करेंट अफेयर्स – 25 फरवरी, 2021

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

भारत में मौत और कोविड टीकाकरण के बीच कोई संबंध नहीं है: NAEFI पैनल

National Adverse Event Following Immunisation (NAEFI) समिति ने उन मामलों में मौतों और टीकाकरण के बीच कोई लिंक नहीं पाया है, जिनकी अब तक जांच की गई है। कुल 39 मौतों में से, NAEFI ने 12 मामलों की समीक्षा की है और पाया है कि मौतें “असंबंधित” थीं जिनका टीके से कोई संबंध नहीं था।

विजय सांपला राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के नए अध्यक्ष बने

भाजपा नेता विजय सांपला ने 24 फरवरी, 2021 को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी

24 फरवरी, 2021 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन लगाने के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।

जलवायु परिवर्तन पर यूएनएससी में प्रकाश जावड़ेकर ने पहली बार संस्कृत का उपयोग किया

23 फरवरी, 2021 को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में पहली बार संस्कृत का उपयोग किया।

उत्तर प्रदेश धर्म परिवर्तन गैरकानूनी निषेध विधेयक पारित किया गया

23 फरवरी, 2021 को उत्तर प्रदेश विधानसभा ने ध्वनिमत से उत्तर प्रदेश धर्म परिवर्तन गैरकानूनी निषेध विधेयक पारित किया 

आर्थिक करेंट अफेयर्स

मंत्रिमंडल ने फार्मास्यूटिकल्स के लिए उत्पादन लिंक्ड प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने फार्मास्यूटिकल्स के लिए उत्पादन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना को मंजूरी दी और कहा कि इस कदम से सेक्टर में 15,000 करोड़ का निवेश आएगा।

कैबिनेट ने आईटी हार्डवेयर के लिए उत्पादन लिंक्ड प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आईटी हार्डवेयर के लिए उत्पादन लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना को मंजूरी दे दी है।  प्रस्तावित योजना की कुल लागत 4 वर्षों में लगभग Rs.7,350 करोड़ है, जिसमें 725 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन परिव्यय और 25 करोड़ रुपये का प्रशासनिक शुल्क शामिल है।

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने राष्ट्रीय शहरी डिजिटल मिशन लांच किया

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने 23 फरवरी, 2021 को राष्ट्रीय शहरी डिजिटल मिशन शुरू किया, जिसका उद्देश्य शहरों के लिए एक साझा डिजिटल बुनियादी ढांचा तैयार करना है।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

यूएस इंटरनेशनल एंटी करप्शन चैंपियंस अवार्ड के 12 विजेताओं की घोषणा की गयी

भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि भारद्वाज, जो पारदर्शिता और जवाबदेही के मुद्दों पर काम करती हैं, बिडेन प्रशासन द्वारा नव-स्थापित अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार-रोधी चैंपियंस पुरस्कार के लिए नामित 12 “साहसी” व्यक्तियों में से एक है। भारद्वाज (48) सतर्क नागरिक संगठन (एसएनएस) की संस्थापक हैं।

घाना COVAX योजना के माध्यम से मुफ्त कोविड टीके प्राप्त करने वाला पहला देश बना

घाना 24 फरवरी, 2021 को COVAX पहल के तहत  मुफ्त एंटी-कोरोनावायरस वैक्सीन खुराक का एक बैच प्राप्त करने वाला पहला देश बन गया।

लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत नियुक्त किया गया

सीनेट ने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी कूटनीति का नेतृत्व करने के लिए लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड को राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया।

खेल-कूद करेंट अफेयर्स

अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम किया गया

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 24 फरवरी, 2021 को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया, जिसमें अहमदाबाद में 1.32 लाख दर्शकों की बैठने की क्षमता होगी, इसे अब नरेंद्र मोदी स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा।


Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill