CA Quiz : 05-11-2024


 1. भारत ने अपनी अद्यतन राष्ट्रीय जैव विविधता रणनीति और कार्य योजना (NBSAP) का अनावरण किया।

2. 4 नवंबर 2024 को वियतनाम-भारत द्विपक्षीय सेना अभ्यास (विनबैक्स) 2024 हरियाणा के अंबाला में शुरू हुआ।

3. भारत को 2026 तक 2 वर्षों के लिए अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का अध्यक्ष चुना गया है।

4. चंद्र मिशन प्रयोगों की योजना बनाने के लिए इसरो द्वारा भारत का पहला एनालॉग अंतरिक्ष मिशन शुरू किया गया है।

5. भारत और अल्जीरिया के बीच 4 नवंबर को द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये।

6. भारत फोर्ज ने सबसे कम बोली लगाकर भारतीय सेना के एटीएजीएस हॉवित्जर के लिए प्रमुख अनुबंध हासिल किया।

7. वन्यजीवों के हमले में मरने वाले लोगों के लिए मुआवजे की राशि को मध्य प्रदेश सरकार ने 8 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया है।

8. भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्रिसबेन में नए भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया।

9. भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (IIA) बेंगलुरु ने आदित्य-L1 से “पहला महत्वपूर्ण” परिणाम रिपोर्ट किया।

10. कन्नड़ लघु फिल्म “सनफ्लावर वेयर द फर्स्ट वन्स टू नो” को ऑस्कर 2025 के लिए नामांकित किया गया है।

11. जापान विश्व के पहले लकड़ी के उपग्रह का परीक्षण करने के लिए तैयार है।

12. पहला एशियाई बौद्ध शिखर सम्मेलन 5 और 6 नवंबर को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

13. इंटरनेशनल अलाइड हेल्थ कांफ्रेंस (IAHC 2024) में ग्लोबल अलाइड हेल्थ नेटवर्क लॉन्च किया गया है।

14. प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर रोहित बल का 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया।


Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill