Current Affairs : 9 January 2025

- एयरो इंडिया 2025 बेंगलुरु के येलहंका एयरफोर्स स्टेशन में 10 से 14 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।
- बेंगलुरु में दो शिशुओं में ह्यूमन मेटाप्न्यूमोवायरस (HMPV) का मामला सामने आया।
- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 'पंचायत से संसद 2.0' कार्यक्रम की शुरुआत की।
- भारतीय स्टेट बैंक ने 'हर घर लखपति' और 'पेट्रोंस' नामक दो नई जमा योजनाएं शुरू कीं।
- इंडोनेशिया ब्रिक्स समूह का आधिकारिक सदस्य बना।
- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 'मैया सम्मान योजना' के तहत महिलाओं को 1,415.44 करोड़ रुपये का हस्तांतरण किया।
- आईआईटी मद्रास ने एशिया की सबसे बड़ी शैलो वेव बेसिन रिसर्च सुविधा का उद्घाटन किया।
- गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में फास्ट पेट्रोल वेसल्स अमूल्य और अक्षय का जलावतरण किया गया।
- कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पार्टी नेतृत्व और प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
- अन्हत सिंह ने ब्रिटिश जूनियर ओपन 2025 के अंडर-17 वर्ग का स्क्वैश खिताब जीता।
- पृथ्वी परिभ्रमण दिवस हर साल 8 जनवरी को मनाया जाता है।
- इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट दिल्ली में 14 जनवरी से आयोजित होगा।
- इंडसफूड 2025 का उद्घाटन ग्रेटर नोएडा में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने किया।
- भुवनेश्वर में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में 75 देशों के 6,000 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाखापत्तनम में 19,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया।
- प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारी के लिए इलेक्ट्रिक बसें शुरू की जाएंगी।
- आंध्र प्रदेश में विश्व तेलुगु सम्मेलन का आयोजन राजामहेंद्रवरम में हुआ।
- 'एक देश एक चुनाव' पर संयुक्त संसदीय समिति की पहली बैठक 8 जनवरी को हुई।
- ISRO के नए अध्यक्ष वी. नारायणन नियुक्त किए गए।
- पूर्व शॉट पुट खिलाड़ी बहादुर सिंह सागू को AFI का नया अध्यक्ष चुना गया।