CA Quiz : 10-11 December 2024
Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
- प्रश्न 1 कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस. एम. कृष्णा किस वर्ष से किस वर्ष तक भारत के विदेश मंत्री रहे -
-
- (अ) 1999 से 2004
- (ब) 2004 से 2008
- (स) 2009 से 2012
- (द) 2012 से 2015
उत्तर : 2009 से 2012
व्याख्या :
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री एस. एम. कृष्णा का निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार थे। एस. एम. कृष्णा ने अपने शानदार राजनीतिक जीवन के दौरान कई प्रमुख पदों पर कार्य किया। वे 1999 से 2004 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री और 2009 से 2012 तक भारत के विदेश मंत्री रहे। वे 2004 से 2008 के बीच महाराष्ट्र के 18वें राज्यपाल भी रहे।
- प्रश्न 2 जॉन महामा हाल ही में (दिसंबर 2024 में) किस देश के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बने है -
-
- (अ) दक्षिण अफ्रीका
- (ब) केन्या
- (स) घाना
- (द) अर्जेन्टीना
उत्तर : घाना
व्याख्या :
जॉन ड्रामानी महामा (John Dramani Mahama) ने घाना के 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की है, जो आठ साल के अंतराल के बाद कार्यालय में उनकी वापसी हो रही है। उन्होंने लगभग 56.55% यानी 6.33 मिलियन वोट हासिल किए और उपराष्ट्रपति महामुदु बावुमिया को हराया। घाना गणराज्य, पश्चिम अफ्रीका में एक देश है।
- प्रश्न 3 हाल ही में (दिसंबर 2024 में) झारखंड विधानसभा का अध्यक्ष किसे चुना गया है -
-
- (अ) रबींद्र नाथ महतो
- (ब) अर्जुन मुंडा
- (स) हेमन्त सोरेन
- (द) चंपई सोरेन
उत्तर : रबींद्र नाथ महतो
व्याख्या :
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के विधायक रबींद्र नाथ महतो को लगातार दूसरी बार झारखंड विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है। उन्हें निर्विरोध चुना गया क्योंकि विपक्ष ने कोई उम्मीदवार नहीं खड़ा करने का फैसला किया था। विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस पद के लिए उनके नाम का प्रस्ताव रखा था।
- प्रश्न 4 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में (दिसंबर 2024 में) सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण कहां किया -
-
- (अ) वाराणसी
- (ब) जोधपुर
- (स) जयपुर
- (द) पटना
उत्तर : जोधपुर
व्याख्या :
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में एक विशेष समारोह के दौरान जोधपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर शाह ने भारत के एकीकरण में पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद थे।
- प्रश्न 5 हाल ही में (दिसंबर 2024 में) महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है -
-
- (अ) एकनाथ शिंदे
- (ब) आदित्य ठाकरे
- (स) अजित पवार
- (द) राहुल नार्वेकर
उत्तर : राहुल नार्वेकर
व्याख्या :
राहुल नार्वेकर को महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया. इस भूमिका में उनका लगातार दूसरा कार्यकाल है। कोलाबा से भाजपा विधायक नार्वेकर पहले विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। हाल के चुनावों में अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 48,500 से अधिक वोटों के महत्वपूर्ण अंतर से अपनी विधानसभा सीट जीती थी।
- प्रश्न 6 हाल ही में (दिसंबर 2024 में) एशियाई क्रिकेट परिषद का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया -
-
- (अ) जय शाह
- (ब) राहुल द्रविड़
- (स) शम्मी सिल्वा
- (द) रोजर बिन्नी
उत्तर : शम्मी सिल्वा
व्याख्या :
शम्मी सिल्वा (Shammi Silva) को एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वह जय शाह का स्थान लेंगे, जो हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष बने हैं। सिल्वा इससे पहले एसीसी की वित्त और विपणन समिति के अध्यक्ष थे।
- प्रश्न 7 मानवाधिकार दिवस कब मनाया जाता है -
-
- (अ) 5 दिसंबर
- (ब) 8 दिसंबर
- (स) 10 दिसंबर
- (द) 15 दिसंबर
उत्तर : 10 दिसंबर
व्याख्या :
प्रतिवर्ष 10 दिसंबर को मानवाधिकारों के संबंध में संयुक्त राष्ट्र की घोषणा की याद में मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने 1948 में मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा को अपनाया और लागू किया था। इसे संपूर्ण विश्व में मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए साझा मानक मानदंड के रूप में अपनाया गया। मानवाधिकार दिवस का इस वर्ष का विषय है- हमारे अधिकार, हमारा भविष्य, अभी।
- प्रश्न 8 आरित कपिल ग्रैंडमास्टर को हराने वाले कितनी उम्र के पहले भारतीय खिलाड़ी बने -
-
- (अ) 7 साल
- (ब) 8 साल
- (स) 9 साल
- (द) 10 साल
उत्तर : 9 साल
व्याख्या :
दिल्ली के रहने वाले चेस खिलाड़ी आरित कपिल 66 साल के ग्रैंडमास्टर को हराने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। वे सिर्फ 9 साल 2 महीने और 18 दिन के हैं और उन्होंने अपने से 57 साल बड़े अमेरिका के ग्रैंडमास्टर रासेद जियातदीनोव को हराया है। क्लासिकल टाइम कंट्रोल में ग्रैंडमास्टर को हराने वाले वह दुनिया के तीसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। इस मामले में सिंगापुर के भारतीय मूल के अश्वथ कौशिल 8 साल 6 महीने तो सर्बिया के लियोनिड इवानोविक 8 साल 11 महीने की उम्र में ग्रैंड मास्टर को हरा चुके हैं।
- प्रश्न 9 हाल ही में (दिसंबर 2024 में) ICC ने अमेरिका की नेशनल क्रिकेट लीग को किस कारण से बैन किया -
-
- (अ) खराब पिचें
- (ब) नियमों का उल्लंघन
- (स) विदेशी खिलाड़ियों का अधिक उपयोग
- (द) उपरोक्त सभी
उत्तर : उपरोक्त सभी
व्याख्या :
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अमेरिका की नेशनल क्रिकेट लीग (NLC) को बैन कर दिया है। ICC ने यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका क्रिकेट (USAC) को लेटर लिखकर लीग के भविष्य के संस्करणों को मंजूरी नहीं देने के फैसले की जानकारी दी। ICC के नियम के अनुसार लीग में खेलने वाली हर टीम की प्लेइंग इलेवन में कम से कम 7 अमेरिकी खिलाड़ी होने चाहिए, लेकिन कई मैचों में 6-7 विदेशी खिलाड़ियों को उतारा गया। मैचों में ड्रॉप-इन पिचों का इस्तेमाल किया गया, जो बहुत ही खराब थीं।
- प्रश्न 10 दिल्ली में एशियन महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप 2024 में भारत का स्थान क्या रहा -
-
- (अ) चौथा
- (ब) छठा
- (स) सातवां
- (द) पांचवां
उत्तर : छठा
व्याख्या :
दिल्ली में एशियन महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारत छठे स्थान पर रहा। पांचवें-छठे स्थान के लिए निर्धारक मैच में चीन ने भारत को 41-30 से हराया। इस चैंपियनशिप का खिताब जापान ने दक्षिण कोरिया को हराकर जीता। फाइनल में जापान ने कडे मुकाबले में 25-24 से जीत दर्ज की। कजाकिस्तान ने ईरान को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। ईरान चौथे स्थान पर रहा।
- प्रश्न 11 10वें एशिया पैसिफिक डेफ गेम्स-2024 में भारत ने कितने पदक जीते -
-
- (अ) 45
- (ब) 50
- (स) 55
- (द) 60
उत्तर : 55
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुआलालंपुर में आयोजित 10वें एशिया पैसिफिक डेफ गेम्स-2024 में ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए भारतीय दल को बधाई दी है। श्री मोदी ने 55 पदक जीतकर देश को गौरवान्वित करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की सराहना की। यह इन खेलों में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत के 68 सदस्यीय दल ने आठ स्वर्ण, 18 रजत और 29 कांस्य पदक जीतकर 21 देशों के बीच पांचवां स्थान हासिल किया। यह 1984 में शुरू हुए इन खेलों में देश का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। एशिया प्रशांत बधिर खेलों का आयोजन हर चार साल में होता है।
- प्रश्न 12 हाल ही में (दिसंबर 2024 में) गगनयान मिशन के लिए भारतीय नौसेना और इसरो ने कौन-सा ऑपरेशन ट्रायल किया -
-
- (अ) क्रू मॉड्यूल ट्रायल
- (ब) वेल डेक रिकवरी ऑपरेशन
- (स) अंतरिक्ष मिशन टेस्ट
- (द) समुद्री मिशन टेस्ट
उत्तर : वेल डेक रिकवरी ऑपरेशन
व्याख्या :
भारत के पहले मानव मिशन गगनयान को लेकर बड़ी खबर आई है। गगनयान मिशन के लिए इसरो ने भारतीय नौसेना के साथ ‘वेल डेक’ रिकवरी ऑपरेशन ट्रायल किये हैं। क्रू मॉड्यूल के वेल डेक रिकवरी ट्रायल पूर्वी नौसेना कमान में विशाखापत्तनम के तट पर वेल डेक शिप का उपयोग करके किए गए। दरअसल, भारत का लक्ष्य 2025 तक 400 किमी. ऊपर अंतरिक्ष यात्री भेजने का है।
- प्रश्न 13 हाल ही में (दिसंबर 2024 में) हरमीत कौर ढिल्लों को अमेरिका के किस विभाग में सहायक अटॉर्नी जनरल नियुक्त किया गया -
-
- (अ) नागरिक अधिकार
- (ब) पर्यावरण संरक्षण
- (स) शिक्षा
- (द) स्वास्थ्य
उत्तर : नागरिक अधिकार
व्याख्या :
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को न्याय विभाग में नागरिक अधिकारों के लिए सहायक अटॉर्नी जनरल के रूप में भारतीय-अमेरिकी वकील हरमीत कौर ढिल्लों को नामित किया। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में इस बात की घोषणा की। ढिल्लों का जन्म पंजाब के चंडीगढ़ में हुआ था और वे दो साल की उम्र में अपने माता-पिता के साथ अमेरिका चली गईं।
- प्रश्न 14 एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स के अनुसार, वित्त वर्ष 2025 में भारत की अनुमानित जीडीपी वृद्धि दर कितनी होगी -
-
- (अ) 6.6%
- (ब) 6.8%
- (स) 6.9%
- (द) 7.0%
उत्तर : 6.8%
व्याख्या :
एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने मंगलवार को कहा कि वित्त वर्ष 25 में भारतीय अर्थव्यवस्था 6.8 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है। वहीं, वित्त वर्ष 26 में यह दर 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इसकी वजह मजबूत शहरी उपभोग, सर्विस सेक्टर की स्थिर वृद्धि दर और इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ना है। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स द्वारा वित्त वर्ष 25 में भारत की विकास दर को लेकर लगाया गया अनुमान भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अनुमान 6.6 प्रतिशत से ज्यादा है।
- प्रश्न 15 नशा मुक्त रंगला पंजाब अभियान के तहत पीपुल्स वॉक की शुरुआत किस गांव से हुई -
-
- (अ) जालंधर
- (ब) व्यास
- (स) चंडीगढ़
- (द) लुधियाना
उत्तर : व्यास
व्याख्या :
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चन्द कटारिया ने नशा मुक्त पंजाब को बढ़ावा देने के लिए नशा मुक्त रंगला पंजाब अभियान के हिस्से के रूप में दो दिवसीय पीपुल्स वॉक को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वॉक को जालंधर जिले के व्यास गांव से झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह विश्व के जाने-माने 113 वर्षीय भारतीय मैराथन धावक फौजा सिंह का गांव है। उन्होंने राज्यपाल के साथ आठ किलोमीटर का वॉक किया।
- प्रश्न 16 ग्रामीण महिला श्रम-शक्ति भागीदारी 2017-18 से 2022-23 के बीच कितने प्रतिशत बढ़ी -
-
- (अ) 24.6% से 41.5%
- (ब) 20.4% से 25.4%
- (स) 15.3% से 30.7%
- (द) 18.9% से 35.2%
उत्तर : 24.6% से 41.5%
व्याख्या :
भारत में वर्ष 2017-18 से वर्ष 2022-23 तक ग्रामीण क्षेत्रों में महिला श्रम शक्ति भागीदारी दर में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। एक शोध पत्र के अनुसार ग्रामीण महिला श्रम शक्ति भागीदारी 24 दशमलव 6 प्रतिशत से बढ़कर 41 दशमलव पांच प्रतिशत हो गई और शहरी क्षेत्रों में यह दर 20 दशमलव चार प्रतिशत से बढ़कर 25 दशमलव चार प्रतिशत हो गई है। झारखंड और बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
- प्रश्न 17 विश्व स्वास्थ्य संगठन की 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, 2015 से 2023 तक भारत में टीबी मामलों में कितनी गिरावट आई -
-
- (अ) 10.5%
- (ब) 17.7%
- (स) 21.4%
- (द) 8.3%
उत्तर : 17.7%
व्याख्या :
भारत को क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन की दिशा में विश्व स्तर पर मान्यता मिली है। देश में वर्ष 2015 से 2023 तक टीबी की घटनाओं में 17.7 प्रतिशत की उल्लेखनीय गिरावट आई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की वैश्विक क्षय रोग रिपोर्ट 2024 के अनुसार यह दर वैश्विक औसत गिरावट 8.3 प्रतिशत से दोगुनी है। इसके अलावा पिछले 10 वर्षों में भारत में टीबी के कारण होने वाली मौतों में भी 21.4 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी आई है। भारत में वर्ष 1962 से, टीबी के खिलाफ कई अभियान चलाए गए, लेकिन 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सतत विकास लक्ष्यों की 2030 की समय सीमा से बहुत पहले टीबी को समाप्त करने का विज़न रखा। संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों पर हस्ताक्षर करने वाले देश के रूप में भारत ने 2030 की एसडीजी समयसीमा से पांच साल पहले 2025 तक “टीबी उन्मूलन” लक्ष्य हासिल करने का संकल्प लिया था।
- प्रश्न 18 वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन योजना कब से शुरू होगी -
-
- (अ) 1 जनवरी 2025
- (ब) 15 अगस्त 2025
- (स) 1 अप्रैल 2025
- (द) 26 जनवरी 2025
उत्तर : 1 जनवरी 2025
व्याख्या :
देश में 1 जनवरी से वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन योजना शुरू होगी। इस योजना के तहत विश्वविद्यालयों और आईआईटी सहित राज्य-वित्त पोषित उच्च शिक्षा संस्थानों के लगभग 1.8 करोड़ छात्रों को फायदा होगा । ‘वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन’ पहल के तहत 1 जनवरी से दुनिया भर की शीर्ष पत्रिकाओं में प्रकाशित शोध पत्रों तक पहुंच प्राप्त होगी। ओएनओएस पहल के पहले चरण के तहत शोधकर्ताओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, चिकित्सा, गणित, प्रबंधन, सामाजिक विज्ञान को कवर करने वाली 13,400 से अधिक अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
- प्रश्न 19 देवजीत सैकिया को किस संगठन के अंतरिम सचिव के रूप में नियुक्त किया गया -
-
- (अ) आईसीसी
- (ब) बीसीसीआई
- (स) ओलंपिक संघ
- (द) भारतीय फुटबॉल महासंघ
उत्तर : बीसीसीआई
व्याख्या :
7 दिसंबर को BCCI के जॉइंट सेक्रेटरी देवजीत सैकिया बोर्ड के इंटरिम सेक्रेटरी बनाए गए हैं। वे जय शाह की जगह लेंगे, जिन्होंने 1 दिसंबर को ICC चेयरमैन का पद संभाला है। सैकिया एक वकील हैं और असम के लिए घरेलू क्रिकेट खेल चुके हैं। सैकिया परमानेंट सचिव नहीं बने हैं। इस पद के लिए चुनाव होना बाकी है, हालांकि, सैकिया सितंबर तक पद पर बने रह सकते हैं। देवजीत असम के गुवाहाटी के रहने वाले हैं, उनका जन्म 1969 में हुआ। 1984 में उन्हें असम टीम से सीके नायडु ट्रॉफी में खेलने का मौका मिला। 1989 तक वह असम अंडर-19 टीम का हिस्सा भी रहे।
- प्रश्न 20 बांग्लादेश ने लगातार दूसरी बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीत लिया है। बांग्लादेश ने फाइनल में किस टीम को हराया -
-
- (अ) पाकिस्तान
- (ब) भारत
- (स) श्रीलंका
- (द) अफगानिस्तान
उत्तर : भारत
व्याख्या :
बांग्लादेश ने लगातार दूसरी बार मेंस अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीत लिया है। टीम ने 8 दिसंबर को दुबई में खेले गए फाइनल में भारत को 59 रन से हराया। भारत की टीम 9वीं बार एशिया कप ट्रॉफी जीतने से चूक गई।
- प्रश्न 21 “अमृत ज्ञान कोष” पोर्टल का उद्देश्य क्या है -
-
- (अ) छात्रों को ई-लर्निंग प्रदान करना
- (ब) शासन प्रशिक्षण को मजबूत करना
- (स) स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करना
- (द) डिजिटल सुरक्षा बढ़ाना
उत्तर : शासन प्रशिक्षण को मजबूत करना
व्याख्या :
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शासन प्रशिक्षण को मजबूत करने के लिए “अमृत ज्ञान कोष” पोर्टल लॉन्च किया। मंत्री ने स्टैनफोर्ड लीडरशिप एकेडमी फॉर डेवलपमेंट और एशियाई विकास बैंक के साथ साझेदारी में क्षमता निर्माण आयोग के तत्वावधान में आयोजित “उन्नत केस लेखन और शिक्षण कार्यशाला” का भी उद्घाटन किया। यह कार्यशाला भारत में लोक प्रशासकों के लिए शासन प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण को मजबूत करने की एक ऐतिहासिक पहल है।
- प्रश्न 22 हाल ही में (दिसंबर 2024 में) डीपीआईआईटी ने भारतीय स्टार्टअप्स को सशक्त करने के लिए किस कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए -
-
- (अ) अमेज़न
- (ब) फ्लिपकार्ट
- (स) गूगल
- (द) माइक्रोसॉफ्ट
उत्तर : फ्लिपकार्ट
व्याख्या :
उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में भारतीय घरेलू ई-कॉमर्स बाजार फ्लिपकार्ट के साथ भागीदारी की है और पूरे देश में तकनीकी स्टार्टअप को समर्थन प्रदान करने एवं उसे सशक्त बनाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। इस साझेदारी का उद्देश्य अन्वेषकों और उद्यमियों के विकास को प्रोत्साहित करना है, यह साझेदारी 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर निधि के साथ फ्लिपकार्ट लीप एंड वेंचर्स पहल के अंतर्गत मौजूदा प्रयासों को आगे बढ़ाती है।
- प्रश्न 23 इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (IIGF) का चौथा संस्करण किस थीम पर आधारित था -
-
- (अ) डिजिटल इंडिया का भविष्य
- (ब) इनोवेटिंग इंटरनेट गवर्नेंस फॉर इंडिया
- (स) सुरक्षित इंटरनेट के लिए तकनीक
- (द) इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के अधिकार
उत्तर : इनोवेटिंग इंटरनेट गवर्नेंस फॉर इंडिया
व्याख्या :
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने 9 दिसंबर को नई दिल्ली में इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (IIGF) के चौथे संस्करण का शुभारंभ किया। ये कार्यक्रम दो दिनों तक चलेगा। IIGF की थीम “इनोवेटिंग इंटरनेट गवर्नेंस फॉर इंडिया (Innovating Internet Governance for India)” है। IIGF संयुक्त राष्ट्र इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (UN IGF) के तर्ज पर शुरू किया गया है।
- प्रश्न 24 पीएलआईएसएमबीपी योजना के तहत मोटा अनाज आधारित उत्पाद में न्यूनतम कितने प्रतिशत मोटा अनाज होना चाहिए -
-
- (अ) 10%
- (ब) 12%
- (स) 15%
- (द) 20%
उत्तर : 15%
व्याख्या :
देश में श्री अन्न यानि मोटे अनाज को बढ़ावा दिया जा रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार ने बताया कि खाद्य उत्पादों में मोटे अनाज के उपयोग को बढ़ावा देने और उनके वैल्यू एडिशन को प्रोत्साहित करने के लिए वित्त वर्ष 2022-2023 से वित्त वर्ष 2026-2027 की अवधि के लिए 800 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ मोटा अनाज आधारित उत्पादों के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआईएसएमबीपी) शुरू की। इस योजना में निवेश की आरंभिक सीमा हटा दी गई है जिससे यह अधिक आवेदकों के लिए सुलभ है। प्रोत्साहन राशि हेतु अर्हता प्राप्त करने के लिए इस योजना के तहत चयनित कंपनियों को आधार वर्ष की तुलना में कम से कम 10 प्रतिशत की साल-दर-साल बिक्री वृद्धि हासिल करनी होगी। यह योजना उपभोक्ता पैक में ब्रांडेड रेडी-टू-ईट और रेडी-टू-कुक उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहित करती है जिसमें वजन या मात्रा के हिसाब से 15 प्रतिशत से अधिक मोटा अनाज होता है।
- प्रश्न 25 ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट’ में कितने भागीदार देश (पार्टनर कंट्री) शामिल हैं -
-
- (अ) 12
- (ब) 15
- (स) 17
- (द) 20
उत्तर : 17
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राजस्थान में जयपुर स्थित एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट’ का उद्घाटन किया। ये समिट 3 दिनों तक चलेगा और इसमें 32 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रवासी राजस्थानी कॉन्क्लेव होगा, जबकि अंतिम दिन MSME कॉन्क्लेव की मेजबानी की जाएगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान ग्लोबल बिजनेस एक्सपो का भी उद्घाटन किया। समिट से पहले ही राजस्थान सरकार विभिन्न कंपनियों से 35 लाख करोड़ रुपए का MOU साइन कर चुकी है। इस समिट में 32 देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं, जिनमें 17 भागीदार देश यानी पार्टनर कंट्री हैं। इनमें डेनमार्क, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, मलेशिया, स्पेन, क्यूबा, वेनेजुएला, मोरक्को, अर्जेंटीना, ब्राजील, कोस्टा रिका, नेपाल, ओमान, पोलैंड और थाईलैंड शामिल हैं।
- प्रश्न 26 11 दिसंबर, 2024 से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए गवर्नर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
-
- (अ) उर्जित पटेल
- (ब) रघुराम राजन
- (स) संजय मल्होत्रा
- (द) राममोहन नायडू
उत्तर : संजय मल्होत्रा
व्याख्या :
संजय मल्होत्रा भारतीय रिजर्व बैंक के अगले गवर्नर होंगे। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उनके नाम को मंजूरी दे दी है। उन्हें इस महीने की 11 तारीख से तीन साल की अवधि के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है। 1990 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी श्री मल्होत्रा वर्तमान में वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव के पद पर कार्यरत हैं।
- प्रश्न 27 नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहला उड़ान परीक्षण कब आयोजित किया गया -
-
- (अ) 2022
- (ब) 2023
- (स) 2024
- (द) 2025
उत्तर : 2024
व्याख्या :
जेवर स्थित नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहला उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक किया गया, इससे अगले वर्ष हवाई अड्डे के पूर्णरूप से संचालन की शुरुआत का मार्ग प्रशस्त हो गया है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एनआईएएल) ने अप्रैल 2025 में हवाई अड्डे के वाणिज्यिक उद्घाटन से पहले, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए पहला उड़ान सत्यापन परीक्षण आयोजित किया। राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइन का एक परीक्षण विमान तकनीकी मूल्यांकन के लिए नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा। यह हवाई अड्डा दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को देश-विदेश के अन्य शहरों से जोड़ेगा।
- प्रश्न 28 आईएनएस तुशील किस श्रेणी का युद्धपोत है -
-
- (अ) तलवार श्रेणी
- (ब) क्रिवाक III श्रेणी
- (स) ब्रह्मोस श्रेणी
- (द) वायु रक्षा श्रेणी
उत्तर : क्रिवाक III श्रेणी
व्याख्या :
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में आज रूस में भारतीय नौसेना में नवीनतम मल्टी रोल स्टील्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस तुशील को शामिल किया गया। आईएनएस तुशील को नौसेना युद्ध के सभी चार आयामों – हवा, सतह, पानी के नीचे और विद्युत चुम्बकीय में संचालन के लिए तैयार किया गया है। यह विभिन्न उन्नत हथियारों से लैस है जिसमें संयुक्त रूप से विकसित ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल और उन्नत रेंज वाली सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें शामिल हैं। आईएनएस तुशिल परियोजना 1135.6 के अंतर्गत उन्नत क्रिवाक III श्रेणी का युद्धपोत है, जिसमें से छह पहले से ही सेवा में हैं - तीन तलवार श्रेणी के जहाज हैं, जो सेंट पीटर्सबर्ग के बाल्टिस्की शिपयार्ड में निर्मित हैं और तीन अनुवर्ती टेग श्रेणी के जहाज हैं, जो कलिनिनग्राद के यंतर शिपयार्ड में बने हुए हैं।
- प्रश्न 29 ‘बीमा सखी योजना’ के लिए महिलाओं की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए -
-
- (अ) 5वीं पास
- (ब) 8वीं पास
- (स) 10वीं पास
- (द) 12वीं पास
उत्तर : 10वीं पास
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को हरियाणा के पानीपत में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की ‘बीमा सखी योजना’ का उद्घाटन किया। यह योजना खासतौर पर ग्रामीण महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है ताकि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त किया जा सके। इस योजना के तहत महिलाओं को भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के साथ बीमा एजेंट के रूप में काम करने का मौका मिलेगा। बीमा सखी योजना के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं की उम्र 18 से 70 साल के बीच होनी चाहिए और उन्हें कम से कम 10वीं पास होना चाहिए।
- प्रश्न 30 हाल ही में (दिसंबर 2024 में) प्रधानमंत्री मोदी ने ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट’ का उद्घाटन कहां किया -
-
- (अ) दिल्ली
- (ब) जयपुर
- (स) जोधपुर
- (द) उदयपुर
उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राजस्थान में जयपुर स्थित एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट’ का उद्घाटन किया। ये समिट 3 दिनों तक चलेगा और इसमें 32 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रवासी राजस्थानी कॉन्क्लेव होगा, जबकि अंतिम दिन MSME कॉन्क्लेव की मेजबानी की जाएगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान ग्लोबल बिजनेस एक्सपो का भी उद्घाटन किया। समिट से पहले ही राजस्थान सरकार विभिन्न कंपनियों से 35 लाख करोड़ रुपए का MOU साइन कर चुकी है।