Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams.This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
प्रश्न 1 किस देश की अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमॉस, इसी वर्ष अक्तूबर माह में अपने ‘Luna 25’ मिशन को लॉन्च करने की योजना बना रही है - (अ) चीन (ब) रूस (स) जापान (द) भारत उत्तर View Detail
Roscosmos अक्टूबर, 2021 तक Luna 25 को लॉन्च करेगा। Roscosmos रूस का सरकारी अंतरिक्ष निगम है जो अंतरिक्ष उड़ानों, एयरोस्पेस अनुसंधान और कॉस्मोनॉटिक्स कार्यक्रमों के लिए जिम्मेदार है। लूना 25 (Luna 25) मिशन एक लैंडर ले जाएगा। Luna 25 का प्राथमिक उद्देश्य लैंडिंग तकनीक साबित करना है।मिट्टी के नमूने एकत्र करने के लिए एक रोबोटिक आर्म और ड्रिलिंग हार्डवेयर सहित 30 किलोग्राम के वैज्ञानिक उपकरणों को ले जायेगा।यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के चारों ओर के एक्सोस्फियर का अध्ययन करेगा। आज तक चंद्रमा के इस क्षेत्र में कोई अंतरिक्ष यान नहीं गया है। कई देश इस साइट को भविष्य के चंद्रमा के ठिकानों के रूप में देखते हैं।इस परियोजना को रोस्कोस्मोस द्वारा वित्तपोषित किया गया है।
प्रश्न 2 हाल ही में नासा के एक लघु रोबोट हेलीकॉप्टर ‘इंजेनुइटी’ ने किस ग्रह पर सफल टेकऑफ और लैंडिंग की - (अ) बुध ग्रह (ब) शुक्र ग्रह (स) पृथ्वी ग्रह (द) मंगल ग्रह उत्तर View Detail
परसेवरेंस रोवर के जरिये मंगल पर भेजे गए इनजेन्यूटी (Ingenuity) हेलीकॉप्टर (Mars Helicopter) ने वहां पहली सफल उड़ान भरी है। यह पहली बार है जब अन्य किसी ग्रह पर हेलीकॉप्टर को उड़ाया गया है। अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी-नासा के अनुसार रोबोट हैलिकॉप्टर ने मंगल ग्रह पर सफलतापूर्वक उड़ान भरी और लैंडिंग की। किसी दूसरे ग्रह पर किसी विमान की यह पहली नियंत्रित उड़ान है। इस हैलिकॉप्टर ने योजना के अनुसार चालीस सैकेंड तक उड़ान भरी। यह रोबोट हैलिकॉप्टर तीन मीटर तक ऊपर गया, और फिर आधे मिनट तक चक्कर लगा कर सफलतापूर्वक नीचे उतर गया।
प्रश्न 3 किस देश ने हाल ही में “इकोसाइड” को अपराध बनाने वाले बिल को मंजूरी दी - (अ) रूस (ब) जापान (स) फ्रांस (द) चीन उत्तर View Detail
फ्रांसीसी नेशनल असेंबली ने हाल ही में “इकोसाइड” को अपराध बनाने वाले बिल को मंजूरी दी। इस कानून के तहत, अपराधियों के लिए दस साल की जेल और 5 मिलियन यूरो (यानी 5.4 मिलियन अमरीकी डॉलर) जुर्माने का प्रावधान है। यह कानून मुख्य रूप से उन लोगों को दंडित करेगा जो पर्यावरण को खतरे में डालते हैं या प्रदूषण सम्बन्धी अपराध करते हैं। ऐसे व्यक्तियों को तीन साल की जेल और 3,00,000 यूरो का जुर्माना होगा। अप्रैल 2015 में, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन ने जलवायु के लिए नागरिक सम्मेलन (Citizens Convention for Climate) के निर्माण की घोषणा की थी। इस सम्मेलन का उद्देश्य 1990 के स्तर की तुलना में ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन को 40% तक कम करना था। इस कन्वेंशन ने इकोसाइड को एक अपराध बनाने के विचार का प्रस्ताव दिया। इकोसाइड के खिलाफ एक कानून बनाने के अलावा, लगभग 149 प्रस्ताव इस सम्मेलन में किए गए थे। इस कन्वेंशन को जिलेट जॉन्स क्राइसिस (Gillet Jaunes Crisis) के परिणाम के रूप में लॉन्च किया गया था। इसे येलो वेस्ट मूवमेंट भी कहा जाता है।
प्रश्न 4 भारत में किस देश ने अपनी पहली मेगा फूड पार्क परियोजना शुरू की है - (अ) इटली (ब) फ्रांस (स) रूस (द) जापान उत्तर View Detail
इटली ने हाल ही में भारत में पहला “मेगा फूड पार्क” लांच किया जिसमें खाद्य प्रसंस्करण सुविधाएं शामिल हैं। यह देश में शुरू की गई पहली इतालवी-भारतीय खाद्य पार्क परियोजना है। इस परियोजना का नाम “मेगा फूड पार्क” (Mega Food Park) है।इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य कृषि और उद्योग के बीच इंटरेक्शन विकसित करना है।साथ ही, यह परियोजना क्षेत्र में कुशल प्रौद्योगिकियों के अनुसंधान और विकास पर ध्यान केंद्रित करेगी।इसे एक विशेष प्रयोजन वाहन (Special Purpose Vehicle) द्वारा लागू किया जायेगा।यह कृषि उत्पादन और बाजारों को जोड़ेगा।यह प्रोसेसर, किसानों और खुदरा विक्रेताओं को एक साथ लाकर, मूल्य वृद्धि को अधिकतम करने, किसानों की आय बढ़ाने, अपव्यय को कम करने और रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद करेगा।
प्रश्न 5 Believe किस क्रिकेटर की आत्मकथा है - (अ) राहुल द्रविड़ (ब) सुरेश रैना (स) विराट कोहली (द) रोहित शर्मा उत्तर View Detail
'बिलीव- व्हाट लाइफ एंड क्रिकेट टॉट मी (Believe - What Life and Cricket Taught Me)' नामक सुरेश रैना (Suresh Raina) की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा, मई 2021 में रिलीज़ के लिए तैयार है। यह पुस्तक रैना और खेल लेखक भरत सुंदरसन (Bharat Sundaresan) द्वारा सह-लेखित है, यह जीवनी प्रतिष्ठित प्रकाशन हाउस पेंगुइन इंडिया द्वारा प्रकाशित की जाएगी. इस पुस्तक में, सुरेश रैना भारतीय क्रिकेट टीम में उनकी तेजी से बढ़त और रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाज बनने के रास्ते में आईं चुनौतियों के बारे में बताएँगे। पुस्तक से यूपी में एक उभरते हुए क्रिकेटर के रूप में रैना के शुरुआती दिनों की कहानी के बारे में भी जानने को मिलेगा।
प्रश्न 6 अमेरिका में पर्ड्यू यूनिवर्सिटी के इंजीनियरों ने अब तक का सबसे सफ़ेद पेंट बनाया है, यह पेंट सूर्य के प्रकाश के कितने प्रतिशत को प्रतिबिंबित कर सकता है - (अ) 67% (ब) 99% (स) 89% (द) 78% उत्तर
प्रश्न 7 किस राज्य ने स्वदेशी निवासियों को पंजीकृत करने के लिए एक संयुक्त परामर्शदात्री समिति (JCC) बनाने का निर्णय लिया है - (अ) नागालैंड (ब) मणिपुर (स) अरुणाचल प्रदेश (द) सिक्किम उत्तर View Detail
नागालैंड सरकार ने राज्य के स्वदेशी निवासियों को पंजीकृत करने के लिए एक संयुक्त परामर्शदात्री समिति (JCC) बनाने का निर्णय लिया है। जुलाई 2019 में, नागालैंड सरकार ने असम के राष्ट्रीय रजिस्टर के तर्ज पर RIIN (Register of Indigenous Inhabitants of Nagaland) को लॉन्च किया था। यह समिति नागालैंड के स्वदेशी निवासियों के रजिस्टर को तैयार करेगी।
प्रश्न 8 किस सुप्रसिद्ध मराठी फिल्म निर्माता का हाल ही में निधन हो गया है - (अ) सुमित्रा भावे (ब) पीयूष सिंह (स) नागराज मंजुले (द) गजेंद्र अहिरे उत्तर View Detail
सुप्रसिद्ध मराठी फिल्म निर्माता सुमित्रा भावे (Sumitra Bhave) का निधन हो गया है। सुमित्रा भावे मराठी सिनेमा और मराठी थिएटर में फिल्म निर्माता सुनील सुख्तनकर के साथ एक जोड़ी के रूप में लोकप्रिय थीं। वह अपनी आउट-ऑफ-द-बॉक्स कंटेंट और साथ ही अपनी फिल्मों में सामाजिक मुद्दों को संभालाने के उनके तरीकों के लिए जानी जाती थी। सुमित्रा और सुनील की जोड़ी ने एक साथ कई लोकप्रिय फिल्में जैसे डॉगी, दहावी फा, वास्तुपुरुष, देवराई, बाधा, एक कप च्या, संहिता, अस्तू, कासव का निर्देशन किया। उन्होंने परिवार कल्याण पर सर्वश्रेष्ठ नॉन-फीचर फिल्म, सर्वश्रेष्ठ शैक्षिक / प्रेरक / निर्देशात्मक फिल्म, अन्य सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म श्रेणियों में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते हैं।
प्रश्न 9 किस राज्य सरकार ने राज्य में कोविड-19 के प्रकोप को रोकने के उद्देश्य से 22 से 29 अप्रैल के बीच स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के आयोजन की घोषणा की है - (अ) बिहार (ब) झारखंड (स) पंजाब (द) दिल्ली उत्तर View Detail
झारखंड सरकार ने राज्य में कोविड-19 के प्रकोप को रोकने के उद्देश्य से 22 से 29 अप्रैल के बीच स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के आयोजन की घोषणा की है। लोगों से कहा गया है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। इस दौरान जरूरी और चिकित्सा सेवा बहाल रहेंगी। जबकि केंद्रीय तथा राज्य सरकार के कार्यालयों के अलावा निजी क्षेत्र के चिन्हित कार्यालय खुले रहेंगे।
प्रश्न 10 ‘विश्व रचनात्मकता और नवाचार दिवस’ निम्न में से किस दिन मनाया जाता है - (अ) 12 अप्रैल (ब) 15 अप्रैल (स) 19 अप्रैल (द) 21 अप्रैल उत्तर View Detail
मानव विकास के विभिन्न पहलुओं में रचनात्मकता और नवाचार की महत्त्वपूर्ण भूमिका को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को ‘विश्व रचनात्मकता और नवाचार दिवस’ का आयोजन किया जाता है। इस दिवस का प्राथमिक उद्देश्य आम लोगों को नए विचारों का उपयोग करने, नए निर्णय लेने और रचनात्मक सोच के माध्यम से दुनिया को बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठाने के लिये प्रोत्साहित करना है। संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2017 में प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को ‘विश्व रचनात्मकता और नवाचार दिवस' के रूप में मनाने के संबंध में प्रस्ताव पारित किया था और वर्ष 2018 में पहली बार इस दिवस का आयोजन किया गया था। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, नवाचार, रचनात्मकता और बड़े पैमाने पर उद्यमशीलता आर्थिक विकास और रोज़गार सृजन को गति दे सकती हैं। आँकड़ों की मानें तो सांस्कृतिक और रचनात्मकता उद्योग वैश्विक स्तर पर कुल 2.25 बिलियन डॉलर राजस्व और 29.5 मिलियन नौकरियों का सृजन करता है।
प्रश्न 11 राष्ट्रीय लोक सेवा दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है - (अ) 12 अप्रैल (ब) 15 अप्रैल (स) 19 अप्रैल (द) 21 अप्रैल उत्तर View Detail
लोक प्रशासन में संलग्न अधिकारियों के कार्य के महत्त्व को रेखांकित करने के लिये प्रत्येक वर्ष 21 अप्रैल को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस का आयोजन किया जाता है। साथ ही यह दिवस सिविल सेवकों को बदलते समय की चुनौतियों के साथ भविष्य के बारे में आत्मनिरीक्षण एवं सोचने का अवसर प्रदान करता है। ज्ञात हो कि 21 अप्रैल, 1947 को स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने दिल्ली के मेटकाॅफ हाउस में प्रशासनिक सेवा के प्रोबेशनरी अधिकारियों को पहली बार संबोधित करते हुए सिविल सेवकों को 'भारत का स्टील फ्रेम' (Steel Frame of India) कहा था। सिविल सेवा दिवस को पहली बार दिल्ली के विज्ञान भवन में 21 अप्रैल, 2006 को मनाया गया था। ब्रिटिश काल में ‘सिविल सेवा’ शब्द का प्रयोग ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की प्रशासनिक नौकरियों में शामिल नागरिक कर्मचारियों के लिये किया जाता था। भारत में चार्ल्स कॉर्नवॉलिस को सिविल सेवाओं के जनक के रूप में जाना जाता है।
प्रश्न 12 हाल ही में खबरों में नजर आने वाला नतांज परमाणु संयंत्र किस देश में स्थित है - (अ) इजराइल (ब) इराक (स) तुर्की (द) ईरान उत्तर View Detail
ईरान के बेहद महत्वपूर्ण परमाणु संयंत्र नतांज में रहस्यमय तरीके जोरदार धमाका हुआ है।
प्रश्न 13 हाल ही में किस मंत्रालय ने जेंडर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया था - (अ) सामाजिक न्याय मंत्रालय (ब) ग्रामीण विकास मंत्रालय (स) जल शक्ति मंत्रालय (द) संसदीय कार्य मंत्रालय उत्तर View Detail
ग्रामीण विकास मंत्रालय ने हाल ही में जेंडर संवाद इवेंट (Gender Samvaad Event) का शुभारंभ किया। यह DAY-NRLM और IWWAGE के बीच एक संयुक्त पहल है। DAY-NRLM का अर्थ Deendayal Antyodaya Yojana National Rural Livelihood Mission (दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) है। IWWAGE का अर्थ ‘Initiative for What Works to Advance Women and Girls in the Economy’ है। जेंडर संवाद (Gender Samvaad) महिला एजेंसियों को बेहतर बनाने के लिए अन्य राज्यों की सर्वोत्तम प्रथाओं को समझने के अवसर प्रदान करता है।उदाहरण के लिए, कृषक उत्पादक संगठनों में भूमि अधिकारों के लिए महिलाओं की पहुँच और उनके जुड़ाव को सुविधाजनक बनाना, सार्वजनिक सेवा वितरण के लिए मजबूत संस्थान स्थापित करना, खाद्य, पोषण, स्वास्थ्य, पानी और स्वच्छता के आसपास के सर्वोत्तम अभ्यास इत्यादि।यह विश्व स्तर पर जेंडर इंटरवेंशन को समझने में मदद करता है।इसके अलावा, यह इवेंट कार्यान्वयन बाधाओं को संभालने के लिए सुझावों पर विशेषज्ञों के साथ संलग्न होने के अवसर प्रदान करता है।इसका लक्ष्य लैंगिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता को बढ़ावा देना है।
प्रश्न 14 अहमद हुसैन, जिनका हाल ही में निधन हो गया, किस खेल से सम्बंधित थे - (अ) फ़ुटबॉल (ब) टेनिस (स) बैडमिंटन (द) हॉकी उत्तर View Detail
COVID-19 के कारण भारत के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल डिफेंडर, अहमद हुसैन लाला (Ahmed Hussain Lala) का निधन हो गया है। उन्होंने 1956 के मेलबर्न ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जहां भारत चौथे स्थान पर रहा। इसके अलावा, वह 1951 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे। अहमद ने जापान के टोक्यो में 1958 में एशियाई खेलों में भी भाग लिया था, जिसमें भारत चौथे स्थान पर रहा था। क्लब फुटबॉल में, अहमद हैदराबाद सिटी पुलिस, मोहन बागान और मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब के लिए खेले थे। अपने करियर में, उन्होंने दो संतोष ट्रॉफी, तीन डूरंड कप और छह रोवर्स कप जीते थे।
प्रश्न 15 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने किस झील के किनारे एक वाटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया है - (अ) नैनीताल झील (ब) भीमताल झील (स) टिहरी झील (द) गरूर ताल उत्तर View Detail
उत्तराखंड के टिहरी बांध में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) द्वारा वाटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट (WSAI) की स्थापना की गई है। संस्थान का उद्घाटन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने किया। औली में ITBP का पर्वतारोहण और स्कीइंग संस्थान स्वतंत्र रूप से इस संस्थान को चलाएगा, जो हवाई, जल और भूमि से संबंधित खेल और एडवेंचर गतिविधियों में प्रशिक्षण प्रदान करेगा। इस संस्थान में कयाकिंग, रोइंग, कैनोइंग, वॉटर स्कीइंग, पैरा-ग्लाइडिंग, पैरा-सेलिंग, स्कूबा डाइविंग, पैडल बोटिंग, स्पीड बोटिंग, पतंग सर्फिंग, जेट स्कीइंग आदि का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. इसके अलावा, यहां जल बचाव और जीवन रक्षक पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इस संस्था में हर साल कम से कम 200 युवाओं को पानी के खेल में प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रश्न 16 किस देश ने वस्तुओं और सेवाओं की खरीद के लिए बिटकॉइन सहित क्रिप्टोकरेंसी और क्रिप्टो एसेट्स के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है - (अ) तुर्की (ब) भारत (स) ऑस्ट्रेलिया (द) कनाडा उत्तर View Detail
डिजिटल मुद्रा में मौजूद जोखिम को मद्देनज़र रखते हुए तुर्की के केंद्रीय बैंक ने क्रिप्टोकरेंसी के भुगतान के रूप में उपयोग किये जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। नए नियमों के तहत उन कंपनियों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है, जो क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म से जुड़े भुगतान और इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर को नियंत्रित करती हैं। तुर्की के केंद्रीय बैंक के मुताबिक, आपराधिक गतिविधियों में प्रयोग होने की क्षमता तथा बाज़ार मूल्य की अत्यधिक अस्थिरता के साथ-साथ संयुक्त विनियमन, पर्यवेक्षण तंत्र या केंद्रीय नियामक प्राधिकरण के अभाव के कारण क्रिप्टोकरेंसी का उपयोग काफी जोखिमपूर्ण है और इसके कारण अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। तुर्की के इस निर्णय से बिटकॉइन के मूल्य में 4 प्रतिशत की कमी हुई है। ध्यातव्य है कि भारत भी ऐसे कानून के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है, जो क्रिप्टोकरेंसी को प्रतिबंधित करने के साथ-साथ ऐसी किसी भी संपत्ति को रखने या इसका व्यापार करने वाले व्यक्ति को प्रतिबंधित करता हो। क्रिप्टोकरेंसी एक प्रकार की डिजिटल करेंसी (मुद्रा) होती है, जिसमें लेन-देन संबंधी सभी जानकारियों को ‘कूटबद्ध’ (Encrypt) तरीके से ‘विकेंद्रित डेटाबेस’ में सुरक्षित रखा जाता है।
प्रश्न 17 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHCs) में कितने प्रतिशत विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है - (अ) 54.1% (ब) 45.4% (स) 76.1% (द) 67.4% उत्तर View Detail
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने हाल ही में ग्रामीण स्वास्थ्य सांख्यिकी रिपोर्ट (Rural Health Statistics Report) जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है। ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 76.1% विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है। भारत में वर्तमान में 5,183 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कार्यरत हैं। सर्जनों की 9%, चिकित्सकों की 78.2%, स्त्रीरोग विशेषज्ञों की 69.7% और बाल रोग विशेषज्ञों की 78.2% की कमी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञों के स्वीकृत 3% पद रिक्त हैं।
प्रश्न 18 शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने DuroKea सीरीज नामक एक स्वच्छता उत्पाद लॉन्च किया है, इस उत्पाद को किस आईआईटी द्वारा विकसित किया गया है - (अ) आईआईटी गुवाहाटी (ब) आईआईटी इंदौर (स) आईआईटी हैदराबाद (द) आईआईटी मंडी उत्तर View Detail
शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने विश्व के पहले किफायती और टिकाऊ, स्वच्छ उत्पाद डूरोकिया(DuroKea) श्रृंखला की शुरूआत की। इसके प्रयोग से 99 दशमलव 99 प्रतिशत हानिकारक कीटाणु नष्ट हो जाते हैं और इसका असर 35 दिनों तक रहता है। हैदराबाद स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- आईआईटी ने कोविड-19 वयारस के प्रसार को रोकने के लिए इसे विकसित किया है। श्री निशंक ने बताया है कि डूरोकिया नामक उत्पादों की विश्वसनियता की पूरी जांच की जा चुकी है और इसे भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं और आईआईटी हैदराबाद की फिल्ड टेस्ट में सही पाया गया है।
प्रश्न 19 विनय अग्रवाल, जिनका हाल ही में निधन हो गया, किस कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे - (अ) जीरोधा (ब) शेयरखान (स) मोतीलाल ओसवाल (द) एंजेल ब्रोकिंग उत्तर View Detail
ब्रोकरेज फर्म एंजेल ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड (Angel Broking) के सीईओ विनय अग्रवाल (Vinay Agrawal) का निधन हो गया
प्रश्न 20 विश्व धरोहर दिवस हर साल कब मनाया जाता है - (अ) 18 अप्रैल (ब) 19 अप्रैल (स) 17 अप्रैल (द) 16 अप्रैल उत्तर View Detail
प्राचीन इमारतें, प्राचीन सभ्यताएं प्राचीन संस्कृति और प्राकृतिक विरासतों को आने वाली पीढ़ियों से उसको परिचित कराने के लिए उसे संजो कर रखना जरूरी हो जाता है। इसी को अपना मुख्य उद्देश्य बनाकर 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस (World Heritage Day) मनाया जाता है। इस वर्ष के विश्व धरोहर दिवस 2021 की थीम Complex Pasts : Diverse Futures है। विश्व धरोहर दिवस, विश्व विरासत दिवस और World Heritage Day इन्हें किसी भी नाम से पुकारा सकते हैं। इंटरनेशनल काउंसिल ऑन माउंटेन्स एंड साइट (ICOMOS) ने वर्ष 1982 में 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी, जिसे 1983 में यूनेस्को की महासभा द्वारा अपनाया गया था, जिसका उद्देश्य सांस्कृतिक-ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक विरासतों की विविधता का संक्षरण करना तथा स्मारकों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। भारतीय संविधान ने भी अपने अंदर धरोहरों को संभालने की व्यवस्था की है। भारतीय संविधान का अनुच्छेद 51 के अनुसार ‘यह प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि यह अपनी समृद्ध मिश्रित सांस्कृतिक विरासत का सम्मान और संरक्षण करें।