करेंट अफेयर्स – 29 सितम्बर, 2023

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वेक्षण केरल के 10,789 स्कूलों में 3.2 लाख छात्रों का परीक्षण करेगा।
  • सूचना और प्रसारण (I&B) मंत्रालय ने टीवी नेटवर्क नियमों में महत्वपूर्ण बदलावों को अधिसूचित किया।
  • चीन-तिब्बती भाषा टोटो को विलुप्त होने से बचाने के लिए ‘टोटो शब्द संग्रह’ शब्दकोश जारी किया जाएगा।
  • प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक और देश की ‘हरित क्रांति’ के जनक एम.एस. स्वामीनाथन का निधन हुआ।
  • भारतीय भाषाओं का जश्न मनाने के लिए 75 दिवसीय कार्यक्रम भारतीय भाषा उत्सव लखनऊ में शुरू हुआ।
  • ICCR द्वारा आयोजित इंडो-लैटिन अमेरिका सांस्कृतिक महोत्सव का चौथा संस्करण नई दिल्ली में शुरू हुआ।

आर्थिक करेंट अफेयर्स

  • अप्रैल-जून तिमाही में भारत का चालू खाता घाटा (CAD) बढ़कर 9.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर (GDP का 1.1%) हो गया।
  • एयर इंडिया ने अपने पहले A350 विमान का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।
  • उत्तराखंड में 3,000 करोड़ रुपये के निवेश के लिए यूके में एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • ताइवान के राष्ट्रपति ने द्वीप की पहली घरेलू निर्मित पनडुब्बी को परीक्षण के लिए लॉन्च किया।
  • रूस ने 2024 में अपने रक्षा खर्च में 70% की बढ़ोतरी की घोषणा की।
  • तेल की दिग्गज कंपनी सऊदी अरामको ने एलएनजी बाजार में अपनी पहली वैश्विक डील की घोषणा की।
  • विश्व हृदय दिवस हर साल 29 सितंबर को मनाया जा रहा  है।

खेल-कूद करेंट अफेयर्स

  • भारतीय निशानेबाजों ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री-पोजीशन टीम स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता।
  • सऊदी अरब से 0-2 से हार के बाद भारतीय फुटबॉल टीम एशियाई खेलों से बाहर हो गई।
  • एशियाई खेल: भारत ने 8 स्वर्ण, 11 रजत और 11 कांस्य सहित 31 पदक हासिल किए।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill