Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams.This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
प्रश्न 1 हाल ही में (सितंबर 2023 में) एमएस स्वामीनाथन का निधन हो गया है, वह किस क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यक्ति थे - (अ) खेल (ब) चिकित्सा (स) पत्रकारिता (द) कृषि उत्तर
प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक और भारत की हरित क्रांति के जनक के रूप में प्रख्यात एम.एस.स्वामीनाथन का चेन्नई में उनके निवास पर निधन हो गया। वे 98 वर्ष के थे। स्वामीनाथन ने अपनी नीतियों के जरिये सामाजिक क्रांति लाकर 1960 के दशक में भारत को अकाल जैसी स्थिति से बचाया। उन्होंने एम.एस.स्वामीनाथन अनुसंधान प्रतिष्ठान की स्थापना की और उच्च उत्पादकता वाले गेहूं के बीज विकसित किये जिनसे भारत में हरित क्रांति आयी। वे 1972 से 1980 के बीच भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक और 1982 से 1988 के बीच अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संगठन के महानिदेशक रहे। 1986 में उन्हें अल्बर्ट आइंस्टीन विश्व विज्ञान पुरस्कार, 1991 में टाइटलर पर्यावरण उपलब्धि पुरस्कार और 2000 में अंतर्राष्ट्रीय भूगोल संघ का पदक प्रदान किया गया। उन्हें पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया। उन्हें 1971 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
प्रश्न 2 हाल ही में (सितंबर 2023 में) किस राज्य सरकार ने अपने 7वें टाइगर रिजर्व, जिसका नाम वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व है, का अनावरण किया है - (अ) पश्चिम बंगाल (ब) महाराष्ट्र (स) ओडिशा (द) मध्य प्रदेश उत्तर
मध्य प्रदेश राज्य सरकार (एमपी) ने अपने 7वें टाइगर रिजर्व वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व का अनावरण किया है, जो एमपी के सागर, दमोह और नरसिंहपुर जिलों में 2,339 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।
प्रश्न 3 एशियन गेम 2023 में महिला वुशू 60 किग्रा वर्ग में किस भारतीय ने रजत पदक जीता - (अ) आंचल सिंह (ब) मनु भाकर (स) रोशिबिना देवी (द) आकृति सिन्हा उत्तर
चीन के हांगचोओ में एशियाई खेलों में भारत को एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक मिला। चीन के हांगचोओ में एशियाई खेलों में अर्जुन चीमा, सरबजोत सिंह और शिव नरवाल की भारतीय टीम ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक हासिल किया। वूशु में भारत की रोशिबिना देवी ने रजत पदक जीता। फाइनल में रोशिबिना को चीन की वू जियाओ वेई से हार का सामना करना पडा है। घुड़सवारी में भारत के अनुश ने कांस्य पदक जीत लिया है।
प्रश्न 4 ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2023 में भारत की रैंक ___ है - (अ) 31वीं (ब) 40वीं (स) 54वीं (द) 62वीं उत्तर
भारत ने वैश्विक नवाचार सूचकांक में चालीसवां स्थान बरकरार रखा है। नीति आयोग ने बताया कि वैश्विक नवाचार सूचकांक में शामिल 132 देशों की अर्थव्यवस्था में भारत का 40वां स्थान बरकरार है। 2023 ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (जीआईआई) में स्विट्जरलैंड लगातार 13वें साल पहले स्थान पर रहा।
प्रश्न 5 भारतीय भाषा उत्सव कार्यक्रम किस शहर में आयोजित किया जा रहा है - (अ) वाराणसी (ब) पटना (स) अहमदाबाद (द) लखनऊ उत्तर
भारतीय भाषाओं की गौरवगाथा का 75 दिवसीय आयोजन भारतीय भाषा उत्सव लखनऊ में शुरू हुआ। पदमश्री पुरस्कार से सम्मानित भाषा विशेषज्ञ और विभिन्न भारतीय भाषाओें के प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। रामायण पर आधारित बहुभाषी संगोष्ठी आयोजित की गई है। भारतीय भाषा उत्सव 28 सितंबर से शुरू होकर 11 दिसम्बर तक चलेगा और प्रख्यात तमिल कवि सुब्रह्मणयम भारती की जयन्ती पर 11 दिसम्बर को सम्पन्न होगा।
प्रश्न 6 भारत किसके साथ मिलकर एक संयुक्त क्षमता-निर्माण पहल की शुरुआत की है - (अ) वर्ल्ड बैंक (ब) आसियान (स) संयुक्त राष्ट्र (द) सार्क उत्तर
भारत और संयुक्त राष्ट्र ने भारत-संयुक्त राष्ट्र क्षमता निर्माण पहल (India-UN Capacity Building Initiative) नामक एक संयुक्त क्षमता-निर्माण पहल शुरू की है। इसका उद्देश्य वैश्विक दक्षिण में भागीदार देशों के साथ भारत के विकास के अनुभवों को साझा करना है। इस कार्यक्रम में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और 78वीं UN महासभा के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने भाग लिया।
प्रश्न 7 किस कंपनी ने ‘इंडस ऐपस्टोर'[Indus Appstore] डेवलपर प्लेटफॉर्म लॉन्च किया हैं? (अ) फोनपे (ब) पेटीएम (स) फ्लिपकार्ट (द) भारतपे उत्तर
PhonePe ने मेड-इन-इंडिया ऐप स्टोर के रूप में इंडस ऐपस्टोर डेवलपर प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की घोषणा की। फिलहाल ऐप डेवलपर केवल Google Playstore के साथ काम करते हैं। स्टार्टअप और नए ऐप लॉन्च के लिए, इंडस ऐपस्टोर के पास इन नए ऐप्स को बेहतर दृश्यता प्रदान करने के लिए ‘लॉन्च पैड’ नामक एक समर्पित गंतव्य होगा।
प्रश्न 8 e-UNNAT किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का सेवा वितरण पोर्टल है - (अ) जम्मू और कश्मीर (ब) मध्य प्रदेश (स) उत्तर प्रदेश (द) राजस्थान उत्तर
प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सेवा वितरण मूल्यांकन – राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के लिए वे फॉरवर्ड मासिक रिपोर्ट का छठा संस्करण जारी कर दिया है, जो राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में ई-सेवा वितरण की स्थिति का विस्तृत अवलोकन प्रदान करता है। यह राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में ई-सेवा वितरण की स्थिति का विस्तृत अवलोकन प्रदान करता है। जम्मू और कश्मीर, केरल और ओडिशा अपनी 100% सेवाएँ क्रमशः अपने एकीकृत सेवा वितरण पोर्टल अर्थात् e-UNNAT (1028), ई-सेवानम (911) और ओडिशा वन (404) के माध्यम से प्रदान करते हैं।
प्रश्न 9 हाल के आंकड़ों के अनुसार, खुले में शौच मुक्त (ODF) प्लस घोषित गांवों का प्रतिशत कितना है - (अ) 45% (ब) 55% (स) 65% (द) 75% उत्तर
भारत “स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण” के तहत अपने 75% गांवों को अब खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) प्लस घोषित कर एक महत्वपूर्ण स्वच्छता मील के पत्थर तक पहुंच गया है। 4.4 लाख से अधिक गांवों को ओडीएफ प्लस घोषित करना ,2025 तक “स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण” के दूसरे चरण के उद्देश्यों को पूरा करने की दिशा में किए गए प्रयासों का प्रतिनिधित्व करता है।
प्रश्न 10 किस केंद्रीय मंत्रालय ने भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र (ISLRTC) की स्थापना की - (अ) सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (ब) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (स) जनजातीय कार्य मंत्रालय (द) श्रम और रोजगार मंत्रालय उत्तर
2011 में, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने इग्नू के एक स्वायत्त केंद्र के रूप में भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र (ISLRTC) की स्थापना की। ISLRTC ने अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर भारतीय सांकेतिक भाषा में एक ऑनलाइन स्व-शिक्षण पाठ्यक्रम और 10,000 ISL शब्दों वाला एक व्यापक शब्दकोश लॉन्च किया है। इसने आईएसएल में वित्तीय शर्तों के लिए 260 संकेत लॉन्च करके एक पहल शुरू की हैं।
प्रश्न 11 दुनिया भर में परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन के लिए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2023 कब मनाया गया - (अ) 26 सितंबर 2023 (ब) 25 सितंबर 2023 (स) 24 सितंबर 2023 (द) 23 सितंबर 2023 उत्तर
परमाणु हथियारों से मानवता के लिए उत्पन्न खतरे और उनके पूर्ण उन्मूलन की आवश्यकता के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने के लिए 26 सितंबर 2023 को दुनिया भर में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2023 मनाया गया।
प्रश्न 12 उस व्यक्तित्व का नाम बताइए जिसने हाल ही में (सितंबर 2023 में) जापान के सुजुका में आयोजित फॉर्मूला 1 (एफजापानी ग्रांड प्रिक्स 2023) जीता है - (अ) लैंडो नॉरिस (ब) मैक्स वेरस्टैपेन (स) ऑस्कर पियास्त्री (द) लुईस हैमिल्टन उत्तर
रेड बुल के बेल्जियम-डच ड्राइवर मैक्स वेरस्टैपेन (डच ध्वज के तहत प्रतिस्पर्धा) ने 22 से 24 सितंबर 2023 तक जापान के सुजुका में सुजुका इंटरनेशनल रेसिंग कोर्स में आयोजित फॉर्मूला 1 (एफ1) जापानी ग्रां प्री 2023 जीता।
प्रश्न 13 हाल ही में (सितंबर 2023 में) आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है - (अ) मुरली शिवरामन (ब) संदीप जगदीश बत्रा (स) राकेश झा (द) संजीव मंत्री उत्तर
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड ने भार्गव दासगुप्ता के पद से इस्तीफे के बाद संजीव मंत्री को कंपनी का प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया।
प्रश्न 14 किस कंपनी ने हाल ही में (सितंबर 2023 में) मुंबई अपतटीय क्षेत्रों से तेल की बिक्री के लिए तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं - (अ) हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ब) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (स) भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (द) मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड उत्तर
भारत में सबसे बड़ी कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस कंपनी, ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने मुंबई (महाराष्ट्र) के अपतटीय क्षेत्रों से हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) को कच्चे तेल की आपूर्ति करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
प्रश्न 15 सितंबर 2023 में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा उठाए गए हालिया कदम के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा बिंदु सही है/हैं - A) आरबीआई ने द साहेबराव देशमुख को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, मुंबई, महाराष्ट्र के द कॉसमॉस को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, पुणे, महाराष्ट्र के साथ एकीकरण की योजना को मंजूरी दे दी। B) आरबीआई ने भारतीय स्टेट बैंक (1.30 करोड़ रुपये), इंडियन बैंक (1.62 करोड़ रुपये) और बैंक ऑफ बड़ौदा (2 करोड़ रुपये) पर मौद्रिक जुर्माना लगाया। C) RBI ने मुंबई, महाराष्ट्र में एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड पर 8.80 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। (अ) केवल A (ब) केवल A और C (स) केवल B एवं C (द) सभी A, B और C उत्तर
आरबीआई ने प्रावधानों के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए भारतीय स्टेट बैंक (1.30 करोड़ रुपये), इंडियन बैंक (1.62 करोड़ रुपये) और पंजाब एंड सिंध बैंक (1 करोड़ रुपये) पर मौद्रिक जुर्माना लगाया।
प्रश्न 16 सितंबर 2023 में फ्रेजर इंस्टीट्यूट द्वारा जारी विश्व की आर्थिक स्वतंत्रता (ईएफडब्ल्यू) 2023 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, __________ (देश) 8.56 की रेटिंग के साथ हांगकांग को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे मुक्त अर्थव्यवस्था बन गया है, जबकि भारत सूचकांक में _______ स्थान पर है। . (अ) न्यूज़ीलैंड; 97 (ब) स्विट्जरलैंड; 87 (स) स्विट्जरलैंड; 97 (द) सिंगापुर; 87 उत्तर
