करेंट अफेयर्स : 4 अक्टूबर 2023


 1. किस संस्था ने ‘इंडिया एजिंग रिपोर्ट 2023’‘[India Ageing Report 2023] नामक रिपोर्ट जारी की?

उत्तर: संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष [UNFPA]
इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पॉपुलेशन साइंसेज और संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष द्वारा हाल ही में ‘इंडिया एजिंग रिपोर्ट 2023’ जारी की गई। संयुक्त राष्ट्र की  नई रिपोर्ट के अनुसार, साल 2046 तक, भारत में बुजुर्गों की संख्या 0-14 आयु वर्ग के बच्चों की संख्या से अधिक हो जाएगी।  अंतत:  2050 तक भारत के  बुजुर्ग  कुल आबादी का 20% से अधिक हो सकते है। भारत की बुजुर्ग आबादी की दशकीय वृद्धि दर 41% अनुमानित है।
2. कोंगथोंग, जिसने ‘सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव (कांस्य) पुरस्कार 2023’ जीता, किस राज्य में स्थित है?

उत्तर: मेघालय
मेघालय की पूर्वी खासी पहाड़ियों में बसे मनमोहक सीटी बजाने वाले गांव “कोंगथोंग”  को भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2023 में प्रतिष्ठित ‘सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव (कांस्य)’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित एक शानदार समारोह में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा कोंगथोंग को यह उल्लेखनीय मान्यता प्रदान की गई। मेघालय होमस्टे योजना लागू करता है, जिसमे प्रति होमस्टे 7 लाख रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जाती हैं । राज्य मे पिछले वर्ष लगभग 300 होमस्टे स्वीकृत किये गये थे।ओर राज्य का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में 2,000 अन्य होमस्टे बनाने का है।
3. 2023 में ‘वार्षिक IAEA जनरल कॉन्फ्रेंस’ की मेजबानी किस देश ने की?

उत्तर: ऑस्ट्रिया
हाल ही मे, ‘वार्षिक IAEA जनरल कॉन्फ्रेंस’  वियना में आयोजित किया गया हैं।  इस कार्यक्रम में भारत ने नेट ज़ीरो लक्ष्य हासिल करने के लिए परमाणु ऊर्जा के माध्यम से 22 गीगावॉट बिजली पैदा करने की अपनी योजना की घोषणा की। इसके साथ ही परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष अजीत कुमार मोहंती ने IAEA महानिदेशक के साथ एक बैठक के दौरान परमाणु ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने की भारत की महत्वाकांक्षी योजनाओं को साझा किया।
4. किस केंद्रीय मंत्रालय ने ‘स्मार्ट सिटीज़ मिशन, भारत: एसडीजी का स्थानीयकरण’ रिपोर्ट तैयार की?

उत्तर: आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय
हाल ही मे रिपोर्ट ‘स्मार्ट सिटीज़ मिशन, भारत: सतत विकास लक्ष्यों का स्थानीयकरण’ केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय और यूएन-हैबिटेट द्वारा तैयार किया गया हैं। इससे पता चला कि एससीएम के तहत लगभग 70 प्रतिशत परियोजनाएं,  “शहरों, स्वच्छ पानी , स्वच्छता, स्वच्छ ऊर्जा और आर्थिक विकास” पर एसडीजी के अनुरूप हैं।
5. अरुणाचल प्रदेश के बाद ई-कैबिनेट प्रणाली शुरू करने वाला दूसरा उत्तर-पूर्व राज्य कौन सा है?

उत्तर: त्रिपुरा
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने राज्य में डिजिटल बुनियादी ढांचे के विकास के लिए राज्य सचिवालय में ई-कैबिनेट प्रणाली शुरू की है। इस प्रकार त्रिपुरा,  उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश के बाद ई-कैबिनेट प्रणाली शुरू करने वाला चौथा और पूर्वोत्तर में दूसरा राज्य बन गया है।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill