करेंट अफेयर्स : 20 अक्टूबर 2023


 1. ‘विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 2023’ का मेजबान कौन सा शहर है?

उत्तर: बर्लिन
2023 का विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 15 से 17 अक्टूबर तक बर्लिन, जर्मनी में आयोजित हुआ। यह सम्मेलन ऑनलाइन हुआ और इसका विषय था “वैश्विक स्वास्थ्य कार्रवाई के लिए एक परिभाषित वर्ष” । विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन है जो 2009 से हर अक्टूबर में बर्लिन में आयोजित किया जाता है।  विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 2023 में, भारत में विश्व स्वस्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रतिनिधि डॉ. भारती प्रविण पवार ने “प्राथमिक स्वस्थ्य देखभाल में गैर-संचारी रोगों के एकीकरण में वृद्धि करने” विषय पर उच्च स्तरीय पैनल चर्चा में वर्चुअल माध्यम से अपने संबोधन के दौरान कही।

2. किस संगठन ने ‘कृषि और खाद्य सुरक्षा पर आपदाओं का प्रभाव’ शीर्षक से रिपोर्ट जारी की?

उत्तर: एफएओ
खाद्य एवं कृषि संगठन द्वारा हाल ही में “कृषि और खाद्य सुरक्षा पर आपदाओं का प्रभाव” शीर्षक वाली रिपोर्ट जारी की गई। यह इंगित करता है कि प्राकृतिक आपदाओं के कारण पिछले तीन दशकों में फसल और पशुधन उत्पादन में लगभग 3.8 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है, इन आर्थिक नुकसान का सबसे बड़ा हिस्सा एशिया में हुआ है।

3. डेनियल नोबोआ को किस देश का राष्ट्रपति चुना गया है?

उत्तर: इक्वेडोर
डेनियल नोबोआ को इक्वाडोर का राष्ट्रपति चुना गया है. इक्वाडोर दक्षिण अमेरिका का एक देश है।अक्टूबर 2023 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में डेनियल नोबोआ ने जीत हासिल की।35 साल की उम्र में डेनियल इक्वाडोर के सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति बनेंगे।  डेनियल एक व्यवसाय प्रशासक, राजनीतिज्ञ और केला उद्योग के व्यवसायी हैं।

4. विझिनजाम बंदरगाह, जो खबरों में था, किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?

उत्तर: केरल
विझिंजम बंदरगाह केरल के तिरुवनंतपुरम के पास स्थित है। यह बंदरगाह 7,525 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। यह बंदरगाह सार्वजनिक निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत बनाया जा रहा है। इसे अडानी पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर केरल सरकार बना रही है।

5. SAMPRITI-XI सैन्य अभ्यास भारत और किस देश के बीच आयोजित किया जाता है?

उत्तर: बांग्लादेश
भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास SAMPRITI-XI का 11वां संस्करण संपन्न हो गया है। यह अभ्यास मेघालय में संयुक्त प्रशिक्षण नोड, उमरोई में शुरू हुआ। दोनों देशों द्वारा बारी-बारी से आयोजित यह अभ्यास मजबूत द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पहल का प्रतीक है।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill