1. हाल ही में खबरों में रहा ‘Le Corbusier’s Edict’ किस भारतीय शहर से संबंधित है?
उत्तर – चंडीगढ़
पंजाब सरकार ने चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्प्लेक्स के विधानसभा भवन में तीन प्रतिमाएं स्थापित करने का संकल्प लिया। इसका शहर के हेरिटेज एक्सपर्ट्स ने विरोध किया है। चंडीगढ़ का एडिक्ट चंडीगढ़ के योजनाकार ले कॉर्बूसियर द्वारा निर्धारित एक नियम पुस्तिका है। यह एडिक्ट मूर्तियों के अलावा, सुखना झील में शोर और व्यावसायिक संरचनाओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का भी उल्लेख करता है।
2. हाल ही में सुर्खियों में रहा सरिस्का टाइगर रिजर्व (Sariska Tiger Reserve) किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – राजस्थान
राजस्थान राज्य में अलवर जिले में स्थित सरिस्का टाइगर रिजर्व में हाल ही में भीषण आग लगी है, पानी के स्प्रे से लैस वायु सेना के हेलीकॉप्टर आग को बुझाने के लिए काम कर रहे हैं, सरिस्का टाइगर रिजर्व में कुल 27 बाघ हैं। वन अधिकारियों के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
3. ‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन’ अभियान पहली बार किस वर्ष शुरू किया गया था?
उत्तर – 2021
भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने तीसरा राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान किया और नई दिल्ली में जल शक्ति अभियान: कैच द रेन अभियान 2022 की शुरुआत की। भारत सरकार ने 2019 में ‘जल शक्ति अभियान’ शुरू किया और उसी साल ‘जल जीवन मिशन’ भी शुरू किया गया। 22 मार्च 2021 को, ‘विश्व जल दिवस’ पर, ‘Jal Shakti Abhiyan: Catch the Rain’ अभियान शुरू किया गया था, ताकि नागरिकों से पानी के संरक्षण का आग्रह किया जा सके।
4. ‘भारत की महान दीवार’ (Great Wall of India) और दुनिया की दूसरी सबसे लंबी दीवार किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?
उत्तर – राजस्थान
कुंभलगढ़ जिसे भारत की महान दीवार के रूप में भी जाना जाता है, यह राजस्थान राज्य के उदयपुर के पास अरावली पहाड़ियों की सीमा पर एक किला है। यह चीन की महान दीवार के बाद दुनिया की दूसरी सबसे लंबी दीवार है। 30 मार्च को राजस्थान के गठन को ‘राजस्थान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। 30 मार्च, 1949 को जोधपुर, जयपुर, जैसलमेर और बीकानेर रियासतों का विलय कर ‘ग्रेटर राजस्थान यूनियन’ बनाया गया था। 2022 में राजस्थान दिवस के 73 वर्ष पूरे हो गए हैं।
5. उस पोर्टल का नाम क्या है, जिसमें प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय क्षेत्र और केंद्र प्रायोजित योजनाएं शामिल हैं?
उत्तर – डीबीटी भारत पोर्टल
डीबीटी भारत पोर्टल पर 53 मंत्रालयों की 313 केंद्रीय क्षेत्र और केंद्र प्रायोजित योजनाओं को शामिल किया गया है। लाभार्थियों को उनके बैंक खातों के माध्यम से सब्सिडी के हस्तांतरण के माध्यम से पारदर्शिता लाने के लिए प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (Direct Benefits Transfer – DBT) कार्यक्रम शुरू किया गया था। 2020-21 में 98 करोड़ लाभार्थी (नकद) और 81.9 करोड़ लाभार्थी (अन्य) थे।