प्रश्न 1 सतत विकास लक्ष्य सम्मेलन 2020-पूर्वोत्तर राज्यों की भागीदारी, सहयोग और विकास का आयोजन किस राज्य में हुआ - (अ) असम (ब) अरूणाचल (स) सिक्किम (द) नगालैंड उत्तर View Detail
नीति आयोग असम के गुवाहाटी में सतत विकास लक्ष्य सम्मेलन 2020-पूर्वोत्तर राज्यों की भागीदारी, सहयोग और विकास सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में पूर्वोत्तर राज्यों, केन्द्रीय मंत्रालयों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और अंतर्राष्ट्रीय विभाग के प्रतिनिधि भाग लेंगे। उद्घाटन सत्र के बाद सतत विकास लक्ष्यों का स्थानीयकरण, आर्थिक समृद्धि और सतत आजीविका, जलवायु के अनुकूल कृषि, स्वास्थ्य और पोषण आदि विषयों पर तकनीकी सत्र होंगे।
प्रश्न 2 ईएसपीएन फीमेल स्पोटर््सपर्सन आॅफ द ईयर से किसे सम्मानित किया गया है - (अ) पीवी सिंधु (ब) हिमा दास (स) साइना नेहवाल (द) मैरी काॅम उत्तर View Detail
बैडमिंटन की वर्ल्ड चैंपियन पीवी सिंधु ने ईएसपीएन स्पोर्ट्स अवॉर्ड में हैट्रिक बनाई। सिंधु लगातार तीसरे साल फीमेल स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर बनीं। वहीं, उनकी वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा पर जीत को मूमेंट ऑफ द ईयर चुना गया। पिछले साल बेस्ट एमर्जिंग एथलीट रहे युवा शूटर सौरभ चौधरी को दो अवॉर्ड मिले। उन्हें मेल स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड के अलावा मनु भाकर के साथ टीम ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला। सौरभ ने पिछले साल वर्ल्ड कप में 5 गोल्ड मेडल जीते थे। उन्होंने एक सिल्वर भी जीता। स्प्रिंटर दूती चंद ‘द करेज अवॉर्ड’ पाने वाली पहली विजेता बनीं। उन्होंने ऑन फील्ड और ऑफ फील्ड गजब का साहस दिखाया। दूती ने जेंडर से जुड़े नियमों को लेकर वर्ल्ड एथलेटिक्स बॉडी से लड़ाई जीती और ट्रैक पर वापसी की। उन्होंने समलैंगिक रिश्ते में होने की बात भी स्वीकारी। शतरंज खिलाड़ी कोनेरू हंपी ने वापसी करते हुए दिसंबर में वर्ल्ड रैपिड टाइटल जीता था। उन्हें कमबैक ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। वहीं, वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप के सिल्वर मेडलिस्ट पहलवान दीपक पूनिया एमर्जिंग स्पोर्ट्सपर्सन चुने गए। लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: बलबीर सिंह सीनियर (हॉकी)।
प्रश्न 3 चार दिवसीय भारतीय छात्र संसद का उद्घाटन किस शहर में किया गया - (अ) नई दिल्ली (ब) जयपुर (स) लखनऊ (द) सुरत उत्तर View Detail
भारत के उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू ने 4 दिवसीय समारोह भारतीय छात्र संसद के 10 वें संस्करण के उद्घाटन के दौरान केरल विधानसभा के अध्यक्ष श्री पी रामकृष्णन को आदर्श विधान सभा अध्यक्ष / आदर्श विधान परिषद अध्यक्ष पुरस्कार 2019 प्रदान किया, भारतीय छात्र संसद विज्ञान भवन, नई दिल्ली, भारत में 20 से 23 फ़रवरी, 2020 तक आयोजित किया जायेगा।
प्रश्न 4 श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के शुभारंभ की चौथी वर्षगांठ कब मनाई गयी - (अ) 19 फरवरी (ब) 21 फरवरी (स) 23 फरवरी (द) 24 फरवरी उत्तर View Detail
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ररबन मिशन ने चार साल पूरे कर लिये हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 21 फरवरी 2016 को इस मिशन की शुरूआत की थी। इस मिशन का उद्देश्य विकास की देहरी पर खड़े ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को बढ़ावा देकर उनका समुचित आर्थिक विकास करना है। इससे पूरे क्षेत्र का विकास सुनिश्चित होगा और यह एकीकृत और समावेशी ग्रामीण विकास को भी प्रोत्साहित करेगा। इस मिशन के अंतर्गत एक निश्चित समय सीमा के अंदर तीन सौ ररबन समूह विकसित किये जायेंगे। इस क्षेत्र में मिली सफलता से प्रोत्साहित होकर नीति आयोग ने हाल ही में अगले तीन वर्षों में और ऐसे एक हजार ररबन समूह विकसित किये जाने का प्रस्ताव किया है।
प्रश्न 5 किस राज्य के उपभोक्ताओं को अब बिजली विभाग द्वारा उनकी शिकायतों का हल करने में देरी के लिए वित्तीय मुआवजा मिलेगा - (अ) उत्तर प्रदेश (ब) तेलंगाना (स) केरल (द) बिहार उत्तर View Detail
बिजली उपभोक्ताओं को समय पर और परेशानी मुक्त सेवा प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बिजली विभाग के लिए प्रदर्शन विनियमन अधिनियम 2019(भारत का पहला राज्य) लागू किया है। उपभोक्ताओं को अब विभाग द्वारा उनकी शिकायतों को हल करने में देरी के लिए वित्तीय मुआवजा मिलेगा। नए कानून से लगभग 2 करोड़ 87 लाख लोगों को लाभ होने की संभावना है।
प्रश्न 6 भारत-बंगला पर्यटन उत्सव का आरम्भ किस राज्य राज्य में हुआ - (अ) त्रिपुरा (ब) आंध्र प्रदेश (स) बिहार (द) पश्चिम बंगाल उत्तर View Detail
त्रिपुरा के अगरतला में पहला भारत-बंगला पर्यटन उत्सव-टूरिज्म फेस्टिवल का आरंभ हुआ है। इस उत्सव को मनाएं जाने का उद्देश्य त्रिपुरा में पर्यटन को बढ़ावा देना है और राज्य और पड़ोसी देश बांग्लादेश के नागरिकों को राज्य के पर्यटन स्थलों से अवगत कराना है। इस समारोह का आयोजन राज्य पर्यटन विभाग द्वारा 1971 में बांग्लादेश की स्वतंत्रता संग्राम में दिए त्रिपुरा के योगदान की स्मृति और त्रिपुरा पर्यटन क्षेत्र में उत्साह लाने के लिए किया गया है।
प्रश्न 7 मलेशिया के प्रधानमंत्री का क्या नाम है जिन्होंने हाल ही में इस्तीफ़ा दे दिया है - (अ) महातिर मोहम्मद (ब) नज़ीब रज़ाक (स) अतातुर्क बिलायक (द) फरज़ान अली उत्तर View Detail
मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। महातिर मोहम्मद 10 मई 2018 को पीएम बने थे। 94 वर्षीय महातिर ने उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा सरकार गिराने की कोशिशों के बाद ये फैसला लिया। वे विश्व के सबसे उम्रदराज़ नेता हैं। महातिर की पार्टी (युनाइटेड इंडेजेनियस पार्टी ऑफ मलेशिया या पीपीबीएम) गठबंधन से अलग हो गई है। महातिर ने उप प्रधानमंत्री वान अजीजा वान इस्माइल (67) को देश के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में नामित किया है।
प्रश्न 8 किस पत्रकार को 2019 के एजेंसी फ्रांसे प्रेसे के केट वेब पुरस्कार से सम्मानित किया गया है - (अ) अहमर खान (ब) फहद शाह (स) मिर्जा वहीद (द) चरणजीत सिंह उत्तर View Detail
भारतीय स्वतंत्र पत्रकार अहमर खान को 2019 केट वेब पुरस्कार के विजेता के रूप में एजेंस फ्रांस-प्रेसे द्वारा घोषित किया गया, उनकी वीडियो और श्रृंखलाओं में कहा गया कि जब सरकार द्वारा धारा 370 लागू किया गया कश्मीर में लोग कैसे प्रभावित हुए।
प्रश्न 9 निम्न में से किसे प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण पर सम्मेलन के 13वें काॅन्फ्रेंस आॅफ द पार्टीज में ‘लुप्तप्राय प्रवासी प्रजाति’ के रूप में घोषित किया गया है - (अ) एशियाई हाथी (ब) गोडावण (स) बंगाल फ्लोरिकन (द) उपरोक्त सभी उत्तर View Detail
एशियाई हाथी, ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (गोडावण) और बंगाल फ्लोरिकन को CMS COP 13 में “लुप्तप्राय प्रवासी प्रजाति” के रूप में घोषित किया गया। इस प्रस्ताव को 130 देशों द्वारा स्वीकार किया गया। भारत ने भारतीय हाथी (एशियाई हाथी) को “राष्ट्रीय विरासत पशु” घोषित किया है। यह वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची I के तहत पशु को अधिकतम कानूनी संरक्षण प्रदान करता है। एशियाई हाथियों को भारत में भारतीय हाथी कहा जाता है। भारतीय हाथियों के खतरों में निवास नुकसान, मानव-हाथी संघर्ष, निवास स्थान विनाश, अवैध व्यापार और अवैध शिकार शामिल हैं। प्राकृतिक आवास के विनाश के कारण बंगाल फ्लोरिकन की आबादी में बहुत गिरावट आई है। बंगाल फ्लोरिकन संरक्षित क्षेत्रों के बाहर प्रजनन नहीं करता। इसे IUCN सूची के तहत गंभीर रूप से लुप्तप्राय प्रजाति (critically endangered species) के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। ग्रेट इंडियन बस्टर्ड ( गोडावण) को IUCN रेड लिस्ट में गंभीर रूप से लुप्तप्राय प्रजाति (critically endangered species) के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। भारत सरकार ने ग्रेट इंडियन बस्टर्ड की सुरक्षा के लिए इसके आवास को संरक्षण रिजर्व घोषित किया है। वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अनुसार देश में केवल 150 गोडावण बचेेे हुए हैं।
प्रश्न 10 किस देश ने “फूड प्लेनेट प्राइज” की शुरूआत की है - (अ) जापान (ब) स्वीडन (स) नाॅर्वे (द) दक्षिण कोरिया उत्तर View Detail
स्वीडन ने हाल ही में 1 मिलियन डालर के पुरस्कार की घोषणा की है। इस पुरस्कार का नाम “फूड प्लेनेट प्राइज” रखा गया है। इसका मुख्य उद्देश्य विश्व में खाद्य आपूर्ति के प्रति जलवायु परिवर्तन के खतरों का समाधान करने के लिए कार्य करना है। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष दिया जाएगा। स्वीडन दो “फूड प्लेनेट प्राइज” प्रदान करेगा। यह पुरस्कार है: “सतत भोजन के लिए एक मौजूदा स्केलेबल समाधान” और “वैश्विक खाद्य क्षेत्र को बदलने के लिए अभिनव पहल”। वर्तमान में विश्व की जनसंख्या 7.8 पर अरब है, और 2050 तक यह बढ़कर 10 अरब हो जाएगी। इतनी बड़ी आबादी को भोजन प्रदान करने के लिए खाने की आदतों को बदलना, भोजन की बर्बादी कम करना और खाद्य उत्पादन में सुधार करना आवश्यक है।