1. फरवरी, 2020 में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार कौन सा देश बना?
उत्तर – अमेरिका
अमेरिका, चीन को पछाड़ कर भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है। वाणिज्य मंत्रालय के डाटा के अनुसार वित्त वर्ष 2018-19 में भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 88 अरब डॉलर रहा।
इसी अवधि में जबकि चीन के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार 87.1 अरब डॉलर रहा। इसके अलावा अप्रैल-दिसम्बर, 2019-20 में भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार 68 अरब डॉलर रहा, जबकि भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय व्यापार 65 अरब डॉलर रहा। अमेरिका उन चुनिन्दा देशों में से एक है जिनके साथ भारत का व्यापार अधिशेष (trade surplus) है। दूसरी ओर, भारत के पास चीन के साथ एक बड़ा व्यापार घाटा (trade deficit) है। 2018-19 में, भारत के पास अमेरिका के साथ 16.9 बिलियन डॉलर का व्यापार अधिशेष था, जबकि चीन के साथ 53.6 बिलियन डॉलर का घाटा था। भारत के 2013-14 से लेकर 2017-18 तक चीन भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार था।उत्तर – अमेरिका
अमेरिका, चीन को पछाड़ कर भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है। वाणिज्य मंत्रालय के डाटा के अनुसार वित्त वर्ष 2018-19 में भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 88 अरब डॉलर रहा।
2. नई दिल्ली में आयोजित एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का रैंक कौन सा है?
उत्तर – तीसरा
हाल ही में नई दिल्ली में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप, 2020 का आयोजन के.डी. जाधव इंडोर स्टेडियम, इंदिरा गाँधी एरीना में किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 23 फरवरी के बीच किया गया। कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण चीन को इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने नही दिया गया। इस प्रतियोगिता में जापान, ईरान, भारत और कजाखस्तान ने सर्वाधिक पदक जीते। जापान ने 8 स्वर्ण पदकों समेत कुल 16 पदक जीते। जबकि भारत ने 5 स्वर्ण पदक समेत कुल 20 पदक जीते।

3. हाल ही में किस शहर में अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन, 2020 का आयोजन किया गया?
उत्तर – नई दिल्ली
नई दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट ऑडिटोरियम में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन, 2020 का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन की थीम ‘न्यायपालिका और बदलता विश्व’ (Judiciary and the Changing World) थी।

4. PM-Kisan योजना का लाभ उठाने के लिए अधिकतम भूमि सीमा कितनी है?
उत्तर – कोई सीमा नहीं है
24 फरवरी, 2020 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) का एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना को किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से लांच किया गया था। इस योजना के तहत किसानों को 6,000 रुपये प्रतिवर्ष की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 फरवरी, 2019 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से लांच किया था। इसका क्रियान्वयन केन्द्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।

5. हाल ही में गठित संजीव पुरी विशेषज्ञ समूह किस क्षेत्र से सम्बंधित है?
उत्तर – कृषि निर्यात
15वें वित्त आयोग ने हाल ही में कृषि निर्यात के लिए एक उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समूह का गठन किया है। इस समिति के प्रमुख ITC के चेयरमैन संजीव पुरी हैं, यह समिति तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। यह विशेषज्ञ समूह कृषि निर्यातों को बढ़ाने के तरीकों का सुझाव देगा। यह समूह राज्यों को इंसेंटिव देने, कृषि उत्पादकता बढ़ाने, मूल्य संवर्धन, अपशिष्ट में कमी, लॉजिस्टिक्स इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने पर सुझाव देगा।

6. हाल ही में खोजी गयी ‘सी. ग्रेटथनबर्गे’ (C. gretathunbergae) किसकी प्रजाति है?
उत्तर – घोंघा (snail)
नीदरलैंड्स के वैज्ञानिकों ने ब्रूनेई को खोजी गयी एक घोंघे की प्रजाति का नाम स्वीडन की जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के नाम पर रखा है। क्रेसपीडोट्रोपिस ग्रेटाथनबर्गे (Craspedotropis gretathunbergae) भूमि घोंघा की एक नई खोजी गई प्रजाति है। यह घोंघा सूखे, वन क्षरण और तापमान वृद्धि पर संवेदनशील होने के लिए जाना जाता है। यह घोंघे के एक समूह के अंतर्गत आता है, जिसे काइनोगैस्ट्रोपोड्स कहा जाता है।