Current Affairs : 11 July 2025

  • भारतीय और ग्रीक नौसेनाओं ने मुंबई तट के निकट पास-एक्स (PASSEX) अभ्यास किया, जिससे दोनों देशों के समुद्री सहयोग को बढ़ावा मिला।

  • गोविंद मोहन का गृह सचिव के रूप में कार्यकाल 22 अगस्त 2026 तक बढ़ाया गया।

  • सावन माह की शुरुआत 11 जुलाई से हुई, देशभर में भक्तों ने शिवभक्ति और जलाभिषेक आरंभ किया।

  • कांवड़ यात्रा 2025 की शुरुआत 11 जुलाई रात 2:06 बजे हुई और यह 23 जुलाई तक चलेगी।

  • दिल्ली‑एनसीआर, हरियाणा और राजस्थान में तेज मानसूनी बारिश का दौर जारी, लोगों के दैनिक जीवन पर असर पड़ा।

  • यूनेस्को ने 'मराठा मिलिट्री लैंडस्केप' को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया।

  • पंजाब, पारख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 में राज्यस्तरीय शिक्षा प्रदर्शन में शीर्ष पर रहा।

  • केंद्रीय कृषि मंत्री ने e-NAM प्लेटफॉर्म में सात नए कृषि उत्पादों को शामिल करने की घोषणा की।

  • आईएन-एसपीएसीई ने स्टारलिंक को भारत में ब्रॉडबैंड सेटेलाइट सेवा शुरू करने की मंजूरी दी।

  • सेबी ने प्रस्ताव रखा है कि अब क्रेडिट रेटिंग एजेंसियाँ सेबी के बाहर के वित्तीय साधनों का भी मूल्यांकन कर सकेंगी।


  • Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
    ✆ 9667070111

    Designed By : Satnam Gill