Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams.This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
प्रश्न 1 उस भारतीय कंपनी का नाम बताइए जिसने हाल ही में मंदारिन ओरिएंटल न्यूयॉर्क फाइव स्टार होटल में एक नियंत्रित हिस्सेदारी हासिल की है? (अ) टीसीएस (ब) लार्सन एंड टुब्रो (स) आईटीसी लिमिटेड (द) रिलायंस इंडस्ट्रीज उत्तर View Detail
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने मिडटाउन मैनहट्टन में एक प्रीमियम लक्जरी होटल, मैंडरिन ओरिएंटल न्यूयॉर्क (Mandarin Oriental New York) में 73.37 प्रतिशत की नियंत्रण हिस्सेदारी के अधिग्रहण की घोषणा की है।
प्रश्न 2 हाल ही में निम्नलिखित में से किस देश ने सात महीने के बाद ट्विटर से प्रतिबंध हटा लिया है? (अ) नाइजीरिया (ब) मिस्र (स) सूडान (द) ईरान उत्तर View Detail
नाइजीरिया ने सात महीने बाद ट्विटर से प्रतिबंध हटा लिया है। नाइजीरिया की सरकार ने पिछले वर्ष जून में ट्विटर पर प्रतिबंध लगाया था। क्षेत्रीय अलगाववादियों को दंडित करने के बारे में राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के एक ट्वीट को हटाने के कारण यह प्रतिबंध लगाया गया था।
प्रश्न 3 हाल ही में पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट 2021 जारी की है, इस रिपोर्ट में वन देश के भौगोलिक क्षेत्र के कितने प्रतिशत हिस्से को कवर करता है? (अ) 20.60 प्रतिशत (ब) 21.60 प्रतिशत (स) 22.60 प्रतिशत (द) 24.60 प्रतिशत उत्तर View Detail
केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्री भूपेंदर यादव ने भारत में वनों की स्थिति पर रिपोर्ट 2021 जारी की। भारत में वर्ष 2021 में कुल वन और वृक्ष आवरण 80 दशमलव 9 मिलियन हेक्टेयर था। यह देश के भौगोलिक क्षेत्र का 24 दशमलव छ्ह प्रतिशत से अधिक है। वर्ष 2019 के आकलन की तुलना में देश के कुल वन और वृक्षों से भरे क्षेत्र में 2,261 वर्ग किमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
प्रश्न 4 2022 की पहली तिमाही के लिए हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2022 में भारत का रैंक क्या है? (अ) 60 (ब) 90 (स) 63 (द) 83 उत्तर View Detail
भारत ने 2022 की पहली तिमाही के लिए जारी नवीनतम हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2022 में 111 देशों के बीच 83 वें स्थान पर अपनी स्थिति में सात स्थानों का सुधार किया है। भारत अक्टूबर में 2021 की चौथी तिमाही में 116 देशों में 90 वें स्थान पर है।
प्रश्न 5 कितने स्कूलों का चयन स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 के लिए किया गया है? (अ) 60 (ब) 50 (स) 40 (द) 30 उत्तर View Detail
शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने 12 जनवरी, 2022 को वर्चुअल मोड में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार (SVP) 2021 – 2022 का शुभारंभ किया। इन पुरस्कारों का शुभारंभ करते हुए उन्होंने स्कूलों में पानी और स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला क्योंकि यह सीखने के परिणामों, छात्रों के स्वास्थ्य, उपस्थिति और छोड़ने की दर को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार 2021-2022 के लिए 40 स्कूलों का चयन किया गया है।
प्रश्न 6 निम्नलिखित में से किस संगठन और अटल इनोवेशन मिसन ने 'एटीएल स्पेस चैलेंज 2021' के परिणामों की घोषणा की? (अ) नीति आयोग (ब) संघ लोक सेवा आयोग (स) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (द) भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र उत्तर View Detail
नीति आयोग और अटल इनोवेशन मिसन ने 12 जनवरी 2022 को 'एटीएल स्पेस चैलेंज 2021' के परिणामों की घोषणा की।
प्रश्न 7 हाल ही में भारतीय रेलवे ने यात्रियों के खोये हुए सामान को ट्रैक करने के लिए किस मिशन को लॉन्च किया है - (अ) मिशन सामान (ब) मिशन अमानत (स) मिशन जागरूकता (द) मिशन सफर उत्तर View Detail
भारतीय रेलवे के पश्चिमी रेलवे क्षेत्र के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल यात्रियों के लिए अपना खोया हुआ सामान वापस पाना आसान बनाने के लिए मिशन अमानत (Mission Amanat) नामक एक नई पहल शुरू की है।
प्रश्न 8 अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने हाल ही में किसे नए अर्थशास्त्री के रूप में नियुक्त किया है - (अ) सौम्या स्वामीनाथन (ब) डॉ माइक रयान (स) पियरे-ओलिवियर गौरींचस (द) पूनम खेत्रपाल सिंह उत्तर View Detail
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने पियरे-ओलिवियर गौरींचस (Pierre-Olivier Gourinchas) को नया मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया है। वह मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में गीता गोपीनाथ का स्थान लेंगे।
प्रश्न 9 विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के वृद्धि दर का अनुमान निम्न में से कितने प्रतिशत लगाया है - (अ) 4.5 प्रतिशत (ब) 8.3 प्रतिशत (स) 6.3 प्रतिशत (द) 7.1 प्रतिशत उत्तर View Detail
विश्व बैंक ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर आठ दशमलव तीन प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया है। जारी सुधारों के कारण निजी क्षेत्र से और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में अधिक निवेश को देखते हुए अगले वित्तीय वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान बढाकर आठ दशमलव सात प्रतिशत किया गया है।
प्रश्न 10 टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को किस राज्य सरकार ने डीएसपी पद पर नियुक्त किया है? (अ) तमिलनाडु (ब) कर्नाटक (स) पंजाब (द) असम उत्तर View Detail
तोक्यो ओलिम्पिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन को असम पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है।
प्रश्न 11 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के नए चीफ के रूप में निम्न में से किसे नियुक्त किया गया है? (अ) एस. सोमनाथ (ब) रघुनाथ अनंत माशेलकर (स) मणीन्द्र अग्रवाल (द) प्रेम चंद पाण्डेय उत्तर View Detail
प्रख्यात रॉकेट वैज्ञानिक एस. सोमनाथ को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का अध्यक्ष और अंतरिक्ष सचिव नियुक्त किया गया है। एस. सोमनाथ कैलासवादिवू सिवान की जगह लेंगे।
प्रश्न 12 पासपोर्ट स्वतंत्रता को लेकर हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2022 में निम्न में से किसे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है? (अ) चीन एवं पाकिस्तान (ब) जापान एवं सिंगापुर (स) नेपाल एवं बांग्लादेश (द) जर्मनी एवं भूटान उत्तर View Detail
ल ही में जारी सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट रिपोर्ट 'हेनले पासपोर्ट सूचकांक 2022' (Henley Passport Index 2022) में भारत को 83वांँ स्थान दिया गया है। भारत की पासपोर्ट क्षमता में इस तिमाही में सुधार हुआ है, जो पिछले साल वर्ष 2021 की 90वी रैंक की तुलना में सात पायदान ऊपर है। अगर इस साल के दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की बात करें तो वह जापान और सिंगापुर का है।
प्रश्न 13 सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री की पंजाब में हुई सुरक्षा चूक के लिए पैनल का गठन करके उसका अध्यक्ष निम्न में से किसे नियुक्त किया है - (अ) इंदु मल्होत्रा (ब) दीपक मिश्रा (स) रंजन गोगोई (द) शरद अरविंद बोबडे उत्तर View Detail
उच्चतम न्यायालय ने पांच जनवरी को प्रधानमंत्री की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा चूक के मामले की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश इंदू मल्होत्रा की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की है।
प्रश्न 14 किस सामान्य बीमा कंपनी ने '#बहाने छोड़ो टैक्स बचाओ' शीर्षक से एक अभियान शुरू किया है? (अ) AGEAS फेडरल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ब) एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी (स) ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी (द) भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस उत्तर View Detail
SBI जनरल इंश्योरेंस ने '#बहाने छोड़ो टैक्स बचाओ' अभियान शुरू किया है।
प्रश्न 15 किसने गांधी के हत्यारे: द मेकिंग ऑफ नाथूराम गोडसे एंड हिज आइडिया ऑफ इंडिया नामक नई पुस्तक लिखी है? (अ) एच एल दत्तू (ब) चेतन भगत (स) धीरेंद्र के झा (द) हरीश मीनाक्षी उत्तर View Detail
दिल्ली के पत्रकार धीरेंद्र के झा ने गांधी के हत्यारे: द मेकिंग ऑफ नाथूराम गोडसे एंड हिज आइडिया ऑफ इंडिया नामक एक नई किताब लिखी है।
प्रश्न 16 गूगल ने फातिमा शेख के किस जन्मदिन को डूडल बनाकर मनाया है? (अ) 131 (ब) 121 (स) 100 (द) 191 उत्तर View Detail
गूगल ने 9 जनवरी, 2022 को शिक्षक और समाज सुधारक फातिमा शेख को उनकी 191वीं जयंती पर होमपेज पर डूडल बनाकर सम्मानित किया। फातिमा शेख का जन्म 9 जनवरी को वर्ष 1831 में पुणे में हुआ था। वह शिक्षक और समाज सुधारक ज्योतिबा फुले व उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले की सहयोगी थी, जिन्होंने जाति, सती प्रथा, महिला सशक्तीकरण, विधवा पुनर्विवाह, अंतर्जातीय विवाह और शिक्षा के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिये फातिमा शेख के साथ लगातार काम किया।
प्रश्न 17 निम्नलिखित में से किस राज्य सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष करने की घोषणा की है? (अ) केरल (ब) आंध्र प्रदेश (स) पश्चिम बंगाल (द) मध्य प्रदेश उत्तर View Detail
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने राज्य सरकार के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष करने की घोषणा की है।
प्रश्न 18 हैदराबाद में आयोजित ई-गवर्नेंस पर 24 वें राष्ट्रीय सम्मेलन में निम्नलिखित में से किस राज्य / केंद्रशासित प्रदेश को कोविड -19 प्रबंधन और पंचायत विकास सूचकांक के लिए राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार मिला? (अ) पंजाब (ब) जम्मू और कश्मीर (स) केरल (द) चंडीगढ़ उत्तर View Detail
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर को हैदराबाद में आयोजित ई-गवर्नेंस पर 24 वें राष्ट्रीय सम्मेलन में कोविड -19 प्रबंधन और पंचायत विकास सूचकांक के लिए राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार मिले।
प्रश्न 19 हाल ही में, किस देश के मैरीलैंड अस्पताल में डॉक्टरों ने एक मरीज की जान बचाने के आखिरी प्रयास में एक सुअर के दिल का प्रत्यारोपण किया - (अ) अमेरिका (ब) भारत (स) चीन (द) जापान उत्तर View Detail
हाल ही में, अमेरिका के मैरीलैंड अस्पताल में डॉक्टरों ने एक मरीज की जान बचाने के आखिरी प्रयास में एक सुअर के दिल का प्रत्यारोपण किया। यह चिकित्सा के इतिहास में पहली बार किया गया है। इस सर्जरी के तीन दिन बाद रोगी ठीक हो रहा है। यह जीवन रक्षक प्रत्यारोपण के लिए जानवरों के अंगों का उपयोग करने पर दशकों से चली आ रही बहस में एक महत्वपूर्ण कदम है हालाँकि, यह बहुत जल्द पता चल जाएगा कि ऑपरेशन काम करेगा या नहीं।
प्रश्न 20 भारत सरकार ने हाल ही में जीवन बीमा निगम (LIC) में कितने प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) की अनुमति देने का निर्णय लिया है - (अ) 30 प्रतिशत (ब) 40 प्रतिशत (स) 20 प्रतिशत (द) 10 प्रतिशत उत्तर View Detail
भारत सरकार ने हाल ही में जीवन बीमा निगम (LIC) में 20 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) की अनुमति देने का निर्णय लिया है. यह विदेशी मुद्रा प्रबंधन नियम (FEMA) में संशोधन करके किया जायेगा. वर्तमान में बीमा क्षेत्र में 74 प्रतिशत FDI की अनुमति है. हालाँकि, यह LIC पर लागू नहीं होता क्योंकि इसका अपना कानून है.
प्रश्न 21 अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किस देश में अमेरिकी राजदूत के लिए एरिक गार्सेटी को मनोनीत किया है - (अ) भारत (ब) नेपाल (स) चीन (द) जापान उत्तर View Detail
लॉस एंजिलिस के मेयर एरिक गार्सेटी (Eric Garcetti) को भारत में अमेरिका के अगले राजदूत के तौर पर नामित किया है. अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट से मंजूरी मिलने के बाद 50 वर्षीय गार्सेटी मौजूदा राजदूत केनथ जस्टर का स्थान लेंगे. व्हाइट हाउस ने कई अन्य राजदूतों के साथ उनके नामांकन की घोषणा करते हुए कहा कि गार्सेटी 2013 से लॉस एंजिलिस के मेयर रहे हैं और उनके पास शानदार अनुभव है.
प्रश्न 22 हाल ही दक्षिण अफ्रीका के किस खिलाड़ी ने खेल के सभी प्रारूपों से सन्यास लेने की घोषणा कर दी है - (अ) डीन एल्गर (ब) कैगिसो रबाडा (स) केशव महाराज (द) क्रिस मॉरिस उत्तर View Detail
हाल ही दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रिस मॉरिस ने खेल के सभी प्रारूपों से सन्यास लेने की घोषणा कर दी है. साल 2012 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले मॉरिस ने साउथ अफ्रीका के लिए 4 टेस्ट, 42 वनडे और 23 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. जिसमें उनके नाम क्रमश: 12, 48 और 34 विकेट दर्ज हैं. साथ ही तीनों फॉर्मेट्स को मिलाकर उन्होंने कुल 773 रन बनाए हैं. मॉरिस ने जुलाई 2019 में साउथ अफ्रीका के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था.
प्रश्न 23 इंग्लैंड के पूर्वी मिडलैंड्स में जुरासिक काल का कितने करोड़ साल पुराना समुद्री ड्रैगन का जीवाश्म ‘इच्थियोसॉर’ मिला है - (अ) 10 करोड़ साल (ब) 18 करोड़ साल (स) 25 करोड़ साल (द) 30 करोड़ साल उत्तर View Detail
इंग्लैंड के पूर्वी मिडलैंड्स में जुरासिक काल का ऐसे समुद्री ड्रैगन का जीवाश्म मिला है, जो असल में 18 करोड़ साल पहले धरती पर मौजूद था. इस जीव का नाम इच्थियोसॉर (Ichthyosaur) है. पहली बार ब्रिटेन में इसका काफी हद तक सही सलामत जीवाश्म मिला है. इस जीवाश्म को सबसे पहले पिछले साल फरवरी में लीसेस्टशायर स्थित रुटलैंड वाइल्डलाइफ ट्रस्ट के कंजरवेशन टीम लीडर जो डेविस ने खोजा था. यह जीवाश्म करीब 33 फीट लंबा है. इस जीवाश्म का वजन करीब एक टन है.
प्रश्न 24 राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है - (अ) 10 मार्च (ब) 18 जनवरी (स) 12 जनवरी (द) 25 अगस्त उत्तर View Detail
प्रतिवर्ष 12 जनवरी को समाज सुधारक, विचारक व यूथ आइकॉन स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के महान विचारों के प्रति जागरूकता फैलाना है। वे देश के युवाओं के लिए एक महान प्रेरणास्त्रोत हैं। 1984 में भारत सरकार ने 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस घोषित किया था। तत्पश्चात 1985 से प्रतिवर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।
प्रश्न 25 आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए अगले दो वर्ष के लिए निम्न में से किस कंपनी ने समझौता किया है - (अ) टाटा ग्रुप (ब) आदित्य बिड़ला समूह (स) इंडियन ऑयल कारपोरेशन (द) रिलायंस इंडस्ट्रीज उत्तर View Detail
चाइनीज मोबाइल कंपनी वीवो को हटाकर टाटा ग्रुप आईपीएल का नया टाइटल स्पॉन्सर बन गया है. टाटा ग्रुप ने आईपीएल के साथ बतौर टाइटल स्पॉन्सर दो साल के लिए करार किया है. पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि टाटा ग्रुप दोनों साल के लिए करीब 670 करोड़ रुपए बीसीसीआई को भुगतान करेगा. वहीं, वीवो टर्मिनेशन के तौर पर 454 करोड़ रुपए का भुगतान करेगा. इस तरह बीसीसीआई को अगले दो साल 1124 करोड़ रुपए की कमाई होगी.
प्रश्न 26 यूनेस्को ने भारतीय धरोहरों का विवरण निम्न में से किस भाषा में छापने की सहमति दे दी है - (अ) अंग्रेजी (ब) उर्दू (स) संस्कृत (द) हिंदी उत्तर View Detail
यूनेस्को के विश्व विरासत केन्द्र ने अपनी वेबसाइट पर भारत के विश्व विरासत स्थलों की जानकारी हिन्दी में प्रकाशित करने पर सहमति जताई है। भारत में यूनेस्को के स्थायी प्रतिनिधि ने कल यह घोषणा की। शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने ट्वीट कर इस फैसले का स्वागत किया।
प्रश्न 27 ‘सी ड्रैगन 22’ (Sea Dragon 22) सैन्य अभ्यास में देशों का कौन सा समूह भाग लेता है? (अ) एससीओ देश (ब) बिम्सटेक देश (स) सार्क देश (द) इंडो-पैसिफिक देश उत्तर View Detail
अमेरिकी नौसेना ने घोषणा की कि सी ड्रैगन 22 (Sea Dragon 22) अभ्यास भारत, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जापान और दक्षिण कोरिया की नौसेनाओं के साथ शुरू हुआ। यह प्रशांत महासागर में एक बहुपक्षीय पनडुब्बी रोधी युद्ध अभ्यास है, जिसमें छह हिन्द-प्रशांत देशों ने भाग लिया। भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका भी ‘क्वाड’ समूह का हिस्सा हैं, और मालाबार अभ्यास में भी भाग लेते हैं।
प्रश्न 28 संजय झील किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित एक आर्द्रभूमि (wetland) है - (अ) राजस्थान (ब) पंजाब (स) हरियाणा (द) नई दिल्ली उत्तर View Detail
एशियन वाटरबर्ड सेंसस (AWC) NCR में सात आर्द्रभूमि – हस्तिनापुर वन्यजीव अभयारण्य, ग्रेटर नोएडा में धनौरी और सूरजपुर आर्द्रभूमि, दिल्ली चिड़ियाघर और संजय झील, ओखला पक्षी अभयारण्य, नजफगढ़ झील और यमुना नदी में किया जा रहा है। इस जनगणना में संजय झील में केवल 13 प्रजातियां दर्ज की गईं, जो 2019 से 2021 तक दर्ज की गई 17 प्रजातियों से नीचे हैं।
प्रश्न 29 ‘हैदराबाद डिक्लेरेशन’ (Hyderabad Declaration), जो हाल ही में खबरों में रहा, किससे संबंधित है - (अ) जलवायु परिवर्तन (ब) आतंकवाद रोधी (स) समुद्री सुरक्षा (द) ई-गवर्नेंस उत्तर View Detail
प्रशासनिक सुधार व लोक शिकायत विभाग (DAPRG), कार्मिक, लोक शिकायत व पेंशन मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने तेलंगाना सरकार के सहयोग से हैदराबाद में ई-गवर्नेंस पर 24वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन की थीम “India’s Techade: Digital Governance in a Post Pandemic World” है। इस सम्मेलन ने सर्वसम्मति से हैदराबाद घोषणा को स्वीकार कर लिया है।
प्रश्न 30 “एबिलिम्पिक्स” (Abilympics) दिव्यांग व्यक्तियों के लिए किस क्षेत्र में आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताएं हैं - (अ) स्वास्थ्य (ब) स्वच्छता (स) जागरूकता (द) कौशल प्रदर्शन उत्तर View Detail
नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NSDC) द्वारा इंडिया स्किल्स 2021 (IndiaSkills 2021) की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। NSDC कौशल विकास और उद्यमिता विकास के लिए नोडल एजेंसी है, जो कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के तहत काम करती है। इस कार्यक्रम में ‘एबिलिम्पिक्स’, दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा एक कौशल प्रदर्शन शामिल था। इंडिया स्किल्स 2021 ने तीन नए कौशल भी पेश किए – योग, जूता बनाना (चमड़ा) और परिधान बनाना (चमड़ा)।
प्रश्न 31 हाल ही में खबरों में रहा वुल्फ ज्वालामुखी (Wolf Volcano) किस द्वीप समूह का सबसे ऊँचा शिखर है? (अ) गैलापागोस द्वीप समूह (ब) ईस्टर द्वीप (स) माचू पिच्चू (द) कैनेरी द्वीप समूह उत्तर View Detail
वुल्फ ज्वालामुखी (Wolf Volcano), जिसे माउंट व्हिटन (Mount Whiton) के नाम से भी जाना जाता है, गैलापागोस द्वीप समूह (Galápagos Islands) की सबसे ऊंची चोटी है। यह प्रशांत महासागर में एक ज्वालामुखी द्वीपसमूह है। इस ज्वालामुखी पर्वत में हाल ही में विस्फोट हुआ, जिससे प्रशांत महासागर के ऊपर लावा और राख के बादल दिखाई दिए। वुल्फ ज्वालामुखी से गैस और राख का बादल विस्फोट के बाद समुद्र तल से 3,793 मीटर ऊपर उठ गया। यह द्वीप इक्वाडोर प्रांत का हिस्सा हैं।
प्रश्न 32 अगरतला और जिरीबाम के बीच उद्घाटन की गई नई जन शताब्दी एक्सप्रेस त्रिपुरा को किस राज्य से जोड़ती है - (अ) असम (ब) मेघालय (स) अरूणाचल प्रदेश (द) मणिपुर उत्तर View Detail
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दो पूर्वोत्तर राज्यों, त्रिपुरा और मणिपुर को जोड़ने वाली अगरतला और जिरीबाम के बीच जन शताब्दी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। जन शताब्दी एक्सप्रेस सप्ताह में तीन बार चलेगी और यात्रा में छह घंटे का समय लगेगा। इसके अलावा, त्रिपुरा में राजधानी एक्सप्रेस, कंचनजंघा एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस आदि चलती हैं।
प्रश्न 33 NPCI के अनुसार, आधार-सक्षम नकद निकासी लेनदेन की प्रति ग्राहक, प्रति टर्मिनल प्रति दिन की अधिकतम सीमा क्या है? (अ) सात (ब) दस (स) दो (द) पांच उत्तर View Detail
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने नकद निकासी और मिनी स्टेटमेंट के लिए सीमाएं पेश की हैं। इसमें कहा गया है कि प्रति ग्राहक, प्रति टर्मिनल, प्रति दिन 5 आधार सक्षम नकद निकासी लेनदेन की अधिकतम सीमा लागू की जाएगी। इसे 15 जनवरी, 2022 से लागू किया जायेगा।
प्रश्न 34 ‘इकॉरैप’ (Ecowrap) किस संस्थान द्वारा जारी की जाने वाली एक प्रमुख रिपोर्ट है - (अ) विश्व बैंक (ब) आईएमएफ (स) एडीबी (द) भारतीय स्टेट बैंक उत्तर View Detail
भारतीय स्टेट बैंक की रिसर्च टीम द्वारा ‘इकॉरैप’ रिपोर्ट जारी की जाती है। इस रिपोर्ट के नवीनतम संस्करण के अनुसार, 2021-22 में भारत की वास्तविक जीडीपी के लगभग 9.5% बढ़ने की उम्मीद है। NSO ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए राष्ट्रीय आय का पहला अग्रिम अनुमान जारी किया। इसने 2021-22 में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 9.2% रहने का अनुमान लगाया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, भले ही कोविड संक्रमण गतिशीलता को प्रभावित कर सकता है, आर्थिक गतिविधियों के ज्यादा प्रभावित होने की उम्मीद नहीं है।
प्रश्न 35 भारत की पहली मोबाइल हनी प्रोसेसिंग वैन (Mobile Honey Processing Van) किस राज्य में लांच की गई - (अ) उत्तर प्रदेश (ब) बिहार (स) मध्य प्रदेश (द) महाराष्ट्र उत्तर View Detail
भारत की पहली मोबाइल हनी प्रोसेसिंग वैन गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के सिरोरा गांव में लॉन्च की गई। इसका उद्घाटन KVIC के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने किया। मोबाइल वैन को KVIC द्वारा अपने बहु-विषयक प्रशिक्षण केंद्र, पंजोकेहरा में 15 लाख रुपये की लागत से डिजाइन किया गया है। यह 8 घंटे में 300 किलोग्राम शहद तक संसाधित कर सकती है और इसमें एक परीक्षण प्रयोगशाला भी शामिल है, जो शहद की गुणवत्ता की जांच करेगी।
प्रश्न 36 पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्रीह की पुण्य तिथि हर साल किस तारीख को मनाई जाती है - (अ) 10 मार्च (ब) 12 जुलाई (स) 11 जनवरी (द) 25 अगस्त उत्तर View Detail
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्रीी की पुण्य तिथि हर साल 11 जनवरी को मनाई जाती है। लाल बहादुर शास्त्रील ने अपनी विनम्र स्वाभाव, मृदुभाषी व्यवहार एवं आम लोगों से जुड़ने की क्षमता से भारत की राजनीति पर अमिट छाप छोड़ी है। लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 02 अक्टूबर 1904 को मुगलसराय में हुआ था। वे देश के दूसरे प्रधानमंत्री थे। 11 जनवरी साल 1966 के दिन लाल बहादुर शास्त्री का निधन हो गया था।
प्रश्न 37 हाल ही में रक्षा मंत्री ने किस देश में राष्ट्रीय पर्वतारोहण और संबद्ध खेल संस्थान (NIMAS) द्वारा आयोजित भारत के पहले बहुआयामी साहसिक खेल अभियान को हरी झंडी दिखाई है - (अ) नेपाल (ब) चीन (स) फ्रांस (द) रूस उत्तर View Detail
हाल ही में रक्षा मंत्री ने फ्राँस में राष्ट्रीय पर्वतारोहण और संबद्ध खेल संस्थान (NIMAS) द्वारा आयोजित भारत के पहले बहुआयामी साहसिक खेल अभियान को हरी झंडी दिखाई है| अभियान की शुरुआत नवंबर 2021 में की गई थी और टीम का नेतृत्त्व निमास के निदेशक ने किया था जिसमें 12 लोग आठ सेना के जवान और अरुणाचल प्रदेश के चार युवा शामिल थे।
प्रश्न 38 किस राज्य सरकार ने घड़ियाल के संरक्षण के लिये ओरंग राष्ट्रीय उद्यान (Orang National Park) को उसके मौजूदा आकार से तीन गुना अधिक विस्तृत करने हेतु एक प्रारंभिक अधिसूचना जारी की है - (अ) बिहार (ब) पंजाब (स) राजस्थान (द) असम उत्तर View Detail
असम सरकार ने घड़ियाल के संरक्षण के लिये ओरंग राष्ट्रीय उद्यान (Orang National Park) को उसके मौजूदा आकार से तीन गुना अधिक विस्तृत करने हेतु एक प्रारंभिक अधिसूचना जारी की है। घड़ियाल जिसे गेवियल भी कहते हैं, यह एक प्रकार का एशियाई मगरमच्छ है जो अपने लंबे, पतले थूथन के कारण अन्य से अलग होता हैं।
प्रश्न 39 लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) ने निम्न में से किस महिला क्रिकेटर को ऑल वीमेन मैच आधिकारिक टीम का एम्बेस्डर नियुक्त किया है - (अ) मिताली राज (ब) स्मृति मंधाना (स) शेफाली वर्मा (द) झूलन गोस्वामी उत्तर View Detail
लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) ने झूलन गोस्वामी को एलएलसी की महिला अधिकारिता पहल को बढ़ावा देने और क्रिकेट में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए अपनी ऑल वूमेन मैच आधिकारिक टीम में एक राजदूत के रूप में नियुक्त किया है। एलएलसी ने लीग के लिए सभी महिला मैच आधिकारिक टीम की स्थापना की। यह इसकी सभी महिला आधिकारिक टीमों में से पहली है जो एक संपूर्ण पुरुष लीग का संचालन करेगी।
प्रश्न 40 किस राज्य सरकार ने कोविड-19 गाइडलाइन्स के तहत 'जल्लीकट्टू' के आयोजन को मंज़ूरी दे दी है - (अ) तेलंगाना (ब) तमिलनाडु (स) कर्नाटक (द) केरल उत्तर View Detail
तमिलनाडु सरकार ने कोविड-19 संक्रमण बढ़ने के बीच, 'जल्लीकट्टू' कार्यक्रम की अनुमति दे दी है। बता दें कि जल्लीसकट्टू (Jallikattu) तमिलनाडु के ग्रामीण इलाकों का एक परंपरागत खेल है जो पोंगल त्यौहार पर आयोजित कराया जाता है। इसमें बैलों से इंसानों की लड़ाई होती है। हालांकि सरकार ने पिछली बार की तरह इस बार भी राज्य भर में दर्शकों की संख्या और अनिवार्य टीकाकरण सहित कई प्रतिबंधों के साथ 'जल्लीकट्टू' कार्यक्रम की अनुमति दी है।
प्रश्न 41 लोसर उत्सव भारत के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में मनाया जाता है - (अ) पंजाब (ब) केरल (स) लद्दाख (द) गोवा उत्तर View Detail
लद्दाख में, पारंपरिक लोसार उत्सव का उत्सव 03 जनवरी, 2022 को उत्साह और उत्साह के साथ आयोजित किया गया था।
प्रश्न 42 प्रधानमंत्री के हाल के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा चूकों की जांच के लिए गठित समिति के अध्यक्ष कौन हैं - (अ) राकेश कुमार जैन (ब) बनवारीलाल पुरोहित (स) सुधीर कुमार सक्सेना (द) रवि शंकर झा उत्तर View Detail
गृह मंत्रालय ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। यह तीन सदस्यीय समिति है और इसकी अध्यक्षता कैबिनेट सचिवालय के सचिव (सुरक्षा) सुधीर कुमार सक्सेना करेंगे।
प्रश्न 43 हाल ही में भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड के अंतरिम प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है - (अ) सोमा मंडल (ब) वी आर चौधरी (स) प्रदीप कुमार रावत (द) नवरंग सैनी उत्तर View Detail
भारत सरकार ने नवरंग सैनी के कार्यकाल को इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी बोर्ड ऑफ इंडिया (IBBI) के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में तीन और महीनों के लिए 05 मार्च, 2022 तक बढ़ा दिया है।
प्रश्न 44 निम्नलिखित में से कौन सा देश ICC विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंक तालिका 2021-23 में शीर्ष पर है - (अ) पाकिस्तान (ब) इंगलैंड (स) दक्षिण अफ्रीका (द) ऑस्ट्रेलिया उत्तर View Detail
ऑस्ट्रेलिया आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंक तालिका 2021-23 में 36 अंकों और 100 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष पर है।
प्रश्न 45 स्टारलिंक इंडिया व्यवसाय के निदेशक और अध्यक्ष कौन हैं जिन्होंने अपने इस्तीफे की घोषणा की है - (अ) अलका मित्तल (ब) सुनील भारती मित्तल (स) संजय भार्गव (द) प्रदीप कुमार रावत उत्तर View Detail
एलन मस्क की सैटेलाइट ब्रॉडबैंड कंपनी स्टारलिंक के इंडिया हेड संजय भार्गव ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
प्रश्न 46 निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए भारत में रामनाथ गोयनका पुरस्कार प्रतिवर्ष प्रदान किए जाते हैं - (अ) अर्थशास्त्री (ब) पत्रकारिता (स) खेल (द) विज्ञान प्रौद्योगिकी उत्तर View Detail
इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप ने 2019 में किए गए उनके काम के लिए देश भर के पत्रकारों के लिए रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म अवार्ड्स (RNG अवार्ड्स) की घोषणा की है।
प्रश्न 47 हाल ही में डेविड सासोली का निधन हुआ है, वे संगठन के अध्यक्ष थे - (अ) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (ब) एशियाई विकास बैंक (स) यूरोपीय संसद (द) एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक उत्तर View Detail
यूरोपीय संसद के अध्यक्ष डेविड सासोली (David Sassoli) का इटली के एक अस्पताल में निधन हो गया है। डेविड सासोली का जन्म 1956 में इटली के फ्लोरेंस में हुआ था। डेविड सासोली को साल 2009 में पहली बार यूरोपीय संसद का अध्यक्ष चुना गया था। वे साल 2014 में संसद के उपाध्यक्ष चुने गए थे।
प्रश्न 48 हाल ही में डेनियल ओर्टेगा ने किस देश के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है - (अ) निकारागुआ (ब) क्यूबा (स) चिली (द) परागुआ उत्तर View Detail
निकारागुआ के राष्ट्रपति डैनियल ओर्टेगा ने 10 जनवरी 2022 को लगातार चौथी बार शपथ ली और उनकी सरकार के सदस्यों के खिलाफ संयुक्त राज्य और यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों द्वारा चिह्नित किया गया।
प्रश्न 49 खेलो इंडिया 2023 की मेजबानी निम्न में से किस राज्य को सौंपी गयी है - (अ) बिहार (ब) मध्य प्रदेश (स) तमिलनाडु (द) झारखंड उत्तर View Detail
खेलो इंडिया गेम्स की शुरुआत भारत में खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए की गई थी। 2021 के खेलो इंडिया गेम्स को COVID संकट के कारण स्थगित कर दिया गया था। अब इसे जनवरी 2022 में हरियाणा में आयोजित किया जायेगा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022-23 का आयोजन मध्य प्रदेश में किया जायेगा।
प्रश्न 50 निम्न में से किस देश ने 12 से 15 साल के बच्चों को बूस्टर डोज देने की अनुमति दे दी है - (अ) अमेरिका (ब) भारत (स) नेपाल (द) बांग्लादेश उत्तर View Detail
अमेरिका ने 12 से 15 साल के बच्चों को बूस्टर डोज देने की अनुमति दे दी है. इस बात की जानकारी राष्ट्रपति जो बाइडन ने दी. उन्होंने बताया कि FDA ने अब 12 साल से 15 साल के उम्र वाले बच्चों के लिए बूस्टर डोज की अनुमति दी है. ओमिक्रोन वैरिएंट से बचने का सुरक्षित तरीका हमारे बच्चों का वैक्सीनेशन ही है.