Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams.This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
प्रश्न 1 उपभोक्ता शिकायत के ऑनलाइन समाधान के लिये शुरू किया गया ई-दाखिल पोर्टल (E-Daakhil Portal) अब कितने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शुरु हो चुका है - (अ) 20 (ब) 15 (स) 25 (द) 22 उत्तर View Detail
उपभोक्ता शिकायत के ऑनलाइन समाधान के लिये शुरू किया गया ई-दाखिल पोर्टल (E-Daakhil Portal) अब 15 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शुरु हो चुका है। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019, जो 20 जुलाई, 2020 से लागू है, में उपभोक्ता आयोग में ई-फाइलिंग और शिकायत दर्ज करने हेतु ऑनलाइन भुगतान का प्रावधान है। ई-दाखिल पोर्टल उपभोक्ता की शिकायत दर्ज करने से लेकर शिकायत समाधान के लिये निर्धारित शुल्क कहीं से भी अदा करने की सुविधा उपलब्ध कराकर उपभोक्ताओं और उनके अधिवक्ताओं को सशक्त बनाता है।
प्रश्न 2 भारतीय सेना दिवस (Indian Army Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है? (अ) 10 मार्च (ब) 12 जुलाई (स) 15 जनवरी (द) 20 अगस्त उत्तर View Detail
भारत में प्रत्येक साल 15 जनवरी को भारतीय थल सेना दिवस मनाया जाता है। यह दिन हर साल इसी दिन को मनाया जाता है क्योंकि आज ही के दिन साल 1949 में फील्ड मार्शल केएम करियप्पा ने जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान ली थी। यह दिन सैन्य परेडों, सैन्य प्रदर्शनियों और अन्य आधिकारिक कार्यक्रमों के साथ नई दिल्ली व सभी सेना मुख्यालयों में मनाया जाता है।
प्रश्न 3 खेल मंत्रालय ने भारोत्तोलन के पहले हाई परफॉर्मेंस का निदेशक निम्न में से किसे नियुक्त किया है - (अ) राहुल सचदेवा (ब) अविनाश पांडु (स) मोहन अग्रवाल (द) संजय त्रिपाठी उत्तर View Detail
खेल मंत्रालय ने पेरिस ओलंपिक तक भारोत्तोलन के लिए हाई परफार्मेंस निदेशक (एचपीडी) के रूप में मॉरीशस के अविनाश पांडू की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वे इस खेल में इस पद पर नियुक्त होने वाले पहले व्यक्ति हैं। उनकी नियुक्ति का मकसद खिलाड़ियों की क्षमता बढ़ाने के साथ मजबूत कोचिंग संरचना बनाना है।
प्रश्न 4 फोर्ब्स की सर्वाधिक कमाई करने वाली शीर्ष 10 महिला खिलाड़ियों में वर्ष 2021 में निम्न में से किसे शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है - (अ) वीनस विलियम्स (ब) सिमोन बाइल्स (स) पीवी सिंधू (द) नाओमी ओसाका उत्तर View Detail
जापानी टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका वर्ष 2021 में दुनिया में सर्वाधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ियों में शीर्ष पर हैं। फोर्ब्स की सर्वाधिक कमाई करने वाली शीर्ष दस महिला खिलाड़ियों की सूची में भारतीय शटलर पीवी सिंधू सातवें नंबर पर हैं। दस खिलाड़ियों में से शीर्ष तीन सहित कुल पांच टेनिस की हैं। शीर्ष दस खिलाड़ियों ने पिछले साल मिलकर करीब 1238 करोड़ रुपये (167 मिलियन डॉलर) की कमाई की जो पिछले साल से 23 फीसदी ज्यादा जबकि 2013 से 16 फीसदी अधिक है।
प्रश्न 5 भारत और किस देश की नौसेना ने हाल ही में अरब सागर में ‘पासिंग एक्सरसाइज’ किया है - (अ) रूस (ब) चीन (स) नेपाल (द) पाकिस्तान उत्तर View Detail
भारतीय नौसेना के स्वदेश में डिजाइन और निर्मित की गई गाइडेड (दिशानिर्देशित) मिसाइल विध्वंसक आईएनएस कोच्चि ने रूस की नौसेना के आरएफएस एडमिरल ट्रिब्यूट्स के साथ 14 जनवरी 2022 को अरब सागर में पैसेज अभ्यास (पासेक्स) किया।
प्रश्न 6 आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने निम्न में से किसे अपना नया बॉलिंग कोच नियुक्त किया है - (अ) राहुल द्रविड़ (ब) सचिन तेंदुलकर (स) भरत अरुण (द) वसीम अकरम उत्तर View Detail
कोलकाता नाइटराइडर्स ने पूर्व भारतीय गेंदबाजी कोच भरत अरुण को अपना नया गेंदबाजी कोच नियुक्त कर दिया है। पूर्व क्रिकेटर भरत अरुण ने भारत के लिए छह (दो टेस्ट और चार वनडे) अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। भारत अरुण पहली बार जुलाई 2014 में बतौर गेंदबाजी कोच टीम इंडिया से जुड़े थे।
प्रश्न 7 हाल ही में इनमें से किस मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. सतीश अडिगा को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है - (अ) सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज (ब) कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज (स) संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (द) सेंट जॉन्स मेडिकल कॉलेज उत्तर View Detail
कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज में क्लिनिकल एम्ब्रियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ सतीश अडिगा को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है।
प्रश्न 8 मेलबर्न समर 2022 सेट 1 पुरुष एकल खिताब का विजेता कौन बना है - (अ) पीट सम्प्रास (ब) रोजर फ़ेडरर (स) एंडी मरे (द) राफेल नडाल उत्तर View Detail
दुनिया के छठे नंबर के राफेल नडाल ने मेलबोर्न समर 2022 सेट 1 में पुरुष एकल टेनिस खिताब जीता है।
प्रश्न 9 हाल ही में निम्नलिखित में से किस मंत्रालय ने पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम के दूसरे चरण के लिए टीसीएस के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं - (अ) विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय (ब) संस्कृति मंत्रालय (स) शिक्षा मंत्रालय (द) विदेश मंत्रालय उत्तर View Detail
विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम के दूसरे चरण के लिए टीसीएस के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
प्रश्न 10 भारतीय रेलवे ने केवडिया रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर किस नाम से रखा है - (अ) मोदी नगर रेलवे स्टेशन (ब) विश्वास नगर रेलवे स्टेशन (स) एकता नगर रेलवे स्टेशन (द) सरदार पटेल नगर रेलवे स्टेशन उत्तर View Detail
रेल मंत्रालय ने गुजरात के नर्मदा जिले में केवड़िया रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर एकता नगर रेलवे स्टेशन करने को मंजूरी दे दी है।
प्रश्न 11 हाल ही में निम्नलिखित में से किस संगठन को विश्व बैंक और उपभोक्ता प्रौद्योगिकी संघ का वैश्विक महिला स्वास्थ्य तकनीक पुरस्कार प्राप्त हुआ है - (अ) NIRAMAI हेल्थ एनालिटिक्स प्राइवेट (ब) InnAccel टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (स) भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (द) 1 और 2 उत्तर View Detail
NIRAMAI हेल्थ एनालिटिक्स प्राइवेट और InnAccel टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड को विश्व बैंक और उपभोक्ता प्रौद्योगिकी संघ का वैश्विक महिला स्वास्थ्य तकनीक पुरस्कार प्राप्त हुआ।
प्रश्न 12 हाल ही में निम्नलिखित में से किसे भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है - (अ) रघुवेंद्र तंवर (ब) दिव्या गोकुलनाथ (स) गौरव मुंजाल (द) भाविश अग्रवाल उत्तर View Detail
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एमेरिटस, रघुवेंद्र तंवर को भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद (आईसीएचआर) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
प्रश्न 13 हाल ही में निम्नलिखित में से किस बैंक को ग्लोबल प्राइवेट बैंक अवार्ड्स 2021 में भारत में सर्वश्रेष्ठ निजी क्षेत्र के बैंक का खिताब मिला है - (अ) ऐक्सिस बैंक (ब) यस बैंक (स) एचडीएफसी बैंक (द) आईसीआईसीआई बैंक उत्तर View Detail
एचडीएफसी बैंक को ग्लोबल प्राइवेट बैंकिंग अवार्ड्स 2021 में भारत में सर्वश्रेष्ठ निजी बैंक के रूप में नामित किया गया था, जिसे एक आभासी समारोह में व्यावसायिक धन प्रबंधन (पीडब्लूएम) द्वारा आयोजित किया गया था।
प्रश्न 14 हाल ही में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) के एमडी और सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है - (अ) अलका मित्तल (ब) अनुब्रत बिस्वास (स) जे वेंकटरमुस (द) इत्तिरा डेविस उत्तर View Detail
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 14 जनवरी 2022 से प्रभावी एक साल के कार्यकाल के लिए उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (MD & CEO) के रूप में इत्तिरा डेविस की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
प्रश्न 15 कौन सी टीम विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप तालिका 2021-23 में शीर्ष पर है - (अ) इंडिया (ब) श्रीलंका (स) ऑस्ट्रेलिया (द) न्यूजीलैंड उत्तर View Detail
आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंक तालिका 2021-23 में श्रीलंका 24 अंकों के साथ शीर्ष पर है, इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दूसरे और पाकिस्तान चौथे स्थान पर है। भारत पहले 5वें स्थान पर था लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 2-1 से हार के बाद वह एक पायदान नीचे खिसक गया है।
प्रश्न 16 निम्नलिखित में से किसने मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड के एडमिरल अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभाला है - (अ) के पी अरविंदन (ब) चंडी प्रसाद मोहंती (स) योगेश कुमार जोशी (द) मनोज पांडे उत्तर View Detail
रियर एडमिरल के.पी. अरविंदन, वीएसएम ने 14 जनवरी 2022 को एक समारोह के दौरान रियर एडमिरल बी शिवकुमार, वीएसएम से मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड के एडमिरल अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण किया।
प्रश्न 17 जनवरी 2022 में, ________ BWF जूनियर रैंकिंग में अंडर-19 गर्ल्स सिंगल्स श्रेणी में वर्ल्ड नंबर 1 रैंकिंग हासिल करने वाली पहली भारतीय बन गयी। (अ) गायत्री गोपीचंद (ब) गड्डे रुथविका शिवानी (स) अश्मिता चालिहा (द) तसनीम मीर उत्तर View Detail
तसनीम मीर नवीनतम बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) जूनियर रैंकिंग में 10,810 अंकों के साथ अंडर-19 गर्ल्स सिंगल्स वर्ग में वर्ल्ड नंबर 1 हासिल करने वाली पहली भारतीय बनीं। उनके बाद रूस की मारिया गोलूबेवा और स्पेन की लूसिया रोड्रिग्ज का नंबर आता है।
प्रश्न 18 वेस्टइंडीज के उस कप्तान का नाम बताइए जिसे हाल ही में (जनवरी 2022 में) इंग्लैंड के प्रिंस विलियम से क्रिकेट के प्रति उनकी सेवाओं के लिए नाइटहुड प्राप्त हुआ था। (अ) डैरेन सैमी (ब) जेसन होल्डर (स) दिनेश रामदीन (द) क्लाइव लॉयड उत्तर View Detail
वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड ने क्रिकेट के खेल के प्रति उनकी सेवाओं के लिए विंडसर कैसल में ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज प्रिंस विलियम से नाइटहुड प्राप्त किया।
प्रश्न 19 सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के अनुसार, दिसंबर 2021 में भारत की मुद्रास्फीति दर _________ है, जो पिछले 5 महीनों में सबसे अधिक है - (अ) 6.06% (ब) 5.59% (स) 8.47% (द) 7.46% उत्तर View Detail
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) द्वारा मापी गई भारत की बेंचमार्क मुद्रास्फीति दर, नवंबर 2021 में 4.91 प्रतिशत से दिसंबर 2021 में सालाना आधार पर 5.59 प्रतिशत (5 महीनों में सबसे अधिक) तक मजबूत हुई है।
प्रश्न 20 हाल ही में (जनवरी 2022 में) किस कंपनी ने इस्पात और नवीकरणीय ऊर्जा में व्यापार का पता लगाने के लिए दक्षिण कोरिया के POSCO के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं - (अ) बजाज समूह (ब) टाटा समूह (स) L&T समूह (द) अडानी ग्रुप उत्तर View Detail
अडानी समूह ने स्टील, अक्षय ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में व्यापार सहयोग के अवसरों का पता लगाने के लिए दक्षिण कोरियाई स्टील बनाने वाली कंपनी POSCO के साथ एक गैर-बाध्यकारी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
प्रश्न 21 निम्नलिखित में से किस म्यूचुअल फंड का हाल ही में (जनवरी 2022 में) नाम बदलकर “व्हाइट ओक कैपिटल म्यूचुअल फंड” कर दिया गया - (अ) एक्सिस म्यूचुअल फंड (ब) यस म्यूचुअल फंड (स) कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड (द) IDBI म्यूचुअल फंड उत्तर View Detail
यस एसेट मैनेजमेंट का नाम बदलकर 12 जनवरी 2022 से व्हाइट ओक कैपिटल एसेट मैनेजमेंट कर दिया गया है। इसके अनुरूप, यस म्यूचुअल फंड का नाम बदलकर व्हाइट ओक कैपिटल म्यूचुअल फंड कर दिया गया है।
प्रश्न 22 गगनयान कार्यक्रम की चालक दल क्षमता कितनी है - (अ) दो (ब) पांच (स) सात (द) तीन उत्तर View Detail
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 720 सेकंड की अवधि के लिए गगनयान कार्यक्रम के लिए क्रायोजेनिक इंजन की योग्यता परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की। यह परीक्षण इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (IPRC) महेंद्रगिरी, तमिलनाडु में आयोजित किया गया था। लंबी अवधि का यह परीक्षण तीन चालक दल वाले मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम गगनयान के लिए एक प्रमुख मील का पत्थर है। यह इंजन 1,810 सेकेंड की संचयी अवधि के लिए चार और परीक्षणों से गुजरेगा।
प्रश्न 23 टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट (TRP) सेवाओं को मजबूत करने के लिए गठित कार्य समूह का प्रमुख कौन है - (अ) कनिष्क थरूर (ब) जयराम रमेश (स) राजदीप सरदेसाई (द) शशि शेखर वेम्पति उत्तर View Detail
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने टेलीविजन निगरानी एजेंसी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया (बार्क) को तत्काल प्रभाव से समाचार चैनलों की व्यूअरशिप रेटिंग जारी करने को कहा है। मंत्रालय ने डेटा कैप्चरिंग के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने और टेलीविजन रेटिंग पॉइंट सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेम्पति की अध्यक्षता में एक कार्य समूह की स्थापना की है।
प्रश्न 24 किस भारतीय कंपनी ने ‘केन्या ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट’ विकसित करने के लिए ‘अफ्रीका50’ निवेश मंच के साथ हाथ मिलाया है - (अ) एनटीपीसी लिमिटेड (ब) एनएचपीसी लिमिटेड (स) तेल और प्राकृतिक गैस निगम (द) पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन उत्तर View Detail
पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी के आधार पर केन्या ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट के विकास को जारी रखने के लिए, अफ्रीका50 (Africa50) के साथ एक संयुक्त विकास समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। अफ्रीका50 एक अखिल अफ्रीकी बुनियादी ढांचा निवेश मंच है। पूरा होने के बाद यह परियोजना केन्या में पहला स्वतंत्र विद्युत पारेषण (IPT) और PPP आधार पर अफ्रीका की पारेषण लाइनों (transmission line) का पहला वित्तपोषण होगा।
प्रश्न 25 हाल ही में किस देश ने भारत के साथ औपचारिक मुक्त व्यापार समझौता (FTA) वार्ता शुरू की - (अ) जापान (ब) फिलीपींस (स) सिंगापुर (द) यूके उत्तर View Detail
2030 तक भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच व्यापार को दोगुना करने के उद्देश्य से, दोनों देशों ने औपचारिक मुक्त व्यापार समझौता (Free Trade Agreement – FTA) वार्ता शुरू की। इन देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार प्रति वर्ष लगभग $50 बिलियन का है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि दोनों देश कृषि और डेयरी क्षेत्रों जैसे संवेदनशील क्षेत्रों पर सहमत हुए हैं।
प्रश्न 26 हाल ही में RBI की रिपोर्ट के अनुसार, किस क्षेत्र को लोकपाल योजनाओं के तहत शिकायतों का अधिकतम हिस्सा प्राप्त हुआ - (अ) पूर्व क्षेत्र (ब) पश्चिम क्षेत्र (स) उत्तर क्षेत्र (द) दक्षिण क्षेत्र उत्तर View Detail
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अप्रैल 2020-मार्च 2021 के दौरान विभिन्न लोकपाल योजनाओं के तहत शिकायतों की मात्रा में 22.27% की वृद्धि देखी, जो 4,04,143 थी। 2020-21 में चंडीगढ़, कानपुर और दिल्ली को सबसे अधिक शिकायतें मिलीं और उत्तरी क्षेत्र में शिकायतों की अधिकतम हिस्सेदारी 43.10% रही। इसके बाद पश्चिम क्षेत्र और दक्षिण क्षेत्र का स्थान रहा। पूर्वी क्षेत्र में शिकायतों की हिस्सेदारी सबसे कम रही। शिकायतों के सबसे अधिक कारणों में एटीएम और डेबिट कार्ड, मोबाइल बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड शामिल हैं।
प्रश्न 27 ‘सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ क्लासिकल तमिल’ किस शहर में स्थित है - (अ) जयपुर (ब) भोपाल (स) गांधीनगर (द) चेन्नई उत्तर View Detail
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई शहर के बाहरी इलाके में पेरुम्बक्कम में केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान (Central Institute of Classical Tamil) के नए भवन का उद्घाटन किया। CICT को पहले शास्त्रीय तमिल के लिए उत्कृष्टता केंद्र के रूप में जाना जाता था, यह केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संगठन है। यह 2006 से 2008 तक मैसूर के केंद्रीय भारतीय भाषा संस्थान के परिसर में कार्यरत था।
प्रश्न 28 ‘गुलाबो’, जिसका हाल ही में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान और चिड़ियाघर, भोपाल में निधन हुआ, एक ……….. थी। (अ) स्लॉथ बेयर (ब) सन बेयर (स) स्पेक्टूला बेयर (द) एशियाई काला भालू उत्तर View Detail
‘गुलाबो’ नामक भारत की सबसे बुजुर्ग स्लॉथ बेयर (sloth bear) की 40 साल की उम्र में भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान और चिड़ियाघर में मौत हो गई। उस मादा भालू को 2006 में 25 साल की उम्र में एक स्ट्रीट परफॉर्मर से छुड़ाया गया था।
प्रश्न 29 हाल ही में खबरों में रहा PARAKH किस क्षेत्र से जुड़ा एक पोर्टल है - (अ) आयकर (ब) कस्टम (स) छात्र के सीखने का आकलन (द) राष्ट्रीय सीमा पर चेकिंग उत्तर View Detail
राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने PARAKH (Performance Assessment, Review, and Analysis of Knowledge for Holistic Development) नामक एक राष्ट्रीय मूल्यांकन केंद्र पेश किया था। हाल ही में, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (All-India Council for Technical Education – AICTE) ने छात्र के सीखने के आकलन के लिए PARAKH नामक एक पोर्टल लॉन्च किया है, जो उच्च शिक्षण संस्थानों और स्कूलों के छात्रों और संकाय सदस्यों का मूल्यांकन करेगा।
प्रश्न 30 हाल ही में लांच की गई AI-बेस्ड पेटेंट प्रणाली ‘क्लेयरवॉयंट’ (Clairvoyant) का उद्देश्य क्या है - (अ) फॉग क्लियर (ब) जल शोधन (स) विकिरण सोखना (द) ध्वनि अवलोकन उत्तर View Detail
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जल शोधन के लिए IIT के पूर्व छात्रों द्वारा लांच किए गए ‘स्वजल वाटर प्राइवेट लिमिटेड’ नामक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) संचालित स्टार्ट-अप लॉन्च किया। इस कंपनी का पेटेंट सिस्टम, ‘क्लेयरवॉयंट’ शुद्धिकरण प्रणालियों को अनुकूलित करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करता है। उन्होंने वाटर ATM के रूप में स्वच्छ पेयजल समाधान भी विकसित किया है, जो सौर ऊर्जा के साथ इंटरनेट ऑफ थिंग्स प्रौद्योगिकी को जोड़ता है।
प्रश्न 31 ‘मैन-पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (MPATGM), जिसका हाल ही में परीक्षण किया गया, किस देश में विकसित किया गया है - (अ) भारत (ब) रूस (स) उत्तर कोरिया (द) जापान उत्तर View Detail
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने मैन-पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (MPATGM) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। यह मिसाइल एक निजी भारतीय रक्षा कंपनी के सहयोग से DRDO द्वारा एक स्वदेशी रूप से विकसित कम वजन वाली मिसाइल है। यह नाग ATGM से प्राप्त एक भारतीय तीसरी पीढ़ी की फायर-एंड-फॉरगेट एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल है।
प्रश्न 32 भारत ने किस देश के साथ 2030 से पहले $50 बिलियन का द्विपक्षीय व्यापार लक्ष्य निर्धारित किया है - (अ) दक्षिण कोरिया (ब) फ्रांस (स) मलेशिया (द) सिंगापुर उत्तर View Detail
भारत और दक्षिण कोरिया ने 2030 से पहले 50 बिलियन डालर का द्विपक्षीय व्यापार लक्ष्य निर्धारित किया है। दक्षिण कोरिया के व्यापार मंत्री येओ हान-कू और भारतीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता की। 2021 में, भारत को दक्षिण कोरिया का निर्यात 38.5 प्रतिशत (7.4 बिलियन डॉलर) बढ़ा, आयात 37.4 प्रतिशत (3.6 अरब डॉलर) बढ़ा, और व्यापार संतुलन में 3.8 अरब डॉलर का अधिशेष दर्ज किया गया।
प्रश्न 33 पश्चिम अफ्रीकी देशों ने चुनावों में देरी के कारण किस अफ्रीकी देश के साथ अपने संबंध तोड़ने की घोषणा की? (अ) जॉर्डन (ब) माली (स) मेडागास्कर (द) मॉरीशस उत्तर View Detail
पश्चिम अफ्रीकी देश चुनाव में देरी के जवाब में माली के साथ अपनी सीमाओं को बंद कर देंगे, राजनयिक संबंधों में कटौती करेंगे और कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाएंगे। पश्चिम अफ्रीकी राज्यों के आर्थिक समुदाय (ECOWAS), 15-राज्य क्षेत्रीय ब्लॉक ने इस रुख की घोषणा की, क्योंकि माली के अंतरिम अधिकारियों ने इस फरवरी के बजाय दिसंबर 2025 में चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा है।
प्रश्न 34 हाल ही में खबरों में रहे भरत सुब्रमण्यम किस खेल से जुड़े हैं? (अ) बैडमिंटन (ब) शतरंज (स) क्रिकेट (द) टेनिस उत्तर View Detail
14 वर्षीय भरत सुब्रमण्यम इटली में एक कार्यक्रम में तीसरा और अंतिम जीएम मानदंड हासिल करने के बाद भारत के 73वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए। उन्होंने अपेक्षित 2,500 (ELO) के निशान को भी छुआ। साथी भारतीय खिलाड़ी एम.आर. ललित बाबू खिताब जीतकर टूर्नामेंट में विजेता बने।
प्रश्न 35 हाल ही में खबरों में रहा ‘इबोनिया’ (Ibonia) रामायण की तरह का संस्करण किस देश में पाया जाता है - (अ) मेडागास्कर (ब) मॉरीशस (स) सेशल्स (द) मोजाम्बिक उत्तर View Detail
भारतीय कवि और राजनयिक अभय के. ने पाया है कि मेडागास्कर का ‘इबोनिया’ अपने भव्य कथानक में भारतीय महाकाव्य ‘रामायण’ से मिलता जुलता है। इबोनिया मेडागास्कर की एक महाकाव्य कविता है, जो अपने नायक इबोनिया के जन्म, विश्वासघात, संघर्ष और मृत्यु की कहानी बताती है। संस्कृत और मालागासी भाषा के बीच 300 से अधिक समान शब्द हैं।
प्रश्न 36 हाल ही में खबरों में रहा ‘रेड सैंडर्स’ (Red Sanders) किसकी प्रजाति है - (अ) वृक्ष (ब) सांप (स) बिच्छु (द) बंदर उत्तर View Detail
रेड सैंडर्स (लाल चंदन) दक्षिण भारत के पूर्वी घाट पर्वत श्रृंखला की एक पेड़ की प्रजाति है। यह पेड़ (Pterocarpus santalinus) को हाल ही में इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (IUCN) रेड लिस्ट में ‘संकटग्रस्त’ (endangered) श्रेणी में वापस वर्गीकृत किया गया है। आंध्र प्रदेश के चित्तूर, कडपा, नंध्याल, नेल्लोर, प्रकाशम जिलों में पाई जाने वाली इस प्रजाति का मूल्यांकन ‘संकटग्रस्त’ के रूप में किया गया है।
प्रश्न 37 दरवाजा गैस क्रेटर, जिसे ‘गेटवे टू हेल’ (Gateway to Hell) के नाम से भी जाना जाता है, किस देश में स्थित है - (अ) तुर्कमेनिस्तान (ब) चीन (स) जापान (द) दक्षिण कोरिया उत्तर View Detail
तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति गुरबांगुली बर्डीमुखामेदोव ने विशेषज्ञों को दरवाजा गैस क्रेटर में लगी आग को बुझाने का तरीका खोजने का आदेश दिया है। इसे ‘गेटवे टू हेल’ के नाम से भी जाना जाता है, यह एक विशाल प्राकृतिक गैस क्रेटर है। यह तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात से 260 किलोमीटर दूर काराकुम रेगिस्तान में स्थित है। यह गैस क्रेटर पिछले 50 सालों से जल रहा है।
प्रश्न 38 हाल ही में निम्नलिखित में से किसने पूर्वोत्तर राज्यों की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए नॉर्थ ईस्ट ऑन व्हील्स अभियान शुरू किया है - (अ) नरेंद्र मोदी (ब) किरेन रिजिजू (स) हिमंत बिस्वा सरमा (द) मीनाक्षी लेखी उत्तर View Detail
संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने पूर्वोत्तर राज्यों की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 13 जनवरी 2022 को नई दिल्ली में पूर्वोत्तर ऑन व्हील्स अभियान का शुभारंभ किया।
प्रश्न 39 हाल ही में किस समुद्र में भारतीय नौसेना के जहाजों ने जापान समुद्री आत्मरक्षा बल (JMSDF) जहाजों के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास किया है - (अ) अरब सागर (ब) बंगाल की खाड़ी (स) जापान सागर (द) ओख़ोत्स्क सागर उत्तर View Detail
भारतीय नौसेना के जहाजों शिवालिक और कदमत ने 14 जनवरी 2022 को बंगाल की खाड़ी में जापान मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स (JMSDF) के जहाजों उरगा और हीराडो के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास किया।
प्रश्न 40 सशस्त्र सेना वयोवृद्ध दिवस किस तारीख को मनाया जाता है - (अ) 12 जनवरी (ब) 13 जनवरी (स) 14 जनवरी (द) 15 जनवरी उत्तर View Detail
प्रतिवर्ष 14 जनवरी को सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस (Armed Forces Veterans’ Day) मनाया जाता है। इस दिवस को 2017 से मनाया जा रहा है। पहले इस दिवस को युद्धविराम दिवस कहा जाता था। प्रतिवर्ष 14 जनवरी को सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस मनाने का कारण यह है कि इसी दिवस भारतीय सशस्त्र बल के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा सेवानिवृत्त हुए थे।
प्रश्न 41 हाल ही में एसबीआई ने 5 वर्षीय रेगुलेशन एस फॉर्मोसा बांड के माध्यम से कितनी राशि जुटाई है - (अ) $300 मिलियन (ब) $500 मिलियन (स) $600 मिलियन (द) $700 मिलियन उत्तर View Detail
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने विनियमन एस फॉर्मोसा बॉन्ड के माध्यम से पांच साल के लिए 2.49% की कूपन दर पर $ 300 मिलियन जुटाए हैं।
प्रश्न 42 निम्नलिखित में से किसे आईएचएच हेल्थकेयर इंडिया के सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है - (अ) अलका मित्तल (ब) डॉ एस सोमनाथ (स) अनुराग यादव (द) डॉ राजीव कुमार उत्तर View Detail
श्री अनुराग यादव को 14 जनवरी 2022 से प्रभावी आईएचएच हेल्थकेयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
प्रश्न 43 माया एंजेलो किस देश के सिक्के पर दिखाई देने वाली पहली अश्वेत महिला बनीं - (अ) जापान (ब) अमेरिका (स) चीन (द) रूस उत्तर View Detail
माया एंजेलो अमेरिकी सिक्के पर दिखाई देने वाली पहली अश्वेत महिला बनीं। अमेरिकी महिला क्वार्टर कार्यक्रम के एक भाग के रूप में अमेरिकी टकसाल द्वारा यह सिक्का जारी किया गया है। सिक्के के एक तरफ माया और दूसरी तरफ अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन हैं। सिक्के में माया को बाज के साथ दिखाया गया है।
प्रश्न 44 संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में किस देश के लिए सबसे बड़ी देश विशिष्ट अपील (country specific appeal) शुरू की है - (अ) चीन (ब) भारत (स) अफगानिस्तान (द) अमेरिका उत्तर View Detail
संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में अफगानिस्तान के लिए सबसे बड़ी देश विशिष्ट अपील (country specific appeal) शुरू की है। अफगानिस्तान में बैंकिंग प्रणाली को पुनर्जीवित करने हेतु पाकिस्तान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय संगठन काम आवहन करने के बाद यह अपील शुरू की गई थी। यह 5 बिलियन डॉलर की अपील है। यानी संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों के अनुसार अफगानिस्तान को बचाने के लिए 5 अरब डॉलर की जरूरत है. अफगानिस्तान दुनिया में सबसे खराब मानवीय संकट का सामना कर रहा है।
प्रश्न 45 असम सरकार ने हाल ही में किस नेशनल पार्क का आकार बढ़ाने का फैसला किया है - (अ) काजीरंगा नेशनल पार्क (ब) मानस नेशनल पार्क (स) डिब्रू सैखोवा नेशनल पार्क (द) ओरंग नेशनल पार्क उत्तर View Detail
असम सरकार ने हाल ही में ओरंग नेशनल पार्क का आकार बढ़ाने का फैसला किया है. इस पार्क का तीन बार विस्तार किया जायेगा। असम ओरंग राष्ट्रीय उद्यान में 200.32 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को जोड़ेगा। ओरंग गैंडों का प्रमुख आवास है। यह 2016 में एक बाघ अभयारण्य बन गया था। असम में अन्य राष्ट्रीय उद्यान देहिंग पटकाई, डिब्रू-सैखोवा, मानस, काजीरंगा, नामेरी, रायमोना हैं।
प्रश्न 46 दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज निम्न में से कौन बन गए हैं - (अ) दिनेश कार्तिक (ब) केएल राहुल (स) ऋषभ पंत (द) ईशान किशन उत्तर View Detail
भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में भारत की दूसरी पारी में 133 गेंदों पर शतक जड़ते हुए अपना चौथा टेस्ट शतक बनाया। इसके साथ ऋषभ पंत दक्षिण अफ्रीका में शतक बनाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए। ऋषभ पंत का यह टेस्ट क्रिकेट में चौथा शतक है। वहीं यह विदेश में उनका तीसरा टेस्ट शतक है। इससे पहले वे इंग्लैंड एवं ऑस्ट्रेलिया में भी शतक जड़ चुके हैं। ऋषभ पंत इंग्लैंड में शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय विकेटकीपर हैं।
प्रश्न 47 संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर निम्न में से कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है - (अ) 7.3 प्रतिशत (ब) 6.5 प्रतिशत (स) 4.2 प्रतिशत (द) 8.6 प्रतिशत उत्तर View Detail
संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में कहा कि चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है जो एक साल पहले के 8.4 प्रतिशत पूर्वानुमान से कम है। संयुक्त राष्ट्र की तरफ से जारी विश्व आर्थिक स्थिति एवं संभावना (डब्ल्यूईएसपी) रिपोर्ट के अनुसार भारत कोविड-19 महामारी के दौरान तीव्र टीकाकरण अभियान चलाकर वृद्धि के 'ठोस मार्ग' पर अग्रसर है। यह रिपोर्ट भारत की वृद्धि के आने वाले वित्त वर्ष 2022-23 में और भी गिरकर 5.9 फीसदी रहने का अनुमान जताती है।
प्रश्न 48 हाल ही में किस देश ने भारत के साथ दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक एंटी शिप क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस (BrahMos missile) की खरीद को मंजूरी दे दी है - (अ) फिलीपींस (ब) जापान (स) जर्मनी (द) चीन उत्तर View Detail
फिलीपींस ने भारत के साथ दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक एंटी शिप क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस (BrahMos missile) की खरीद को मंजूरी दे दी है। यह पूरी मिसाइल डील लगभग 37 करोड़ 40 लाख डॉलर की होगी। दोनों देशों के बीच इस संबंध में जल्दल ही समझौते पर हस्ता क्षर होगा। यह ब्रह्मोस मिसाइल के लिए पहला विदेशी आर्डर है। ब्रह्मोस मिसाइल ध्वनि की गति से लगभग तीन गुना तेज उड़ान भर सकती है।
प्रश्न 49 एनडीटीवी के किस मशहूर पत्रकार का 14 जनवरी 2022 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है - (अ) ब्रजेश मिश्रा (ब) प्रणय रॉय (स) श्रीनिवासन जैन (द) कमाल खान उत्तर View Detail
एनडीटीवी के मशहूर पत्रकार कमाल खान का 14 जनवरी 2022 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वे 61 साल के थे। कमाल खान अपने रिपोर्टिंग करने के तरीके तथा विषयों की बारीक जानकारी को सरल शब्दों में पेश करने के लिए जाने जाते थे। कमाल खान NDTV के उत्तर प्रदेश ब्यूरो में कार्यकारी संपादक थे। कमाल खान बीते तीन दशकों से पत्रकारिता में थे और 22 साल से एनडीटीवी से जुड़े थे।
प्रश्न 50 भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार भारत के विदेशी मुद्रा भंडार का नवीनतम मूल्य क्या है? (अ) $733.000 बिलियन (ब) $633.614 बिलियन (स) $621.581 बिलियन (द) $642.453 बिलियन उत्तर View Detail
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 2021 के अंतिम सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार $1.466 बिलियन घटकर $633.614 बिलियन हो गया।