कनाडाई थिंक टैंक फ्रेजर इंस्टीट्यूट द्वारा जारी विश्व की आर्थिक स्वतंत्रता (ईएफडब्ल्यू) 2023 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, सिंगापुर 8.56 रेटिंग के साथ दुनिया की सबसे मुक्त अर्थव्यवस्था है। सूचकांक में भारत 87वें स्थान पर है।
प्रश्न 17 हाल ही में (सितंबर 2023 में) किस कंपनी ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) को अपनी तरह की पहली दो हाइड्रोजन ईंधन सेल इलेक्ट्रिक वाहन (FCEV) बसें सौंपीं - (अ) महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (ब) टाटा मोटर्स लिमिटेड (स) मारुति सुजुकी इंडिया (द) अशोक लीलैंड लिमिटेड उत्तर
टाटा मोटर्स लिमिटेड ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) को अपनी तरह की पहली दो हाइड्रोजन ईंधन सेल इलेक्ट्रिक वाहन (FCEV) बसें सौंपीं।
प्रश्न 18 हाल ही में (सितंबर 2023 में) जीएसटी सहाय इनवॉइस फाइनेंसिंग लोन्स प्लेटफार्म किसके द्वारा लांच किया जायेगा - (अ) सेबी (ब) सिडबी (स) नीति आयोग (द) स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया उत्तर
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की आर्थिक और वित्तीय स्थिरता को बढ़ाने के उद्देश्य से, भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) एक ऐप-आधारित इनवॉइस फाइनेंसिंग लोन्स प्लेटफार्म जीएसटी सहाय (GST Sahay) लॉन्च करने जा रहा है। इसकी घोषणा सिडबी के मुख्य महाप्रबंधक राहुल प्रियदर्शी ने एक कस्टमर आउटरीच प्रोग्राम के दौरान की।
प्रश्न 19 19वें एशियन गेम्स में भारत के लिए 5वां स्वर्ण पदक किसने जीता - (अ) सौरभ चौधरी (ब) सिफत कौर समरा (स) मनु भाकर (द) आशी चौकसी उत्तर
चीन के हांगचोओ में एशियाई खेलों में निशानेबाजी में भारत ने दो स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक हासिल किए। सिफत कौर समरा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3-पोजीशन व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इसी प्रतियोगिता में आशी ने कांस्य पदक हासिल किया। भारतीय टीम ने 50 मीटर 3-पोजीशन की टीम स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया। इससे पहले 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। ईशा सिंह ने महिलाओं की व्यक्तिगत 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता। अनंत जीत सिंह नरूका ने पुरूषों की व्यक्तिगत स्कीट स्पर्धा का रजत पदक जीता। अनंत नरूका, गुरजोत सिंह और अंगद बाजवा की पुरुष टीम ने स्कीट स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। नौकायन में विष्णु सरवनन ने पुरुषों की डोंगी आई.एल.सी.ए. 7 में 34 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।
प्रश्न 20 ‘ओसिरिस-रेक्स अंतरिक्ष यान’ किस देश की अंतरिक्ष एजेंसी से संबंधित है - (अ) नासा (ब) जाक्सा (स) इसरो (द) ईएसए उत्तर
8 सितंबर 2016 को लॉन्च किये गए नासा के ऑरिजिंस, स्पेक्ट्रल इंटरप्रिटेशन, रिसोर्स आइडेंटिफिकेशन और सिक्योरिटी-रेजोलिथ एक्सप्लोरर (OSIRIS-REx) अंतरिक्ष यान की सहायता से पृथ्वी के निकटीय क्षुद्रग्रह बेन्नु (पूर्व में 1999 RQ36) से क्षुद्रग्रह के पहले नमूनों को सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लाया गया है। सात वर्ष की लंबी यात्रा के बाद यह अंतरिक्ष यान 4.5 अरब वर्ष पुराने बहुमूल्य नमूने लेकर आया है। पृथ्वी के निकट से तीव्रता से गुज़रने के दौरान ओसिरिस-रेक्स नमूना कैप्सूल रिलीज़ किया गया, यह क्षुद्रग्रह नमूनों को संरक्षित करते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका के यूटा रेगिस्तान में सुरक्षित रूप से लैंड हुआ।