CA Quiz : 07-09 January 2025
Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
- प्रश्न 1 हवलदार बलदेव सिंह ने कितने युद्ध लड़े थे -
-
- (अ) तीन
- (ब) चार
- (स) दो
- (द) पांच
उत्तर : चार
व्याख्या :
पाकिस्तान और चीन के साथ चार युद्ध लड़ने वाले पूर्व सैनिक हवलदार बलदेव सिंह का मंगलवार को राजौरी जिला में उनके निवास पर निधन हो गया। उन्होंने ब्रिगेडियर उस्मान के नेतृत्व में बाल सैनिक के तौर पर कार्य करते हुए 1947-48 में पाकिस्तानी सेना व कबाइलियों के दांत खट्टे करने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद वह सेना में भर्ती हो गए और उन्होंने चीन के साथ 1962, पाकिस्तान के खिलाफ 1965 और सेवानिवृत्त होने के बाद भी 1971 के युद्ध में अपनी सेवाएं दीं।
- प्रश्न 2 पी. जयचंद्रन को किस भाषा में गाने गाने के लिए प्रसिद्धि मिली -
-
- (अ) तमिल, मलयालम, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़
- (ब) मराठी, गुजराती, पंजाबी
- (स) बंगाली, उर्दू
- (द) केवल हिंदी
उत्तर : तमिल, मलयालम, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़
व्याख्या :
प्रसिद्ध पार्श्व गायक पी0 जयचन्द्रन का त्रिशुर के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। उन्होंने अपने छह दशक से अधिक लंबे करियर में तमिल, मलयालम, तेलुगु, हिन्दी और कन्नड भाषा में 16 हजार से अधिक गाने गाये। पी. जयचन्द्रन को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, केरल राज्य फिल्म पुरस्कार, तमिलनाडु का कलईममानी पुरस्कार और जेसी डेनियल पुरस्कार समेत कई सम्मान प्रदान किये गये।
- प्रश्न 3 प्रीतीश नंदी को किस क्षेत्र में योगदान के लिए 1977 में पद्मश्री सम्मान दिया गया था -
-
- (अ) पत्रकारिता
- (ब) सिनेमा
- (स) साहित्य
- (द) राजनीति
उत्तर : साहित्य
व्याख्या :
प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक, फिल्म-निर्माता और राज्यसभा के पूर्व सांसद प्रीतीश नन्दी का मुम्बई में उनके आवास पर हृदयघात से निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। प्रीतीश नन्दी को अंग्रेजी लेखन के लिए जाना जाता है। उन्होंने बंगाली, उर्दू कविताओं का अंग्रेजी भाषा में अनुवाद भी किया। उन्हें साहित्य में योगदान के लिए वर्ष 1977 में पद्मश्री सम्मान दिया गया। वर्ष 1990 में उन्होंने दूरदर्शन पर द प्रीतीश नन्दी शो किया, जिसमें कई नामचीन लोगों का साक्षात्कार किया गया।
- प्रश्न 4 ऑस्कर 2025 की रेस में भारत की कितनी फिल्में शामिल हुई हैं -
-
- (अ) 3
- (ब) 5
- (स) 7
- (द) 10
उत्तर : 5
व्याख्या :
द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट एंड साइंस ने 8 जनवरी को ऑस्कर 2025 के लिए योग्य पाई गईं फिल्मों की लिस्ट जारी की। 5 फिल्मों में ‘ऑस्कर 2025’ की रेस में पृथ्वीराज सुकुमारन की ‘आदूजीविथमः द गोट लाइफ’, सूर्या की ‘कंगूवा’, रणदीप हुड्डा की ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’, पायल कपाड़िया की ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ और अली फजल व ऋचा चड्डा के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ शामिल है।
- प्रश्न 5 भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (AWBI) ने एनएएलएसएआर विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापन क्यों किया -
-
- (अ) पशुपालन प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए
- (ब) पशु क्रूरता निवारण के लिए पेशेवर कानूनी प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए
- (स) पशुओं की चिकित्सा सुविधा के लिए
