Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams.This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
प्रश्न 1 हाल ही में (मई 2023 में) केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के रूप में किसने शपथ ली है - (अ) हसमुख अधिया (ब) धीरेन्द्र कुमार अवस्थी (स) नृपेन्द्र मिश्रा (द) प्रवीण कुमार श्रीवास्तव उत्तर View Detail
श्री प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। श्री श्रीवास्तव 1988 बैच के असम मेघालय कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।
प्रश्न 2 पूर्वोत्तर भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस किन दो शहरों के बीच चलाई गयी है - (अ) गुवाहाटी - न्यू जलपाईगुड़ी (ब) न्यू जलपाईगुड़ी - इम्फाल (स) गुवाहाटी - शिलांग (द) इम्फाल - गुवाहाटी उत्तर View Detail
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से गुवाहाटी में असम की पहली वंदे भारत एक्सप्रैस ट्रेन को झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन गुवाहाटी से न्यू जलपाईगुड़ी को जोडेगी और यात्रा समय घटकर पांच घंटे 30 मिनट रह जाएगा। बता दें कि यह पूर्वोत्तर की पहली और पश्चिम बंगाल की तीसरी वंदे भारत ट्रेन होगी।
प्रश्न 3 चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में किस टीम को हराकर आईपीएल 2023 का खिताब जीता - (अ) गुजरात टाइटंस (ब) राजस्थान रॉयल्स (स) मुंबई इंडियंस (द) दिल्ली डेयरडेविल्स उत्तर View Detail
चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीता। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई ने आईपीएल 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। यह मैच बारिश की वजह से प्रभावित हुआ। इस वजह से सीएसके को डकवर्थ लुईस नियम से लक्ष्य दिया गया था।
प्रश्न 4 मार्च 2023 में समाप्त हुए वित्त वर्ष के दौरान कौनसा बैंक एनपीए प्रबंधन में शीर्ष पर रहा - (अ) बैंक ऑफ महाराष्ट्र (ब) कोटक महिंद्रा बैंक (स) एचडीएफसी बैंक (द) पंजाब एंड सिंध बैंक उत्तर View Detail
पुणे स्थित राज्य के स्वामित्व वाले ऋणदाता बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) को मार्च 2023 में समाप्त वित्त वर्ष के दौरान 0.25% के उल्लेखनीय रूप से कम शुद्ध गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) अनुपात को प्राप्त करते हुए खराब ऋणों के प्रबंधन में सर्वश्रेष्ठ बैंक के रूप में मान्यता दी गई है।
प्रश्न 5 खीर भवानी मेला किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में आयोजित किया जाता है - (अ) असम (ब) अरूणाच प्रदेश (स) मणिपुर (द) जम्मू-कश्मीर उत्तर View Detail
कश्मीरी पंडित जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में माता खीर भवानी मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा पर जाते हैं।
प्रश्न 6 नीति आयोग के स्वास्थ्य सूचकांक 2020-21 में किस राज्य ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है - (अ) गुजरात (ब) केरल (स) आंध्र प्रदेश (द) मध्य प्रदेश उत्तर View Detail
केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना वर्ष 2020-21 के कोविड काल के लिये नीति आयोग के वार्षिक 'स्वास्थ्य सूचकांक' में 'बड़े राज्यों' के बीच शीर्ष प्रदर्शनकर्त्ता के रूप में उभरे हैं। 19 'बड़े राज्यों' में केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना ने समग्र प्रदर्शन के मामले में क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
प्रश्न 7 हाल ही में (मई 2023 में) किस राज्य सरकार ने बांद्रा-वर्सोवा समुद्री मार्ग का नाम स्वतंत्र वीर सावरकर बांद्रा-वर्सोवा सागरी सेतु करने की घोषणा की है - (अ) गुजरात (ब) केरल (स) तमिलनाडु (द) महाराष्ट्र उत्तर View Detail
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की है कि मुंबई में बांद्रा-वर्सोवा समुद्री मार्ग का नाम स्वतंत्र वीर सावरकर बांद्रा-वर्सोवा सागरी सेतु रखा जाएगा। उन्होंने मुंबई में स्वतंत्र वीर विनायक दामोदर सावरकर की 140वीं जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दिये जाने वाले वीरता पुरस्कार की तर्ज पर राज्य में अतुलनीय कार्यों के लिए स्वतंत्र वीर सावरकर शौर्य पुरस्कार भी दिया जाएगा।
प्रश्न 8 हाल ही में (मई 2023 में) किस देश ने भारत के सतलुज जल विद्युत निगम-एसजेवीएन को अरूण-4 परियोजना शुरू करने की अनुमति दे दी है - (अ) बांग्लादेश (ब) भूटान (स) नेपाल (द) श्रीलंका उत्तर View Detail
नेपाल ने भारत के सतलुज जल विद्युत निगम - एसजेवीएन को नेपाल में दूसरी जल विद्युत परियोजना शुरू करने की अनुमति दे दी है। एसजेवीएन इस समय पूर्वी नेपाल में अरूण नदी पर नौ सौ मेगावाट अरूण-3 जल विद्युत परियोजना विकसित कर रहा है। इसके वर्ष 2024 में पूरा होने की संभावना है।
प्रश्न 9 कम्बोडिश के राजा कौन हैं जो हाल ही में (मई 2023 में) तीन दिन की भारत यात्रा पर आये हैं - (अ) नोरोडोम सिहामोनी (ब) नोरोडोम सिहानोक (स) नोरोडोम मोनिनेथ (द) नोरोडोम रणरिद्ध उत्तर View Detail
कम्बोडिया के नरेश नोरोडोम सिहामोनी भारत की तीन दिन की यात्रा पर नई दिल्ली पहुंच गये हैं। विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने कम्बोडिया नरेश की अगवानी की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठकें होंगी। ये यात्रा भारत और कम्बोडिया के बीच राजनयिक संबंधों की 70 वर्ष पूरे होने के उपल्क्ष्य में हो रही है।
प्रश्न 10 केद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के अनुसार भारत किस वर्ष तक तापीय कोयले के आयात को पूरी तरह बंद कर देगा - (अ) 2024-25 (ब) 2025-26 (स) 2027-28 (द) 2019-30 उत्तर View Detail
केंद्रीय कोयला और खान मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा है कि सरकार 2025-26 तक तापीय कोयले का आयात पूरी तरह बंद करने की दिशा में काम कर रही है और इसके लिए नई कोयला खादानों की खोज और नीलामी की पारदर्शी प्रक्रिया का कार्य प्रगति पर है। वे आईआईटी बाम्बे में पहले खनन स्टार्टअप सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।
प्रश्न 11 हाल ही में (मई 2023 में) इसरो ने दूसरी पीढ़ी के के पहले नेविगेशन उपग्रह ....... का सफल प्रक्षेपण किया है - (अ) एनवीएस-ए1 (ब) एनवीएस-01 (स) एनएनवीएस-ए1 (द) एनएनवीएस-01 उत्तर View Detail
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से जीएसएलवी-एफ-12 के जरिए देश की दूसरी पीढ़ी के पहले नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-01 का सफल प्रक्षेपण किया।
प्रश्न 12 किस राज्य में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में (मई 2023 में) राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) की आधारशिला रखी और पुलिस सेवा सेतु ऐप लॉन्च किया - (अ) उत्तराखंड (ब) ओडिशा (स) मध्य प्रदेश (द) असम उत्तर View Detail
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) के गुवाहाटी परिसर का शिलान्यास किया। श्री अमित शाह ने असम पुलिस की सेवाओं को लोगों के लिए और आसान व पारदर्शी बनाने के लिए वेब पोर्टल ‘असम पुलिस सेवा सेतु’ का लॉन्च तथा ज्यूडिशरी में फॉरेन्सिक साइंस के प्रयोग को लेकर डॉक्टर जे. एम. व्यास द्वारा लिखी गयी पुस्तक का विमोचन भी किया।
प्रश्न 13 मई 2023 में जारी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की इकोरैप रिपोर्ट के अनुसार, भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि वित्तीय वर्ष 2022-23 (FY23) की चौथी तिमाही (Q4) में _______ होने का अनुमान है। (अ) 5.9% (ब) 6.3% (स) 5.5% (द) 5.2% उत्तर View Detail
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की इकोरैप रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2022-23 (FY23) की चौथी तिमाही (Q4) में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि 5.5% रहने का अनुमान है।
प्रश्न 14 चेन्नई सुपर किंग्स के किस खिलाड़ी ने आईपीएल से संन्यास की घोषणा की है - (अ) पीयूष चावला (ब) अंबाती रायुडू (स) एम एस धोनी (द) ऋतुराज गायकवाड़ उत्तर View Detail
चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज अंबाती रायडू ने इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास की घोषणा करते हुए पुष्टि की कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ 2023 संस्करण का फाइनल टूर्नामेंट में उनका आखिरी मैच होगा। अंबाती रायडू 2018 से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं, और फ्रेंचाइजी के साथ दो खिताब जीते हैं; उन्होंने 2010 में मुंबई इंडियंस के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी।
प्रश्न 15 किसने हाल ही में (मई 2023 में) मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली - (अ) जस्टिस अभिनव मुकुंद (ब) जस्टिस रवि प्रकाश (स) जस्टिस संजय विजयकुमार गंगापुरवाला (द) जस्टिस अतुल कुमार मिश्रा उत्तर View Detail
जस्टिस संजय विजयकुमार गंगापुरवाला को तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई।
प्रश्न 16 मोनाको ग्रैंड प्रिक्स टाइटल 2023 किसने जीता - (अ) मैक्स वेरस्टैपेन (ब) जॉर्ज रसेल (स) एस्टेबन ओकोन (द) फर्नांडो अलोंसो उत्तर View Detail
रेड बुल के मैक्स वर्स्टापेन ने 2023 मोनाको ग्रैंड प्रिक्स जीता। यह जीत वेरस्टापेन की सीजन की चौथी जीत थी। फर्नांडो अलोंसो दूसरे स्थान पर रहे, जबकि एस्टेबन ओकोन तीसरे स्थान पर रहे।
प्रश्न 17 किस भारतीय शटलर ने मलेशिया मास्टर्स 2023 का खिताब जीता - (अ) एच एस प्रणॉय (ब) लक्ष्य सेन (स) पारुपल्ली कश्यप (द) श्रीकांत किदांबी उत्तर View Detail
भारत के एच एस प्रणॉय ने मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। क्वालालमपुर में पुरुष सिंगल्स फाइनल में प्रणॉय ने चीन के वेंग होंगयांग को हराया। साइना नेहवाल और पीवी सिंधु के बाद यह खिताब जीतने वाले प्रणॉय तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही वह पुरूष सिंगल्स का स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने हैं।
प्रश्न 18 तुर्किये के राष्ट्रपति कौन है जिन्होंने हाल ही में (मई 2023 में) राष्ट्रपति का चुनाव जीता है - (अ) अहमत नेकडेट सेज़र (ब) अब्दुल्ला गुल (स) रिसेप तैयप एर्दोगन (द) कमाल किलिचदरोग्लू उत्तर View Detail
तुर्किये में राष्ट्रपति रिसेप तैयप एर्दोगन ने आम चुनाव में एक बार फिर जीत हासिल की है। तुर्किये को उसकी भौगोलिक स्थिति के कारण भी काफी महत्व मिलता है। वह यूरोप और एशिया के मध्य में स्थित है। तुर्किये नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) का इकलौता मुस्लिम सदस्य देश है।
प्रश्न 19 हाल ही में (मई 2023 में) गिरिजन सहकारी निगम (GCC) को किस राज्य की अराकू कॉफ़ी के लिए जैविक प्रमाणपत्र मिला है - (अ) आंध्र प्रदेश (ब) तमिलनाडु (स) केरल (द) झारखंड उत्तर View Detail
गिरिजन सहकारी निगम (GCC) को चिंतापल्ली डिवीजन, आंध्र प्रदेश (AP) के आदिवासी कॉफी किसानों से कॉफी और काली मिर्च GCC खरीद के लिए राष्ट्रीय जैविक उत्पादन कार्यक्रम (NPOP) प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है।
प्रश्न 20 हाल ही में (मई 2023 में) किस शतरंज चैंपियन ने 2023 सुपरबेट रैपिड और ब्लिट्ज पोलैंड जीता है - (अ) मैग्नस कार्लसन (ब) क्रिजस्टोफ डूडा (स) रिचर्ड रैपर्ट (द) अनीश गिरी उत्तर View Detail
विश्व शतरंज चैंपियन मैग्नस कार्लसन ने पोलिश यहूदियों के इतिहास के संग्रहालय में ग्रैंड शतरंज टूर (जीसीटी) के दूसरे चरण 2023 सुपरबेट रैपिड एंड ब्लिट्ज पोलैंड जीता।
प्रश्न 21 हाल ही में (मई 2023 में)भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है - (अ) आर दिनेश (ब) राजेश गोपीनाथन (स) सुब्रमण्यम रामादुरई (द) सीपी गुरनानी उत्तर View Detail
टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस के कार्यकारी उपाध्यक्ष आर. दिनेश ने 2023-24 के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला है।
प्रश्न 22 हाल ही में (मई 2023 में) Realme ने किसे अपना ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है - (अ) शाहरुख खान (ब) अक्षय कुमार (स) कार्तिक आर्यन (द) राजकुमार राव उत्तर View Detail
रियलमी ने शाहरुख खान को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
प्रश्न 23 हाल ही में (मई 2023 में) ग्रीस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जंपिंग मीट में भारतीय एथलीट मुरली श्रीशंकर ने कौन सा पदक पदक जीता - (अ) स्वर्ण (ब) रजत (स) कांस्य (द) इनमें से कोई नहीं उत्तर View Detail
भारत के लम्बी कूद खिलाडी मुरली श्रीशंकर ने ग्रीस के कल्लीथिया में अंतर्राष्ट्रीय कूद मीटिंग में स्वर्ण पदक जीता जबकि जेसविन एल्ड्रिन ने रजत पदक जीता।
प्रश्न 24 हाल ही में (मई 2023 में) ग्रीस देश का कार्यवाहक प्रधानमंत्री किसे चुना गया है - (अ) इयोनिस समरस (ब) फ्रैंक बैनिमारामा (स) लाईसेनिया करासे (द) तेविता मोमोएदोनू उत्तर View Detail
वरिष्ठ न्यायाधीश इयोनिस सरमास ने ग्रीस के कार्यवाहक प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली, जो लगभग एक महीने में नए राष्ट्रीय चुनाव होने तक देश का नेतृत्व करेंगे।
प्रश्न 25 उस केंद्रीय मंत्री का नाम बताइए, जिसने हाल ही में (मई 2023 में) पीसीआईएम एंड एच के ई-ऑफिस पोर्टल और ऑनलाइन पोर्टल का उद्घाटन किया - (अ) अमित शाह (ब) मनसुख एल मंडाविया (स) सर्बानंद सोनोवाल (द) जितेंद्र सिंह उत्तर View Detail
केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग एवं आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारतीय चिकित्सा और होम्योपैथी के लिए फार्माकोपिया आयोग (पीसीआईएमएंडएच), गाजियाबाद का दौरा किया और पीसीआईएम एंड एच के ई-ऑफिस पोर्टल और ऑनलाइन पोर्टल का उद्घाटन किया।
प्रश्न 26 हाल ही में (मई 2023 में) कौन COP28 अध्यक्ष की सलाहकार समिति में शामिल हुए हैं - (अ) मुकेश अंबानी (ब) गौतम अदानी (स) रतन टाटा (द) आनंद महिंद्रा उत्तर View Detail
रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी को जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (यूएनएफसीसीसी) के लिए कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज के 28 वें सत्र (सीओपी 28) के अध्यक्ष की सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। सीओपी 28 के अध्यक्ष की सलाहकार समिति में सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की महानिदेशक सुनीता नारायण के अलावा मुकेश अंबानी एकमात्र भारतीय हैं।
प्रश्न 27 किस बैंक ने हाल ही में (मई 2023 में) फ्यूचर बैंकर्स 2.0 लॉन्च करने के लिए मणिपाल ग्लोबल एकेडमी ऑफ बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस (बीएफएसआई) के साथ साझेदारी की है - (अ) इंडसइंड बैंक (ब) यस बैंक (स) एचडीएफसी बैंक (द) आईसीआईसीआई बैंक उत्तर View Detail
एचडीएफसी बैंक लिमिटेड ने मणिपाल ग्लोबल एकेडमी ऑफ बीएफएसआई (बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा) के सहयोग से, युवा स्नातकों को 1 वर्ष के भीतर बैंकिंग पेशेवरों में बदलने के लिए अखिल भारतीय भर्ती कार्यक्रम फ्यूचर बैंकर्स 2.0 लॉन्च किया है।
प्रश्न 28 उस कंपनी का नाम बताइए जिसने हाल ही में (मई 2023 में) यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) एसडीके लॉन्च किया है, जो ऑनलाइन व्यापारियों के ग्राहकों को सीधे यूपीआई भुगतान करने में सक्षम बनाता है - (अ) फोनपे (ब) रेजरपे (स) पेटीएम (द) भारतपे उत्तर View Detail
पेटीएम के मालिक वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने पेटीएम यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) एसडीके लॉन्च किया है, जिससे ऑनलाइन व्यापारियों के ग्राहक अपने यूपीआई पिन दर्ज करके और चेकआउट के दौरान रीडायरेक्ट किए बिना सीधे और ऑनलाइन व्यापारियों के मोबाइल ऐप से यूपीआई भुगतान कर सकते हैं।
प्रश्न 29 मई 2023 में, केंद्र सरकार ने ऋणों पर चूक की जांच के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) बैंकों और केंद्रीय आर्थिक खुफिया ब्यूरो (CEIB) के बीच एक डिजिटल संचार तंत्र की शुरुआत की। डिजिटल तंत्र के तहत, CEIB अनुरोध के ______ दिनों के भीतर पूर्व-अनुमोदन चरण में 50 करोड़ रुपये या उससे अधिक की ऋण राशि के लिए PSU बैंकों को उधारकर्ताओं के संबंध में एक रिपोर्ट डिजिटल रूप से भेजेगा। (अ) 07 (ब) 10 (स) 12 (द) 15 उत्तर View Detail
डिजिटल तंत्र के तहत, CEIB अनुरोध के 15 दिनों के भीतर पूर्व-अनुमोदन चरण में 50 करोड़ रुपये या उससे अधिक की ऋण राशि के लिए पीएसयू बैंकों को उधारकर्ताओं के संबंध में एक रिपोर्ट डिजिटल रूप से भेजेगा।
प्रश्न 30 हाल ही में (मई 2023 में) कर्नाटक बैंक ने किसे अपना नया MD & CEO नियुक्त किया है - (अ) श्री कृष्णा हरिहर सरमा (ब) श्याम श्रीनिवासन (स) उदय कोटक (द) सुमंत कठपालिया उत्तर View Detail
श्रीकृष्णन हरि हर सरमा को कर्नाटक बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी निदेशक (एमडी और सीईओ) के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है।
प्रश्न 31 दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय गुमशुदा बाल दिवस (IMCD) 2023 कब मनाया गया - (अ) 19 मई 2023 (ब) 20 मई 2023 (स) 22 मई 2023 (द) 25 मई 2023 उत्तर View Detail
25 मई को अंतर्राष्ट्रीय गुमशुदा बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
प्रश्न 32 ‘टाइगर शर्क-40 बांग्लादेश को किस देश के बीच एक नौसेना अभ्यास है - (अ) दक्षिण कोरिया (ब) चीन (स) श्रीलंका (द) अमेरिका उत्तर View Detail
‘टाइगर शार्क 40’ संयुक्त बांग्लादेश-अमेरिका नौसेना ड्रिल अभ्यास चट्टोग्राम के बीएनएस निर्विक में शुरू हुआ। अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की रणनीतिक क्षमताओं को बढ़ाना और तकनीकी और प्रक्रियात्मक ज्ञान के पारस्परिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है।
प्रश्न 33 हाल ही में (मई 2023 में) किस राज्य ने ग्रीन हाइड्रोजन नीति तैयार करने की घोषणा की है - (अ) गुजरात (ब) महाराष्ट्र (स) हिमाचल प्रदेश (द) उत्तर प्रदेश उत्तर View Detail
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हाल ही में ‘ग्रीन हाइड्रोजन’ नीति तैयार करने की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य राज्य को हरित हाइड्रोजन उत्पादन के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
प्रश्न 34 हाल ही में (मई 2023 में) राजस्थान उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश किस नियुक्त किया गया है - (अ) संजय विजयकुमार (ब) सरस वेंकटनारायण (स) ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह (द) देवकीनंदन धानुक उत्तर View Detail
केंद्रीय कानून मंत्रालय ने बताया कि बॉम्बे हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय विजयकुमार गंगापुरवाला को मद्रास हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। जबकि जस्टिस देवकीनंदन धानुका को बॉम्बे हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। जस्टिस धानुका वर्तमान में बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायाधीश हैं। वह 30 मई को 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो जाएंगे और प्रभावी रूप से उनका कार्यकाल मात्र चार दिनों का होगा। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह को राजस्थान हाईकोर्ट, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस मामिदन्ना सत्य रत्न श्री रामचंद्र राव को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। केरल हाईकोर्ट के जस्टिस सरस वेंकटनारायण भट्टी को उसी अदालत का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
प्रश्न 35 हाल ही में (मई 2023 में) मध्य प्रदेश में कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता स्थानांतरण परियोजना की समीक्षा और निगरानी के लिए केन्द्र ने किसकी अध्यक्षता में संचालन समिति का गठन किया है - (अ) राजेश गोपाल (ब) सुरेंद्र नागर (स) हरिदत्त शर्मा (द) मनोहर सिन्हा उत्तर View Detail
ग्यारह सदस्यों की समिति की अध्यक्षता ग्लोबल टाइगर फोरम-वैश्विक बाघ मंच के महासचिव डॉक्टर राजेश गोपाल करेंगे।
प्रश्न 36 हाल ही में (मई 2023 में) किस स्थान में महाराणा प्रताप लोक की स्थापना की घोषणा की गई है - (अ) भोपाल (ब) उदयपुर (स) मोदासा (द) कुशलगढ़ उत्तर View Detail
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर भोपाल लाल परेड मैदान में आयोजित समारोह में भोपाल में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप लोक का निर्माण किये जाने की घोषणा की।
प्रश्न 37 हाल ही में (मई 2023 में) मशहूर सिंगर टीना टर्नर का निधन हो गया। वे किस देश से थी - (अ) फिनलैंड (ब) यूक्रेन (स) दक्षिण कोरिया (द) स्विट्जरलैंड उत्तर View Detail
‘क्वीन ऑफ रॉक एन रोल’ टीना टर्नर का लंबी बीमारी के बाद स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख के पास कुसनाच में अपने घर में 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। टीना टर्नर अमेरिका में जन्मी स्विस गायिका थीं।
प्रश्न 38 हाल ही में (मई 2023 में) भारतीय तैराकी महासंघ के अध्यक्ष कौन बने हैं - (अ) राजेश सोलंकी (ब) मोनाल डी. चोकशी (स) आर. एन. जयप्रकश (द) रोहन बजाज उत्तर View Detail
आर. एन. जयप्रकाश और मोनाल डी. चोकशी को भारतीय तैराकी महासंघ (एसएफआई) की एनुअल जनरल बॉडी में फिर से अध्यक्ष और सचिव चुना गया।
प्रश्न 39 हाल ही में (मई 2023 में) माइक्रोसाॅफ्ट ने किस नाम से एआई-संचालित बहुभाषी चैटबाॅट लाॅन्च की है - (अ) जुगलबंदी (ब) भाषाई (स) संपर्क (द) ज्ञानदूत उत्तर View Detail
माइक्रोसॉफ्ट ने लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप के माध्यम से सुलभ एक जनरेटिव एआई-संचालित बहुभाषी चैटबॉट जुगलबंदी लॉन्च की है।
प्रश्न 40 हाल ही में (मई 2023 में) चर्चा में रहा वोल्ट टाइफून का संबंध किससे है - (अ) समुद्री चक्रवात (ब) हैकिंग समूह (स) लड़ाकु हवाई जहाज (द) अंतरीक्ष स्टेशन उत्तर View Detail
वोल्ट टाइफून (Volt Typhoon) एक हैकिंग समूह है जो 2017 से सक्रिय है। माना जाता है कि यह समूह चीन द्वारा राज्य प्रायोजित है और जासूसी और सूचना एकत्र करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए जाना जाता है।
प्रश्न 41 हाल ही में (मई 2023 में) निम्न में से किसने संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में शपथ ली है - (अ) सुमन शर्मा (ब) गीता वर्मा (स) राजेश चौधरी (द) रजनीश पिल्लई उत्तर View Detail
सुश्री सुमन शर्मा, आईआरएस (आईटी:1990) ने यूपीएससी के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली. यूपीएससी के अध्यक्ष डॉ. मनोज सोनी ने उन्हें शपथ दिलाई।
प्रश्न 42 हाल ही में (मई 2023 में) किस संगठन ने ग्रीनहाउस गैस एमिशंस के लिए ग्लोबल ट्रेकर लाॅन्च किया है - (अ) विश्व मौसम विज्ञान संगठन (ब) विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (स) विश्व स्वास्थ्य संगठन (द) अंतर्राष्ट्रीय मैरिटाइम संगठन उत्तर View Detail
ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए विश्व मौसम विज्ञान कांग्रेस ने ग्लोबल ग्रीनहाउस ट्रैकर को मंजूरी दे दी है। इस नई पहल का उद्देश्य वातावरण में लगातार बढ़ते ग्रीनहाउस गैसों के स्तर पर निगरानी रखना है।
प्रश्न 43 हाल ही में (मई 2023 में) ब्रिटेन में टीपू सुल्तान की बेडचैंबर तलवार की नीलामी हुई। ......... करोड़ में बिकी तलवार अब तक की सबसे महंगी बिकने वाली भारतीय वस्तु बन गई है - (अ) 90 करोड़ (ब) 100 करोड़ (स) 135 करोड़ (द) 140 करोड़ उत्तर View Detail
ब्रिटेन में 18वीं सदी के मैसूर के शासक टीपू सुल्तान की बेडचैंबर तलवार की नीलामी हुई। तलवार की नीलामी ने भारतीय वस्तु की नीलामी के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। यह इस सप्ताह हुई इस्लामी एवं भारतीय कला बिक्री में 1.4 करोड़ पाउंड (जीबीपी) में बिकी है।
प्रश्न 44 हाल ही में (मई 2023 में) भारत सरकार ने मौसम की भविष्यवाणी की सटीकता और रेजोल्यूशन को बढ़ाने के लिए किसने पेटाफ्लाॅप सुपरकंप्यूटर तैयार करने की घोषणा की है - (अ) 9 (ब) 12 (स) 18 (द) 22 उत्तर View Detail
भारतीय मौसम की भविष्यवाणी की सटीकता और रेज़ोल्यूशन को बढ़ाने के उद्देश्य से मौसम की भविष्यवाणी हेतु समर्पित 18 नए पेटाफ्लॉप सुपरकंप्यूटर (petaFLOP Supercomputers) तैयार किये गए हैं।
प्रश्न 45 वैज्ञानिकों ने किस देश में भेड़िया-कुत्ते संकरण (wolf-dog hybridization) की पहली बार आनुवंशिक पहचान की खोज की है - (अ) मिस्र (ब) जापान (स) चीन (द) भारत उत्तर View Detail
वैज्ञानिकों ने भारत में भेड़िया-कुत्ते संकरण (wolf-dog hybridization) की पहली बार आनुवंशिक पहचान की खोज की है। शोधकर्ताओं ने ट्रैकिंग, निगरानी, मूल्यांकन शिकार आधार के माध्यम से संरक्षण प्रयासों को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।
प्रश्न 46 हाल ही में (मई 2023 में) अमेरिका ने किस देश के साथ रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए - (अ) फिजी (ब) फिनलैंड (स) उत्तर कोरिया (द) पापुआ न्यू गिनी उत्तर View Detail
अमेरिका और पापुआ न्यू गिनी ने हाल ही में एक रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह प्रशांत द्वीप राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाएगा और अमेरिका के लिए अपनी सेना को प्रशिक्षित करना आसान बना देगा।
प्रश्न 47 हाल ही में (मई 2023 में) खबरों में रहा ‘सेंडाई फ्रेमवर्क’ (Sendai Framework) किस क्षेत्र से जुड़ा है - (अ) जलवायु परिवर्तन (ब) साइबर क्राइम (स) अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी (द) आपदा जोखिम उत्तर View Detail
आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए सेंडाई फ्रेमवर्क (Sendai Framework for Disaster Risk Reduction – SFDRR) आपदा जोखिम के तीन आयामों पर ध्यान केंद्रित करता है, यानी जोखिम, भेद्यता और क्षमता, और जोखिमों को कम करने और लचीलेपन को
प्रश्न 48 ‘City of Dead’ यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल किस देश में स्थित है - (अ) जापान (ब) फ्रांस (स) चीन (द) मिस्र उत्तर View Detail
‘City of Dead’ मिस्र में स्थित एक 7 किमी लम्बा यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। यह काहिरा में विशाल इस्लामिक-युग के नेक्रोपोलिज़ और कब्रिस्तानों की एक श्रृंखला है। एक सरकारी पहल के तहत, एक राजमार्ग परियोजना के लिए सरकार इस साइट के माध्यम से रास्ता खोद रही है। इस ऐतिहासिक स्थल के विध्वंस को रोकने के लिए कई इतिहासकार और स्वयंसेवक एक साथ आए हैं।
प्रश्न 49 हाल ही में (मई 2023 में) कर्नाटक विधानसभा के पहले मुस्लिम स्पीकर के रूप में किसे चुना गया है - (अ) बी जेड जमीर अहमद खान (ब) यू.टी. खादर (स) आफताब अहमद (द) कनीज फातिमा उत्तर View Detail
कर्नाटक में कांग्रेस विधायक यू टी खादर को सर्वसम्मति से विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आशा व्यक्त की है कि अध्यक्ष यू टी खादर के मार्गदर्शन में सदन में बहस और चर्चा उच्च स्तर की होगी।
प्रश्न 50 हाल ही में (मई 2023 में) इंटरनेट ऐंड मोबाइल असोसिएशन ऑफ इंडिया के चेयरपर्सन के रूप में किसे चुना गया है - (अ) निखिल अडवाणी (ब) अशनीर ग्रोवर (स) हर्ष जैन (द) अनंत अंबानी उत्तर View Detail
‘इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ (IAMAI) ने ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म ‘ड्रीम11’ (Dream11) के सीईओ हर्ष जैन को एसोसिएशन का नया चेयरपर्सन चुना है। इस पद पर उनका कार्यकाल दो साल (2023-2025) तक होगा।