्ली
स्पष्टीकरण :
क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) - उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक), भारत में, विशेष रूप से दूरदराज और कम सेवा वाले क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे और संपर्क में सुधार के लिए एक सरकार समर्थित पहल के छह सफल वर्ष पूरे हो गए हैं। यह भारत की राष्ट्रीय नागरिक विमानन नीति (एनसीएपी) 2016 का एक महत्वपूर्ण घटक है, जिसे नागरिक विमानन मंत्रालय (एमओसीए) द्वारा 21 अक्टूबर 2016 को 10 साल के दृष्टिकोण के साथ शुरू किया गया था। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 27 अप्रैल, 2017 को शिमला को दिल्ली से जोड़ने वाली पहली क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) - उड़ान का उद्घाटन किया गया था।

प्रश्न 11   हाल ही में (सितंबर 2023 में) किस राज्य/केंद्र शासित की सरकार ने प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए रेड लाइट ऑन गाडी ऑफ अभियान शुरू किया है -
 (अ) उत्तर प्रदेश
 (ब) दिल्ली
 (स) गुजरात
 (द) महाराष्ट्र

उत्तर : दिल्ली
स्पष्टीकरण :
दिल्‍ली सरकार द्वारा प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए राजधानी में रेड लाइट ऑन गाडी ऑफ अभियान शुरू किया गया। अभियान की शुरुआत दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आईटीओ चौराहे से की।

प्रश्न 12   हाल ही में (सितंबर 2023 में) डार्क पैटर्न बस्टर हैकथाॅन 2023 की शुरूआत की गई है। इसका संबंध किस क्षेत्र से है -
 (अ) ई-कॉमर्स
 (ब) साइबर सुरक्षा
 (स) बैंकिंग
 (द) वायु प्रदूषण

उत्तर : ई-कॉमर्स
स्पष्टीकरण :
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों द्वारा अपनाई जाने वाली अनुचित तौर-तरीकों की रोकथाम और उपभोक्ताओं को इसके लिए सरल समाधान प्रदान करने के लिए डार्क पैटर्न बस्टर हैकथॉनः 2023 की शुरुआत की है।

प्रश्न 13   हाल ही में (सितंबर 2023 में) निर्वाचन आयोग ने किस अभिनेता को निर्वाचन आयोग का राष्ट्रीय आइकन नियुक्त किया है -
 (अ) अक्षय कुमार
 (ब) राजकुमार राव
 (स) शाहरूख खान
 (द) अमिताभ बच्चन

उत्तर : राजकुमार राव
स्पष्टीकरण :
निर्वाचन आयोग, मतदाता सूचियों को अपडेट करने के लिए एक अभियान शुरू कर रहा है। इसमें विशेष रूप से भावी युवा मतदाताओं पर अधिक ध्‍यान दिया जाएगा। यह अभियान उन पांच राज्‍यों में नहीं होगा, जहां इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। फिल्‍म अभिनेता राजकुमार राव को निर्वाचन आयोग का राष्‍ट्रीय आइकन नियुक्‍त किए जाने के बाद मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार ने कहा कि 17 वर्ष से अधिक आयु के युवा मतदाता सूची में अपने नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न 14   15 नवंबर से किस शहर से राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क और जागरूकता अभियान ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ शुरू की जाएगी -
 (अ) छपरा
 (ब) सम्बलपुर
 (स) उस्मानाबाद
 (द) खूंटी

उत्तर : खूंटी
स्पष्टीकरण :
केंद्र सरकार, 15 नवम्‍बर से राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क और जागरुकता अभियान 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' शुरू करने वाली है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ‘बिरसा मुंडा जयंतीः जनजाति गौरव दिवस’ के अवसर पर इसकी शुरुआत करेंगे। सूचना और प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्र के अनुसार झारखंड के खूंटी जिले से इसकी शुरुआत होगी, जिसमें 22 नवंबर 2023 से 25 जनवरी 2024 तक देशभर के शेष जिलों को कवर किया जाएगा। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में आगामी विधानसभा चुनावों के कारण इन राज्यों में बाद में यह यात्रा शुरू की जाएगी।

प्रश्न 15   केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय द्वारा लॉन्च किए गए कपास का ब्रांड नाम क्या है -
 (अ) कस्तूरी कॉटन भारत
 (ब) व्‍हाट गोल्‍ड कॉटन
 (स) केसर कॉटन भारत
 (द) सिल्‍क फाइबर कॉटन

उत्तर : कस्तूरी कॉटन भारत
स्पष्टीकरण :
हाल ही मे केंद्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने “कस्तूरी कॉटन भारत” के लिए वेबसाइट का अनावरण किया है। नई लॉन्च की गई वेबसाइट कस्तूरी कॉटन भारत पहल के संबंध में आवश्यक जानकारी और अपडेट प्रदान करने के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करती है। कस्तूरी कॉटन भारत कपड़ा मंत्रालय, भारतीय कपास निगम, व्यापार निकायों और उद्योग की एक संयुक्त पहल है।

प्रश्न 16   खबरों में देखा गया ‘अनुभव पोर्टल’ किस केंद्रीय मंत्रालय से संबंधित है -
 (अ) गृह मंत्रालय
 (ब) जल शक्ति मंत्रालय
 (स) विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय
 (द) कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय

उत्तर : कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय
स्पष्टीकरण :
पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग नई दिल्ली में अनुभव पुरस्कार 2023 समारोह की मेजबानी कर रहा है। अनुभव पोर्टल, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय से संबंधित है। यह पोर्टल मार्च 2015 में प्रधानमंत्री के आदेश पर लॉन्च किया गया था। इस पोर्टल का उद्देश्य सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारियों को सरकारी सेवा के दौरान अपने अनुभवों का रिकॉर्ड छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।

प्रश्न 17   हाल ही में (अक्टूबर 2023 में) पहले ब्लैक एक्शन हीरो के रूप में प्रसिद्ध किस अफ्रीकी अमेरिकी अभिनेता का निधन हो गया -
 (अ) रिचर्ड राउंडट्री
 (ब) फ्रेड विलियमसन
 (स) सैमुअल एल जैक्सन
 (द) जेसी टी. अशर

उत्तर : रिचर्ड राउंडट्री
स्पष्टीकरण :
अफ्रीकी अमेरिकी अभिनेता रिचर्ड राउंडट्री, जिन्हें ‘शाफ्ट’ में शीर्षक चरित्र के प्रतिष्ठित चित्रण के लिए शुरुआती ब्लैक एक्शन नायकों में से एक के रूप में जाना जाता है, का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

प्रश्न 18   हाल ही में (अक्टूबर 2023 में) पेप्सिको इंडिया के स्वामित्व वाली लेज का ब्रांड एंबेसडर किसे बनाया गया है -
 (अ) रोहित शर्मा
 (ब) महेंद्र सिंह धोनी
 (स) विराट कोहली
 (द) अनुष्का शर्मा

उत्तर : महेंद्र सिंह धोनी
स्पष्टीकरण :
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को लेज ने फिर से अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है। लेज ब्रांड की स्वामित्व रखने वाली कंपनी पेप्सिको इंडिया ने यह घोषणा की।

प्रश्न 19   हाल ही में (अक्टूबर 2023 में) किस राज्य ने आजादी से पूर्व स्थापित सरकारी विद्यालयों को हेरिटेज स्कूल का दर्जा देना का फैसला लिया है -
 (अ) गुजरात
 (ब) उत्तराखंड
 (स) अरुणाचल प्रदेश
 (द) केरल

उत्तर : अरुणाचल प्रदेश
स्पष्टीकरण :
अरुणाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पेमा खांडू ने आज घोषणा की है कि राज्‍य में आजादी से पूर्व स्‍थापित सरकारी विद्यालयों को हेरिटेज स्कूल का दर्जा दिया जाएगा। इन स्‍कूलों के आधारभूत ढांचे के विकास के साथ परिसर में एक संग्रहालय भी बनाया जाएगा। पूर्वी सियांग जिले में बालेक में एक सरकारी विद्यालय के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री ने ये बात कही।

प्रश्न 20   हाल ही में (अक्टूबर 2023 में) किस देश ने भारत सहित सात दशों के नागरिकों को मुफ्त वीजा जारी करने का फैसला किया है -
 (अ) बांग्लादेश
 (ब) श्रीलंका
 (स) जापान
 (द) थाईलैंड

उत्तर : श्रीलंका
स्पष्टीकरण :
श्रीलंका ने एक प्रायोगिक परियोजना के हिस्‍से के रूप में भारत सहित सात देशों के नागरिकों को नि:शुल्‍क वीजा जारी करने का फैसला किया है। श्रीलंका कैबिनेट ने भारत, चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड के पर्यटकों के लिए वीजा शुल्क में माफ करने के प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी है। श्रीलंका के पर्यटन मंत्री हरिन फर्नांडो ने कहा है कि प्रायोगिक परियोजना 31 मार्च, 2024 तक जारी रहेगी।

प्रश्न 21   हाल ही में (अक्टूबर 2023 में) सांसद भारत दर्शन का दूसरा चरण शुरू हुआ है। यह किस भारतीय राजनेता की पहल है -
 (अ) राजनाथ सिंह
 (ब) नरेंद्र मोदी
 (स) अनुराग सिंह ठाकुर
 (द) नीतिन गडकरी

उत्तर : अनुराग सिंह ठाकुर
स्पष्टीकरण :
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की लोकप्रिय पहल सांसद भारत दर्शन के दूसरे चरण के तहत पहली नवम्बर तक सांसद भारत दर्शन यात्रा आयोजित की जा रही है। इसके तहत 21 लड़कों को दिल्ली दर्शन के साथ ही विशेष रूप से गुजरात का दौरा करवाया जाएगा। अनुराग ठाकुर की एक अन्य पहल एक से श्रेष्ठ के तहत दो अध्यापिकाओं का चयन भी किया गया है।

प्रश्न 22   हाल ही में (अक्टूबर 2023 में) किस राज्य सरकार ने नीलगिरि तहत की की आबादी, वितरण और पारिस्थितिकी को बेहतर ढंग से समझने और उनके अस्तित्व को बचाने के लिए प्रोजेक्ट नीलगिरी तहर शुरू किया है -
 (अ) केरल
 (ब) आंध्र प्रदेश
 (स) तमिलनाडु
 (द) गुजरात

उत्तर : तमिलनाडु
स्पष्टीकरण :
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने “प्रोजेक्ट नीलगिरि तहर” नामक एक पहल आरंभ की है, जिसका उद्देश्य लुप्तप्राय नीलगिरि तहर प्रजाति का संरक्षण और सुरक्षा करना है। ₹25 करोड़ के बजट वाली यह परियोजना नीलगिरि तहर की आबादी, वितरण और पारिस्थितिकी को बेहतर ढंग से समझने के साथ-साथ उनके अस्तित्व के लिए तत्काल खतरों का समाधान करना चाहती है।

प्रश्न 23   हाल ही में (अक्टूबर 2023 में) केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने विक्रम-1 कक्षीय राॅकेट को लाॅन्च किया। विक्रम-1 किस कंपनी द्वारा विकसित किया गया है -
 (अ) स्काईरूट
 (ब) अग्निकुल ब्रह्मांड
 (स) बेलाट्रिक्स एयरोस्पेस
 (द) ध्रुव स्पेस

उत्तर : स्काईरूट
स्पष्टीकरण :
भारत के अंतरिक्ष उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में, केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार, 24 अक्टूबर को हैदराबाद में स्काईरूट के विक्रम-1 कक्षीय रॉकेट को लॉन्च किया।

प्रश्न 24   फरवरी, 2024 में भारत टेक्स-2024 का आयोजन किस शहर में किया जाएगा -
 (अ) भीलवाड़ा
 (ब) नई दिल्ली
 (स) अहमदाबाद
 (द) रायपुर

उत्तर : नई दिल्ली
स्पष्टीकरण :
एक महत्वपूर्ण पहल में, भारत का कपड़ा उद्योग, उद्योग निकायों के साथ साझेदारी में, “भारत टेक्स 2024” की मेजबानी के लिए तैयार हो रहा है, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा कपड़ा कार्यक्रम माना जाता है। नई दिल्ली में 26 फरवरी से 29 फरवरी, 2024 तक आयोजित यह मेगा प्रदर्शनी नवाचार, सहयोग और “मेक इन इंडिया” लोकाचार द्वारा चिह्नित एक वैश्विक कपड़ा महाशक्ति बनने की भारत की महत्वाकांक्षा का प्रतीक है।

प्रश्न 25   हाल ही में (अक्टूबर 2023 में) चर्चा में रहा संविधान का अनुच्छेद 142 क्या है -
 (अ) सर्वोच्च न्यायालय को पूर्ण न्याय देने के लिए किसी भी आदेश को पारित करने या आदेश देने की पूर्ण शक्ति
 (ब) निर्वाच आयोग द्वारा किसी भी सिविल सेवक को पद से हटाने की शक्ति
 (स) राज्य में हिंसा कि स्थिति में राज्यपाल को विशेष अधिकार
 (द) किसी जाति विशेष को अतिरिकत सामाजिक सुरक्षा देने के लिए विशेष प्रावधाान

उत्तर : सर्वोच्च न्यायालय को पूर्ण न्याय देने के लिए किसी भी आदेश को पारित करने या आदेश देने की पूर्ण शक्ति
स्पष्टीकरण :
हाल ही के एक ऐतिहासिक निर्णय में सर्वोच्च न्यायालय ने सार्वजनिक रोज़गार के मामले में हुए 30 वर्ष पुराने अन्याय (Injustice) में सुधार किया है। न्यायालय ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए संबंधित विभाग को एक व्यक्ति को 10 वर्ष के लिये परिवीक्षाधीन पद पर नियुक्त करने का आदेश दिया। संविधान का अनुच्छेद 142 सर्वोच्च न्यायालय को उन स्थितियों में पूर्ण न्याय देने का विशिष्ट अधिकार प्रदान करता है जहाँ कानून या विधान कोई उपाय प्रदान नहीं कर सकते हैं।

प्रश्न 26   भारतीय सेना की पहली वर्टिकल विंड टनल (वीडब्ल्यूटी) किस विशेष बल प्रशिक्षण स्कूल को मिली है -
 (अ) बकलोह, हिमाचल प्रदेश
 (ब) जोधपुर, राजस्थान
 (स) रांची,झारखण्ड
 (द) कोयंबटूर,तमिलनाडु

उत्तर : बकलोह, हिमाचल प्रदेश
स्पष्टीकरण :
विशेष बलों के प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे को बेहतर करने और अत्यधिक ऊंचाई से हवा में छलांग लगाने वाले विशेष बलों के लिए एक ऐतिहासिक कदम के रूप में, हिमाचल प्रदेश के बकलोह में विशेष बल प्रशिक्षण स्कूल (एसएफटीएस) को भारतीय सेना की पहली वर्टिकल विंड टनल (वीडब्ल्यूटी) मिली है।

प्रश्न 27   हाल ही में (अक्टूबर 2023 में) किस राज्य सरकार ने पीएम श्री स्कूलों के लिए सूचना और संचार प्रौद्योगिकी प्रयोगशालाएं एवं स्मार्ट क्लासरूम शुरू करने की घोषणा की है -
 (अ) राजस्थान
 (ब) पंजाब
 (स) हरियाणा
 (द) गुजरात

उत्तर : हरियाणा
स्पष्टीकरण :
कक्षाओं में आधुनिक तकनीक को अपनाने हेतु हरियाणा में पीएम श्री स्कूलों के लिये सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT) प्रयोगशालाएँ एवं स्मार्ट क्लासरूम शुरू किये जाएंगे जो शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि के साथ छात्रों को बेहतर ढंग से सीखने का अनुभव प्रदान करेगा। ICT लैब और स्मार्ट क्लासरूम शहरी-ग्रामीण डिजिटल गैप को समाप्त कर समान शिक्षा के अवसर प्रदान करते हैं।

प्रश्न 28   हाल ही में (अक्टूबर 2023 में) केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा दी गई मंजूरी के संबंध में कौनसा कथन सत्य है-
अ. भारत और जापान के बीच जुलाई, 2023 में जापान-भारत सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला साझेदारी को मंजूरी दी गई
ब. फाॅस्फेट एवं पोटाशयुक्त उर्वरकों पर रबी सीजन 2023-24 के लिए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी दरों को मंजूरी दी गई

 (अ) केवल अ
 (ब) केवल ब
 (स) अ और ब दोनों
 (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : अ और ब दोनों
स्पष्टीकरण :
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार और जापान के अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्रालय के बीच जुलाई, 2023 में जापान-भारत सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला साझेदारी के लिए हस्ताक्षरित सहयोग ज्ञापन (एमओसी) से अवगत कराया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने रबी सीजन 2023-24 (01.10.2023 से 31.03.2024 तक) के लिए फॉस्फेट और पोटाशयुक्त (पीएंडके) उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) दरें तय करने के लिए उर्वरक विभाग के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है।

प्रश्न 29   हाल ही में (अक्टूबर 2023 में) जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम में शामिल करने की स्वीकृति दी गई है। यह बांध किस राज्य में स्थित है -
 (अ) बिहार
 (ब) उत्तराखंड
 (स) हरियाणा
 (द) सिक्किम

उत्तर : उत्तराखंड
स्पष्टीकरण :
आर्थिक मामलों पर मंत्रिमंडल की समिति ने उत्तराखंड के जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम के अंतर्गत शामिल करने की स्वीकृति दे दी है। परियोजना को पूरा करने के लिए उत्तराखंड को 1,557 करोड़ रुपये से अधिक की केंद्रीय सहायता को मंजूरी दी गई है। मालूम हो कि 2,584 करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित लागत वाली यह परियोजना मार्च 2028 में पूरी होगी।

प्रश्न 30   हाल ही में (अक्टूबर 2023 में) एडटेक स्टार्टअप, हेनरी हार्विन एजुकेशन के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है।
 (अ) चेतन भगत
 (ब) सचिन बंसल
 (स) अभिषेक कपूर
 (द) अमीश त्रिपाठी

उत्तर : चेतन भगत
स्पष्टीकरण :
एडटेक स्टार्टअप हेनरी हार्विन एजुकेशन (एचएचई) ने हाल ही में भारत के युवाओं को प्रेरित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रशंसित लेखक और वक्ता, चेतन भगत को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

प्रश्न 31   निरस्त्रीकरण सप्ताह प्रत्येक वर्ष का आयोजन कब से कब तक किया जाता है।
 (अ) 20 से 26 अक्टूबर
 (ब) 21 से 27 अक्टूबर
 (स) 22 से 28 अक्टूबर
 (द) 24 से 30 अक्टूबर

उत्तर : 24 से 30 अक्टूबर
स्पष्टीकरण :
निरस्त्रीकरण सप्ताह प्रत्येक वर्ष 24 से 30 अक्टूबर तक मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख लक्ष्यों में से एक विश्व शांति प्राप्त करना है। संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण आयोग (UNDC) की स्थापना 1952 में हुई थी।

प्रश्न 32   ‘पेंटब्रश स्विफ्ट’ किस दुर्लभ प्रजाति का नाम है?
 (अ) तितली
 (ब) मछली
 (स) मेंढक
 (द) चितल

उत्तर : तितली
स्पष्टीकरण :
पश्चिमी हिमालय में एक दुर्लभ प्रजाति ‘पेंटब्रश स्विफ्ट बटरफ्लाई’ की तस्वीर पहली बार हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में ली गई और रिकॉर्ड की गई है। हिमाचल प्रदेश लगभग 430 तितली प्रजातियों का घर है, जो भारत में पाई जाने वाली कुल तितली प्रजातियों का लगभग 25% है।

प्रश्न 33   हाल ही में (अक्टूबर 2023 में) भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
 (अ) राजेश अरोड़ा
 (ब) संजय कुमार जैन
 (स) विकल्प भास्कर
 (द) शरद कुमार स्वामी

उत्तर : संजय कुमार जैन
स्पष्टीकरण :
भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के लिए एक महत्वपूर्ण विकास में, 1990 बैच के भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) के अधिकारी संजय कुमार जैन को अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के रूप में नियुक्त किया गया है।

प्रश्न 34   “एक्सरसाइज हरिमाउ शक्ति 2023” भारत और किस देश के मध्य अमरोई छावनी में आयोजित हुआ -
 (अ) श्रीलंका
 (ब) सिंगापुर
 (स) मेलेशिया
 (द) जापान

उत्तर : मेलेशिया
स्पष्टीकरण :
भारतीय और मलेशियाई सेना के बीच संयुक्त द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास “एक्सरसाइज हरिमाउ शक्ति 2023” मेघालय की उमरोई छावनी में शुरू हुआ।

प्रश्न 35   हाल ही में (अक्टूबर 2023 में) चिकित्सा अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) के महानिदेशक के पद को संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बनी है -
 (अ) राधीका मदान
 (ब) रोहीनी ठाकुर
 (स) साधना एस. नायर
 (द) सुरभी ज्योति

उत्तर : साधना एस. नायर
स्पष्टीकरण :
एयर मार्शल साधना एस. नायर ने 23 अक्टूबर, 2023 को डीजीएएफएमएस के कार्यालय में चिकित्सा अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) के महानिदेशक पद का कार्य भार ग्रहण कर लिया है। वे एयर मार्शल के पद पर पदोन्नत होने के बाद इस कार्य भार को संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बनी हैं। एयर मार्शल साधना सक्सेना और एयर मार्शल केपी नायर भारतीय वायुसेना के पहले एयर मार्शल दंपति बन गए हैं।

प्रश्न 36   हाल ही में (अक्टूबर 2023 में) प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना में किस/किन केंद्रीय प्रायोजित योजना/योजनाओं को शामिल किया गया है -
अ. प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना
ब. अनुसूचित जाति उप-योजना के लिए विशेष केंद्रीय सहायता
स. बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजना

 (अ) केवल अ
 (ब) केवल अ और स
 (स) केवल ब और स
 (द) अ, ब और स

उत्तर : अ, ब और स
स्पष्टीकरण :
प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) में 03 केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं अर्थात् प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाई), अनुसूचित जाति उप-योजना के लिए विशेष केंद्रीय सहायता (एससीए से एससीएसपी) और बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजना (बीजेआरसीवाई) को शामिल किया गया है।

प्रश्न 37   24 अक्टूबर, 2023 को संयुक्त् राष्ट्र की कौनसी वर्षगांठ मनाई गई -
 (अ) 65वीं
 (ब) 72वीं
 (स) 75वीं
 (द) 78वीं

उत्तर : 78वीं
स्पष्टीकरण :
24 अक्तूबर, 2023 को विश्व में संयुक्त राष्ट्र (UN) की 78वीं वर्षगाँठ मनाई गई। संयुक्त राष्ट्र दिवस एक वार्षिक कार्यक्रम है जिसके तहत वर्ष 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर के लागू होने की वर्षगाँठ का जश्न मनाया जाता है।

प्रश्न 38   भारत राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अभ्यास 2023 का आयोजन किस शहर में किया गया -
 (अ) बैंग्लुरू
 (ब) भुबनेश्वर
 (स) मुंबई
 (द) नई दिल्ली

उत्तर : नई दिल्ली
स्पष्टीकरण :
नई दिल्ली का प्रतिष्ठित स्कोप कन्वेंशन सेंटर, भारत राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अभ्यास (एनसीएक्स) 2023 का साक्षी बना, जो 9 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2023 तक चलने वाला एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम होने के साथ ही साइबर सुरक्षा में उत्कृष्टता के लिए भारत के दृढ़ प्रयासों में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।

प्रश्न 39   हाल ही में (अक्टूबर 2023 में) केंद्रीय सहकारिता मंत्री ने किस स्थान पर देश के पहले नैनो डी.ए.पी संयंत्र का उद्घाटन किया है -
 (अ) गांधीनगर, गुजरात
 (ब) जोधपुर, राजस्थान
 (स) भोपाल, मध्य प्रदेश
 (द) औरंगाबाद, महाराष्ट्र

उत्तर : गांधीनगर, गुजरात
स्पष्टीकरण :
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर जिले के कलोल में इफको के नैनो डीएपी (तरल) संयंत्र का लोकार्पण किया।

प्रश्न 40   हाल ही में (अक्टूबर 2023 में) केंद्र सरकार ने किसके नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर डेमोक्रेटिक फ्रीडम पाटी-जेकेडीएफपी को गैरकानूनी घोषित करने के विषय में निर्णय लेने के लिए गैरकानूनी गतिविधियां निवारण न्यायाधिकरण का गठन किया है -
 (अ) रोहित शर्मा
 (ब) सचिन दत्ता
 (स) गीता मित्तल
 (द) सीमा गर्ग

उत्तर : सचिन दत्ता
स्पष्टीकरण :
केंद्र ने जम्मू-कश्मीर में गैरकानूनी गतिविधियां निवारण न्यायाधिकरण का गठन किया है। यह जम्‍मू-कश्‍मीर डेमोक्रेटिक फ्रीडम पार्टी - जेकेडीएफपी को गैरकानूनी घोषित करने के विषय पर निर्णय लेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस महीने की पांच तारीख को जेकेडीएफपी को गैरकानूनी संगठन घोषित किया था। मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि न्यायाधिकरण में दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सचिन दत्ता शामिल हैं।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill