CA Quiz : 23-24 November 2024
Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
- प्रश्न 1 55वें भारत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2024 में “इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर” पुरस्कार किसे प्रदान किया गया -
-
- (अ) मनोज वाजपेयी
- (ब) विक्रांत मैसी
- (स) आयुष्मान खुराना
- (द) नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी
उत्तर : विक्रांत मैसी
व्याख्या :
28 नवंबर 2024 को गोवा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में 55वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का समापन हुआ। महोत्सव नौ दिनों तक चला। 55वें भारत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2024 में विक्रांत मैसी को इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द इयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- प्रश्न 2 भारत में सांप काटने के मामलों और मौतों को क्या घोषित किया गया है -
-
- (अ) सार्वजनिक चिंता का विषय
- (ब) पर्यावरणीय समस्या
- (स) सूचित करने योग्य बीमारी
- (द) राष्ट्रीय आपातकाल
उत्तर : सूचित करने योग्य बीमारी
व्याख्या :
सांप के काटने से सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं तेजी से बढ़ रही है। इसको लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएफडब्ल्यू) ने भारत में सांप के काटने के मामलों और इससे होने वाली मौतों को “सूचित करने योग्य बीमारी” घोषित किया है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में हर साल 3-4 मिलियन लोगों को सांप काटता है। वहीं इनमें से लगभग 50,000 लोगों की मौत हो जाती है। यह वैश्विक स्तर पर सांप काटने वाली मौतों का आधा हिस्सा है।
- प्रश्न 3 हॉर्नबिल महोत्सव के 25वें संस्करण के लिए भागीदार राज्य कौन है -
-
- (अ) मिजोरम
- (ब) सिक्किम
- (स) मणिपुर
- (द) अरुणाचल प्रदेश
उत्तर : सिक्किम
व्याख्या :
नागालैंड प्रतिष्ठित हॉर्नबिल महोत्सव के 25वें संस्करण का जश्न मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसे अक्सर ‘त्योहारों का महोत्सव’ कहा जाता है। सिक्किम को हॉर्नबिल त्योहार 2024 के लिए भागीदार राज्य घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तमांग ने गंगटोक से सिक्किम के प्रतिनिधिमंडल को नागालैंड के लिए औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महोत्सव के 25वें संस्करण में संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए), यूनाइटेड किंगडम (वेल्स), जापान और पेरू देश साझेदार के रूप में एक सहयोगात्मक सांस्कृतिक अनुभव प्रदर्शित किया जाएगा, जबकि सिक्किम और तेलंगाना साझेदार राज्य होंगे।
- प्रश्न 4 30 नवंबर 2024 को कराईकल और महाबलीपुरम के बीच आने वाले चक्रवाती तूफान का नाम क्या है -
-
- (अ) निवार
- (ब) वरदा
- (स) फेंगल
- (द) अम्फान
उत्तर : फेंगल
व्याख्या :
चक्रवाती तूफान फेंगल, 30 नवंबर 2024 को पुडुचेरी के पास कराईकल और महाबलीपुरम के बीच आया, जिससे भारी बारिश हुई और 90 किमी/घंटा तक की तेज हवाएं चलीं।
- प्रश्न 5 मेघालय में मे-गोंग महोत्सव का उद्देश्य क्या है -
-
- (अ) गारो संस्कृति का प्रचार
- (ब) स्थानीय समुदायों और पर्यटकों को जोड़ना
- (स) स्वदेशी खेल और कला का प्रदर्शन
- (द) उपरोक्त सभी
उत्तर : उपरोक्त सभी
व्याख्या :
मेघालय में दो दिवसीय मे-गोंग महोत्सव 2024 शुरू हो गया है। गारो हिल्स में बहुतायत खिलने वाले मे-गोंग फूल के नाम पर यह त्योहार संगीत, लोक नृत्य, स्वदेशी खेल, हथकरघा और हस्तशिल्प, तथा व्यंजनों सहित गारो संस्कृति का प्रतीक है। इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय समुदायों, कलाकारों, पर्यटकों और कारीगरों को एकजुट करना और सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा देना है। महोत्सव में दो लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना है।
- प्रश्न 6 ‘शून्यता’ नामक चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन किसने किया -
-
- (अ) नितिन गडकरी
- (ब) गजेंद्र सिंह शेखावत
- (स) अनुराग ठाकुर
- (द) धर्मेंद्र प्रधान
उत्तर : गजेंद्र सिंह शेखावत
व्याख्या :
केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय में ‘शून्यता’ नामक चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में चित्रों का संग्रह है जो असार और शून्यता के विचारों पर केंद्रित है। प्रदर्शनी के लिए शून्यता नाम बौद्ध दर्शन को दर्शाने के लिये लिया गया है। इस प्रदर्शनी में प्रत्येक कैनवास पर देवी-देवताओं, नश्वर और अमर की अनुमानित छवियाँ प्रदर्शित की गई हैं।
- प्रश्न 7 महिला और बाल विकास मंत्रालय ने कितने देशों में वन स्टॉप सेंटर (OSC) खोलने की मंजूरी दी है -
-
- (अ) 6
- (ब) 7
- (स) 8
- (द) 9
उत्तर : 9
व्याख्या :
सरकार ने विदेशों में संकटग्रस्त भारतीय महिलाओं की सहायता के लिए नौ वन स्टॉप सेंटर-ओएससी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। महिला और बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने लोकसभा में लिखित उत्तर में कहा कि इनमें बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब में सात और टोरंटो और सिंगापुर में दो ओएससी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों में भारतीय नागरिकों के लिए भारतीय समुदाय कल्याण कोष -आई सी डब्ल्यू एफ की स्थापना की गई है।
- प्रश्न 8 एशियाई विकास बैंक (ADB) के साथ भारत ने कितनी राशि के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए -
-
- (अ) 8 करोड़ डॉलर
- (ब) 9 करोड़ 50 लाख डॉलर
- (स) 9 करोड़ 80 लाख डॉलर
- (द) 10 करोड़ डॉलर
उत्तर : 9 करोड़ 80 लाख डॉलर
व्याख्या :
केंद्र सरकार और एशियाई विकास बैंक (ए.डी.बी.) ने बागवानी से जुड़े किसानों के लिए 9 करोड़ 80 लाख डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते से किसानों को रोग मुक्त प्रमाणित रोपण सामग्री प्राप्त हो सकेगी और फलों की उत्पादकता, गुणवत्ता बढ़ाने तथा जलवायु परिवर्तन के असर से निपटने में सहायता मिलेगी। भारत के स्वच्छ पौध कार्यक्रम के लिए ऋण समझौते पर हस्ताक्षर आर्थिक मामलों के विभाग में संयुक्त सचिव जूही मुखर्जी और भारत में एशियाई विकास बैंक के रेज़िडेंट मिशन प्रभारी अधिकारी काई वेई येओ ने किए।
- प्रश्न 9 भारत और _____ के रक्षा मंत्रालयों ने इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम पर सहयोग से जुड़े समझौते पर हस्ताक्षर किए
-
- (अ) ब्रिटेन
- (ब) ऑस्ट्रेलिया
- (स) जापान
- (द) फ्रांस
उत्तर : ब्रिटेन
व्याख्या :
भारत और ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालयों के बीच भारतीय नौसेना के लिए इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम के डिजाइन और विकास पर सहयोग से जुड़े एक आशय पत्र (एसओआई) पर 28 नवंबर, 2024 को पोर्ट्समाउथ में हस्ताक्षर किए गए। यह हस्ताक्षर इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन क्षमता साझेदारी की तीसरी संयुक्त कार्य समूह बैठक का हिस्सा हैं। यह समझौता उन्नत प्रौद्योगिकियों के स्वदेशी विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।
- प्रश्न 10 किस देश ने सोशल मीडिया पर 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लॉग-इन पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक पारित किया है -
-
- (अ) ऑस्ट्रेलिया
- (ब) जापान
- (स) दक्षिण कोरिया
- (द) सिंगापुर
उत्तर : ऑस्ट्रेलिया
व्याख्या :
ऑस्ट्रेलिया ने 28 नवंबर को ‘ऑनलाइन सुरक्षा संशोधन (सोशल मीडिया मिनिमम एज) विधेयक 2024’ पारित किया। इसके तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लॉग-इन करने पर सख्त बैन लगा दिया है। यह कानून बुधवार 27 नवंबर को ऑस्ट्रेलियाई संसद के निचले सदन और फिर गुरुवार को सीनेट में दो दलों के समर्थन के साथ पारित हुआ। ऑस्ट्रेलिया, बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर बैन लगाने वाले बिल को पारित करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।
- प्रश्न 11 भारत संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना आयोग का सदस्य लगातार __ साल से है-
-
- (अ) 11
- (ब) 16
- (स) 19
- (द) 22
उत्तर : 19
व्याख्या :
28 नवंबर को भारत को 2025-2026 के लिए संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना आयोग के सदस्य के रूप में फिर से चुना गया है। आयोग में भारत का कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा था। भारत लगातार 19 साल से इस आयोग का सदस्य है। संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना आयोग (PBC) की स्थापना 2005 में संयुक्त राष्ट्र महासभा और सुरक्षा परिषद ने की थी। PBC में 31 सदस्य देश हैं जो संयुक्त राष्ट्र महासभा, सुरक्षा परिषद और आर्थिक एवं सामाजिक परिषद से चुने जाते हैं।
- प्रश्न 12 हाल ही में (नवंबर 2024 में) सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ______ के प्रमोशन की सिफारिश की -
-
- (अ) मनमोहन
- (ब) रेखा पल्ली
- (स) नवीन चावला
- (द) ज्योति सिंह
उत्तर : मनमोहन
व्याख्या :
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 28 नवंबर को दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मनमोहन के प्रमोशन की सिफारिश की। वे ऑल इंडिया सीनयॉरिटी लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं और दिल्ली हाईकोर्ट के सबसे सीनियर जज हैं। सुप्रीम कोर्ट में जजों के कुल 34 पदों में से 2 पद अभी खाली हैं। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव खन्ना के कार्यकाल की यह पहली कॉलेजियम बैठक थी। कॉलेजियम में चीफ जस्टिस के अलावा जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस हृषिकेश रॉय और जस्टिस एएस ओका बतौर सदस्य शामिल हैं। जस्टिस मनमोहन की पैदाइश 17 दिसंबर, 1962 को दिल्ली की है। वे जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल और दिल्ली के उपराज्यपाल रहे जगमोहन मल्होत्रा के बेटे हैं।
- प्रश्न 13 हाल ही में (नवंबर 2024 में) किस भारतीय क्रिकेटर ने संन्यास की घोषणा की है -
-
- (अ) भुवनेश्वर कुमार
- (ब) मोहम्मद शमी
- (स) दीपक चाहर
- (द) सिद्धार्थ कौल
उत्तर : सिद्धार्थ कौल
व्याख्या :
हाल ही तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने भारतीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। वह 2008 अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे है। सिद्धार्थ कौल ने 2018-19 में भारत के लिए 6 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले है और 4 विकेट हासिल किये है।
- प्रश्न 14 हाल ही में (नवंबर 2024 में) अमिय कुमार बागची का निधन हो गया, वह किस क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यक्ति थे -
-
- (अ) पत्रकारिता
- (ब) अर्थशास्त्र
- (स) चिकित्सा
- (द) खेल
उत्तर : अर्थशास्त्र
व्याख्या :
भारत के प्रसिद्ध आर्थिक इतिहासकार और मैक्रोइकॉनॉमिस्ट प्रोफेसर अमिय कुमार बागची का हाल ही में निधन हो गया है। आर्थिक इतिहास में उनके क्रांतिकारी योगदान के लिए उन्हें जाना जाता है। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से अपनी शिक्षा पूरी की थी।
- प्रश्न 15 स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने किस कंपनी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए -
-
- (अ) टाटा स्टील
- (ब) जॉन कॉकरिल इंडिया लिमिटेड
- (स) लार्सन एंड टुब्रो
- (द) हिंदुस्तान इस्पात लिमिटेड
उत्तर : जॉन कॉकरिल इंडिया लिमिटेड
व्याख्या :
महारत्न, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL), ने मुंबई में वैश्विक जॉन कॉकरिल समूह की भारतीय शाखा, जॉन कॉकरिल इंडिया लिमिटेड (JCIL) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य व्यापक उद्योग विशेषज्ञता और नवाचार और स्थिरता के लिए काम करना है।
- प्रश्न 16 झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली है -
-
- (अ) कल्पना सोरेन
- (ब) नीतीश कुमार
- (स) हेमंत सोरेन
- (द) संतोष कुमार गंगवार
उत्तर : हेमंत सोरेन
व्याख्या :
झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची के मोरहाबादी मैदान में श्री सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री शिवकुमार सहित इंडिया गठबंधन के कई नेता मौजूद थे।
- प्रश्न 17 भारत के 55वें IFFI में भारतीय फीचर फिल्म के सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार किसे मिला -
-
- (अ) फिलिप नॉयस
- (ब) नवज्योत बांदीवाडेकर
- (स) बोगदान मुरेसनु
- (द) जय भट्टाचार्य
उत्तर : नवज्योत बांदीवाडेकर
व्याख्या :
नवज्योत बांदीवाडेकर ने भारत के 55वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) 2024 में अपनी मराठी फिल्म ‘घराट गणपति’ के लिए भारतीय फीचर फिल्म के सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार जीता है। यह पुरस्कार बांदीवाडेकर के निर्देशन की शुरुआत के प्रभाव को जाहिर करता है, और उन्हें फिल्म उद्योग में नये और रोमांचकारी विचारों से भरे विशिष्ट व्यक्ति की श्रेणी में लाता है।
- प्रश्न 18 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में ‘आईसीएफटी - यूनेस्को गांधी पदक’ किस फिल्म को मिला -
-
- (अ) घराट गणपति
- (ब) टॉक्सिक
- (स) क्रॉसिंग
- (द) द न्यू ईयर दैट नेवर केम
उत्तर : क्रॉसिंग
व्याख्या :
स्वीडिश फिल्म निर्माता लेवान अकिन की क्रॉसिंग ने 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी), गोवा में प्रतिष्ठित आईसीएफटी - यूनेस्को गांधी पदक जीता है। यह पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को मान्यता देता है, जो शांति, अहिंसा और मानवाधिकारों के प्रचार के मूल्यों को दर्शाती है, और इन मुद्दों पर मज़बूती से बात करने के लिए फिल्म क्रॉसिंग को चुना गया था। विजेता को यूनेस्को गांधी पदक और एक प्रमाण पत्र दिया जाता है।
- प्रश्न 19 हाल ही में (नवंबर 2024 में) प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई निर्देशक फिलिप नॉयस को कौन सा पुरस्कार दिया गया -
-
- (अ) गोल्डन पीकॉक पुरस्कार
- (ब) सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
- (स) यूनेस्को गांधी पदक
- (द) भारतीय फीचर फिल्म के सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार
उत्तर : सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
व्याख्या :
प्रसिद्ध आस्ट्रेलियाई निर्देशक फिलिप नॉयस को आज गोवा में 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के भव्य समापन समारोह में सिनेमा में उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठित सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- प्रश्न 20 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में किस फिल्म को गोल्डन पीकॉक पुरस्कार मिला -
-
- (अ) द न्यू ईयर दैट नेवर केम
- (ब) घराट गणपति
- (स) टॉक्सिक
- (द) क्रॉसिंग
उत्तर : टॉक्सिक
व्याख्या :
55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) का समापन सिनेमाई प्रतिभा के शानदार प्रदर्शन के साथ हुआ, जिसमें फिल्म निर्माता, अभिनेता और फिल्म जगत के पेशेवर कहानीयों को बताने की कला का उत्सव मनाने के लिए एकत्र हुए। लिथुआनियाई फिल्म टॉक्सिक को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक पुरस्कार मिला, जबकि रोमानियाई निर्देशक बोगदान मुरेसनु को द न्यू ईयर दैट नेवर केम के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का सिल्वर पीकॉक पुरस्कार मिला।