- (द) जिला पशु चिकित्सालय खोलने के लिए
उत्तर : पशु क्रूरता निवारण के लिए पेशेवर कानूनी प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए
व्याख्या :
मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के पशुपालन और डेयरी विभाग के एक सांविधिक निकाय भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (एडब्ल्यूबीआई) ने हैदराबाद में एनएएलएसएआर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस समझौता ज्ञापन ने एक रणनीतिक साझेदारी को औपचारिक रूप दिया, जिसका उद्देश्य पशुओं की सहायता के लिए जिला पशु क्रूरता निवारण सोसायटी (एसपीसीए) और राज्य पशु कल्याण बोर्डों का सहयोग करने वाले सिविल सोसाइटी के सदस्यों को उच्च-गुणवत्ता वाला पेशेवर कानूनी प्रशिक्षण प्रदान करना है।
- प्रश्न 6 5G यूज केस टेस्ट लैब का उद्देश्य क्या है -
-
- (अ) कोयला क्षेत्र में डिजिटल परिवर्तन को बढ़ावा देना
- (ब) कोयला खनन की लागत कम करना
- (स) कोयला निर्यात में वृद्धि करना
- (द) खनन क्षेत्र में रोबोटिक्स का उपयोग बढ़ाना
उत्तर : कोयला क्षेत्र में डिजिटल परिवर्तन को बढ़ावा देना
व्याख्या :
केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने रांची में केन्द्रीय खान नियोजन एवं डिजाइन संस्थान (सीएमपीडीआई) में ‘5जी यूज केस टेस्ट लैब’ का उद्घाटन किया। इस अत्याधुनिक सुविधा का उद्देश्य कोयला क्षेत्र के डिजिटल परिवर्तन और तकनीकी परिदृश्य को आगे बढ़ाना है।
- प्रश्न 7 मध्यप्रदेश सरकार की पार्थ योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है -
-
- (अ) खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
- (ब) बेरोजगारी कम करना
- (स) सैनिकों को उपकरण प्रदान करना
- (द) सरकारी परीक्षाओं के लिए कोचिंग देना
उत्तर : बेरोजगारी कम करना
व्याख्या :
राज्य में बेरोजगारी कम करने के लिए मध्यप्रेदश सरकार ने 8 जनवरी को पुलिस, आर्मी रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग एंड हुनर (पार्थ) योजना लॉन्च की। मुख्यमंत्री ने टीटी नगर स्टेडियम में राज्य युवा उत्सव-2025 के समापन कार्यक्रम में इस योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत, राज्य सरकार खेल और युवा कल्याण विभाग के माध्यम से प्रदेश में संभागवार 10 स्थानों पर पार्थ सेंटर खोलने जा रही है। इन सेंटर्स पर केंद्रीय पुलिस बल, केंद्रीय अर्धसैनिक बल और भारतीय सेना में जाने के इच्छुक युवाओं को फिजिकल व मेंटल ट्रेनिंग दिलाएगी जाएगी।
- प्रश्न 8 चंद्र आर्य किस देश के प्रधानमंत्री पद के लिए अपनी उम्मीदवारी कर रहे हैं -
-
- (अ) भारत
- (ब) कनाडा
- (स) ऑस्ट्रेलिया
- (द) अमेरिका
उत्तर : कनाडा
व्याख्या :
कनाडा में, भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य ने जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है। वे ओटावा से लिबरल पार्टी के सांसद है। श्री आर्य ने वादा किया है कि प्रधानमंत्री बनने पर वे उपभोक्ता कार्बन कर को खत्म करेंगे और कनाडा को गणतंत्र राष्ट्र बनाने की पहल करेंगे। श्री आर्य कर्नाटक के तुमकुर जिले के द्वारलू गांव से हैं।
- प्रश्न 9 संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में भारत की अनुमानित आर्थिक वृद्धि दर क्या होगी -
-
- (अ) 6.9%
- (ब) 6.6%
- (स) 4.8%
- (द) 2.8%
उत्तर : 6.6%
व्याख्या :
संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख आर्थिक रिपोर्ट में वर्ष 2024 में 6.9 प्रतिशत के अनुमानित वृद्धि दर के बाद 2025 में भारत की अर्थव्यवस्था 6.6 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान व्यक्त किया गया है जो मुख्यत: निजी खपत और निवेश से संचालित है। संयुक्त राष्ट्र की विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाएं 2025 रिपोर्ट में भारत के सेवा क्षेत्र और कुछ विशेष निर्मित वस्तुओं में निर्यात वृद्धि को उसकी आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख कारण बताया गया है।
- प्रश्न 10 जीनोम इंडिया प्रोजेक्ट के संबंध में कौन सा कथन सही है -
-
- (अ) इसे 2024 में लॉन्च किया गया था।
- (ब) यह आनुवंशिक और संक्रामक रोगों के उपचार में मदद करेगा।
- (स) यह केवल एक राज्य विशेष पर केंद्रित है।
- (द) इसमें 5,000 भारतीय नागरिकों का डेटा शामिल है।
उत्तर : यह आनुवंशिक और संक्रामक रोगों के उपचार में मदद करेगा।
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जीनोम इंडिया परियोजना के पूरा होने की घोषणा करते हुए 10 हजार भारतीय नागरिकों का जीनोम अनुक्रमण डेटा जारी किया। प्रधानमंत्री ने इसे जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान के क्षेत्र में मील का पत्थर करार दिया। राष्ट्रीय डेटाबेस में देश के असाधारण आनुवंशिक परिदृश्य को समाहित किया गया है। यह आनुवांशिक और संक्रामक रोगों के उपचार में प्रगति की सुविधा प्रदान करेगा। साथ ही नई दवाओं और सटीक चिकित्सा तकनीक के विकास को बढ़ावा देगा और विविध समुदायों की जीवनशैली तथा आदतों में अनुसंधान को सक्षम करेगा। यह परियोजना जनवरी 2020 में शुरू की गई थी।
- प्रश्न 11 जनवरी 2025 में लॉस एंजिल्स में जंगल की आग की तीव्रता में किस प्राकृतिक कारक ने योगदान दिया है -
-
- (अ) भारी वर्षा
- (ब) सांता एना हवाएँ
- (स) बर्फ़ीले तूफ़ान
- (द) भूकंप
उत्तर : सांता एना हवाएँ
व्याख्या :
लॉस एंजिल्स में जंगल की आग ने कहर बरपाया है। आग को सांता एना की तेज़ हवाओं ने और भड़काया है, जिसकी गति 100 मील प्रति घंटे तक पहुँचती है और परिस्थितियाँ बेहद शुष्क हैं।
- प्रश्न 12 वित्तीय वर्ष 2024-25 (FY25) के लिए भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि का अनुमान एनएसओ ने कितना लगाया है?
-
- (अ) 8.2%
- (ब) 6.4%
- (स) 7.5%
- (द) 5.9%
उत्तर : 6.4%
व्याख्या :
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 (FY25) के लिए भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि धीमी होकर 6.4% होने का अनुमान है, जो वित्त वर्ष 24 में 8.2% से कम है। यह चार वर्षों में सबसे कम विकास दर है। आर्थिक गति में मंदी को दर्शाता है।
- प्रश्न 13 न्यूजीलैंड के क्रिकेटर मार्टिन गुप्टिल ने किस वर्ष वनडे विश्व कप में नाबाद 237 रन बनाए थे -
-
- (अ) 2011
- (ब) 2015
- (स) 2019
- (द) 2023
उत्तर : 2015
व्याख्या :
न्यूजीलैंड के क्रिकेटर मार्टिन गुप्टिल ने 38 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। गुप्टिल का करियर करीब 14 साल का रहा। इस दौरान उन्होंने 367 मैचों में 23 अंतरराष्ट्रीय शतकों के साथ 14 हजार से ज्यादा रन बनाए। गुप्टिल के नाम वनडे विश्व कप में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड है। 2015 विश्व कप में उन्होंने 163 गेंदों पर नाबाद 237 रनों की पारी खेली थी।
- प्रश्न 14 विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के तीसरे सीजन के मैच किन दो स्थानों पर होंगे -
-
- (अ) लखनऊ और बड़ौदा
- (ब) दिल्ली और मुंबई
- (स) जयपुर और कोलकाता
- (द) चेन्नई और बेंगलुरु
उत्तर : लखनऊ और बड़ौदा
व्याख्या :
