करेंट अफेयर्स : 30, सितंबर 2023


 1. किस केंद्रीय मंत्रालय ने ‘अमेज़ॅन फ्यूचर इंजीनियर प्रोग्राम’ शुरू करने की घोषणा की हैं?

उत्तर: जनजातीय कार्य मंत्रालय

जनजातीय कार्य मंत्रालय [Ministry of Tribal Affairs] ने अमेज़न इंडिया और लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन के सहयोग से EMRSs (Eklavya Model Residential Schools) के लिए ‘अमेज़न फ्यूचर इंजीनियर प्रोग्राम’ के दूसरे चरण का शुभारंभ किया है। इस पहल में जनजातीय समुदायों के बीच मौजूद शैक्षणिक अंतर को सुधारने ओर उभरती प्रौद्योगिकियों में उनके सफल करियर को सुनिश्चित करने की क्षमता है।

2. मेगामोनोडोंटियम मैक्लुस्की[Megamonodontium mccluskyi] जो कि ट्रैपडोर मकड़ी का सबसे बड़ा जीवाश्म है,को किस देश में खोजा गया है?

उत्तर: ऑस्ट्रेलिया
मेगामोनोडॉन्टियम मैक्लुस्की [Megamonodontium mccluskyi] ऑस्ट्रेलिया में , ट्रैपडोर मकड़ी का सबसे बड़ा जीवाश्म है। यह बैरीचेलिडे परिवार [Barychelidae family] से अब तक खोजा गया पहला जीवाश्म है, जिसमें बड़े ब्रश-पैर वाले ट्रैपडोर मकड़ियों शामिल हैं। यह ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला मकड़ी का चौथा जीवाश्म है।
3. भारत और कौन सा देश अलास्का में दो सप्ताह का युद्ध खेल शुरू करने के लिए तैयार हैं?

उत्तर: अमेरिका
भारतीय और अमेरिकी सेनाएं अलास्का में दो सप्ताह का युद्ध खेल शुरू करेंगी , जिसमें कई जटिल अभ्यास शामिल होंगे। यह भव्य युद्धाभ्यास नयी दिल्ली और वाशिंगटन द्वारा भारत-अमेरिका वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के समग्र दायरे का विस्तार करने पर नये सिरे से जोर दिए जाने के बीच हो रहा है।
4. ‘HS-748 एवरो परिवहन विमान’ [HS-748 Avro transport aircraft] किस देश द्वारा उपयोग किया जाने वाला एक विरासत विमान था?

उत्तर: भारत
भारतीय वायु सेना (IAF) ने औपचारिक रूप से अपने पुराने HS-748 एवरो परिवहन विमान को सेवा से हटाना शुरू कर दिया हैं। इससे पहले C-295 MW परिवहन विमान को हिंडन वायु सेना स्टेशन पर एक औपचारिक समारोह में सेवा में शामिल किया गया था।
5. पर्यटन मंत्रालय द्वारा पेम्बर्थी और चंदलापुर को  किस राज्य में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों के रूप में चुना गया है?

उत्तर: तेलंगाना
हाल ही मे पर्यटन मंत्रालय द्वारा तेलंगाना में, पेम्बर्थी और चंदलापुर को 2023 के लिए  सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों के रूप में चुना गया है। केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी द्वारा कहा गया कि दोनों गांवों को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में एक विशेष समारोह के दौरान पुरस्कार मिलेगा। इससे पहले  केंद्र ने तेलंगाना में हस्तशिल्प और पर्यटन स्थलों को मान्यता दी थी और दो साल पहले भूदान पोचमपल्ली को पर्यटन गांव के रूप में मान्यता दी थी।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill