1. इंडियन बैंक के एमडी और सीईओ के पद के लिए एफएसआईबी द्वारा बिनोद कुमार के नाम की सिफारिश की गई है।
2. आयकर विभाग की पैन 2.0 परियोजना को केंद्र ने मंजूरी दे दी है।
3. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (NMNF) की शुरुआत की।
4. 'एक राष्ट्र एक सदस्यता' योजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है।
5. सर्वोच्च न्यायालय ने संविधान की प्रस्तावना में ‘धर्मनिरपेक्ष, समाजवाद’ शब्दों को बरकरार रखा।
6. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने टीचर ऐप लॉन्च किया।
7. केआईआईटी- डीयू को टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचइ) इंटरडिसिप्लिनरी साइंस रैंकिंग 2025 में भारत में चौथा स्थान मिला है।
8. रेल संपर्क बढ़ाने के लिए कैबिनेट ने 7,927 करोड़ रुपये की मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी।
9. दिनेश भाटिया को ब्राज़ील में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।
10. कोयंबटूर में सीआईआई द्वारा स्ट्रेटेजी सेल का शुभारंभ किया गया।
11. एआई तत्परता के मामले में भारत शीर्ष 10 देशों में शामिल है।
12. संविधान दिवस 2024: 26 नवंबर
13. राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2024: 26 नवंबर
14. दिल्ली सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए नई पेंशन योजना की घोषणा की।