करेंट अफेयर्स : 25-26 अक्टूबर 2023


 1. भारत के पहले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) का क्या नाम है?

उत्तर: नमो भारत
हाल ही मे  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) नमो भारत को हरी झंडी दिखाई। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर के प्राथमिकता वाले खंड का भी उद्घाटन किया गया। आरआरटीएस का नाम पहले रैपिडएक्स ट्रेन था। आरआरटीएस एक नया रेल-आधारित, सेमी-हाई-स्पीड, हाई-फ़्रीक्वेंसी कम्यूटर ट्रांज़िट सिस्टम है, जिसकी डिज़ाइन गति 180 किमी प्रति घंटा है।
2. वित्त वर्ष 2023-24 में अप्रैल-सितंबर के दौरान भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार कौन सा देश है?

उत्तर: अमेरिका
इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल-सितंबर के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बनकर उभरा है। 2022-23 में अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार था। भारत और अमेरिका के बीच अप्रैल-सितंबर 2023 के दौरान द्विपक्षीय व्यापार 11.3 प्रतिशत घटकर 59.67 बिलियन डॉलर हो गया है, जो पिछले साल की समान अवधि में 67.28 बिलियन डॉलर था। इसी तरह, भारत और चीन के बीच दोतरफा व्यापार भी 3.56 प्रतिशत घटकर 58.11 अरब डॉलर रह गया।
3. “अभ्यास हरिमाउ शक्ति 2023” का आयोजन किन देशों की सेनाओं के बीच किया गया?

उत्तर: भारत और मलेशिया
हाल  ही  मे  भारतीय और मलेशियाई सेना के बीच संयुक्त द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास “एक्सरसाइज हरिमाउ शक्ति 2023” आधिकारिक तौर पर भारत के उमरोई छावनी में शुरू हो गया है। मलेशियाई सेना के दल में मलेशियाई सेना की 5वीं रॉयल बटालियन के सैनिक शामिल हैं, जबकि भारतीय दल का प्रतिनिधित्व राजपूत रेजिमेंट की एक बटालियन द्वारा किया जाता है। इस अभ्यास का पिछला संस्करण 2022 में मलेशिया में हुआ था।
4. भारत राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अभ्यास (एनसीएक्स) 2023 की मेजबानी किस संस्थान ने की?

उत्तर: राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय
भारत राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अभ्यास (एनसीएक्स) 2023 की मेज़बानी नई दिल्ली के स्कोप कन्वेंशन सेंटर में की गई।  यह अभ्यास राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (RRU) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था।  यह राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अभ्यास का दूसरा संस्करण था। इस अभ्यास के अलावा, भारत एनसीएक्स 2023 ने भारत एनसीएक्स सीआईएसओ कॉन्क्लेव की भी मेज़बानी की।  इसमें 200 से अधिक मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी (सीआईएसओ) शामिल हुए।
5. 2023 में किस देश ने फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव (FII) के 7वें संस्करण की मेजबानी की?

उत्तर: सऊदी अरब
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रियाद में फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव (FII) के 7वें संस्करण में भाग लिया। उन्होंने मेजबान देश सऊदी अरब (केएसए) के कई गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की। पीयूष गोयल ने “द कमिंग इन्वेस्टमेंट मैंडेट” नामक पूर्ण सत्र में एफआईआई के 7वें संस्करण को संबोधित किया। भारत-सऊदी अरब रणनीतिक साझेदारी परिषद (SPC) की स्थापना 2019 में की गई थी।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill