केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने 'विवाद से विश्वास योजना' की समय सीमा 31 दिसंबर 2024 से बढ़ाकर 31 जनवरी 2025 कर दी।
रेल मंत्रालय ने प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 के लिए 3,000 विशेष रेलगाड़ियों के संचालन की घोषणा की।
भारत और नेपाल
के बीच 'सूर्यकिरण' सैन्य अभ्यास का 18वां संस्करण रूपनदेही के सलझंडी
में शुरू हुआ।
इसरो ने PSLV-C60
रॉकेट के माध्यम से SpaDeX मिशन का सफल प्रक्षेपण किया।
मुंबई की 17
वर्षीय छात्रा काम्या कार्तिकेयन ने माउंट विन्सन पर चढ़ाई कर
इतिहास रचा।
गुजरात के
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने SWAR (स्पीच एंड रिटन एनालिसिस रिसोर्स)
प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च किया।
भारतीय सेना
ने पैंगोंग त्सो, लद्दाख में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का
अनावरण किया।
नेपाल के चितवन
जिले में 18वां हाथी और पर्यटन महोत्सव आयोजित किया गया।