करेंट अफेयर्स – 15-16 जनवरी, 2023

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • देश के विभिन्न हिस्सों में मकर संक्रांति, माघ बिहू और पोंगल के त्योहार मनाए गए।
  • विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आज से चलेगी।
  • G20: मध्य प्रदेश के भोपाल में शुरू होगी दो दिवसीय ‘थिंक-20’ बैठक।
  • केंद्र नगरपालिका सेवाओं और शहरी स्थानीय निकायों के लिए पांच वर्षीय राष्ट्रीय शहरी प्रौद्योगिकी मिशन शुरू करेगा।

आर्थिक करेंट अफेयर्स

  • रिपोर्ट: सबसे अमीर 1% भारतीयों के पास देश की 40% से अधिक संपत्ति है।
  • स्विगी ने डिलीवरी पार्टनर्स और उसके आश्रितों के लिए एंबुलेंस सेवा शुरू की।
  • सरकार ने बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) के प्रबंध निदेशक (MD) और CEO संजीव चड्ढा का कार्यकाल जून 2023 तक बढ़ाया।
  • दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास आज पटना पहुंचेगा; यह क्रूज बांग्लादेश होते हुए डिब्रूगढ़ जा रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • दावोस 2023: विश्व आर्थिक मंच की बैठक आज ‘Cooperation in a Fragmented World’ थीम पर शुरू हो रही है।
  • इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा में 6.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।

खेल-कूद करेंट अफेयर्स

  • शांग जंचेंग ऑस्ट्रेलियन ओपन मैच जीतने वाले पहले पुरुष चीनी खिलाड़ी बने।
  • बार्सिलोना ने रियल मैड्रिड को 3-1 से हराकर स्पेनिश सुपर कप जीता
  • भारत ने श्रीलंका को आखिरी वनडे में अब तक के सबसे बड़े अंतर से 317 रनों से हराया और सीरीज 3-0 से अपने नाम की।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill