Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams.This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
प्रश्न 1 उस कंपनी का नाम बताइए जिसने हाल ही में डिजिटल रूप से जानकार ग्राहकों के लिए वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए “मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान” लॉन्च करने के लिए मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के साथ भागीदारी की है। (अ) फोनपे (ब) भारतपे (स) पेटीएम (द) फ्रीचार्ज उत्तर View Detail
मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने अपने ग्राहकों के लिए ‘मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान’ लॉन्च करने के लिए फोनपे के साथ साझेदारी की। यह डिजिटल रूप से जानकार ग्राहकों के लिए वित्तीय सुरक्षा बढ़ाने के लिए फोनपे ऐप पर एक गैर-लिंक्ड गैर-भाग लेने वाला व्यक्तिगत शुद्ध जोखिम प्रीमियम जीवन बीमा योजना है।
प्रश्न 2 हाल ही में (मार्च 2022 में) किस संगठन ने MSME पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने के लिए मेघालय इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए (अ) ASSOCHAM (ब) नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (स) राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (द) SIDBI उत्तर View Detail
भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने मेघालय इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MiDFC), मेघालय सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
प्रश्न 3 दिल्ली सरकार ने विधायक सौरभ भारद्वाज को किसका उपाध्यक्ष नियुक्त किया है - (अ) दिल्ली बिजली बोर्ड (ब) शिक्षा विभाग (स) दिल्ली जल बोर्ड (द) इनमें से कोई नहीं उत्तर View Detail
दिल्ली सरकार ने विधायक सौरभ भारद्वाज को दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया। वे ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वर्ष 2013 में अरविंद केजरीवाल की 49 दिन की सरकार में वह मंत्री रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक राघव चड्ढा के स्थान पर की है।
प्रश्न 4 हाल ही में (मार्च 2022 में) किस कंपनी ने फ्लोटिंग डॉक बनाने के लिए श्रीलंका की नौसेना के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए - (अ) कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (ब) गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (स) हिन्दुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (द) गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड उत्तर View Detail
भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय संबंधों के एक महत्वपूर्ण विकास में, गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने श्रीलंका सरकार के साथ 20 मिलियन डॉलर के मूल्यांकन के साथ फ्लोटिंग डॉक बनाने के लिए एक समझौता किया है।
प्रश्न 5 निम्नलिखित में से किसने महिला एकल खिताब स्विस ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 जीता है - (अ) पीवी सिंधु (ब) बुसानन ओंगबामरुंगफा (स) साइना नेहवाल (द) ताई त्ज़ु-यिंग उत्तर View Detail
पीवी सिंधू ने स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में उन्होंने थाईलैंड की बुसानन ओंगबाम-रुंगफान को 21-16, 21-8 से हरा कर खिताब अपने नाम किया। यह सिंधु का वर्ष का दूसरा खिताब है। उन्होंने जनवरी में सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीता था। पुरूष सिंगल्स के फाइनल में एच.एस. प्रणय को इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से हार का सामना करना पड़ा।
प्रश्न 6 निम्नलिखित में से किसने लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है - (अ) प्रमोद सावंत (ब) भगवंत मान (स) पुष्कर सिंह धामी (द) एन बीरेन सिंह उत्तर View Detail
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता प्रमोद सावंत ने 28 मार्च को लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
प्रश्न 7 पर्यावरण मंत्रालय ने प्रत्येक साल 05 अक्टूबर को निम्न में से किस दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की है - (अ) राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस (ब) राष्ट्रीय खेल-कूद दिवस (स) राष्ट्रीय आय-व्यय दिवस (द) राष्ट्रीय ऊटं दिवस उत्तर View Detail
इस वर्ष से 5 अक्टूबर का दिन राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति की 67 वीं बैठक में यह घोषणा की।
प्रश्न 8 निम्नलिखित में से किस मंत्रालय ने भारतीय तटरक्षक बल के लिए आठ फास्ट पेट्रोल वेसल्स के निर्माण के लिए जीएसएल के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं - (अ) रक्षा मंत्रालय (ब) गृह मंत्रालय (स) सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (द) बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय उत्तर View Detail
रक्षा मंत्रालय ने गोवा शिपयार्ड लिमिटेड जीएसएल के साथ 473 करोड़ रुपये की कुल परियोजना लागत पर भारतीय तटरक्षक बल के लिए आठ फास्ट पेट्रोल वेसल्स के निर्माण के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।
प्रश्न 9 2022-23 में इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के लिए ऋण स्वीकृत करने के लिए सरकार द्वारा एनएबीएफआईडी के लिए लक्ष्य के रूप में कितनी राशि निर्धारित की गई है - (अ) 7 ट्रिलियन रुपये (ब) 6 ट्रिलियन रुपये (स) 1 ट्रिलियन रुपये (द) 4 ट्रिलियन रुपये उत्तर View Detail
सरकार द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष में देश के बुनियादी ढांचा क्षेत्र को ऋण स्वीकृत करने के लिए National Bank for Financial Infrastructure and Development (NaBFID) के लिए 1 ट्रिलियन रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह नया विकास वित्त संस्थान (DFI) आगामी वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में अपना काम शुरू करेगा।
प्रश्न 10 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 27 मार्च 2022 को निम्नलिखित में से किस शहर में हाउसिंग बोर्ड और इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) के नए कार्यालय का उद्घाटन किया - (अ) मुंबई (ब) नई दिल्ली (स) चंडीगढ़ (द) लखनऊ उत्तर View Detail
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 27 मार्च 2022 को चंडीगढ़ में हाउसिंग बोर्ड और इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) के नए कार्यालय का उद्घाटन किया।
प्रश्न 11 निम्नलिखित में से किसने 'किंग रिचर्ड' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर 2022 जीता है - (अ) लियोनार्डो डिकैप्रियो (ब) विल स्मिथ (स) ड्वेन जान्सन (द) टॉम क्रूज उत्तर View Detail
लांस एंजिलिस में आयोजित 94वें अकादमी पुरस्कार समारोह में प्रतिष्ठित ऑस्कर पुरस्कार वितरित किए गए हैं। विल स्मिथ को फिल्म किंग रिचर्ड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्रदान किया गया। यह उनके करियर का पहला ऑस्कर है। जेसिका चैस्टेन को फिल्म द आईज ऑफ टैमी फेय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है। वेस्ट साइड स्टोरी के लिए एरियाना डीबोस को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार प्रदान किया गया। फिल्म कोडा को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है। इसे तीन श्रेणियों में नामांकित किया गया था और इसने तीनों में पुरस्कार हासिल किया है। सर्वश्रेष्ठ पटकथा और सहायक अभिनेता का पुरस्कार ट्रॉय कोत्सुर को दिया गया है। वे ऑस्कर हासिल करने वाले पहले बधिर अभिनेता हैं। ड्यून फिल्म ने ऑस्कर में अपने दस नामांकन में से छह पुरस्कार जीते।
प्रश्न 12 निम्नलिखित में से किसे ऑस्कर 2022 में द पावर ऑफ द डॉग के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला है - (अ) विल स्मिथ (ब) जेन कैंपियन (स) जेसिका चैस्टेन (द) स्टीवन स्पीलबर्ग उत्तर View Detail
जेन कैंपियन ने ऑस्कर 2022 में द पावर ऑफ द डॉग के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक जीता है।
प्रश्न 13 निम्नलिखित में से किस फिल्म ने ऑस्कर 2022 में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म का पुरस्कार जीता है - (अ) ड्राइव माई कार (ब) राइटिंग विद फायर (स) समर ऑफ सोल (द) द पावर ऑफ द डॉग उत्तर View Detail
जापान की 'ड्राइव माई कार' ने ऑस्कर 2022 में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म का पुरस्कार जीता है।
प्रश्न 14 किस भारतीय अभिनेता को अबू धाबी के 'यस आइलैंड' (Yas Island) का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है - (अ) सलमान खान (ब) रणवीर सिंह (स) अजय देवगन (द) टाइगर श्रॉफ उत्तर View Detail
रणवीर सिंह को अबू धाबी के 'यस आइलैंड' (Yas Island) का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। अबू धाबी का ‘यस आइलैंड’ दुनिया के बेहतरीन एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशंस में से एक है। रणवीर ‘यस है खास’ के वीडियो के जरिये यहां की खूबियों और एंडवेंचर से भरपूर जर्नी की झलक दिखा रहे हैं। वे वीडियो के जरिये ‘यस आइलैंड’ की खासियतों के बारे में बता रहे हैं।
प्रश्न 15 किस देश की पहली महिला विदेश मंत्री मेडेलीन अलब्राइट का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है - (अ) अमेरिका (ब) जापान (स) चीन (द) रूस उत्तर View Detail
अमेरिका की पहली महिला विदेश मंत्री मेडेलीन अलब्राइट का हाल ही में निधन हो गया। वे 84 वर्ष की थीं। उन्होंने बिल क्लिंटन प्रशासन के दौरान 1997 से 2001 तक राज्य सचिव का पद संभाला। राज्य सचिव बनने से पहले, अलब्राइट 1993 और 1997 के बीच संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत थीं। वर्तमान में वे जॉर्ज टाउन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फॉरेन सर्विस में प्रोफेसर थीं।
प्रश्न 16 निम्नलिखित में से कौन पाक जलडमरूमध्य में तैरने वाली सबसे कम उम्र की और सबसे तेज महिला तैराक बन गई है - (अ) अरुणिमा सिन्हा (ब) जिया राय (स) माना पटेल (द) भक्ति शर्मा उत्तर View Detail
भारतीय नौसेना के वरिष्ठ नौसैनिक अधिकारी एवं आईएनएस कुंजली पर एमसी-एटी-एआरएमएस-II मदन राय की बेटी और नेवी चिल्ड्रन स्कूल, मुंबई की छात्रा मिस जिया राय ने पाक/पलक जलडमरूमध्य में तलाईमन्नार से (श्रीलंका) से धनुषकोडी (भारत) तक 29 किलोमीटर की दूरी 20 मार्च 2022 को 13 घंटे 10 मिनट में तैरकर देश का नाम रौशन किया। ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से पीड़ित इस बच्ची ने 13 साल और 10 महीने की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की है, इसके साथ ही वह पलक जलडमरूमध्य में तैरने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की और सबसे तेज महिला तैराक बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड सुश्री बुला चौधरी के नाम था, जिन्होंने 2004 में 13 घंटे 52 मिनट में दूरी तय की थी।
प्रश्न 17 संयुक्त राष्ट्र ने वित्त वर्ष 2021-2022 के लिए भारत की विकास दर कितने फीसदी रहने का अनुमान लगाया है - (अ) 3.6 प्रतिशत (ब) 5.6 प्रतिशत (स) 4.6 प्रतिशत (द) 6.9 प्रतिशत उत्तर View Detail
संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2022 के लिए भारत के वृद्धि दर के अनुमान को 6.7 प्रतिशत से घटाकर 4.6 प्रतिशत कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र ने जारी अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि यूक्रेन में चल रहे युद्ध के कारण भारत को ईंधन की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है जिससे इसकी कीमतों में उछाल आ सकता है। साथ ही व्यापार प्रतिबंधों, खाद्य मुद्रास्फीति, सख्त नीतियों और वित्तीय मोर्चे पर स्थिरता की चिंता जैसे कारक भी भारतीय अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकते हैं।
प्रश्न 18 हाल ही में (मार्च 2022 में) युवा मामले और खेल मंत्रालय ने किस स्थान पर पर्वतीय इलाके में बाइकिंग और साइकिल मोटोक्रॉस में एथलीटों को प्रशिक्षित करने के लिए भारत का पहला भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (NCOE) स्थापित किया - (अ) शिमला, हिमाचल प्रदेश (ब) गुवाहाटी, असम (स) आइजोल, मिजोरम (द) भुवनेश्वर, ओडिशा उत्तर View Detail
युवा मामले और खेल मंत्रालय हिमाचल प्रदेश सरकार के युवा सेवा और खेल विभाग के सहयोग से, हिमाचल प्रदेश के शिमला में माउंटेन टेरेन बाइकिंग (MTB) और बायसाइकिल(BMX) में एथलीटों को प्रशिक्षित करने के लिए भारत का पहला भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (NCOE) स्थापित किया है।
प्रश्न 19 निम्नलिखित में से किसे मारुति सुजुकी ने 1 अप्रैल, 2022 से नए प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में नियुक्त किया है - (अ) हिसाशी टेकुची (ब) गाकू नकानिशि (स) हेराल्ड क्रूगेरी (द) राजीव बजाज उत्तर View Detail
हिसाशी टेकुची (जापान) को 1 अप्रैल, 2022 से तीन साल की अवधि के लिए मारुति सुजुकी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
प्रश्न 20 निम्नलिखित में से किसने दूसरे कार्यकाल के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है - (अ) योगी आदित्यनाथ (ब) केशव प्रसाद मौर्य (स) ब्रजेश पाठक (द) दिनेश शर्मा उत्तर View Detail
भारतीय जनता पार्टी के नेता योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।