CA Quiz: 16-18 Feb 2024

Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and other similar examinations.

प्रश्न 1   नई दिल्ली में आयोजित होनें वाले 9वें रायसीना डायलाॅग के मुख्य अतिथि _____ होंगे -
 (अ) डेविड हर्ले (ऑस्ट्रेलिया)
 (ब) अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन (ऑस्ट्रिया)
 (स) इल्हाम अलीयेव (अज़रबैजान)
 (द) किरियाकोस मित्‍सोताकिस (ग्रीस)

उत्तर : किरियाकोस मित्‍सोताकिस (ग्रीस)
व्याख्या :
ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्‍सोताकिस, 21 फरवरी को भारत की दो दिनों की यात्रा पर होंगे। उनके साथ वरिष्‍ठ अधिकारी और उच्च अधिकार प्राप्त व्यापारिक शिष्टमंडल भी होगा। श्री मित्‍सोताकिस नई दिल्‍ली में नवें रायसीना डायलॉग में मुख्‍य अतिथि होंगे।

प्रश्न 2   उपग्रह इन्सैट-3DS का उद्देश्य क्या है -
 (अ) संचार
 (ब) पृथ्वी अवलोकन
 (स) मौसम संबंधी अवलोकन
 (द) अंतरिक्ष अन्वेषण

उत्तर : मौसम संबंधी अवलोकन
व्याख्या :
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) द्वारा पूरी तरह से वित्त पोषित प्रक्षेपण यान जीएसएलवी-एफ14 पर उपग्रह इन्सैट-3डीएस को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा सफलतापूर्वक प्रक्षेपित (लॉन्च) किया गया। इन्सैट (आईएनएसएटी)- 3डीएस वर्तमान में संचालित आईएनएसएटी (इन्सैट)-3डी तथा आईएनएसएटी (इन्सैट)-3डीआर इन-ऑर्बिट उपग्रहों के साथ देश की मौसम संबंधी (मौसम, जलवायु और महासागर संबंधी) सेवाओं को बढ़ाएगा।

प्रश्न 3   महिला बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप 2024 का खिताब किसने जीता -
 (अ) भारत
 (ब) थाईलैंड
 (स) चीन
 (द) इंडोनेशिया

उत्तर : भारत
व्याख्या :
भारतीय महिला बैडमिंटन टीम ने 18 फरवरी 2024 को मलेशिया के शाह आलम में सेतिया सिटी कन्वेंशन सेंटर में पहली बार बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप का खिताब जीता। भारतीय बैडमिंटन खिला‍ड़ियों- प्रिया कुंजेंगबाम और श्रु‍ति मिश्रा की जोड़ी ने एशिया टीम चैम्पियनशिप जीत ली है। यह पहला मौका है जब किसी भारतीय टीम ने यह चैम्पियनशिप जीती है। मलेशिया में हुए फाइनल में पी. वी. सिंधु, अनमोल खर्ब तथा तृषा और गायत्री की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन की बदौलत थाईलैंड को 3-2 से मात देकर स्‍वर्ण जीता।

प्रश्न 4   58वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है -
 (अ) गुलज़ार
 (ब) जगद्गुरु रामभद्राचार्य
 (स) उपरोक्त दोनों
 (द) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर : उपरोक्त दोनों
व्याख्या :
उर्दू के जाने-माने शायर गुलजार और संस्‍कृत के विद्वान जगतगुरू रामभद्राचार्य को 58वें ज्ञानपीठ पुरस्‍कार प्रदान किये जाएंगे। गुलजार को हिन्‍दी सिनेमा में उनके कार्य के लिए जाना जाता है और उन्‍हें इस युग के बेहतरीन उर्दू शायरों में से एक माना जाता है। जगतगुरू रामभद्राचार्य चित्रकूट में तुलसी पीठ के प्रमुख हैं और वे प्रख्‍यात हिन्‍दू आध्‍यात्मिक नेता, शिक्षक और दो सौ 40 से अधिक पुस्‍तकों और पाठों के लेखक हैं।

प्रश्न 5   दूरदर्शन के पाॅप्युलर शो ‘ ...... ’ में नजर आ चुकीं अभिनेत्री कविता चौधरी का हाल ही में (फरवरी 2024 में) निधन हो गया -
 (अ) उड़ान
 (ब) दिशाएं
 (स) सहज
 (द) प्रतिज्ञा

उत्तर : उड़ान
व्याख्या :
1टेलीविजन की दुनिया के पुराने और पॉप्युलर शो में से एक ‘उड़ान’ में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस कविता चौधरी का निधन हो गया है। कविता कैंसर से पीड़ित थीं और पिछले काफी समय से वह इस बीमारी से जूझ रही थीं। कविता चौधरी ने 67 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। कविता चौधरी को महिला सशक्तिकरण के बारे में एक प्रगतिशील शो ‘उड़ान’ में आईपीएस अधिकारी कल्‍याणी सिंह के किरदार के लिए जाना जाता था।

प्रश्न 6   हाल ही में (फरवरी 2024 में) किस राज्य ने हरित आवरण बढ़ाने के लिए ‘वन मित्र’ योजना शुरू की है -
 (अ) पंजाब
 (ब) हरियाणा
 (स) गुजरात
 (द) मध्य प्रदेश

उत्तर : हरियाणा
व्याख्या :
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम में, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ‘वन मित्र’ योजना और इसके साथ जुड़े पोर्टल का उद्घाटन किया। यह अभिनव पहल विशेष रूप से राज्य भर में गैर-वन क्षेत्रों को लक्षित करते हुए, वनीकरण प्रयासों में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन की गई है।

प्रश्न 7   हाल ही में (फरवरी 2024 में) राजस्थान के किस जिले में लौह अयस्क के भंडार खोजे गए हैं -
 (अ) जोधपुर
 (ब) बीकानेर
 (स) करौली
 (द) अलवर

उत्तर : करौली
व्याख्या :
राजस्थान खान विभाग लगभग 1,888 हेक्टेयर क्षेत्र के लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए एक समग्र लाइसेंस की नीलामी करने की तैयारी कर रहा है। प्रारंभिक अन्वेषण से संकेत मिलता है कि लौह अयस्क के मैग्नेटाइट और हेमेटाइट दोनों पाए गए हैं। लौह अयस्क का भंडार खोड़ा में 462.3 हेक्टेयर, दादरोली में 754.38 हेक्टेयर, टोडुपुरा में 260.71 हेक्टेयर और लिलोटी में 410.94 हेक्टेयर में फैला हुआ है।

प्रश्न 8   युवा विज्ञानी कार्यक्रम-युविका किस संस्थान का कार्यक्रम है -
 (अ) इसरो
 (ब) बार्क
 (स) डीआरडीओ
 (द) स्पेस एक्स

उत्तर : इसरो
व्याख्या :
बच्चों और युवाओं में अंतरिक्ष और ब्रह्मांड के प्रति आकर्षण होता है। वे बहुत जिज्ञासु होते हैं और सभी खगोलीय प्रक्रियाओं के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं। युवा मन की इस प्रबल जिज्ञासा के संबोधन के लिए, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) स्कूली बच्चों के लिए यंग साइंटिस्‍ट प्रोग्राम, युवा विज्ञानी कार्यक्रम (युविका) नामक एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

प्रश्न 9   हाल ही में (फरवरी 2024 में) भारतीय वायु सेना अभ्यास वायु-शक्ति का अयोजन किस स्थान पर किया गया -
 (अ) जैसलमेर
 (ब) बीकानेर
 (स) जोधपुर
 (द) विशाखापट्टनम

उत्तर : जैसलमेर
व्याख्या :
भारतीय वायु सेना का प्रदर्शन अभ्यास वायु-शक्ति राजस्थान में जैसलमेर के पास पोकरण में आयोजित किया गया। अभ्यास में वायुसेना की दिन और रात में आक्रामक और रक्षात्मक क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष, जनरल अनिल चौहान मुख्य अतिथि के रूप में इस अवसर पर उपसत्थित थे। इस वर्ष के अभ्यास का विषय, 'आकाश से बिजली का प्रहार' को ध्यान में रखते हुए, 120 से अधिक विमानों ने दिन के साथ-साथ रात में भी भारतीय वायु सेना की आक्रामक क्षमताओं का प्रदर्शन किया।

प्रश्न 10   केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने हाल ही में (फरवरी 2024 में) किस शहर में रामजी गोंड स्मृति स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय की आधारशिला रखी -
 (अ) भोपाल
 (ब) रांची
 (स) हैदराबाद
 (द) कोच्चि

उत्तर : हैदराबाद
व्याख्या :
केंद्रीय संस्‍कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी और तेलंगाना की पंचायत राज मंत्री डी. अनुसूया ने हैदराबाद में रामजी गोंड स्‍मृति स्‍वतंत्रता सेनानी संग्रहालय की आधारशिला रखी। इस संग्रहालय परिसर में कोमरम भीम, अल्‍लुरी सीताराम राजू और बिरसा मुंडा के नाम पर भी संग्रहालय बनाए जाएंगे।

प्रश्न 11   INSAT 3DS को लॉन्च करने के लिए किस रॉकेट का उपयोग किया गया था -
 (अ) पीएसएलवी
 (ब) जीएसएलवी एमके III
 (स) जीएसएलवी एमके II
 (द) जीएसएलवी-एफ14

उत्तर : जीएसएलवी-एफ14
व्याख्या :
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) द्वारा पूरी तरह से वित्त पोषित प्रक्षेपण यान जीएसएलवी-एफ14 पर उपग्रह इन्सैट-3डीएस को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा सफलतापूर्वक प्रक्षेपित (लॉन्च) किया गया। इन्सैट (आईएनएसएटी)- 3डीएस वर्तमान में संचालित आईएनएसएटी (इन्सैट)-3डी तथा आईएनएसएटी (इन्सैट)-3डीआर इन-ऑर्बिट उपग्रहों के साथ देश की मौसम संबंधी (मौसम, जलवायु और महासागर संबंधी) सेवाओं को बढ़ाएगा।

प्रश्न 12   हाल ही में (फरवरी 2024 में) इम्तियाज कुरैशी का निधन हो गया। उनका संबंध किस क्षेत्र से था -
 (अ) पाक कला
 (ब) राजनीति
 (स) क्रिकेट
 (द) पत्रकारिता

उत्तर : पाक कला
व्याख्या :
भारत के प्रसिद्ध शेफ इम्तियाज कुरैशी का 93 साल की उम्र में निधन हो गया। पद्म श्री पुरस्कार विजेता, जिन्हें अक्सर “पाक कला प्रतिभा” के रूप में जाना जाता है, ने प्राचीन दम पुख्त खाना पकाने की तकनीक को भारतीय व्यंजनों में सबसे आगे लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

प्रश्न 13   बेंगलुरू ओपन टेनिस में डबल्स का खिताब किस भारतीय जोड़ी ने जीता -
 (अ) साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन
 (ब) युकी भांबरी और रामकुमार रामनाथन
 (स) प्रजनेश गुणेश्वरन और साकेत माइनेनी
 (द) एन. श्रीराम बालाजी और युकी भांबरी

उत्तर : साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन
व्याख्या :
बेंगलुरु ओपन टेनिस में साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन ने डबल्‍स का खिताब जीत लिया है। इस जोड़ी ने खिताबी मुकाबले में, फ्रांस के कॉन्‍सटैंटिन कुजमाइन और मैक्सिम जेवियर को पराजित किया। सिंगल्‍स फाइनल मुकाबला इटली के स्‍टीफेनो नेपोलितानो और दक्षिण कोरिया के सिओंगचान हांग के बीच खेला जाएगा।

प्रश्न 14   एपरेटस विश्व कप में महिला वाॅल्ट स्पर्धा में भारत की प्रणति नायक ने कौनसा पदक जीता -
 (अ) स्वर्ण
 (ब) रजत
 (स) कांस्य
 (द) इनमें से काई नहीं

उत्तर : कांस्य
व्याख्या :
मिस्र की राजधानी काहिरा में चल रहे एपरेटस विश्‍व कप में महिला वॉल्‍ट स्‍पर्धा में प्रणति नायक ने कांस्‍य जीता। यह जीत पेरिस ओलंपिक में प्रवेश के लिए आवश्‍यक थी। प्रतियोगिता का स्‍वर्ण कोरिया की आन चांग ओक ने, जबकि रजत बुल्‍गारिया की वैलेंटिना जॉर्जीवा ने हासिल किया।

प्रश्न 15   हाल ही में (फरवरी 2024 में) सुफलम 2024 का आयोजना किस शहर में किया गया -
 (अ) नई दिल्ली
 (ब) जयपुर
 (स) रांची
 (द) भोपाल

उत्तर : नई दिल्ली
व्याख्या :
13 और 14 फरवरी 2024 को नई दिल्ली में आयोजित स्टार्ट अप फोरम फॉर एस्पायरिंग लीडर्स एंड मेंटर्स (सुफलम) 2024 दो-दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री पशुपति कुमार पारस ने किया।

प्रश्न 16   हाल ही में (फरवरी 2024 में) भारत के केंद्रीय बैंक ने एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) ने किस देश के राष्ट्रीय भुगतान इंटरफेस के एकीकरण की शर्तों पर हस्ताक्षर किए हैं -
 (अ) सिंगापुर
 (ब) नेपाल
 (स) बांग्लादेश
 (द) मालदीव

उत्तर : नेपाल
व्याख्या :
भारत और नेपाल के केंद्रीय बैंकों ने दोनों देशों के तेज भुगतान प्रणालियों भारत के एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) और नेपाल के राष्ट्रीय भुगतान इंटरफेस (एनपीआई) के एकीकरण की शर्तों पर हस्ताक्षर किए। यूपीआई और एनपीआई के एकीकरण का उद्देश्य भारत और नेपाल के बीच सीमा पार से पैसों के लेन-देन को सुविधाजनक बनाना है।

प्रश्न 17   22वें विधि आयोग के अध्यक्ष कौन हैं -
 (अ) ऋतुराज अवस्थी
 (ब) रेखा शर्मा
 (स) हंसराज गंगाराम अहीर
 (द) ओम बिड़ला

उत्तर : ऋतुराज अवस्थी
व्याख्या :
विधि आयोग ने एक रिपोर्ट में सिफारिश की है कि अनिवासी भारतीयों, प्रवासी नागरिकों और भारतीय नागरिकों के बीच विवाह को अनिवार्य रूप से भारत में पंजीकृत करना अनिवार्य किया जाना चाहिए। 22वें विधि आयोग के अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिस ऋतुराज अवस्थी ने विधि मंत्रालय को ‘अनिवासी भारतीयों और भारत के प्रवासी नागरिकों से संबंधित वैवाहिक मुद्दों पर कानून’ नामक रिपोर्ट सौंपी है।

प्रश्न 18   हाल ही में (फरवरी 2024 में) भारत सरकार ने डिजिटल परिवर्तन के लिए जनसंख्या पैमाने पर कार्यान्वित सफल डिजिटल समाधानों को साझा करने के क्षेत्र में सहयोग के लिए किस देश के साथ समझौता किया है -
 (अ) कोलंबिया
 (ब) फ्रांस
 (स) जापान
 (द) दक्षिण कोरिया

उत्तर : कोलंबिया
व्याख्या :
भारत और कोलंबिया ने डिजिटल परिवर्तन के लिए जनसंख्या पैमाने पर कार्यान्वित सफल डिजिटल समाधानों को साझा करने के क्षेत्र में सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह हस्ताक्षर इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) तथा कोलंबिया के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के बीच किया गया था।

प्रश्न 19   फरवरी 2024 में सूचना और प्रसारण मंत्रालय (एमआईबी) द्वारा संशोधित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार नियमों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा बिंदु सही है/हैं -
A) ‘निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ डेब्यू फिल्म के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार’ का नाम बदलकर ‘निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ डेब्यू फिल्म’ कर दिया गया है।
B) ‘राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार’ का नाम बदलकर ‘राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म’ कर दिया गया है।
C) दादा साहब फाल्के पुरस्कार की पुरस्कार राशि 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी गई है।

 (अ) A और C
 (ब) केवल A और B
 (स) केवल B और C
 (द) केवल A, B और C

उत्तर : केवल A और B
व्याख्या :
सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने नेशनल फिल्म अवार्ड्स रेगुलेशंस को संशोधित किया है और अवार्ड्स का नाम बदलने, श्रेणियों को विलय करने और इनामी राशि बढ़ाने सहित महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। एक उल्लेखनीय अपडेट में, पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी और प्रसिद्ध अभिनेत्री नरगिस दत्त के नाम अब जुड़े नहीं रहेंगे।

प्रश्न 20   भारत ने हाल ही में (फरवरी 2024 में) सितंबर 2024 में शतरंज ओलंपियाड 2024 के 45वें संस्करण की मेजबानी के लिए शतरंज ओलंपियाड मशाल किस देश को सौंपी है -
 (अ) जर्मनी
 (ब) हंगरी
 (स) उज़्बेकिस्तान
 (द) जॉर्जिया

उत्तर : हंगरी
व्याख्या :
केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शतरंज ओलंपियाड के 45वें संस्करण के आधिकारिक मेजबान बुडापेस्ट, हंगरी को नई दिल्ली में शतरंज ओलंपियाड मशाल सौंपी। दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 19 जून, 2022 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा एक समारोह में प्रथम शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले की शुरुआत की गई।

प्रश्न 21   उस कंपनी का नाम बताइए जिसने हाल ही में (फरवरी 2024 में) दामोदर घाटी क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और ऊर्जा परियोजनाओं को मजबूत करने के लिए दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के साथ 588 करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
 (अ) आरईसी लिमिटेड
 (ब) एनटीपीसी लिमिटेड
 (स) पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन
 (द) कोल इंडिया लिमिटेड

उत्तर : आरईसी लिमिटेड
व्याख्या :
आरईसी लिमिटेड (पूर्व में ग्रामीण विद्युतीकरण निगम लिमिटेड) ने दामोदर घाटी में बुनियादी ढांचे और ऊर्जा परियोजनाओं को मजबूत करने के लिए बिजली मंत्रालय (एमओपी) के तहत एक सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (पीएसई) दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के साथ 588 करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

प्रश्न 22   किस संगठन/सरकारी एजेंसी ने हाल ही में (फरवरी 2024 में) एग्रोफोरेस्ट्री (GROW) रिपोर्ट और पोर्टल के साथ बंजर भूमि की हरियाली और बहाली शुरू की है -
 (अ) खाद्य और कृषि संगठन
 (ब) नीति आयोग
 (स) राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक
 (द) भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद

उत्तर : नीति आयोग
व्याख्या :
नीति आयोग (नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया) ने एग्रोफोरेस्ट्री (GROW) पहल के साथ बंजर भूमि की हरियाली और बहाली की शुरुआत की, जिसमें नई दिल्ली, दिल्ली में NITI आयोग मुख्यालय में GRWO रिपोर्ट और पोर्टल शामिल है।

प्रश्न 23   फरवरी 2024 में रक्षा मंत्रालय (MoD) द्वारा हस्ताक्षरित अनुबंध के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा बिंदु सही है/हैं -
A) रक्षा मंत्रालय ने 2,167.47 करोड़ रुपये की लागत से भारतीय नौसेना (आईएन) के लिए 11 शक्ति इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम (ईडब्ल्यूएस) के साथ-साथ संबंधित उपकरण/सामान खरीदने के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।
B) ईडब्ल्यूएस को रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स अनुसंधान प्रयोगशाला (डीएलआरएल) हैदराबाद, तेलंगाना द्वारा डिजाइन और विकसित किया जाएगा।
C) रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना और भारतीय तट रक्षक (ICG) के लिए 463 स्थिर रिमोट कंट्रोल गन (SRCG) के निर्माण और आपूर्ति के लिए एडवांस्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड (AWEIL) के साथ 1752.13 करोड़ रुपये के अनुबंध पर भी हस्ताक्षर किए।

 (अ) केवल A
 (ब) केवल A और B
 (स) केवल A और C
 (द) सभी A, B और C

उत्तर : सभी A, B और C
व्याख्या :
रक्षा मंत्रालय (MoD) ने 2,167.47 करोड़ रुपये की लागत से भारतीय नौसेना (IN) के लिए संबंधित उपकरण/सामान के साथ 11 शक्ति इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम (EWS) की खरीद के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

प्रश्न 24   पुरातत्वविदों ने हाल ही में किस राज्य में आठवीं शताब्दी की ‘कोटरवाई मूर्तिकला’ की खोज की है -
 (अ) तमिलनाडु
 (ब) केरल
 (स) आंध्र प्रदेश
 (द) असम

उत्तर : तमिलनाडु
व्याख्या :
हाल ही मे पुरातत्वविदों ने तमिलनाडु के उलुंदुरपेट के पास पल्लव काल की आठवीं शताब्दी की कोटरावई मूर्तिकला का पता लगाया। पल्लव राजवंश, तीसरी से 9वीं शताब्दी तक एक प्रमुख दक्षिण भारतीय शक्ति, ने उत्तरी तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना पर शासन किया। बौद्ध धर्म, जैन धर्म और ब्राह्मणवादी आस्था का समर्थन करने के लिए जाने जाने वाले पल्लव संगीत, चित्रकला और साहित्य के संरक्षक थे। उनकी उत्पत्ति आंध्र सातवाहनों से हुई, जिन्होंने स्वायत्तता प्राप्त की और चौथी शताब्दी ईस्वी में कांचीपुरम को अपनी राजधानी के रूप में स्थापित किया।

प्रश्न 25   हाल ही में समाचारों में देखे गए कैसिनी-ह्यूजेंस मिशन का प्राथमिक उद्देश्य क्या था -
 (अ) क्षुद्रग्रहों की संरचना का विश्लेषण
 (ब) ब्लैक होल के बारे में खोज
 (स) शनि के वायुमंडल और चंद्रमाओं की जांच
 (द) एक्सोप्लैनेट की खोज

उत्तर : शनि के वायुमंडल और चंद्रमाओं की जांच
व्याख्या :
नासा के कैसिनी अंतरिक्ष यान, ईएसए और एएसआई के साथ एक संयुक्त मिशन का हिस्सा, ने हाल ही में शनि के चंद्रमा मीमास की बर्फीली सतह के नीचे एक विशाल महासागर का अनावरण किया। 1997 में लॉन्च किया गया, कैसिनी ने 2004 से 2017 तक शनि की परिक्रमा की, जिससे ग्रह और उसके चंद्रमाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। 2,125 किलोग्राम वजनी, इसने टाइटन की सतह को रडार से मैप किया और शनि के चुंबकीय क्षेत्र का अध्ययन किया। कैसिनी का ह्यूजेन्स जांच, जिसका वजन 349 किलोग्राम था, टाइटन पर उतरा, छह चंद्रमाओं की खोज की और अलौकिक जीवन के लिए संभावित स्थानों के रूप में एन्सेलाडस और टाइटन की पहचान की।

प्रश्न 26   हाल ही में, कौन सा देश मध्य पूर्व में ‘ड्रीम ऑफ द डेजर्ट’ ट्रेन लॉन्च कर रहा है -
 (अ) सऊदी अरब
 (ब) तुर्की
 (स) संयुक्त अरब अमीरात
 (द) ईरान

उत्तर : सऊदी अरब
व्याख्या :
हाल ही मे सऊदी अरब 2025 के अंत में “ड्रीम ऑफ द डेजर्ट” ट्रेन सेवा शुरू कर रहा है। 800 मील की यात्रा सऊदी अरब की राजधानी रियाद में शुरू होगी, और जॉर्डन के साथ सीमा की ओर उत्तर-पश्चिम की ओर यात्रा करेगी। यह मार्ग सुंदर रेगिस्तानों और यूनेस्को विश्व धरोहर पुरातत्व स्थलों के लंबे विस्तार से होकर गुजरेगा।

प्रश्न 27   हाल ही में, किस बैंक ने ‘बेस्ट टेक्नोलॉजी बैंक ऑफ द ईयर अवार्ड’ का खिताब जीता है -
 (अ) साउथ इंडियन बैंक
 (ब) एचडीएफसी बैंक
 (स) आईडीबीआई बैंक
 (द) कोटक महिंद्रा बैंक

उत्तर : साउथ इंडियन बैंक
व्याख्या :
हाल ही मे साउथ इंडियन बैंक को 19वें आईबीए वार्षिक बैंकिंग प्रौद्योगिकी सम्मेलन में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकी बैंक के रूप में सम्मानित किया गया है। बैंक को छह पुरस्कार प्राप्त हुए, जिनमें तीन जीत, एक उपविजेता स्थान और दो विशेष उल्लेख शामिल हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर ने भारतीय बैंक संघ (आईबीए) द्वारा मुंबई में आयोजित समारोह स्थल पर साउथ इंडियन बैंक के एमडी और सीईओ पीआर शेषाद्री को पुरस्कार प्रदान किए।

प्रश्न 28   16वीं विश्व सामाजिक मंच 2024 की बैठक कहाँ आयोजित की गई -
 (अ) ढाका
 (ब) नई दिल्‍ली
 (स) काठमांडू
 (द) कोलम्बो

उत्तर : काठमांडू
व्याख्या :
हाल ही मे 2024 में 16वां विश्व सामाजिक मंच (डब्ल्यूएसएफ) सम्मेलन फरवरी 2024 में काठमांडू में शुरू हुआ। यह सम्मेलन पांच दिवसीय कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य नागरिक समाज संगठनों, सामाजिक आंदोलनों, ट्रेड यूनियनों और नवउदारवादी वैश्वीकरण का विरोध करने वाले व्यक्तियों के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है। सम्मेलन का विषय “एक और दुनिया संभव है” है।

प्रश्न 29   हाल ही में खबरों में रहा कान्हा टाइगर रिजर्व किस राज्य में स्थित है -
 (अ) उत्‍तर प्रदेश
 (ब) हिमाचल प्रदेश
 (स) मध्य प्रदेश
 (द) गुजरात

उत्तर : मध्य प्रदेश
व्याख्या :
हाल ही मे कान्हा टाइगर रिजर्व से एक नर बाघ को सतना के मुकुंदपुर सफारी में स्थानांतरित किया गया है। मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा कान्हा टाइगर रिजर्व, मंडला और बालाघाट जिलों में 940 वर्ग किमी में फैला है। 1 जून, 1955 को स्थापित, और 1973 में एक बाघ अभयारण्य घोषित किया गया, इसमें जंगल की लहरें, पहाड़ियाँ, पठार और घाटियाँ हैं। माना जाता है कि यह रिज़र्व रुडयार्ड किपलिंग की द जंगल बुक से प्रेरित है, जो भारत के पहले टाइगर रिज़र्व शुभंकर, “भूरसिंह द बारासिंघा” का घर है।

प्रश्न 30   संयुक्त राष्ट्र (यूएन) विश्व रेडियो दिवस (डब्ल्यूआरडी) 2024 का विषय क्या था जो 13 फरवरी 2024 को दुनिया भर में मनाया गया -
 (अ) Radio is You
 (ब) Radio and Peace
 (स) Radio: A century informing, entertaining and educating
 (द) Radio and Trust

उत्तर : Radio: A century informing, entertaining and educating
व्याख्या :
13वां संयुक्त राष्ट्र (यूएन) विश्व रेडियो दिवस (डब्ल्यूआरडी) 2024 13 फरवरी 2024 को दुनिया भर में “Radio: A century informing, entertaining and educating” की थीम के साथ मनाया गया।

प्रश्न 31   साउंड टेक्नोलॉजी आधारित एंटी-ड्रोन सिस्टम का विकास किस आईआईटी द्वारा किया गया -
 (अ) आईआईटी दिल्ली
 (ब) आईआईटी मुंबई
 (स) आईआईटी जम्मू
 (द) आईआईटी वाराणसी

उत्तर : आईआईटी जम्मू
व्याख्या :
आईआईटी जम्मू के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर डॉ करण नाथवानी (Dr Karan Nathwani) ने साउंड टेक्नोलॉजी आधारित एंटी-ड्रोन सिस्टम का निर्माण किया है। यह अपनी तरह का पहला है, और साउंड टेक्नोलॉजी पर आधारित नई तकनीक है। इस नए एंटी-ड्रोन सिस्टम की लागत लगभग ₹ 4 लाख है।

प्रश्न 32   हाल ही में किस राज्य में ‘कोमुरावेली रेलवे स्टेशन’ की आधारशिला रखी गयी -
 (अ) तेलंगाना
 (ब) मध्य प्रदेश
 (स) असम
 (द) राजस्थान

उत्तर : तेलंगाना
व्याख्या :
केन्‍द्रीय मंत्री जी.किशन रेड्डी और मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने तेलंगाना राज्‍य के सिद्दीपेट जिले में कोमुरावेली रेलवे स्‍टेशन की आधारशिला रखी। प्रसिद्ध कोमुरावेली मल्लिकार्जुन स्‍वामी मंदिर कोमुरावेली गांव में है। प्रतिवर्ष लगभग 25 लाख श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं।

प्रश्न 33   किस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) ने हाल ही में (फरवरी 2024 में) 6G के लिए 140 गीगाहर्ट्ज़ पूर्णतः एकीकृत ट्रांसमीटर और रिसीवर मॉड्यूल विकसित करने के लिए सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ़ टेलीमैटिक्स (C-DOT) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं -
 (अ) आईआईटी रूड़की
 (ब) आईआईटी दिल्ली
 (स) आईआईटी गुवाहाटी
 (द) आईआईटी मद्रास

उत्तर : आईआईटी रूड़की
व्याख्या :
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) के प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास केंद्र सी-डॉट और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रूड़की (आईआईटी-आर) ने “6जी और उससे आगे” के लिए 140 गीगाहर्ट्ज पूरी तरह से एकीकृत ट्रांसमीटर और रिसीवर मॉड्यूल विकसित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

प्रश्न 34   रविचंद्रन अश्विन से पहले टेस्ट इतिहास में 500 विकेट लेने वाला एकमात्र भारतीय क्रिकेटर कौन है -
 (अ) विराट कोहली
 (ब) अनिल कुंबले
 (स) सचिन तेंदुलकर
 (द) रोहित शर्मा

उत्तर : अनिल कुंबले
व्याख्या :
राजकोट में भारत के साथ तीसरे क्रिकेट टेस्‍ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्‍त होने तक इंग्‍लैंड ने पहली पारी में दो विकेट पर 207 रन बनाए। बेन डक्‍केट 133 और जो रूट 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत की ओर से मोहम्‍मद सिराज और रविचन्‍द्रन अश्विन ने एक-एक विकेट ली। इस विकेट के साथ ही अश्विन के टेस्‍ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे हो गए हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे अनिल कुंबले के बाद दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

प्रश्न 35   फरवरी 2024 में, भूमि संसाधन विभाग (DLR) की सचिव निधि खरे ने _ _____ (राज्य) के दरांग जिले में विशिष्ट भूमि पार्सल पहचान संख्या (ULPIN) लॉन्च की।
 (अ) अरुणाचल प्रदेश
 (ब) नगालैंड
 (स) असम
 (द) पश्चिम बंगाल

उत्तर : असम
व्याख्या :
ग्रामीण विकास मंत्रालय (एमओआरडी) के तहत भूमि संसाधन विभाग (डीएलआर) की सचिव निधि खरे ने असम के दरांग जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में विशिष्ट भूमि पार्सल पहचान संख्या (यूएलपीआईएन) लॉन्च किया है।

प्रश्न 36   किस बैंक ने हाल ही में (फरवरी 2024 में) इलाज के लिए परेशानी मुक्त भुगतान प्रदान करने के लिए स्मार्ट भुगतान कार्ड के कार्यान्वयन के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं -
 (अ) भारतीय स्टेट बैंक
 (ब) एचडीएफसी बैंक
 (स) आईसीआईसीआई बैंक
 (द) बैंक ऑफ महाराष्ट्र

उत्तर : भारतीय स्टेट बैंक
व्याख्या :
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoH&FW) के केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज के लिए परेशानी मुक्त भुगतान प्रदान करने के लिए एम्स-एसबीआई स्मार्ट भुगतान कार्ड लॉन्च किया।

प्रश्न 37   उस देश का नाम बताइए जिसने हाल ही में (फरवरी 2024 में) तमिलनाडु में कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा परियोजना में परमाणु रिएक्टर निर्माण पर समझौते में संशोधन के लिए एक प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए हैं।
 (अ) इजराइल
 (ब) जापान
 (स) संयुक्त अरब अमीरात
 (द) रूस

उत्तर : रूस
व्याख्या :
भारत और रूस ने कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा परियोजना (केकेएनपीपी) स्थल पर अतिरिक्त परमाणु रिएक्टरों के निर्माण और भारत में नए स्थलों पर रूस द्वारा डिजाइन किए गए नए परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के निर्माण में सहयोग पर ध्यान केंद्रित करते हुए 2008 के अंतर-सरकारी समझौते में संशोधन करने के लिए एक प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए।

प्रश्न 38   फरवरी 2024 में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की 193वीं बैठक केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेन्द्र यादव की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित की गई।
ईएसआईसी ने वेतन सीमा से अधिक होने के कारण ईएसआई योजना छोड़ने वाले बीमित सेवानिवृत्त श्रमिकों के लिए चिकित्सा लाभ प्रदान करने की मंजूरी दे दी है, यदि कर्मचारी सेवानिवृत्ति/स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति से पहले कम से कम ________ (वर्ष) के लिए बीमा योग्य रोजगार के अंतर्गत था।

 (अ) 10 वर्ष
 (ब) 5 साल
 (स) 8 साल
 (द) 6 साल

उत्तर : 5 साल
व्याख्या :
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की 193वीं बैठक नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (MoLE) और ESIC के अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई। ईएसआईसी ने वेतन सीमा से अधिक होने के कारण ईएसआई योजना छोड़ने वाले बीमित सेवानिवृत्त श्रमिकों के लिए चिकित्सा लाभ प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, यदि कर्मचारी सेवानिवृत्ति/स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति से पहले कम से कम 5 वर्षों के लिए बीमा योग्य रोजगार के तहत था।

प्रश्न 39   सिक्किम सरकार ने किसके सहयोग से 'सिक्किम इंस्पायर' पहल की शुरुआत की है -
 (अ) नीति आयोग
 (ब) वर्ल्ड बैंक
 (स) एशियन डेवलपमेंट बैंक
 (द) वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम

उत्तर : वर्ल्ड बैंक
व्याख्या :
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सिक्किम सरकार और विश्व बैंक के सहयोग से राज्य में 'सिक्किम इंस्पायर' (Sikkim INSPIRES) पहल लॉन्च किया। इसका उद्देश्य आर्थिक विकास और समावेशन को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम प्रशिक्षण और रोजगार पहल के माध्यम से महिलाओं और युवाओं के लिए बेहतर आर्थिक अवसर प्रदान करेगा। सिक्किम एक पूर्वोत्तर भारतीय राज्य है, जिसकी सीमा भूटान, तिब्बत और नेपाल से लगती है।

प्रश्न 40   पीएम मोदी किस राज्य में बीर लाचित बरफूकन की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे -
 (अ) बिहार
 (ब) असम
 (स) नगालैंड
 (द) मेघालय

उत्तर : असम
व्याख्या :
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस साल मार्च के पहले सप्ताह के दौरान जोरहाट, असम में बीर लाचित बरफूकन की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है। प्रसिद्ध अहोम साम्राज्य के सेनापति लाचित बरफूकन की सैन्य प्रतिभा और अटूट नेतृत्व क्षमता को मान्यता देते हुए हर साल 24 नवंबर को लाचित दिवस मनाया जाता है।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill