Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams.This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
प्रश्न 1 कौन सा जिला स्टार्टअप्स द्वारा प्रस्तावित नवाचारी 5जी उपयोग मामलों की जमीनी स्तर पर तैनाती करने वाला भारत का पहला जिला बन गया है - (अ) विदिशा (ब) कोयंबटूर (स) बेंगलुरु (द) कोल्लम उत्तर View Detail
विदिशा, मध्य प्रदेश का एक आकांक्षी जिला है जो स्टार्टअप्स द्वारा प्रस्तावित नवाचारी 5जी उपयोग मामलों की जमीनी स्तर पर तैनाती करने वाला भारत का पहला जिला बन गया है।
प्रश्न 2 मार्च 2023 में किस शहर में ऑनलाइन गेमिंग में भारत का पहला उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) स्थापित करने की योजना है - (अ) गांधीनगर, गुजरात (ब) मुंबई, महाराष्ट्र (स) शिलांग, मेघालय (द) गुवाहाटी, असम उत्तर View Detail
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी तथा कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री, श्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि भारतीय सॉफ्टवेयर टेक्क्नॉलोजी पार्क के माध्यम से डिजिटल इंडिया स्टार्टअप हब, मार्च 2023 तक ऑनलाइन गेमिंग में भारत का पहला उत्कृष्टता केंद्र शिलांग में स्थापित करेगा।
प्रश्न 3 हाल ही में (जनवरी 2023 में) भारत ने किस देश के साथ द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास ‘वरुण’ की शुरुआत पश्चिमी समुद्र तट पर की - (अ) यूएसए (ब) ऑस्ट्रेलिया (स) फ्रांस (द) जापान उत्तर View Detail
भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय नौसेन्य अभ्यास का 21वां संस्करण अभ्यास ‘वरुण’ 16 जनवरी 2023 को पश्चिमी समुद्र तट पर प्रारंभ हुआ। दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय अभ्यास वर्ष 1993 में शुरू किया गया था, इसे साल 2001 में ‘वरुण’ नाम दिया गया था।
प्रश्न 4 जनवरी 2023 में, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि भारत _________ तक लसीका फाइलेरिया Lymphatic Filariasis (LF) को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है - (अ) 2024 (ब) 2025 (स) 2028 (द) 2027 उत्तर View Detail
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि भारत मिशन मोड, मल्टी-पार्टनर, मल्टी-सेक्टर, लक्षित अभियान के माध्यम से वैश्विक लक्ष्य से तीन साल पहले 2027 तक लसीका फाइलेरिया (एलएफ) को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रश्न 5 हाल ही में (जनवरी 2023 में) किस सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने ‘किसान पुष्पक योजना’ के तहत गरुड़ एयरोस्पेस के साथ भागीदारी की है - (अ) पंजाब नेशनल बैंक (ब) यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (स) केनरा बैंक (द) भारतीय स्टेट बैंक उत्तर View Detail
चेन्नई स्थित एक ड्रोन कंपनी गरुड़ एयरोस्पेस ने ‘किसान पुष्पक योजना’ के तहत 150 गरुड़ कृषि किसान ड्रोन के वित्तपोषण के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ भागीदारी की है।
प्रश्न 6 किसे हाल ही में (जनवरी 2023 में) आर्मेनिया में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है - (अ) नीलाक्षी साहा सिन्हा (ब) सिबी जॉर्ज (स) अरिंदम बागची (द) नृपेन्द्र मिश्रा उत्तर View Detail
नीलाक्षी साहा सिन्हा को आर्मेनिया गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।
प्रश्न 7 वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की 2023 की वार्षिक बैठक का थीम क्या है - (अ) Cooperation in a Fragmented World (ब) A non-political social sphere (स) Establishing coordination through dialogue (द) Cooperation between independent agencies उत्तर View Detail
विश्व आर्थिक मंच (WEF) की वार्षिक बैठक दावोस, स्विट्जरलैंड के स्विस रिसॉर्ट में आयोजित की जा रही है। इस बैठक में G20 और G7 देशों सहित 130 देशों के 2,700 से अधिक नेता शामिल हो रहे है। यह बैठक Cooperation in a Fragmented World थीम पर आधारित है।
प्रश्न 8 कौन सा देश अपने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू के चित्र सहित डाक टिकट जारी करेगा - (अ) भूटान (ब) नेपाल (स) फिजी (द) श्रीलंका उत्तर View Detail
अपने 75 वें राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के हिस्से के रूप में, श्रीलंका ने एक स्मारक डाक टिकट जारी करने का फैसला किया है जिसमें भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का चित्र शामिल है।
प्रश्न 9 हाल ही में (जनवरी 2023 में) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा निम्न में से किसे वैश्विक आतंकी के रूप में सूचीबद्ध करने का काम किया गया - (अ) अब्दुल यूसुफ आजम (ब) अब्दुल रहमान मक्की (स) अब्दुल रफीक अजहर (द) अब्दुल हकीम बैग उत्तर View Detail
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पाकिस्तानी आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया है। मक्की लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख और 26-11 आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज़ सईद का बहनोई है। पिछले साल प्रतिबंध समिति के तहत मक्की को आतंकी की सूची में शामिल किए जाने के प्रस्ताव का चीन ने विरोध किया, जिसके बाद भारत द्वारा निंदा किये जाने के बाद यह फैसला आया है।
प्रश्न 10 हाल ही में (जनवरी 2023 में) भारत की G-20 अध्यक्षता के तहत पहली स्वास्थ्य कार्य समूह की बैठक का आयोजन किस राज्य में किया जाएगा - (अ) उत्तर प्रदेश (ब) गुजरात (स) केरल (द) तमिल नाडु उत्तर View Detail
G-20 स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक केरल के तिरुवनंतपुरम में होगी।
प्रश्न 11 हाल ही में (जनवरी 2023 में) किसने अपना 14वां स्पेनिश सुपर कप का खिताब जीता - (अ) मेक्सिको (ब) मैनचेस्टर यूनाइटेड (स) बार्सिलोना (द) अर्जेंटीना उत्तर View Detail
बार्सिलोना ने 15 जनवरी 2023 को सऊदी अरब में रियल मैड्रिड को 3-1 से हराकर स्पेनिश सुपर कप जीता।
प्रश्न 12 निम्न में से किसने 2023 से 2027 तक महिला इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण का अधिकार हासिल कर लिया है - (अ) जिओ टीवी (ब) सोनी लिव (स) डिजनी स्टार (द) वायाकॉम-18 उत्तर View Detail
रिलायंस की स्वामित्व वाली वायाकॉम-18 प्राइवेट लिमिटेड ने महिला आईपीएल के प्रसारण का अधिकार हासिल कर लिया है। वायकॉम 18 ने डिजनी स्टार और सोनी को पछाड़कर आगामी महिला आईपीएल के मीडिया अधिकार पांच साल के लिये 951 करोड़ रुपये में खरीदे हैं।
प्रश्न 13 हाल ही में (जनवरी 2023 में) मुकर्रम जहां बहादुर का निधन हो गया वह हैदराबाद के कौन से निजाम थे - (अ) पहले (ब) दूसरे (स) आठवें (द) दसवे उत्तर View Detail
हैदराबाद के आखिरी और आठवें निजाम नवाब मीर बरकत अली खान वालाशन मुकर्रम जाह बहादुर का निधन हो गया। वे पिछले एक दशक से तुर्की में ही रह रहे थे। उनकी अंतिम इच्छा के मुताबिक उन्हें हैदराबाद में ही सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
प्रश्न 14 हाल ही में (जनवरी 2023 में) निम्न में से किसने द इंडियन एक्सप्रेस एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवॉर्ड फॉर डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट प्रदान किए - (अ) राजनाथ सिंह (ब) अमित शाह (स) पीएम मोदी (द) अनुराग ठाकुर उत्तर View Detail
अमित शाह ने राष्ट्रीय राजधानी में द इंडियन एक्सप्रेस एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवार्ड्स में 18 जिलाधिकारियों को अभिनव और सुशासन के लिए पुरस्कार सौंपे।
प्रश्न 15 हाल ही में (जनवरी 2023 में) बेलारूस ने किस देश के साथ मिलकर अपना संयुक्त वायुसेना अभ्यास किया - (अ) रूस (ब) यूक्रेन (स) चीन (द) भारत उत्तर View Detail
रूस (Russia) और बेलारूस (Belarus) ने मिलकर सोमवार को अपना संयुक्त वायुसेना अभ्यास शुरू कर दिया है।
प्रश्न 16 जनवरी 2023 में, पुस्तक का अंग्रेजी संस्करण (ओडलम वंगा) जिसका शीर्षक ‘Come! Let’s Run’ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत द्वारा जारी किया गया था। तमिल में ओडलम वंगा पुस्तक के लेखक कौन हैं - (अ) बी जयमोहन (ब) पेरुमल मुरुगन (स) नंजिल नादान (द) मा. सुब्रमण्यम उत्तर View Detail
तमिलनाडु के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, मा. सुब्रमण्यन की पुस्तक ‘Come! Let’s Run’ का अंग्रेजी संस्करण भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत द्वारा जारी किया गया। इसी पुस्तक का तमिल संस्करण ओडलम वंगा 8 मार्च, 2021 को जारी किया गया था। यह पुस्तक एमराल्ड पब्लिशर्स द्वारा प्रकाशित की गई थी और अंग्रेजी अनुवाद गीता पद्मनाभन (एक शिक्षक) ने जे. जॉयसी और शेरोन के साथ किया था।
प्रश्न 17 उस देश का नाम बताइए जिसने हाल ही में (जनवरी 2023 में) दुनिया का पहला कृषि-केंद्रित उपग्रह एग्रीसैट-1/ZA 008 लॉन्च किया है - (अ) दक्षिण अफ्रीका (ब) संयुक्त राज्य अमेरिका (स) ऑस्ट्रेलिया (द) यूनाइटेड किंगडम उत्तर View Detail
दक्षिण अफ्रीका ने दुनिया का पहला कृषि-केंद्रित उपग्रह, एग्रीसैट-1 / जेडए 008 लॉन्च किया।
प्रश्न 18 मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने हाल ही में (जनवरी 2023 में) ___________ के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में संजीव चड्ढा का कार्यकाल 30 जून, 2023 तक बढ़ा दिया है - (अ) बैंक ऑफ इंडिया (ब) यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (स) बैंक ऑफ बड़ौदा (द) पंजाब नेशनल बैंक उत्तर View Detail
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में संजीव चड्ढा के कार्यकाल को लगभग पांच महीने के लिए 30 जून तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।
प्रश्न 19 जनवरी 2023 में, नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने जालान-कलरॉक कंसोर्टियम (JKC) को _________ के स्वामित्व के हस्तांतरण की अनुमति दी - (अ) स्पाइसजेट (ब) अकासा वायु (स) इंडिगो (द) जेट एयरवेज उत्तर View Detail
नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने जेट एयरवेज के स्वामित्व को जालान-कलरॉक कंसोर्टियम (JKC) को हस्तांतरित करने की अनुमति दी।
प्रश्न 20 किस बैंक ने हाल ही में (जनवरी 2023 में) आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एबीएचआईसीएल) के साथ एक बैंकाश्योरेंस साझेदारी स्थापित की है - (अ) यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (ब) पंजाब एंड सिंध बैंक (स) केनरा बैंक (द) बैंक ऑफ बड़ौदा उत्तर View Detail
आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एबीएचआईसीएल) और पंजाब एंड सिंध बैंक ने भारत में बैंक की शाखा नेटवर्क के माध्यम से स्वास्थ्य बीमा उत्पादों के वितरण के लिए एक बैंकएश्योरेंस साझेदारी स्थापित की है।
प्रश्न 21 केरल का कौन सा जिला देश का पहला संविधान साक्षर जिला घोषित किया गया है - (अ) वायनाड (ब) कोल्लम (स) एर्नाकुलम (द) कोट्टायम उत्तर View Detail
केरल का कोल्लम जिला, देश का पहला संविधान साक्षर जिला (Constitution Literate District) बन गया है। इसकी घोषणा केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कोल्लम में एक समारोह में की।
प्रश्न 22 हाल ही में (जनवरी 2023 में) किसके द्वारा “भू-स्थानिक हैकथॉन” का शुभारंभ किया गया - (अ) जितेंद्र सिंह (ब) राजनाथ सिंह (स) मनसुख मांडवीया (द) पीयूष गोयल उत्तर View Detail
केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान और प्रौद्योगिकी डॉ जितेंद्र सिंह ने 14 जनवरी को भारत के भू-स्थानिक पारिस्थितिकी तंत्र में नवाचार और स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए “भू-स्थानिक हैकथॉन” का शुभारंभ किया।
प्रश्न 23 फरवरी, 2023 से भारतीय रेलवे भारत गौरव ट्रेन नाम से भगवान श्रीराम से जुड़े किन दो शहरों के मध्य रेलवे सेवा शुरू करेगा - (अ) सीतामढ़ी और अयोध्या (ब) अयोध्या और जनकपुर (स) वाराणसी और जनकपुर (द) प्रयागराज और अयोध्या उत्तर View Detail
भारतीय रेलवे अपनी भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन को “श्रीराम-जानकी यात्रा: अयोध्या से जनकपुर” तक एक बहुत ही खास यात्रा पर चलाने जा रहा है जो पड़ोसी देशों भारत और नेपाल के दो सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों अयोध्या और जनकपुर को कवर करती है।
प्रश्न 24 हाल ही में (जनवरी 2023 में) निम्न में से किस ने बैंकॉक ओपन डबल्स खिताब (टेनिस) 2023 जीता - (अ) यूकी भांबरी और साकेत माइनेनी (ब) रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी (स) प्रजनेश गुणेश्वरन और सुमित नागल (द) यूकी भांबरी और प्रजनेश गुणेश्वरन उत्तर View Detail
नोंथाबुरी-थाइलैंड में शीर्ष वरीयता प्राप्त युकी भांबरी और साकेत माइनेनी की भारतीय जोड़ी ने क्रिस्टोफर रूंगाकट और अकीरा सैंटिलन की जोड़ी को हराकर बैंकॉक ओपन डबल्स खिताब जीत लिया है।
प्रश्न 25 हाल ही में (जनवरी 2023 में) विश्व आर्थिक मंच 2023 शिखर सम्मेलन कहां शुरू हुआ - (अ) स्विटजरलैंड (ब) अमेरिका (स) कनाडा (द) भारत उत्तर View Detail
विश्व आर्थिक मंच-डब्ल्यूईएफ की वार्षिक बैठक स्विटजरलैंड के दावोस में शुरू हुई जो इस महीने की 20 तारीख तक चलेगी।
प्रश्न 26 जापान के साथ पारस्परिक पहुँच समझौता (Reciprocal Access Agreement) करने वाला पहला यूरोपीय देश कौन सा है - (अ) स्पेन (ब) यूके (स) फ्रांस (द) नॉर्वे उत्तर View Detail
यूके के प्रधानमंत्री ने लंदन में जापानी प्रधानमंत्री के साथ एक ऐतिहासिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसे एक सदी से भी अधिक समय में दोनों देशों के बीच सबसे महत्वपूर्ण रक्षा समझौता माना जारहा है, जो ब्रिटेन की सेना को जापान में तैनात करने की अनुमति देता है। यूके पहला यूरोपीय देश है जिसका जापान के साथ पारस्परिक पहुंच समझौता है।
प्रश्न 27 ‘Revolutionaries- The Other Story of How India Won Its Freedom’ पुस्तक के लेखक कौन हैं? (अ) विक्रम संपत (ब) बिबेक देबरॉय (स) टी वी मोहनदास पाई (द) संजीव सान्याल उत्तर View Detail
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘Revolutionaries- The Other Story of How India Won Its Freedom’ नामक पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक के लेखक अर्थशास्त्री संजीव सान्याल हैं जो प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य भी हैं।
प्रश्न 28 किस संस्था ने हाल ही में ‘डाइटरी सप्लीमेंट पर सर्वेक्षण’ जारी किया? (अ) BIS (ब) FCI (स) FSSAI (द) CDSCO उत्तर View Detail
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने हाल ही में डाइटरी सप्लीमेंट पर एक सर्वेक्षण जारी किया। FSSAI ने 1,45,000 प्रोटीन पाउडर के नमूनों का परीक्षण किया और 4,890 को असुरक्षित और 16,582 को घटिया पाया।
प्रश्न 29 किस संस्था ने ‘Global Risks Report 2023’ जारी की है - (अ) विश्व बैंक (ब) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (स) एशियाई विकास बैंक (द) विश्व आर्थिक मंच उत्तर View Detail
Global Risks Report 2023 को हाल ही में विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा जारी किया गया था। इस रिपोर्ट के अनुसार, ‘जलवायु परिवर्तन को कम करने में विफलता’ और साथ ही ‘जलवायु परिवर्तन अनुकूलन की विफलता’ अगले दशक में दुनिया के सामने आने वाले दो सबसे गंभीर जोखिम हैं।
प्रश्न 30 किस फिल्म ने क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स 2023 में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म का अवार्ड जीता - (अ) द व्हेल (ब) अर्जेंटीना 1985 (स) आरआरआर (द) डिसीजन ऑफ़ लीव उत्तर View Detail
फिल्म RRR को 28वें क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही फिल्म के चर्चित सॉन्ग नाटू नाटू (Naatu Naatu) को बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड मिला। यह सॉन्ग एम.एम. कीरवानी द्वारा कंपोज़ किया गया है। अभी हाल ही में नाटू नाटू सॉन्ग को गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवार्ड मिला था।
प्रश्न 31 भारतीय सेना दिवस कब मनाया जाता है - (अ) 14 जनवरी (ब) 15 जनवरी (स) 18 जनवरी (द) 21 जनवरी उत्तर View Detail
भारत में 15 जनवरी को थल सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस के अवसर देश की रक्षा में कार्यरत्त तथा शहीद बहादुर जवानों के योगदान के प्रति सम्मान व्यक्ति किया जाता है। फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा ने 15 जनवरी, 1949 को जनरल सर फ्रांसिस बुचर (भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ) से भारतीय सेना के पहले कमांडर इन चीफ का कार्यभार ग्रहण किया था, इसलिए 15 जनवरी को थल सेना दिवस मनाया जाता है।
प्रश्न 32 भारत के किस राज्य में डॉटफेस्ट फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है - (अ) ओडिशा (ब) अरुणाचल प्रदेश (स) असम (द) मध्य प्रदेश उत्तर View Detail
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भुवनेश्वर में एक पखवाड़े तक चलने वाले डॉटफेस्ट उत्सव (DotFEST festival) का उद्घाटन किया। अनेक सांस्कृतिक उत्सव के साथ इसका आयोजन 15 जनवरी से 29 जनवरी तक किया जा रहा है।
प्रश्न 33 गूगल ने हाल ही में (जनवरी 2023 में), भारत के किस ओलंपियन को एक विशेष डूडल के माध्यम से श्रद्धांजलि दी है - (अ) महाराज कृष्ण कौशिक (ब) खशाबा दादासाहेब जाधव (स) मेजर ध्यानचंद (द) मिल्खा सिंह उत्तर View Detail
गूगल ने खाशाबा दादासाहेब जाधव को उनके 97वें जन्मदिन पर एक विशेष डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दी। जाधव हेलसिंकी में 1952 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में ओलंपिक पदक जीतने वाले स्वतंत्र भारत के पहले एथलीट थे। दादासाहेब जाधव को पॉकेट डायनमो के नाम से भी जाना जाता है। 1992-1993 में, महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें मरणोपरांत छत्रपति पुरस्कार प्रदान किया।
प्रश्न 34 हाल ही में (जनवरी 2023 में) 150 से अधिक पांच बार रन बनाने वाले क्रिकेटर कौन बन गए - (अ) रोहित शर्मा (ब) विराट कोहली (स) ऋषभ पंत (द) केएल राहुल उत्तर View Detail
कोहली घरेलू मैदानों पर सबसे ज्यादा शतक (21) जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने तेंदुलकर (20) को पीछे छोड़ा। इस पारी के दौरान ही कोहली बतौर गैर सलामी बल्लेबाज सबसे ज्यादा (5) बार 150+ रन वाले बल्लेबाज भी बने। वे भारत में सबसे तेज 150 रन (106 गेंद) बनाने वाले बल्लेबाज भी बने।
प्रश्न 35 हाल ही में (जनवरी 2023 में) किसके द्वारा चिकित्सा आपूर्ति के लिए आरोग्य मैत्री की घोषणा की गई - (अ) मनसुख मांडवीया (ब) नरेंद्र मोदी (स) स्मृति ईरानी (द) योगी आदित्यनाथ उत्तर View Detail
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नई ‘आरोग्य मैत्री’ परियोजना की घोषणा की है जिसके तहत भारत प्राकृतिक आपदाओं या मानवीय संकट से प्रभावित किसी भी विकासशील देश को आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति प्रदान करेगा।
प्रश्न 36 तिरुवल्लुवर दिवस किस राज्य में मनाया जाता है - (अ) तमिलनाडु (ब) पश्चिम बंगाल (स) जम्मू कश्मीर (द) लद्दाख उत्तर View Detail
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कवि तिरूवल्लुवर की जयंती को तिरूवल्लुवर दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्तमान समय में इसे आमतौर पर तमिलनाडु में 15 या 16 जनवरी को मनाया जाता है और यह पोंगल समारोह का एक हिस्सा है।
प्रश्न 37 16 जनवरी 2023 को किस राज्य में माघ बिहू या भोगाली बिहू त्योहार की शुरुआत हुई - (अ) छत्तीसगढ़ (ब) मेघालय (स) त्रिपुरा (द) असम उत्तर View Detail
भोगली बिहू जिसे माघ बिहू के नाम से भी जाना जाता है, असम के हर प्रांत में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह किसानों का त्योहार है।
प्रश्न 38 14 जनवरी 2023 को जलीकट्टू समारोह किस राज्य में शुरू हुआ - (अ) तमिलनाडु (ब) असम (स) आंध्र प्रदेश (द) कर्नाटक उत्तर View Detail
तमिलनाडु स्थित मदुरै के अवनियापुरम गांव में 15 जनवरी से जल्लीकट्टू 2023 का आयोजन शुरू हो गया है। मदुरै के तीन गांवों में इसका आयोजन किया जाना है। जल्लीकट्टू लगभग 2,000 वर्ष पुराना एक प्रतिस्पर्द्धी खेल होने के साथ ही बैल मालिकों को सम्मानित करने का एक कार्यक्रम भी है, जिन्हें वे प्रजनन के लिये पालते हैं।
प्रश्न 39 हाल ही में (जनवरी 2023 में) किस शहर में थिंक-20 बैठक आयोजित की गई - (अ) गांधीनगर (ब) बड़ोदरा (स) भोपाल (द) श्रीनगर उत्तर View Detail
जी-20 की दो दिन की थिंक-20 बैठक मध्य प्रदेश में भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में शुरू हो रही है।
प्रश्न 40 हाल ही में (जनवरी 2023 में) किसने 71वां मिस यूनिवर्स खिताब जीता - (अ) अमेंडा दूदामेल (ब) आर बॉनी गेब्रियल (स) एंड्रिना मार्टिनेज (द) दिविता राय उत्तर View Detail
71वां मिस यूनिवर्स खिताब USA की आर बॉनी गैब्रिएल ने अपने नाम किया है। भारत की हरनाज संधू ने उन्हें ताज पहनाया। फर्स्ट रनर अप वेनेजुएला की अमेंडा दूदामेल और सेकेंड रनर अप डोमिनिकन रिपब्लिक की एंड्रिना मार्टिनेज रहीं। यह पेजेंट अमेरिका के न्यू ऑर्लेअंस शहर में हुआ।