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के तीसरे सीजन के लिए BCCI ने 2 वेन्यू फाइनल कर लिए हैं। बड़ौदा और लखनऊ में 5 टीमों के बीच सभी मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट 6 या 7 फरवरी से शुरू हो सकता है। बड़ौदा में सेकेंड फेज के मैच होंगे, जिनमें क्वालिफायर और फाइनल भी शामिल हैं। BCCI ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) और बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) को उनके ग्राउंड पर मैच कराने की जानकारी दे दी है।
- प्रश्न 15 अंजू बॉबी जॉर्ज को हाल ही में किस आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है -
-
- (अ) भारतीय खेल प्राधिकरण
- (ब) भारतीय एथलेटिक्स महासंघ
- (स) महिला खेल आयोग
- (द) राष्ट्रीय ओलंपिक संघ
उत्तर : भारतीय एथलेटिक्स महासंघ
व्याख्या :
लंबी कूद की महान खिलाड़ी अंजू बॉबी जॉर्ज को बुधवार को भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के नौ सदस्यीय एथलीट आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जिसमें छह महिलाएं हैं और भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा सबसे प्रमुख पुरुष सदस्य हैं। नए पैनल में अन्य महिलाएं धावक ज्योतिर्मयी सिकदर, डिस्कस थ्रोअर कृष्णा पूनिया, बाधा दौड़ खिलाड़ी एमडी वलसम्मा, स्टीपलचेज़र सुधा सिंह और धावक सुनीता रानी हैं।
- प्रश्न 16 “विज़नेक्स्ट” किस क्षेत्र में भारत का पहला AI और EI संचालित मंच है -
-
- (अ) शिक्षा
- (ब) फैशन
- (स) चिकित्सा
- (द) खेल
उत्तर : फैशन
व्याख्या :
राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान-निफ्ट ने कपड़ा आयुक्त रूप राशि और निफ्ट निदेशक डॉ. शर्मिला राव की उपस्थिति में भारत का पहला एआई और ईआई संचालित फैशन पूर्वानुमान मंच ‘विज़नेक्स्ट’ का उद्घाटन किया। मंत्रालय के अंतर्गत ‘विज़नेक्स्ट प्रयोगशाला’ भारत के फैशन और खुदरा बाजार के लिए अनुसंधान और ट्रेंड का पुर्वानुमान लगायेंगे।
- प्रश्न 17 महाकुंभ के दूरदर्शन के थीम गीत “महाकुंभ है” को किसने गाया है -
-
- (अ) कैलाश खेर
- (ब) रतन प्रसन्ना
- (स) सोनू निगम
- (द) अरिजीत सिंह
उत्तर : कैलाश खेर
व्याख्या :
सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में महाकुंभ को समर्पित आकाशवाणी और दूरदर्शन के दो विशेष गीतों का लोकार्पण किया। आकाशवाणी की विशेष संगीत रचना और गीतात्मक प्रस्तुति महाकुंभ के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व का परिचायक है। इस गीत को रतन प्रसन्ना ने गाया है और संगीत संतोष नाहर और रतन प्रसन्ना का है। आकाशवाणी की मधुर प्रस्तुति में महाकुंभ की शाश्वत परंपराओं और पवित्रता के महात्म्य को व्यक्त किया गया है। इससे श्रोताओं में भक्ति और गर्व की भावना पैदा होती है। दूरदर्शन द्वारा निर्मित थीम गीत “महाकुंभ है” को पद्मश्री कैलाश खेर ने गाया है।
- प्रश्न 18 महाकुंभ को समर्पित आकाशवाणी के गीत को किसने गाया है -
-
- (अ) कैलाश खेर
- (ब) रतन प्रसन्ना
- (स) संतोष नाहर
- (द) लता मंगेशकर
उत्तर : रतन प्रसन्ना
व्याख्या :
सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में महाकुंभ को समर्पित आकाशवाणी और दूरदर्शन के दो विशेष गीतों का लोकार्पण किया। आकाशवाणी की विशेष संगीत रचना और गीतात्मक प्रस्तुति महाकुंभ के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व का परिचायक है। इस गीत को रतन प्रसन्ना ने गाया है और संगीत संतोष नाहर और रतन प्रसन्ना का है। आकाशवाणी की मधुर प्रस्तुति में महाकुंभ की शाश्वत परंपराओं और पवित्रता के महात्म्य को व्यक्त किया गया है। इससे श्रोताओं में भक्ति और गर्व की भावना पैदा होती है। दूरदर्शन द्वारा निर्मित थीम गीत “महाकुंभ है” को पद्मश्री कैलाश खेर ने गाया है।
- प्रश्न 19 जनवरी, 2025 में घाना के राष्ट्रपति कौन बने?
-
- (अ) नाना अकुफो-एडो
- (ब) जॉन कुफूर
- (स) जॉन ड्रामानी महामा
- (द) जेरी जॉन रॉलिंग्स
उत्तर : जॉन ड्रामानी महामा
व्याख्या :
घाना में जॉन ड्रामानी महामा ने पिछले साल दिसंबर में राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के बाद राष्ट्रपति पद की शपथ ली। महामा ने अपने संबोधन में कहा कि यह शपथ ग्रहण घाना के इतिहास में एक नया अध्याय है।
- प्रश्न 20 INS तुशील ने अपनी पहली पोर्ट विजिट कहां की ;
-
- (अ) डकार, सेनेगल
- (ब) भुवनेश्वर, भारत
- (स) मालदीव
- (द) वियतनाम
उत्तर : डकार, सेनेगल
व्याख्या :
भारतीय नौसेना के सबसे नए गाइडेड मिसाइल युद्धपोत INS तुशील ने 7 जनवरी को अपनी पहली पोर्ट विजिट पूरी कर ली है। INS तुशील पश्चिम अफ्रीकी देश सेनेगल के डकार बंदरगाह पर पहुंचा और 3 दिन तक डकार में रहा।
- प्रश्न 21 मालदीव के रक्षा मंत्री कौन हैं जो हाल ही में (जनवरी 2025 में) भारत दौरे पर आए हैं -
-
- (अ) मालशा शरीफ़
- (ब) मोहम्मद घासन मौमून
- (स) मरियम शिउना
- (द) मोहम्मद सईद
उत्तर : मोहम्मद घासन मौमून
व्याख्या :
8 से 10 जनवरी तक 3 दिन के भारत दौरे पर आए मालदीव के रक्षा मंत्री मोहम्मद घासन मौमून और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान दोनों रक्षा मंत्रियों के बीच मालदीव की सेना को हथियार और बाकी डिफेंस उपकरण देने, जॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज और डिफेंस प्रोजेक्ट्स जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। भारत प्रवास के दौरान घासन गोवा और मुंबई भी जाएंगे। चीन समर्थक माने जाने वाले मुहम्मद मुइज्जु नवंबर 2023 में मालदीव के राष्ट्रपति बने थे।
- प्रश्न 22 18वें प्रवासी भारतीय दिवस का उद्घाटन कहां हुआ -
-
- (अ) विशाखापत्तनम
- (ब) भुवनेश्वर
- (स) नई दिल्ली
- (द) बेंगलुरु
उत्तर : भुवनेश्वर
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा में भुवनेश्वर के जनता मैदान में 18वां प्रवासी भारतीय दिवस का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री मोदी ने कहा कि भारतीय मूल के लोगों ने विश्वभर में अपने कार्यों से देश का गौरव बढ़ाया है। प्रधानमंत्री इस समय सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं। तीन दिवसीय 18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन बुधवार को भुवनेश्वर के जनता मैदान में धूमधाम से शुरू हुआ।
- प्रश्न 23 आंध्र प्रदेश के _______ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रीन हाइड्रोजन हब परियोजना का शिलान्यास किया -
-
- (अ) बापतला
- (ब) चित्तूर
- (स) अनंतपुरमु
- (द) विशाखापत्तनम
उत्तर : विशाखापत्तनम
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक भव्य रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और डिप्टी सीएम पवन कल्याण भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी ने विशाखापत्तनम के पास पुदिमडाका में एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का ग्रीन हाइड्रोजन हब प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। यह प्रोजेक्ट राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के तहत बनने वाला पहला ग्रीन हाइड्रोजन हब है। इस परियोजना में लगभग 1 लाख 85,000 करोड़ का निवेश होगा, जिसमें 20 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का विकास शामिल है। यह भारत की सबसे बड़ी ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन सुविधाओं में से एक होगी, जहां प्रतिदिन 1500 टन ग्रीन हाइड्रोजन और 7500 टन ग्रीन हाइड्रोजन से बने उत्पाद जैसे ग्रीन मेथनॉल, ग्रीन यूरिया और टिकाऊ विमान ईंधन का उत्पादन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने अनाकापल्ली जिले के नक्कापल्ली में एक बल्क ड्रग पार्क का शिलान्यास भी किया।
- प्रश्न 24 भारत सरकार के आधिकारिक कैलेंडर 2025 की थीम क्या है -
-
- (अ) आत्मनिर्भर भारत
- (ब) जनभागीदारी से जनकल्याण
- (स) डिजिटल इंडिया
- (द) स्वच्छ भारत
उत्तर : जनभागीदारी से जनकल्याण
व्याख्या :
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को रेल भवन में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के राज्य मंत्री एल मुरुगन के साथ भारत सरकार का आधिकारिक कैलेंडर लॉन्च किया। इस अवसर पर मंत्री वैष्णव ने बताया कि इस साल के कैलेंडर का विषय “जनभागीदारी से जनकल्याण” है।
- प्रश्न 25 हाल ही में (जनवरी 2025 में) एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के नए अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है -
-
- (अ) आदिल सुमरिवाला
- (ब) संदीप मेहता
- (स) बहादुर सिंह सागू
- (द) नीरज चोपड़ा
उत्तर : बहादुर सिंह सागू
व्याख्या :
पुरुष शॉटपुट में एशियाई खेल विजेता बहादुर सिंह सागू को भारतीय एथलेटिक्स महासंघ का नया अध्यक्ष चुना गया है। चंडीगढ़ में शुरू हुई महासंघ की दो दिन की वार्षिक आम बैठक में यह घोषणा की गई। वे निवर्तमान अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला का स्थान लेंगे।
- प्रश्न 26 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 479 का उद्देश्य क्या है -
-
- (अ) पुलिस प्रशिक्षण सुधार
- (ब) जेल में भीड़भाड़ कम करना
- (स) सार्वजनिक सुरक्षा बढ़ाना
- (द) यातायात नियमों में सुधार
उत्तर : जेल में भीड़भाड़ कम करना
व्याख्या :
केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 479 के प्रावधानों को लागू करने को कहा है। यह धारा जेल में भीड़भाड़ की समस्या को कम करने के लिए विचाराधीन कैदियों की रिहाई के आवेदनों पर कार्रवाई करने का निर्देश देती है।
- प्रश्न 27 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 2024 तक कितने LPG कनेक्शन दिए जा चुके हैं -
-
- (अ) 8.5 करोड़
- (ब) 9.5 करोड़
- (स) 10.33 करोड़
- (द) 11 करोड़
उत्तर : 10.33 करोड़
व्याख्या :
7 जनवरी को पेट्रोलियम और नैचुरल गैस मिनिस्ट्री ने साल 2024 का रिव्यू जारी किया। इसमें बताया गया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत अब तक 10.33 करोड़ LPG कनेक्शन दिए जा चुके हैं। वहीं देश में कुल LPG कनेक्शन 32.83 करोड़ हैं। साल 2014 में देश में कुल 14.52 करोड़ LPG कनेक्शन थे। देश भर में करीब 13 लाख गैस सिलेंडर रोज रीफिल किए जाते हैं।
- प्रश्न 28 मध्य प्रदेश की पार्थ योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है -
-
- (अ) खेल गतिविधियों का विकास
- (ब) युवाओं को सेना और पुलिस में भर्ती के लिए प्रशिक्षण
- (स) शिक्षा के अवसर बढ़ाना
- (द) ग्रामीण विकास
उत्तर : युवाओं को सेना और पुलिस में भर्ती के लिए प्रशिक्षण
व्याख्या :
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में खेल और युवा कल्याण विभाग की पार्थ योजना का शुभारंभ करेंगे। राज्य के खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि योजना के अंतर्गत प्रदेश के युवाओं को भारतीय सेना, पुलिस और अर्द्ध सैन्य बल में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- प्रश्न 29 विश्व तेलुगु सम्मेलन 2025 कहां आयोजित हो रहा है -
-
- (अ) हैदराबाद
- (ब) विशाखापट्टनम
- (स) राजामहेन्द्रवरम
- (द) तिरुपति
उत्तर : राजामहेन्द्रवरम
व्याख्या :
विश्व तेलुगु सम्मेलन आन्ध्र प्रदेश के राजामहेन्द्रवरम में गोदावरी ग्लोबल यूनिवर्सिटी में शुरू हो रहा है। दो दिन के इस सम्मेलन में प्रतिष्ठित तेलुगु लेखक, साहित्यकार, पूर्व उप-राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, पूर्व मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रमणा, दोनों तेलुगु राज्यों के राज्यपाल, केंद्रीय और राज्य मंत्री, सांसद, कलाकार और अभिनेता शामिल होंगे।
- प्रश्न 30 2025 में दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तिथि क्या है -
-
- (अ) 5 फरवरी
- (ब) 8 फरवरी
- (स) 17 जनवरी
- (द) 23 फरवरी
उत्तर : 5 फरवरी
व्याख्या :
निर्वाचन आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया। 70 सदस्यीय दिल्ली विधान सभा चुनाव के लिए पांच फरवरी को वोट डाले जायेगे और आठ फरवरी को मतगणना होगी। चुनाव की अधिसूचना दस जनवरी को जारी की जाएगी। नामांकन भरने की अंतिम तारीख 17 जनवरी है। 20 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।
- प्रश्न 31 हाल ही में (जनवरी 2025 में) माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ सत्य नडेला की घोषणा के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट भारत में क्लाउड और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के लिए कितना निवेश करेगी -
-
- (अ) 1 अरब डॉलर
- (ब) 2 अरब डॉलर
- (स) 3 अरब डॉलर
- (द) 5 अरब डॉलर
उत्तर : 3 अरब डॉलर
व्याख्या :
अमेरिका की दिग्गज सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट भारत में क्लाउड और कृत्रिम मेधा (एआई) बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए तीन अरब डॉलर (25,722 करोड़ रुपये) का निवेश करेगी। माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ सत्य नडेला ने मंगलवार को इसकी घोषणा की है।
- प्रश्न 32 भारतीय मूल की अनीता आनंद किस देश की प्रधानमंत्री बनने की मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं -
-
- (अ) अमेरिका
- (ब) कनाडा
- (स) इंग्लैंड
- (द) ऑस्ट्रेलिया
उत्तर : कनाडा
व्याख्या :
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफ के बाद से उनके उत्तराधिकारी को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। खबरों के अनुसार भारतीय मूल की नेता अनीता आनंद पीएम पद की एक मजबूत दावेदार हैं। अनीता आनंद की पहचान एक विद्वान, वकील और शोधकर्ता की रही है। वह टोरंटो यूनिवर्सिटी में कानून की प्रोफेसर रही हैं जहां उन्होंने इनवेस्ट प्रोटक्शन और कॉर्पोरेट गर्वनेंस में जेआर किंबर चेयर का पद संभाला था। वर्तमान में वह कनाडा की परिवहन और आंतरिक व्यापार मंत्री हैं। अनीता इंदिरा आनंद का जन्म केंटविले, नोवा स्कोटिया में हुआ था। उनके माता-पिता (दोनों अब दिवंगत हो चुके हैं) भारतीय फिजिशियन थे।
- प्रश्न 33 भारत 31 देशों का टेक्निकल सेमिनार कब होस्ट करेगा -
-
- (अ) 20-21 जनवरी 2025
- (ब) 15-16 जनवरी 2025
- (स) 8-9 जनवरी 2025
- (द) 1-2 फरवरी 2025
उत्तर : 20-21 जनवरी 2025
व्याख्या :
20 और 21 जनवरी 2025 को भारत इनफॉर्मल वर्कर्स की सोशल सिक्योरिटी को लेकर एक टेक्निकल सेमिनार की मेजबानी करेगा। यह सेमिनार श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और इंटरनेशनल सोशल सिक्योरिटी एसोसिएशन मिलकर आयोजित करेंगे। कार्यक्रम दिल्ली के यशोभूमि इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा।
- प्रश्न 34 BRICS समूह के वर्तमान (जनवरी 2025 में) अध्यक्ष देश का नाम क्या है -
-
- (अ) भारत
- (ब) रूस
- (स) ब्राजील
- (द) चीन
उत्तर : ब्राजील
व्याख्या :
इंडोनेशिया, विकासशील देशों के समूह ब्रिक्स (BRICS) का फुल मेंबर यानी पूर्ण सदस्य बन गया है। ब्रिक्स के अध्यक्ष देश ब्राजील ने सोमवार 6 जनवरी, 2024 को इसकी घोषणा की। अब ब्रिक्स में 10 देश- ब्राजील, रूस, इंडिया, चीन, साउथ अफ्रीका, इजिप्ट, इथियोपिया, ईरान, यूएई और इंडोनेशिया शामिल हैं। ब्राजील ने 1 जनवरी 2025 को ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली है।
- प्रश्न 35 हाल ही में (जनवरी 2025 में) इंडोनेशिया किस समूह का पूर्ण सदस्य बना है -
-
- (अ) G20
- (ब) BRICS
- (स) SAARC
- (द) ASEAN
उत्तर : BRICS
व्याख्या :
इंडोनेशिया, विकासशील देशों के समूह ब्रिक्स (BRICS) का फुल मेंबर यानी पूर्ण सदस्य बन गया है। ब्रिक्स के अध्यक्ष देश ब्राजील ने सोमवार 6 जनवरी, 2024 को इसकी घोषणा की। अब ब्रिक्स में 10 देश- ब्राजील, रूस, इंडिया, चीन, साउथ अफ्रीका, इजिप्ट, इथियोपिया, ईरान, यूएई और इंडोनेशिया शामिल हैं। ब्राजील ने 1 जनवरी 2025 को ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली है।
