CA Quiz : 01, 02, 03, 04 November 2024

Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and other similar examinations.
प्रश्न 1 किस भारतीय क्रिकेटर ने नवंबर 2024 में क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की -
  • (अ) एमएस धोनी
  • (ब) आर. अश्विन
  • (स) ऋद्धिमान साहा
  • (द) दिनेश कार्तिक
उत्तर : ऋद्धिमान साहा
व्याख्या :
विकेटकीपर-बल्लेबाज रिद्धिमान साहा के क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वे मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन में आखिरी बार खेलेंगे। रिद्धिमान साहा ने वर्ष 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। उन्होंने 40 टेस्ट और नौ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। साहा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि रणजी ट्रॉफी में आखिरी बार पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए सम्मान की बात है।
प्रश्न 2 एनटीपीसी और _____ ने भारत ऊर्जा सप्ताह-2024 के दौरान हरित ऊर्जा के लिए संयुक्त उद्यम बनाने पर कहां सहमति व्यक्त की -
  • (अ) ओएनजीसी
  • (ब) गेल
  • (स) ऑयल इंडिया
  • (द) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन
उत्तर : ओएनजीसी
व्याख्या :
एनटीपीसी (NTPC) और ओएनजीसी (ONGC) ने नवीकरणीय और नवीन ऊर्जा क्षेत्र में अपनी रुचि को और बढ़ावा देने के लिए अपनी हरित ऊर्जा सहायक कंपनियों, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और ओएनजीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के माध्यम से एक संयुक्त उद्यम कंपनी (जेवीसी) बनाने के लिए सहयोग किया है। दोनों संस्थाएं भारत के अक्षय ऊर्जा परिदृश्य में महत्वपूर्ण योगदान देने, नवाचार को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के लिए तैयार है।
प्रश्न 3 हाल ही में (नवंबर 2024 में) हरमीत देसाई ने वेनेजुएला में विश्व टूर्नामेंट में किस खेल में दोहरे खिताब जीते -
  • (अ) टेनिस
  • (ब) बैडमिंटन
  • (स) टेबल टेनिस
  • (द) स्क्वैश
उत्तर : टेबल टेनिस
व्याख्या :
भारत के हरमीत देसाई ने वेनेजुएला में विश्‍व टेबल टेनिस फीडर काराकास टूर्नामेंट में पुरुष सिंगल्‍स और मिकस्‍ड डबल्‍स में जीत दर्ज करके दोहरे खिताब जीते। मिकस्‍ड डबल्‍स में देसाई और उनकी जोड़ीदार कृत्विका रॉय ने क्यूबा के जॉर्ज कैम्पोस और डेनिएला फोंसेका कैराज़ाना की जोडी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 3-2हराया।
प्रश्न 4 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप किस भारतीय शहर में आयोजित की जा रही है -
  • (अ) चेन्नई
  • (ब) बेंगलुरु
  • (स) हैदराबाद
  • (द) मुंबई
उत्तर : चेन्नई
व्याख्या :
14वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्‍ट्रीय चैंपियनशिप चेन्‍नई के मेयर राधाकृष्‍णन हॉकी स्‍टेडियम में शुरु हो रही है। 16 नवम्‍बर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 31 टीमें भाग लेंगी। इन टीमों को आठ पूलों में बांटा गया है।
प्रश्न 5 किस भारतीय संस्थान की छात्र फिल्म “सनफ्लावर्स वर फर्स्ट वन्स टू नो” ने 2025 के ऑस्कर के लिए क्वालीफाई किया -
  • (अ) आईआईटी बॉम्बे
  • (ब) FTII
  • (स) NIFT
  • (द) NSD
उत्तर : FTII
व्याख्या :
भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) की छात्र फिल्म “सनफ्लावर्स वर फर्स्ट वन्स टू नो” ने लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म श्रेणी में 2025 के ऑस्कर के लिए अर्हता हासिल कर ली है। इस लघु फिल्म का निर्देशन एफटीआईआई के छात्र चिदानंद एस नाइक ने किया है और इस साल की शुरुआत में इसने कान फिल्म महोत्सव के ला सिनेफ सेलेक्शन में पहला पुरस्कार जीता था।
प्रश्न 6 वियतनाम-भारत द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास (विनबैक्स) का 5वां संस्करण कहाँ हुआ -
  • (अ) मुंबई
  • (ब) चेन्नई
  • (स) अंबाला
  • (द) दिल्ली
उत्तर : अंबाला
व्याख्या :
हरियाणा के अंबाला में वियतनाम-भारत द्विपक्षीय सेना अभ्यास (विनबैक्स) 2024 का पांचवां संस्करण शुरू हुआ। विनबैक्स 2024 का उद्देश्य दोनों देशों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है। इस संस्करण का उद्देश्‍य दोनों देशों की सेना और वायु सेना के कर्मियों द्वारा पहली बार सैन्‍य स्तर की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि करना है। भारतीय सेना के दल में 47 कर्मी शामिल हैं, जिनका प्रतिनिधित्व कोर ऑफ इंजीनियर्स की एक रेजिमेंट के साथ-साथ अन्य हथियारों और सेवाओं के कर्मियों द्वारा किया जाता है।
प्रश्न 7 नागालैंड का 17वां जिला किसे घोषित किया गया -
  • (अ) कोहिमा
  • (ब) दीमापुर
  • (स) मेलुरी
  • (द) मोकोकचुंग
उत्तर : मेलुरी
व्याख्या :
पोचुरी नागा जनजाति की बस्‍ती मेलुरी को आधिकारिक तौर पर नागालैंड का 17वां जिला घोषित किया गया है। राज्य सरकार ने फेक जिले के हिस्से मेलुरी उप-मंडल को तत्काल प्रभाव से पूर्ण जिला बनाने की घोषणा की है। मुख्य सचिव डॉक्‍टर जे. आलम ने 2 नवम्‍बर को आधिकारिक तौर पर इस आशय की अधिसूचना जारी की। इससे इस क्षेत्र में विकास और प्रशासनिक व्‍यवस्‍था में सुधार होगा।
प्रश्न 8 हाल ही में (नवंबर 2024 में) किन दो देशों ने रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए -
  • (अ) भारत और अल्जीरिया
  • (ब) भारत और फ्रांस
  • (स) भारत और अमेरिका
  • (द) भारत और रूस
उत्तर : भारत और अल्जीरिया
व्याख्या :
भारत और अल्जीरिया ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इससे दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी और रणनीतिक हितों को बढ़ावा मिलेगा। सेना और अधिकारियों की उपस्थिति में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ- जनरल अनिल चौहान और पीपुल्स नेशनल आर्मी के चीफ ऑफ स्टाफ सईद चनेगृहा ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।
प्रश्न 9 हाल ही में (नवंबर 2024 में) ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में भारत के नए वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किसने किया -
  • (अ) नरेंद्र मोदी
  • (ब) राजनाथ सिंह
  • (स) एस. जयशंकर
  • (द) पीयूष गोयल
उत्तर : एस. जयशंकर
व्याख्या :
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार 4 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया। ये ऑस्ट्रेलिया में भारत का चौथा वाणिज्य दूतावास है। बाकी तीन सिडनी, मेलबर्न और पर्थ में हैं।
प्रश्न 10 अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएस) का 7वां सत्र कहाँ आयोजित किया गया -
  • (अ) मुंबई
  • (ब) नई दिल्ली
  • (स) पेरिस
  • (द) गुरुग्राम
उत्तर : नई दिल्ली
व्याख्या :
नई दिल्ली के भारत मंडपम में 4 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 7वां सत्र शुरू हुआ। इस सत्र में भारत को अध्यक्ष और फ्रांस को सह-अध्यक्ष चुना गया है। भारत के श्री आशीष खन्ना को इसका तीसरा महानिदेशक चुना गया। इस सत्र में 120 से अधिक देश और ग्लोबल पार्टनर्स शामिल हुए। अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) उन देशों का एक अंतरराष्ट्रीय समूह है, जो कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच स्थित है। ये सौर संसाधन संपन्न देश हैं जिन्हें सनशाइन देश कहा जाता है। ISA एक संधि-आधारित अंतर सरकारी संगठन है, जिसका उद्देश्य सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बदलाव लाना है। इसका हेडक्वार्टर हरियाणा, भारत के गुरुग्राम में है।
प्रश्न 11 अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का अध्यक्ष किसे चुना गया है -
  • (अ) भारत
  • (ब) फ्रांस
  • (स) ऑस्ट्रेलिया
  • (द) दक्षिण अफ्रीका
उत्तर : भारत
व्याख्या :
नई दिल्ली के भारत मंडपम में 4 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 7वां सत्र शुरू हुआ। इस सत्र में भारत को अध्यक्ष और फ्रांस को सह-अध्यक्ष चुना गया है। भारत के श्री आशीष खन्ना को इसका तीसरा महानिदेशक चुना गया।
प्रश्न 12 निंगोल चक्कौबा पारंपरिक रूप से मणिपुर में किस समुदाय का त्योहार है -
  • (अ) नागा
  • (ब) कुकी
  • (स) मैतेई
  • (द) पंगल
उत्तर : मैतेई
व्याख्या :
मैतेई निंगोल चक्कौबा त्योहार, मणिपुर के सबसे बड़े त्योहारों में से एक, 3 नवंबर, 2024 को मनाया गया। यह मैतेई समुदाय के लिए एक विशेष त्योहार है।
प्रश्न 13 अंडर-19 विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2024 में भारत ने कितने पदक जीते -
  • (अ) 10
  • (ब) 12
  • (स) 15
  • (द) 17
उत्तर : 17
व्याख्या :
भारत ने अमरीका के कोलरेडो में अंडर-19 विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता के पुरुष और महिला वर्गों में भारतीय दल ने 4 स्वर्ण सहित 17 पदक जीते हैं। भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतनेवालों में हेमंत सांगवान इकलौते पुरुष मुक्केबाज हैं जबकि महिलाओं में कृषा वर्मा, पार्थवी ग्रेवाल और वंशिका गोस्वामी स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रही हैं। भारत अब मुक्केबाजी में अपनी खास जगह बनाने का प्रयास कर रहा है। 2028 के लॉस एंजिलिस ओलंपिक में इस खेल को शामिल किये जाने की उम्मीद है।
प्रश्न 14 करण सिंह और फ्लोरेंट बैक्स ने हाल ही में (नवंबर 2024 में) एटीपी चैलेंजर डबल्स खिताब कहाँ जीता -
  • (अ) न्यूयॉर्क
  • (ब) कांगो
  • (स) ब्राजील
  • (द) स्विट्जरलैंड
उत्तर : कांगो
व्याख्या :
भारत तथा फ्रांस के करण सिंह और फ्लोरेंट बैक्‍स की जोड़ी ने कांगो के ब्रेज़विले में आयोजित ए.टी.पी. चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष डबल्‍स का खिताब जीत लिया है। उन्‍होंने इटली के सिमोन एगस्‍ट‍िनी और दक्षिण अफ्रीका के एलेक बैक्‍ले की जोड़ी को हराया। यह करण का पहला खिताब है।
प्रश्न 15 हाल ही में (नवंबर 2024 में) कोलोराडो में अंडर-19 विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में किस भारतीय एथलीट ने स्वर्ण पदक जीता -
  • (अ) राहुल कुंडू
  • (ब) विनी
  • (स) चंचल
  • (द) कृषा वर्मा
उत्तर : कृषा वर्मा
व्याख्या :
भारत की कृषा वर्मा ने अमेरिका के कोलोराडो में अंडर-19 विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। हालांकि, स्वर्ण पदक की दौड़ में शामिल पांच अन्य भारतीय मुक्केबाज अपने-अपने फाइनल में हार गए। कृषा ने जर्मनी की लेरिका साइमन को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
प्रश्न 16 हाल ही में खोजा गया ब्लैक होल ट्रिपल सिस्टम किस नक्षत्र में स्थित है -
  • (अ) एंड्रोमेडा
  • (ब) ओरियन
  • (स) सिग्नस
  • (द) ड्रेको
उत्तर : सिग्नस
व्याख्या :
एक अभूतपूर्व अध्ययन ने एक “ब्लैक होल ट्रिपल” प्रणाली के अस्तित्व का खुलासा किया है। यह खोज पहली बार है जब वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में इस तरह के विन्यास की पहचान की है। यह प्रणाली पृथ्वी से लगभग 8,000 प्रकाश वर्ष दूर, सिग्नस नक्षत्र में स्थित है। इसमें एक केंद्रीय ब्लैक होल, उसके चारों ओर घूमता हुआ एक तारा और एक अधिक दूर का तारा है। ब्लैक होल अंतरिक्ष में एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें अत्यंत प्रबल गुरुत्वाकर्षण बल होता है।
प्रश्न 17 पहले एशियाई बौद्ध शिखर सम्मेलन का विषय क्या है -
  • (अ) विश्व में बौद्ध धर्म
  • (ब) एशिया को सुदृढ़ करने में बुद्ध धम्म की भूमिका
  • (स) आध्यात्मिक सद्भाव
  • (द) बौद्ध धर्म के मार्ग
उत्तर : एशिया को सुदृढ़ करने में बुद्ध धम्म की भूमिका
व्याख्या :
संस्कृति मंत्रालय, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संघ के सौजन्य से 5 और 6 नवंबर को नई दिल्ली में पहले एशियाई बौद्ध शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। सम्‍मेलन का विषय है- एशिया को सुदृढ़ करने में बुद्ध धम्म की भूमिका। सम्‍मेलन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की संभावना है। इसमें एशिया के विभिन्न बौद्ध परंपराओं के विद्वान, बौद्ध समुदाय की समकालीन चुनौतियों के समाधान पर चर्चा करेंगे। बौद्ध धर्म का भारत और एशिया के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक इतिहास में विशिष्ट स्थान है। यह शिखर सम्मेलन एशिया में बुद्ध धम्म की विविध परंपराओं को साथ लाने का अनूठा अवसर है।
प्रश्न 18 कौन सा देश 2023-24 AI तत्परता सूचकांक में शीर्ष पर रहा -
  • (अ) संयुक्त राज्य अमेरिका
  • (ब) सिंगापुर
  • (स) जापान
  • (द) भारत
उत्तर : सिंगापुर
व्याख्या :
आईएमएफ के अनुसार, 2023 में एआई के लिए सबसे अधिक तैयार शीर्ष 10 देश हैं:
  1. सिंगापुर – स्कोर: 0.80
  2. संयुक्त राज्य अमेरिका
  3. यूनाइटेड किंगडम
  4. जर्मनी
  5. फ्रांस
  6. कनाडा
  7. ऑस्ट्रेलिया
  8. स्वीडन
  9. नीदरलैंड
  10. फिनलैंड
प्रश्न 19 COP-16 में भारत की अद्यतन राष्ट्रीय जैव विविधता रणनीति और कार्य योजना का उद्घाटन किसने किया -
  • (अ) सुशील कुमार
  • (ब) भूपेंद्र यादव
  • (स) कीर्ति वर्धन सिंह
  • (द) अर्जुन मुंडा
उत्तर : कीर्ति वर्धन सिंह
व्याख्या :
पर्यावरण राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कोलंबिया में पार्टियों के सम्मेलन की 16वीं बैठक में भारत की अद्यतन ‘राष्ट्रीय जैव विविधता कार्य नीति और योजना’ -एनबीएसएपी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्‍होंने इसे अद्यतन करने में भारत के ‘संपूर्ण सरकार’ और ‘संपूर्ण समाज’ दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। इस योजना के अंतर्गत पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने की कार्यनीति की रूपरेखा तैयार की जाती है। इसके अलावा यह पारिस्थितिकी तंत्र बहाली, प्रजातियों की पुनर्प्राप्ति कार्यक्रमों और समुदाय-संचालित संरक्षण प्रयासों के माध्यम से चुनौतियों का समाधान किया जाता है।
प्रश्न 20 2024 में COP-16 शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया था -
  • (अ) मेक्सिको सिटी
  • (ब) न्यूयॉर्क
  • (स) काली
  • (द) टोक्यो
उत्तर : काली
व्याख्या :
जैव विविधता संधि में शामिल विभिन्‍न देशों की 16वीं बैठक- कॉप-16 सम्‍मेलन कोलंबिया के काली में सम्‍पन्‍न हो गया। इसमें जैव विविधता को संरक्षित रखने में मूल निवासियों और अफ्रीकी नस्‍ल के समुदायों की आवश्‍यक भूमिका को स्‍वीकार किया गया। सम्‍मेलन की अध्‍यक्ष सुसाना मुहम्‍मद और कोलंबिया के विदेश मंत्री लुई गिल्‍बर्टो मुरिलो ने इस निर्णय का स्‍वागत किया है। “प्रकृति के साथ शांति” विषय के साथ कॉप-16 ने कई महत्‍वपूर्ण परिणाम हासिल किए हैं। इसमें अंतर्राष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में पारिस्थितिक रूप से महत्वपूर्ण जहाजरानी क्षेत्रों की पहचान और उनकी संरक्षा के लिए एक वैश्विक कोष की स्‍थापना का समझौता शामिल है। वर्ष 2026 से पहले तक कोलंबिया इस सम्मेलन का अध्‍यक्ष बना रहेगा। वर्ष 2026 में इसकी अध्‍यक्षता आर्मेनिया करेगा।
प्रश्न 21 स्कॉटलैंड के ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेलों 2026 के 23वें संस्करण में कितने खेल शामिल होंगे -
  • (अ) 24
  • (ब) 19
  • (स) 14
  • (द) 10
उत्तर : 10
व्याख्या :
राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (CGF) ने घोषणा की है कि कुश्ती, बैडमिंटन, हॉकी, क्रिकेट और निशानेबाजी समेत अन्य प्रमुख खेलों को राष्ट्रमंडल खेल 2026 (CWG 2026) से हटा दिया गया है। राष्ट्रमंडल खेलों का 23वां संस्करण स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 जुलाई, 2026 से 2 अगस्त, 2026 तक आयोजित किया जाएगा। CWG 2026 में अब 10 खेल शामिल होंगे: एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स (ट्रैक और फील्ड), तैराकी और पैरा तैराकी, कलात्मक जिमनास्टिक, ट्रैक साइकिलिंग और पैरा ट्रैक साइकिलिंग, नेटबॉल, भारोत्तोलन और पैरा पावरलिफ्टिंग, मुक्केबाजी, जूडो, बाउल्स और पैरा बाउल्स, तथा 3×3 बास्केटबॉल और 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल।
प्रश्न 22 किस देश ने हाल ही में (अक्टूबर 2024 में) कम-कक्षा नक्षत्रों से संबंधित नई तकनीकों के परीक्षण के लिए याओगन-43 03 नामक उपग्रहों का एक नया समूह लॉन्च किया है?
  • (अ) ईरान
  • (ब) संयुक्त अरब अमीरात
  • (स) चीन
  • (द) तुर्किये
उत्तर : चीन
व्याख्या :
चीन ने सिचुआन प्रांत के शीचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लांग मार्च-2सी वाहक रॉकेट के जरिए याओगान-43 03 उपग्रह समूह नामक उपग्रहों के एक नए समूह को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।
प्रश्न 23 एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (ASW SWC) श्रृंखला में 7वें पोत का नाम बताइए जिसे हाल ही में (अक्टूबर 2024 में) भारतीय नौसेना (IN) द्वारा L&T कट्टुपल्ली, तमिलनाडु में लॉन्च किया गया था।
  • (अ) अमिनी
  • (ब) अग्रे
  • (स) अभय
  • (द) अक्षय
उत्तर : अभय
व्याख्या :
भारतीय नौसेना (आईएन) ने गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) द्वारा निर्मित एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (एएसडब्लू एसडब्ल्यूसी) श्रृंखला के 7वें पोत ‘अभय’ को लॉन्च किया। यह लॉन्च तमिलनाडु (टीएन) के एलएंडटी कट्टुपल्ली में हुआ और इसकी अध्यक्षता वाइस एडमिरल राजेश पेंढारकर, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ ईस्टर्न नेवल कमांड/एफओसी-इन-सी (ईस्ट) ने की।
प्रश्न 24 हाल ही में (अक्टूबर 2024 में) साइबर सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) द्वारा साइबर सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया -
  • (अ) रश्मिका मंदाना
  • (ब) अनुष्का शर्मा
  • (स) मनु भाकर
  • (द) शिखर धवन
उत्तर : रश्मिका मंदाना
व्याख्या :
भारतीय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को गृह मंत्रालय (एमओएचए) के तहत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) द्वारा साइबर सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय राजदूत नियुक्त किया गया है।
प्रश्न 25 किसको हाल ही में (अक्टूबर 202 में) अंतर्राष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फ़ेम - क्लास ऑफ़ टेनिस 2025 में शामिल होने के लिए चुना गया है -
  • (अ) शरथ कमल अचंता
  • (ब) जैनिक सिनर
  • (स) तस्नीम मीर
  • (द) मारिया शारापोवा
उत्तर : मारिया शारापोवा
व्याख्या :
रूसी टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा और अमेरिकी युगल टेनिस खिलाड़ी बॉब ब्रायन और माइक ब्रायन को इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम - क्लास ऑफ 2025 में शामिल करने के लिए चुना गया है
प्रश्न 26 किस मंत्रालय ने हाल ही में (अक्टूबर 2024 में) गोवा स्थित चौगुले एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के साथ 6 एयर कुशन वाहन (ACV) खरीदने के लिए 387.44 करोड़ रुपये का अनुबंध किया है -
  • (अ) रक्षा मंत्रालय
  • (ब) नागरिक उड्डयन मंत्रालय
  • (स) वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
  • (द) गृह मंत्रालय
उत्तर : रक्षा मंत्रालय
व्याख्या :
24 अक्टूबर, 2024 को रक्षा मंत्रालय (MoD) ने भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के लिए 6 एयर कुशन वाहन (ACV) खरीदने के लिए गोवा स्थित चौगुले एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के साथ 387.44 करोड़ रुपये का अनुबंध किया।
प्रश्न 27 हाल ही में (नवंबर 2024 में) MCX के CEO के रूप में किसे नियुक्त किया गया -
  • (अ) राकेश झुनझुनवाला
  • (ब) प्रवीणा राय
  • (स) अजय अरोड़ा
  • (द) मीनाक्षी श्रीनिवासन
उत्तर : प्रवीणा राय
व्याख्या :
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) में प्रवीणा राय ने 31 अक्टूबर, 2024 को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक (MD) के रूप में कार्यभार संभाला, और अब वे पांच साल के कार्यकाल की शुरुआत कर रही हैं।
प्रश्न 28 हाल ही में (नवंबर 2024 में) यूरोपियन यूनियन की जापान के साथ किस क्षेत्र में साझेदारी हुई है -
  • (अ) शिक्षा
  • (ब) व्यापार
  • (स) सुरक्षा और रक्षा
  • (द) कृषि
उत्तर : सुरक्षा और रक्षा
व्याख्या :
टोक्यों में यूरोपियन यूनियन के विदेश नीति प्रमुख जोसेप बोरेल और उनके जापानी समकक्ष ताकेशी इवाया ने इस साझेदारी की संयुक्त घोषणा की। बोरेल ने कहा कि यह यूरोपियन यूनियन का किसी एशिया-पेसिफिक देश के साथ अपनी तरह का पहला समझौता है। समझौते के तहत यूरोपियन यूनियन और जापान, जॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज करेंगे, डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी सूचनाएं साझा करेंगे और स्पेस सिक्योरिटी जैसे कई दूसरे मुद्दों पर आपसी सहयोग से काम करेंगे।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill