CA Quiz : 26-31 December 2024

Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and other similar examinations.
प्रश्न 1 हाल ही में आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए किसे नॉमिनेट किया गया है -
  • (अ) विराट कोहली
  • (ब) सूर्यकुमार यादव
  • (स) अर्शदीप सिंह
  • (द) जसप्रीत बुमराह
उत्तर : अर्शदीप सिंह
व्याख्या :
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को एक शानदार सीज़न के बाद ICC पुरुष T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है। वह संयुक्त रूप से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में भी उभरे। वहीं महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को वनडे महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है।
प्रश्न 2 जिमी कार्टर किस देश के पूर्व राष्ट्रपति थे जिनका हाल ही में निधन हो गया है -
  • (अ) यूके
  • (ब) यूएसए
  • (स) जर्मनी
  • (द) ब्राजील
उत्तर : यूएसए
व्याख्या :
अमरीका के पूर्व राष्‍ट्रपति जिम्‍मी कार्टर का सौ वर्ष की आयु में जॉर्जिया के प्लेन्स स्थित उनके निवास पर निधन हो गया। वे मेलेनोमा त्वचा कैंसर से पीड़ित थे। श्री कार्टर भारत की यात्रा करने वाले तीसरे अमरीकी राष्ट्रपति थे। उनका कार्यकाल 1977 से 1981 तक रहा। कार्टर 1978 में भारत यात्रा के दौरान अपनी पत्नी के साथ आए थे। उन्होंने राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी और प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई से मुलाकात की थी और संसद को संबोधित किया था। राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद उन्होंने अपनी संस्था ‘कार्टर सेंटर’ के जरिए मानवता के काम किए। इसी के चलते उन्हें 2002 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
प्रश्न 3 टेस्ट क्रिकेट में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भारत और किस देश के बीच खेली जाती है -
  • (अ) इंग्लैंड
  • (ब) दक्षिण अफ्रीका
  • (स) ऑस्ट्रेलिया
  • (द) न्यूज़ीलैंड
उत्तर : ऑस्ट्रेलिया
व्याख्या :
30 दिसंबर को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 184 रन से हरा दिया। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया में बुमराह सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
प्रश्न 4 सीनियर नेशनल पुरुष हैंडबॉल चैम्पियनशिप 2024 का खिताब किसने जीता -
  • (अ) चंडीगढ़
  • (ब) सेना
  • (स) केरल
  • (द) रेलवे
उत्तर : केरल
व्याख्या :
सीनियर नेशनल पुरुष हैंडबॉल चैम्पियनशिप में केरल ने चंडीगढ़ को 34-31 से हराकर अपना पहला खिताब जीता है। टूर्नामेंट का फाइनल केरल के चंगनास्सेरी में खेला गया। केरल पहली बार फाइनल में पहुंचा था।
प्रश्न 5 ‘विवाद से विश्वास’ योजना की समय सीमा कब तक बढ़ाई गई है -
  • (अ) 31 दिसंबर 2024
  • (ब) 15 जनवरी 2025
  • (स) 31 जनवरी 2025
  • (द) 28 फरवरी 2025
उत्तर : 31 जनवरी 2025
व्याख्या :
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने विवाद से विश्वास योजना की समय सीमा 31 दिसंबर, 2024 से बढ़ाकर 31 जनवरी, 2025 कर दी है। इससे करदाताओं को योजना में निर्दिष्ट देय राशि निर्धारित करने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने 2024 के अपने बजट भाषण में विवाद से विश्वास योजना की घोषणा की थी जिसका उद्देश्य करदाताओं को आयकर विभाग के साथ विवादों को सुलझाने में मदद करना है।
प्रश्न 6 आरबीआई ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जीडीपी ग्रोथ का अनुमान कितना लगाया है -
  • (अ) 6.5%
  • (ब) 6.6%
  • (स) 6.8%
  • (द) 7.0%
उत्तर : 6.6%
व्याख्या :
आरबीआई ने एक रिपोर्ट में कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूती और स्थिरता का प्रदर्शन कर रही है। वित्त वर्ष 2024-25 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 6.6 फीसदी रहने का अनुमान है। आरबीआई ने वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (एफएसआर) दिसंबर, 2024 का अंक जारी करते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था को ग्रामीण खपत में सुधार, सरकारी खपत और निवेश में तेजी तथा मजबूत सेवा निर्यात से समर्थन मिला है।
प्रश्न 7 WAVES 2025 समिट का आयोजन कब और कहाँ होगा -
  • (अ) 2025, मुंबई
  • (ब) 2024, बेंगलुरु
  • (स) 2025, नई दिल्ली
  • (द) 2026, चेन्नई
उत्तर : 2025, नई दिल्ली
व्याख्या :
भारत 2025 में पहली बार वर्ल्‍ड ऑडियो-विजुअल इंटरटेनमेंट समिट, ‘WAVES 2025’ की मेजबानी करेगा। ये समिट 5 से 9 फरवरी, 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन राजधानी नई दिल्ली में होगा। इसमें विश्व भर की मीडिया और इंटरटेंमेंट इंडस्ट्री के दिग्गज शामिल होंगे। दावोस की तर्ज पर, भारत में पहली बार ‘WAVES 2025’ का आयोजन होगा। भारत को ग्लोबल कंटेंट क्रिएटर का सेंटर बनाने के लिए इस समिट का आयोजन किया जा रहा है।
प्रश्न 8 भारत का पहला समुद्र पर ग्लास ब्रिज कहाँ स्थित है -
  • (अ) तिरुवल्लुवर
  • (ब) विवेकानंद रॉक
  • (स) कन्याकुमारी
  • (द) रामेश्वरम
उत्तर : कन्याकुमारी
व्याख्या :
तमिलनाडु में प्रतिष्ठित पर्यटन स्थल कन्याकुमारी में समुद्र पर भारत के पहले ग्लास ब्रिज का उद्घाटन किया गया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने क्लासिक ग्लास ब्रिज का अनावरण किया। यह ब्रिज 133 फीट ऊंची संत तिरुवल्लुवर प्रतिमा और विवेकानंद रॉक मेमोरियल को जोड़ता है। 37 करोड़ की लागत से निर्मित, 77 मीटर लंबे पुल का उद्घाटन तिरुवल्लुवर प्रतिमा के रजत जयंती समारोह के रूप में किया गया था, जिसे अब राज्य सरकार ने स्टैच्यू ऑफ विजडम का नाम दिया है।
प्रश्न 9 रक्षा मंत्रालय ने AIP प्लग के निर्माण का अनुबंध किसके साथ किया -
  • (अ) डीआरडीओ
  • (ब) मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड
  • (स) फ्रांस के नेवल ग्रुप
  • (द) भारतीय नौसेना
उत्तर : मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड
व्याख्या :
रक्षा मंत्रालय ने दो हजार 867 करोड़ रुपये के दो अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए। ये अनुबंध रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन- डीआरडीओ की एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन- एआईपी प्लग के निर्माण और भारतीय पनडुब्बियों से इसे जोडने तथा कलवरी श्रेणी की पनडुब्बियों को इलेक्ट्रॉनिक हैवी वेट टॉरपीडो- ईएचडब्ल्यूटी से जोडने के लिए किए गए हैं। दोनों अनुबंधों पर नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए। रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि एआईपी प्लग के निर्माण का अनुबंध मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के साथ लगभग एक हजार 990 करोड़ रुपये में किया गया, जबकि डीआरडीओ द्वारा विकसित किए जा रहे ईएचडब्ल्यूटी को जोडने का अनुबंध फ्रांस के नेवल ग्रुप के साथ लगभग 877 करोड़ रुपये की लागत से किया गया।
प्रश्न 10 राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के नए अध्यक्ष कौन हैं -
  • (अ) न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी
  • (ब) न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यन
  • (स) श्री भरत लाल
  • (द) श्री प्रियांक कानूनगो
उत्तर : न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यन
व्याख्या :
सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यन ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के अध्यक्ष और न्यायमूर्ति (डॉ.) विद्युत रंजन सारंगी ने सदस्य के रूप में कार्यभार संभाला। यह कार्यभार उनके और पिछले सप्ताह आयोग में सदस्य के रूप में शामिल हुए श्री प्रियांक कानूनगो के स्वागत के लिए आयोजित एक समारोह में संभाला गया। उन्हें माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 21 दिसंबर 2024 को नियुक्त किया था।
प्रश्न 11 PADEX मिशन का मुख्य उद्देश्य क्या है -
  • (अ) चंद्रयान की तैयारी
  • (ब) अंतरिक्ष में डॉकिंग तकनीक का प्रदर्शन
  • (स) संचार उपग्रह स्थापित करना
  • (द) मंगल मिशन का परीक्षण
उत्तर : अंतरिक्ष में डॉकिंग तकनीक का प्रदर्शन
व्याख्या :
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (SPADEX) मिशन का सफल प्रक्षेपण किया। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इसरो के पीएसएलवी-सी60 रॉकेट को दो अंतरिक्षयानों के साथ प्रक्षेपित किया गया। इससे अंतरिक्ष में डॉकिंग के प्रदर्शन में सहायता मिलेगी। पीएसएलवी-सी60 रॉकेट ने एसडीएक्‍स-01 यानी चेज़र और एसडीएक्‍स-02 यानी टारगेट के नाम के दो उपग्रहों को पृथ्वी की निचली कक्षा में सफलतापूर्वक स्‍थापित कर दिया। SPADEX मिशन का लक्ष्य अंतरिक्ष में डॉकिंग की क्षमता की उन्नत प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन करना है जो चंद्र अभियान और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन जैसे भविष्य के कार्यक्रमों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
प्रश्न 12 इसरो ने SPADEX मिशन का सफल प्रक्षेपण किस रॉकेट से किया -
  • (अ) जीएसएलवी-एफ10
  • (ब) पीएसएलवी-सी60
  • (स) पीएसएलवी-सी55
  • (द) जीएसएलवी-एफ12
उत्तर : पीएसएलवी-सी60
व्याख्या :
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (SPADEX) मिशन का सफल प्रक्षेपण किया। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इसरो के पीएसएलवी-सी60 रॉकेट को दो अंतरिक्षयानों के साथ प्रक्षेपित किया गया। इससे अंतरिक्ष में डॉकिंग के प्रदर्शन में सहायता मिलेगी। पीएसएलवी-सी60 रॉकेट ने एसडीएक्‍स-01 यानी चेज़र और एसडीएक्‍स-02 यानी टारगेट के नाम के दो उपग्रहों को पृथ्वी की निचली कक्षा में सफलतापूर्वक स्‍थापित कर दिया।
प्रश्न 13 लक्ष्य सेन ने किंग कप इंटरनेशनल बैडमिंटन ओपन में कौन सा स्थान प्राप्त किया -
  • (अ) प्रथम
  • (ब) द्वितीय
  • (स) तृतीय
  • (द) चौथा
उत्तर : तृतीय
व्याख्या :
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन के शेनझेन में किंग कप इंटरनेशनल बैडमिंटन ओपन में फ्रांस के खिलाड़ी एलेक्स लैनियर को सीधे गेम में हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। 23 वर्षीय लक्ष्‍यसेन ने लैनियर को 21-17, 21-11 से हराया। टूर्नामेंट के पहले सत्र में पुरस्कार के तौर पर उन्‍हें लगभग 36 लाख रुपये हासिल हुए।
प्रश्न 14 बीएफआई के अध्यक्ष अजय सिंह को किस निकाय के बोर्ड में शामिल किया गया -
  • (अ) अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी महासंघ
  • (ब) एशियाई मुक्केबाजी निकाय
  • (स) ओलंपिक मुक्केबाजी समिति
  • (द) विश्व मुक्केबाजी निकाय
उत्तर : एशियाई मुक्केबाजी निकाय
व्याख्या :
विश्व मुक्केबाजी ने एशिया को अपना नवीनतम सदस्य के रूप में शामिल किया है, जो इस खेल की ओलंपिक खेलों, विशेष रूप से लॉस एंजेलेस 2028 और उसके बाद भी उपस्थिति सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) नई संरचना में एक महत्वपूर्ण योगदानकर्ता के रूप में उभरा है, जिसमें सात प्रभावशाली पद सुरक्षित किए गए हैं। बीएफआई के अध्यक्ष अजय सिंह बोर्ड सदस्य के रूप में सेवा देंगे, जबकि अन्य भारतीय अधिकारी विभिन्न आयोगों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाएंगे। ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन को एथलीट आयोग में नियुक्त किया गया है, ताकि खेल के भविष्य को आकार देने में खिलाड़ियों की आवाज सुनिश्चित की जा सके।
प्रश्न 15 हरियाणा स्टीलर्स ने प्रो कबड्डी लीग के किस संस्करण में खिताब जीता -
  • (अ) 10वीं
  • (ब) 11वीं
  • (स) 12वीं
  • (द) 9वीं
उत्तर : 11वीं
व्याख्या :
हरियाणा स्‍टीलर्स ने 11वीं प्रो. कबड्डी लीग चैंपियनशिप जीत ली है। उसने फाइनल में पटना पायरेट्स को 32-23 से हराया। मैच पुणे के बालेवाडी में श्री शिव छत्रपति स्‍पोर्ट्स परिसर में खेला गया। हरियाणा ने पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खिताब जीता है।
प्रश्न 16 हेमंत मुद्दप्पा ने इंडिया नेशनल मोटर साइकिल ड्रेग रेसिंग चैंपियनशिप में कौन सा रिकॉर्ड बनाया -
  • (अ) 10वां राष्ट्रीय खिताब
  • (ब) 15वां राष्ट्रीय खिताब
  • (स) सबसे तेज रेसर का खिताब
  • (द) पहली बार राष्ट्रीय खिताब जीता
उत्तर : 15वां राष्ट्रीय खिताब
व्याख्या :
मोटरिस्‍ट हेमंत मुद्दप्‍पा ने चेन्‍नई मद्रास इंटरनेशनल सर्किट में इंडिया नेशनल मोटर साइकिल ड्रेग रेसिंग चैंपियनशिप 2024 पर तीसरी बार कब्‍जा करते हुए 15वां राष्‍ट्रीय खिताब जीतने का रिकार्ड बनाया। मंत्रा रेसिंग के मुद्दप्‍पा ने 2024 राष्‍ट्रीय प्रतिस्‍पर्धा में तीन श्रेणियों में भाग लिया था।
प्रश्न 17 ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी कौन बने -
  • (अ) सचिन तेंदुलकर
  • (ब) नितीश रेड्डी
  • (स) वॉशिंगटन सुंदर
  • (द) विराट कोहली
उत्तर : नितीश रेड्डी
व्याख्या :
नितीश रेड्डी ने 28 दिसंबर को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेंचुरी लगाई। इसके साथ ही वे ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले यंगेस्ट इंडियन बन गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था।
प्रश्न 18 दिसंबर 2024 में दूसरी बार महिलाओं की विश्व रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप किस भारतीय खिलाड़ी ने जीती -
  • (अ) कोनेरू हम्पी
  • (ब) हरिका द्रोणावल्ली
  • (स) तानिया सचदेव
  • (द) भक्ति कुलकर्णी
उत्तर : कोनेरू हम्पी
व्याख्या :
न्‍यूयॉर्क में भारत की ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने इंडोनेशिया की इरीन सुकंदर को हराकर विश्‍व रैपिड और ब्लिट्ज चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। हम्‍पी ने 11वें राउंड में 8 दशमलव 5 अंक हासिल करके टूर्नामेंट में जीत हासिल की। कोनेरू हम्‍पी, चीन की जू वेनजुन के बाद यह खिताब एक से ज्यादा बार जीतने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गई है। हम्पी ने इससे पहले 2019 में जॉर्जिया में यह प्रतियोगिता जीती थी।
प्रश्न 19 Nvidia द्वारा लॉन्च किए गए Jetson Orin Nano Super Generative AI सुपरकंप्यूटर की कीमत क्या है -
  • (अ) $249
  • (ब) $499
  • (स) $349
  • (द) $199
उत्तर : $249
व्याख्या :
Nvidia ने हाल ही में अपने Jetson Orin Nano Super Generative AI सुपरकंप्यूटर की लॉन्चिंग की घोषणा की है, जो किफायती AI समाधानों में एक महत्वपूर्ण प्रगति है। $249 की कीमत पर, यह नया मॉडल अपने पूर्ववर्ती से कहीं अधिक सस्ता है, जिसकी कीमत $499 थी।
प्रश्न 20 भारत का पहला स्नातक माइनर कार्यक्रम किस क्षेत्र में शुरू किया गया है -
  • (अ) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • (ब) क्वांटम टेक्नोलॉजीज
  • (स) क्लाउड कंप्यूटिंग
  • (द) डेटा साइंस
उत्तर : क्वांटम टेक्नोलॉजीज
व्याख्या :
भारत का पहला स्नातक (यूजी) माइनर कार्यक्रम “क्वांटम टेक्नोलॉजीज” में, जिसे अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) और राष्ट्रीय क्वांटम मिशन (NQM) द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किया गया है, अगले शैक्षणिक सत्र से शुरू होने वाला है। तीसरे या चौथे सेमेस्टर के इंजीनियरिंग छात्रों के लिए डिजाइन किया गया यह कार्यक्रम क्वांटम कंप्यूटिंग और संबंधित क्षेत्रों में एक कुशल कार्यबल तैयार करने का लक्ष्य रखता है, जो भारत के राष्ट्रीय क्वांटम मिशन के उद्देश्यों के साथ मेल खाता है।
प्रश्न 21 ‘बाल्कन ब्लूज़’ किस देश की पारंपरिक संगीत शैली है -
  • (अ) बोस्निया
  • (ब) सर्बिया
  • (स) क्रोएशिया
  • (द) मोंटेनेग्रो
उत्तर : बोस्निया
व्याख्या :
बोस्निया के पारंपरिक प्रेम गीत सेवदालिंका, जिसे अक्सर “बाल्कन ब्लूज़” कहा जाता है, को 27 दिसंबर 2024 को यूनेस्को द्वारा मान्यता दी गई और इसे अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की राष्ट्रीय सूची में शामिल किया गया। सेवदालिंका, जिसे अक्सर एक कैपेला या वीणा जैसे पारंपरिक वाद्यों के साथ प्रस्तुत किया जाता है, पारिवारिक समारोहों में प्रस्तुतियों के माध्यम से पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाया जाता रहा है।
प्रश्न 22 रूस ने काला सागर में संघीय आपातकाल क्यों घोषित किया -
  • (अ) एक भूकंप के कारण
  • (ब) तेल रिसाव के कारण
  • (स) बड़े पैमाने पर बाढ़ के कारण
  • (द) तूफानी बारिश के कारण
उत्तर : तेल रिसाव के कारण
व्याख्या :
रूसी अधिकारियों ने काले सागर तट पर हुए एक विनाशकारी तेल रिसाव के कारण संघीय स्तर पर आपातकाल घोषित कर दिया है। यह पर्यावरणीय संकट, जो 15 दिसंबर को हुआ, क्षेत्र में व्यापक प्रदूषण का कारण बना है। इससे स्थानीय समुदायों, समुद्री पारिस्थितिक तंत्र और तटीय अर्थव्यवस्था पर गंभीर प्रभाव पड़ा है।
प्रश्न 23 2023-24 में भारत ने कितना कोयला उत्पादन किया -
  • (अ) 997.826 मिलियन टन
  • (ब) 893.191 मिलियन टन
  • (स) 792.958 मिलियन टन
  • (द) 171.236 मिलियन टन
उत्तर : 997.826 मिलियन टन
व्याख्या :
भारत ने वित्त वर्ष 2023-24 में 997.826 मिलियन टन (MT) का अपना अब तक का सबसे अधिक कोयला उत्पादन हासिल किया। इसके प्रोडक्शन में 2022-23 के 893.191 MT की तुलना में 11.71% की बढ़ोत्तरी हुई है। केंद्रीय कोयला मंत्रालय ने 27 दिसंबर को इसकी जानकारी दी। मंत्रालय ने 15 दिसंबर, 2024 तक 963.11 मीट्रिक टन कोयले की आपूर्ति की है।
प्रश्न 24 सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की लड़की कौन है -
  • (अ) काम्या कार्तिकेयन
  • (ब) निकी अनेजा वालिया
  • (स) स्नेहा वाघ
  • (द) युविका चौधरी
उत्तर : काम्या कार्तिकेयन
व्याख्या :
मुंबई के नेवी चिल्ड्रन स्कूल की कक्षा 12 की छात्रा काम्या कार्तिकेयन ने इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। वह सात महाद्वीपों की सात सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की लड़की बन गई हैं। 17 वर्षीय पर्वतारोही ने 24 दिसंबर को अंटार्कटिका में माउंट विंसन के शिखर पर पहुंचकर अपनी असाधारण उपलब्धि पूरी की। अपने पिता कमांडर एस. कार्तिकेयन के साथ उन्होंने चिली के मानक समय के अनुसार शाम 5:20 बजे यह उपलब्धि हासिल की। काम्या के रिकॉर्ड तोड़ने वाले साहसिक कार्यों में अफ्रीका में माउंट किलिमंजारो, यूरोप में माउंट एल्ब्रस, ऑस्ट्रेलिया में माउंट कोसियसज़को, दक्षिण अमेरिका में माउंट एकॉनकागुआ, उत्तरी अमेरिका में माउंट डेनाली और एशिया में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ना शामिल है, जिन्हें उन्होंने सिर्फ 16 साल की उम्र में फतह किया था।
प्रश्न 25 'विकसित पंचायत कर्मयोगी' पहल का उद्देश्य क्या है?
  • (अ) शहरी क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देना
  • (ब) पंचायती राज संस्थानों की क्षमता और योग्यता को बढ़ाना
  • (स) तकनीकी शिक्षा को अनिवार्य बनाना
  • (द) कृषि उत्पादन में वृद्धि करना
उत्तर : पंचायती राज संस्थानों की क्षमता और योग्यता को बढ़ाना
व्याख्या :
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जमीनी स्तर पर शासन को मजबूत करने के एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती को चिह्नित करने के लिए मनाए जाने वाले सुशासन दिवस के अवसर पर ‘विकसित पंचायत कर्मयोगी’ पहल की शुरुआत की। पहल, जो कि व्यापक ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान का हिस्सा है, का उद्देश्य प्रभावी शासन एवं भागीदारी योजना के लिए निर्वाचित प्रतिनिधियों और अधिकारियों को आवश्यक उपकरणों और ज्ञान से युक्त करके पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई) की क्षमता और योग्यता को बढ़ाना है।
प्रश्न 26 27 दिसंबर को BSE-NSE पर कितनी कंपनियों के शेयर सूचीबद्ध हुए -
  • (अ) 3
  • (ब) 4
  • (स) 5
  • (द) 6
उत्तर : 5
व्याख्या :
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 27 दिसंबर को 5 कंपनियों के शेयर लिस्ट हुए। इनमें ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड, DAM कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड, ममता मशीनरी लिमिटेड, सनातन टेक्सटाइल्स लिमिटेड और कॉनकॉर्ड एनवायरो सिस्टम्स लिमिटेड शामिल हैं।
प्रश्न 27 1924 के बेलगाम कांग्रेस अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी -
  • (अ) जवाहरलाल नेहरू
  • (ब) महात्मा गांधी
  • (स) सुभाष चंद्र बोस
  • (द) बाल गंगाधर तिलक
उत्तर : महात्मा गांधी
व्याख्या :
वर्ष 1924 के बेलगाम कॉन्ग्रेस अधिवेशन की शताब्दी का आयोजन 26-27 दिसंबर 2024 को कर्नाटक के बेलगाम में किया गया। यह आयोजन बेलगाम में ऐतिहासिक 39वें अखिल भारतीय कॉन्ग्रेस अधिवेशन की महात्मा गांधी की अध्यक्षता के स्मरण में होता है, जहाँ उन्होंने कॉन्ग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं संगठनात्मक संरचना में प्रमुख योगदान दिया था। यह एकमात्र कॉन्ग्रेस अधिवेशन था जिसकी अध्यक्षता गांधी जी ने पार्टी प्रमुख के रूप में की थी। गांधी, दिसंबर 1924 से अप्रैल 1925 तक कॉन्ग्रेस अध्यक्ष के पद पर रहे। वर्ष 1916 में गांधी ने बेलगाम की पहली यात्रा स्थानीय नेता देशपांडे के निमंत्रण पर की थी।
प्रश्न 28 नासा के ‘पार्कर सोलर प्रोब’ ने सूर्य के करीब पहुंचकर कितनी गति प्राप्त की -
  • (अ) 200,000 मील/घंटा
  • (ब) 300,000 मील/घंटा
  • (स) 430,000 मील/घंटा
  • (द) 500,000 मील/घंटा
उत्तर : 430,000 मील/घंटा
व्याख्या :
हाल ही में नासा के पार्कर सोलर प्रोब द्वारा किसी भी अन्य मानव निर्मित उपकरण की तुलना में सूर्य के अधिक निकट उड़ान भरकर 430,000 मील प्रति घंटे की गति प्राप्त करके तथा 982°C तक के तापमान को सहन करके एक ऐतिहासिक रिकाॅर्ड बनाया गया है। वर्ष 2018 में लॉन्च किये गए कार के आकार के इस रोबोटिक अंतरिक्ष यान का नाम अमेरिकी सौर खगोल भौतिकीविद् यूजीन न्यूमैन पार्कर के नाम पर रखा गया है। यह नासा का पहला मिशन है जिसका नाम किसी जीवित शोधकर्त्ता के नाम पर रखा गया है तथा यह सूर्य के कोरोना के 3.8 मिलियन मील के दायरे में अन्वेषण करने वाला पहला मिशन है।
प्रश्न 29 हाल ही में (दिसंबर 2024 में) लागू यूरोपीय संघ के किस निर्णय से अपशिष्ट में कमी आने की उम्मीद है -
  • (अ) टैक्स कम करना
  • (ब) सी-टाइप चार्जर को अनिवार्य करना
  • (स) नया ईको-फ्रेंडली कानून बनाना
  • (द) इलेक्ट्रॉनिक कचरा प्रबंधन नीति लागू करना
उत्तर : सी-टाइप चार्जर को अनिवार्य करना
व्याख्या :
यूरोपीय संघ के देशों में स्‍मार्ट फोन, टैबलेट और कैमरे के लिए एक समान सी-टाइप चार्जर की व्‍यवस्‍था लागू हो गई है। इसके साथ ही, संघ के सभी 27 देशों में यू.एस.बी. सी-टाइप पोर्ट वाले उपकरण उपलब्‍ध कराना निर्माताओं के लिए बाध्‍यकारी हो गया है। हैड फोन, स्‍पीकर, की-बोर्ड और अन्‍य इलेक्‍ट्रॉनिक उपकरणों में भी सी-टाइप पोर्ट की व्‍यवस्‍था होगी। यूरोपीय संघ का कहना है कि इससे, लागत और अपशिष्‍ट में कमी आएगी और नए उपकरण के लिए नए चार्जर को खरीदना जरूरी नहीं होगा। यूरोपीय संघ में इस कानून को वर्ष 2022 में मंजूरी दी गई थी।
प्रश्न 30 थर्ड आई एशियाई फिल्म महोत्सव में एशियन फिल्म कल्चर अवार्ड किसे दिया जाएगा -
  • (अ) रफीक बगदादी
  • (ब) जावेद अख्तर
  • (स) सत्यजीत रे
  • (द) गुलजार
उत्तर : जावेद अख्तर
व्याख्या :
थर्ड आई एशियाई फिल्म महोत्सव का 21वां संस्‍करण 10 से 16 जनवरी 2025 तक मुंबई और ठाणे में आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव में 61 फिल्में अंधेरी, सायन और ठाणे के मूवीमैक्स सिनेमाघरों में दिखाई जाएंगी। महोत्सव की शुरुआत चीनी फिल्म द ब्लैक डॉग से होगी, जिसने कान फिल्म महोत्सव में अन सर्टेन रिगार्ड श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता था। इस साल महोत्सव में प्रसिद्ध पटकथा लेखक और गीतकार जावेद अख्तर को एशियन फिल्म कल्चर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। पत्रकार रफीक बगदादी को सत्यजीत रे मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
प्रश्न 31 संयुक्त सैन्य अभ्यास “सूर्य किरण” का आयोजन किस देश में हो रहा है -
  • (अ) भारत
  • (ब) नेपाल
  • (स) भूटान
  • (द) श्रीलंका
उत्तर : नेपाल
व्याख्या :
भारतीय सेना दल 18वें बटालियन स्‍तर के संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास सूर्य किरण में भाग लेने के लिए रवाना हो गया है। इस दल में 334 सैनिक शामिल हैं। इस अभ्‍यास का आयोजन नेपाल के सलझंडी में 31 दिसम्‍बर से 13 जनवरी 2025 तक होगा। यह अभ्‍यास वन क्षेत्र और पहाड़ों में आतंकरोधी सैन्‍य अभियानों तथा संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अंतर्गत मानवीय सहायता और आपदा राहत कार्यों में सहयोग बढाने पर केन्द्रित होगा।
प्रश्न 32 लोकसभा चुनाव 2024 में कितने महिलाओं ने चुनाव लड़ा -
  • (अ) 726
  • (ब) 750
  • (स) 800
  • (द) 850
उत्तर : 800
व्याख्या :
चुनाव आयोग ने 26 दिसंबर को लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़ा डेटा जारी किया। इसके अनुसार लोकसभा चुनावों में 64.4 करोड़ मतदाताओं ने वोट दिया, जिसमें महिला मतदाताओं की भागीदारी पुरुष मतदाताओं से ज्यादा थी। 2024 में 800 महिलाओं ने लोकसभा चुनाव लड़ा, जबकि 2019 में यह संख्या 726 थी। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 111 महिला उम्मीदवार मैदान में थीं, इसके बाद उत्तर प्रदेश में 80 और तमिलनाडु में 77 महिलाएं प्रत्याशी थीं। कुल 543 लोकसभा सीटों में से 152 सीटों पर एक भी महिला उम्मीदवार नहीं थी। 2019 के मुकाबले 2024​​​​​​​ में वोटरों की संख्या में 7.43% की बढ़ोत्तरी हुई है।
प्रश्न 33 हरियाणा सरकार ने सशस्त्र बलों के परिजनों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को बढ़ाकर कितनी कर दी है -
  • (अ) 50 लाख
  • (ब) 75 लाख
  • (स) 1 करोड़
  • (द) 1.5 करोड़
उत्तर : 1 करोड़
व्याख्या :
हरियाणा सरकार ने कर्तव्‍य का पालन करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कार्मिकों के परिवार को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को 50 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दिया है। राज्य सरकार ने हिंदी आंदोलन 1957 के मातृभाषा सत्याग्रहियों की मासिक पेंशन को 15 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये करने को मंजूरी दी।
प्रश्न 34 राजस्थान सरकार ने पिछली सरकार द्वारा बनाए गए कितने नए जिलों को रद्द कर दिया है -
  • (अ) 8
  • (ब) 9
  • (स) 10
  • (द) 11
उत्तर : 9
व्याख्या :
राजस्थान सरकार ने पिछली सरकार द्वारा बनाए गए 17 नए जिलों में से नौ जिलों को रद्द कर दिया है। इसके अलावा पाली, बांसवाड़ा और सीकर को मिला संभागीय दर्जा भी समाप्‍त कर दिया जाएगा। आठ नये जिले पहले की तरह ही बने रहेंगे। यह फैसला मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। राजस्‍थान के संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि ये जिले और सम्‍भाग व्‍यावहारिक पहलु को ध्‍यान में लिए बिना चुनाव से पहले बनाए गए थे। उन्‍होंने कहा कि एक समीक्षा समिति ने कहा है कि इन जिलों को बनाने का निर्णय व्‍यावहारिक नहीं है। कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल के अंत में राज्‍य में 17 नये जिले और तीन नये संभाग बनाने का निर्णय लिया था। राजस्‍व विभाग ने इस सम्‍बन्‍ध में पांच अगस्‍त, 2023 को अधिसूचना जारी की थी।
प्रश्न 35 दिसंबर 2024 को कज़ाकिस्तान के एक्टाउ के पास अज़रबैजान एयरलाइंस की फ्लाइट J2-8243 को गलती से किस देश की वायु रक्षा प्रणाली ने गिराया है -
  • (अ) अज़रबैजान
  • (ब) कज़ाकिस्तान
  • (स) रूस
  • (द) तुर्की
उत्तर : रूस
व्याख्या :
रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने रूस की हवाई सीमा में एक यात्री विमान को गिराए जाने की घटना पर अजरबैजान के राष्‍ट्रपति इल्‍हाम अलीयेव से माफी मांगी है। श्री पुतिन ने इस घटना को त्रासदीपूर्ण बताते हुए कहा है कि यह उस समय हुई जब रूस की हवाई रक्षा प्रणाली यूक्रेन के ड्रोन हमलों पर जवाबी कार्रवाई कर रही थी। इससे पहले, कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि रूस की हवाई रक्षा प्रणाली ने इस विमान को उस समय निशाना बनाया, जब वह चेचेन्‍या में उतरने का प्रयास कर रहा था। इससे विमान को कैस्पियन सागर की ओर जाना पडा और यह कजाकिस्‍तान में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। विमान में सवार 67 में से 38 यात्रियों की मौत हो गई।
प्रश्न 36 हाल ही में चर्चा में रहा कावेरी इंजन को किस संस्था द्वारा विकसित किया गया है -
  • (अ) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
  • (ब) भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड
  • (स) गैस टर्बाइन अनुसंधान संस्थान
  • (द) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड
उत्तर : गैस टर्बाइन अनुसंधान संस्थान
व्याख्या :
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) का हिस्सा, भारत के गैस टर्बाइन अनुसंधान संस्थान (जीटीआरई) ने घोषणा की है कि कावेरी इंजन को इनफ्लाइट परीक्षण के लिए मंजूरी दे दी गई है। कावेरी इंजन परियोजना 1980 के दशक के अंत में लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस को शक्ति देने के लक्ष्य के साथ शुरू हुई थी। इसे डीआरडीओ के तहत गैस टर्बाइन अनुसंधान प्रतिष्ठान द्वारा विकसित किया गया है।
प्रश्न 41 67वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा का खिताब किसने जीता -
  • (अ) गुरप्रीत सिंह
  • (ब) विजयवीर सिद्धू
  • (स) शिवम शुक्ला
  • (द) अभिनव बिंद्रा
उत्तर : विजयवीर सिद्धू
व्याख्या :
निशानेबाजी में ओलंपियन विजयवीर सिद्धू ने तुगलकाबाद में 67वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा का खिताब जीता। पेरिस ओलंपिक में नौवें स्थान पर रहे विजयवीर ने 40 में से 28 शॉट लगाए। एक अन्य ओलंपियन गुरप्रीत सिंह ने 25 शॉट लगाकर रजत पदक जीता, जबकि शिवम शुक्ला ने 23 शॉट लगाकर कांस्य पदक जीता।
प्रश्न 42 सचिन तेंदुलकर को हाल ही में (दिसंबर 2024 में) किस खेल क्लब की मानद सदस्यता प्राप्त हुई -
  • (अ) लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड
  • (ब) सिडनी क्रिकेट क्लब
  • (स) मेलबर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी)
  • (द) यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब
उत्तर : मेलबर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी)
व्याख्या :
भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मेलबर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) की मानद सदस्यता स्वीकार कर ली है। एमसीसी ऑस्ट्रेलिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित खेल क्लबों में से एक है जिसकी स्थापना 1838 में हुई थी। यह क्लब प्रसिद्ध मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) का संचालन करता है। एमसीसी ने अपने सोशल मीडिया पर सचिन तेंदुलकर के सम्मान की घोषणा करते हुए लिखा, “एमसीसी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने हमारी मानद क्रिकेट सदस्यता स्वीकार की है।” सचिन तेंदुलकर, जिन्हें क्रिकेट के इतिहास का सबसे महान बल्लेबाज माना जाता है।
प्रश्न 43 रक्षा मंत्रालय ने सुशासन दिवस पर कौन-सा प्लेटफॉर्म लॉन्च किया -
  • (अ) भारत रक्षा पोर्टल
  • (ब) राष्ट्रपर्व वेबसाइट और ऐप
  • (स) डिजिटल सुरक्षा मंच
  • (द) रक्षा अभियान पोर्टल
उत्तर : राष्ट्रपर्व वेबसाइट और ऐप
व्याख्या :
25 दिसंबर 2024 को, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती और सुशासन दिवस के अवसर पर राष्ट्रपर्व वेबसाइट और मोबाइल ऐप लॉन्च किया। यह प्लेटफ़ॉर्म, जो रक्षा मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है, राष्ट्रीय कार्यक्रमों जैसे गणतंत्र दिवस, बीटिंग रिट्रीट और स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
प्रश्न 44 डॉ. संदीप शाह को किस संस्था का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है -
  • (अ) भारतीय रिजर्व बैंक
  • (ब) भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई)
  • (स) राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
  • (द) भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद
उत्तर : भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई)
व्याख्या :
प्रख्यात चिकित्सा पेशेवर और दूरदर्शी नेता डॉ. संदीप शाह को भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) के एक घटक बोर्ड, राष्ट्रीय परीक्षण और अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएल) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एनएबीएल परीक्षण और अंशशोधन सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए काम करता है, जिससे उपभोक्ताओं, व्यवसायों और नियामकों द्वारा उपयोग किए जाने वाले उत्पादों और सेवाओं में विश्वास सुनिश्चित होता है।