- प्रश्न 36 उजाला योजना की 10वीं वर्षगांठ कब मनाई गई -
-
- (अ) 1 जनवरी 2025
- (ब) 5 जनवरी 2025
- (स) 7 जनवरी 2025
- (द) 8 जनवरी 2025
उत्तर : 5 जनवरी 2025
व्याख्या :
उजाला योजना के तहत 6 जनवरी 2025 तक 36.87 करोड़ एलईडी बल्ब वितरित किए गए हैं, जिससे यह देश में सबसे व्यापक रूप से अपनाई जाने वाली पहलों में से एक बन गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5 जनवरी, 2015 उजाला योजना को शुरू किया था। उजाला योजना ने अपनी 10वीं वर्षगांठ को ऊर्जा दक्षता में अभूतपूर्व पहल के रूप में चिह्नित किया है । पहले इसे घरेलू दक्ष प्रकाश कार्यक्रम (डीईएलपी) के रूप में पेश किया गया और बाद में इसे उजाला के रूप में पुनः ब्रांड किया गया।
- प्रश्न 37 इंडसफूड 2025 का 8वां संस्करण कहां आयोजित होगा -
-
- (अ) दिल्ली
- (ब) मुंबई
- (स) ग्रेटर नोएडा
- (द) जयपुर
उत्तर : ग्रेटर नोएडा
व्याख्या :
8 से 10 जनवरी 2025 तक दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में इंडसफूड 2025 का 8वां सेशन होगा। केंद्रीय खाद्य मंत्री चिराग पासवान इसका उद्घाटन करेंगे। ट्रेड प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (TPCI) इस प्रदर्शनी को आयोजित करता है। 9 से 11 जनवरी तक TPCI इंडसफूड मैन्यूफैक्चरिंग और इंडसफूड एग्रीटेक नाम के दो इवेंट्स और आयोजित करेगा। इंडसफूड 2025 में 30 से ज्यादा देशों के 2,300 लोग एक्जीबिशन में हिस्सा लेंगे।
- प्रश्न 38 हाल ही में (जनवरी 2025 में) इसरो के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
-
- (अ) डॉ. एस. सोमनाथ
- (ब) डॉ. के. सिवन
- (स) डॉ. वी. नारायणन
- (द) डॉ. राधाकृष्णन
उत्तर : डॉ. वी. नारायणन
व्याख्या :
केंद्र सरकार ने डॉ. वी. नारायणन को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का नया अध्यक्ष बनाया है। वे 14 जनवरी को डॉ. एस. सोमनाथ की जगह लेंगे। नारायणन की नियुक्ति 14 जनवरी से दो साल की अवधि के लिए रहेगी। इसरो के नये अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन अभी लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम्स सेंटर (एलपीएससी) के निदेशक हैं। नारायणन ने लगभग चार दशक तक अंतरिक्ष संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। रॉकेट और अंतरिक्ष यान प्रणोदन उनकी विशेषज्ञता का क्षेत्र है।
- प्रश्न 39 9 साल तक पद पर रहने के बाद जनवरी 2025 में कनाडा के प्रधानमंत्री के पद से किसने इस्तीफा दिया -
-
- (अ) क्रिस्टिया फ्रीलैंड
- (ब) डेविड मैकगिन्टी
- (स) जस्टिन ट्रूडो
- (द) जगमीत सिंह
उत्तर : जस्टिन ट्रूडो
व्याख्या :
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने घोषणा की कि वह लिबरल पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देंगे। हालांकि वह तब तक पद पर बने रहेंगे जब तक पार्टी नया नेता नहीं चुन लेती। गौरतलब है कि यह फैसला पार्टी के अंदर बढ़ते दबाव के बाद लिया गया है, हाल के सर्वेक्षणों में लिबरल पार्टी को अगले चुनाव में बड़ी हार का सामना करने की संभावना जताई गई है। जस्टिन ट्रूडो ने नवंबर 2015 में प्रधानमंत्री का पद संभाला था और दो बार पुनः निर्वाचित हुए।
- प्रश्न 40 माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ कौन हैं, जिन्होंने जनवरी 2025 में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की?
-
- (अ) सुंदर पिचाई
- (ब) मार्क जुकरबर्ग
- (स) सत्य नडेला
- (द) टिम कुक
उत्तर : सत्य नडेला
व्याख्या :
6 जनवरी 2025 को माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्य नडेला ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने प्रौद्योगिकी, नवाचार और कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर चर्चा की।