1. केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद भारत इंटरनेट गवर्नेंस फोरम के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया।
2. गुजरात सरकार ने बौद्ध विरासत स्थलों के संरक्षण और संवर्धन के लिए थाईलैंड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
3. भारत और रूस उन्नत रडार प्रणाली के लिए 4 बिलियन अमरीकी डॉलर के सौदे पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।
4. सितंबर 2025 तक गोरखपुर को भारत का पहला एकीकृत अपशिष्ट प्रबंधन शहर मिल जाएगा।
5. राजस्थान सरकार हर साल 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थानी दिवस के रूप में मनाएगी।
6. प्रसिद्ध फिल्म निर्माता शाजी एन करुण को 2023 के जे सी डैनियल पुरस्कार के लिए चुना गया है।
7. मोहम्मद अल-बशीर को सीरिया का कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।
8. सरकार ने वित्त वर्ष 2028-29 तक पीएमएवाई-जी को बढ़ाने का फैसला किया है।
9. आईआईटी मद्रास ने भारत का पहला हाइपरलूप ट्रेन परीक्षण ट्रैक पूरा किया।
10. मानवाधिकार दिवस पर ‘हमारा शौचालय: हमारा सम्मान’ अभियान का समापन हुआ।
11. भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2024 प्रदान किए गए।
12. आईआईटी मद्रास भ्रूण के मस्तिष्क की 3डी छवियां जारी करने वाला पहला शोध संगठन बन गया है।
13. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को महिला सेना अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने का निर्देश दिया।