प्रश्न 45 डीपीआईआईटी ने किस निजी कंपनी के साथ स्टार्टअप्स की मदद के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए -
  • (अ) टाटा
  • (ब) बोट
  • (स) माइक्रोमैक्स
  • (द) विप्रो
उत्तर : बोट
व्याख्या :
उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने ऑडियो और वियरेबल्स बाजार में एक भारतीय कंपनी बोट के साथ एक रणनीतिक गठबंधन में प्रवेश किया है। इस सहयोग का उद्देश्य नवाचार को प्रोत्साहन देना और डी2सी व मैन्युफैक्चरिंग डोमेन में स्टार्टअप सहित डीपीआईआईटी मान्यता प्राप्त स्टार्टअप को अनुरूप सहायता प्रदान करना है।
प्रश्न 46 लोसर त्योहार किस क्षेत्र में मनाया जाता है -
  • (अ) हिमाचल प्रदेश
  • (ब) लद्दाख
  • (स) अरुणाचल प्रदेश
  • (द) सिक्किम
उत्तर : लद्दाख
व्याख्या :
लद्दाखी लोसर, तिब्बती कैलेंडर में नववर्ष का प्रतीक, लद्दाख में उत्साह के साथ मनाया जाने वाला एक रंगारंग पर्व है। यह पर्व क्षेत्र की संस्कृति और विरासत में गहराई से जड़ा हुआ है और केवल एक त्योहार से अधिक है; यह आत्म-चिंतन, सामुदायिक बंधन और लद्दाखी परंपराओं के संरक्षण का समय है।
प्रश्न 47 पूर्व IMF प्रमुख रोड्रिगो रेटो को किस मामले में जेल की सजा सुनाई गई -
  • (अ) टैक्स चोरी
  • (ब) भ्रष्टाचार
  • (स) मनी लॉन्ड्रिंग
  • (द) वित्तीय कदाचार
उत्तर : भ्रष्टाचार
व्याख्या :
पूर्व अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) प्रमुख रोड्रिगो रेटो को भ्रष्टाचार से जुड़े अपराधों के लिए मैड्रिड की एक अदालत द्वारा लगभग पांच साल की जेल की सजा सुनाई गई है। 75 वर्षीय रेटो, जिन्होंने 2004 से 2007 तक IMF के अध्यक्ष और स्पेन की पीपल्स पार्टी (PP सरकार) में उप प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया, ने किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से इनकार किया है और फैसले को चुनौती देने की योजना बनाई है।
प्रश्न 48 आरआईएनएल को आंध्र प्रदेश ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2024 में किस क्षेत्र में सम्मानित किया गया -
  • (अ) नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन
  • (ब) ऊर्जा संरक्षण
  • (स) सौर ऊर्जा विकास
  • (द) जल संरक्षण
उत्तर : ऊर्जा संरक्षण
व्याख्या :
राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL), जो विशाखापत्तनम स्टील प्लांट (VSP) की कॉर्पोरेट इकाई है, को आंध्र प्रदेश राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2024 में प्रतिष्ठित गोल्ड पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार आंध्र प्रदेश की राज्य ऊर्जा संरक्षण मिशन द्वारा दिया गया, जो लोहे और इस्पात क्षेत्र में ऊर्जा संरक्षण के लिए RINL की प्रभावशाली पहलों को मान्यता देता है।
प्रश्न 49 तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी को किस नाम से जाना जाता है -
  • (अ) यांगत्से
  • (ब) यारलुंग त्संगपो
  • (स) पीली नदी
  • (द) मेकोंग
उत्तर : यारलुंग त्संगपो
व्याख्या :
चीन ने तिब्बत में यारलुंग त्संगपो (ब्रह्मपुत्र) नदी पर दुनिया के सबसे बड़े बांध के निर्माण को मंजूरी दे दी है, जो भारतीय सीमा के निकट स्थित है। अनुमानित लागत $137 बिलियन है। यह परियोजना भारत और बांग्लादेश के लिए सामरिक और पर्यावरणीय चिंताएं बढ़ा रही है। यह विशाल जलविद्युत बांध, जो भूकंप-प्रवण क्षेत्र में स्थित है, को चीनी अधिकारियों ने सुरक्षित बताया है।
प्रश्न 50 ‘द अनयिलडिंग जज’ पुस्तक किस न्यायाधीश पर आधारित है -
  • (अ) जस्टिस ए.एन. ग्रोवर
  • (ब) जस्टिस वी.आर. कृष्णा अय्यर
  • (स) जस्टिस एम.एन. वेंकटचलैया
  • (द) जस्टिस पी.एन. भगवती
उत्तर : जस्टिस ए.एन. ग्रोवर
व्याख्या :
भारत सरकार के अटार्नी जनरल आर वेंकटरमणी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने न्यायमूर्ति एएन ग्रोवर पर आधारित पुस्तक ‘द अनयिलडिंग जज’ का विमोचन किया। जस्टिस ग्रोवर की पोती व दिल्ली हाईकोर्ट की अधिवक्ता गौरी ग्रोवर द्वारा लिखे गए इस पुस्तक उनके (जस्टिस ग्रोवर) बहुमुखी जीवन पर प्रकाश डालती है। पुस्तक में न्यायमूर्ति ग्रोवर प्रारंभिक वर्षों और कानूनी करियर से लेकर भारतीय न्यायशास्त्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान तक, जिसमें मूल संरचना सिद्धांत को आकार देने में उनकी भागीदारी भी शामिल है। 1973 में केशवानंद भारती मामले में फैसला करने वाले सुप्रीम कोर्ट के 13 जजों वाली संविधान पीठ में भी शामिल थे, जिसमें संविधान के मूल संरचना सिद्धांत को बरकरार रखा गया था।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill