Daily CA Dose : 04-04-2020

1. भारत सरकार ने लोगों को कोरोनावायरस संक्रमण के जोखिम का आकलन करने में सक्षम करने के लिए कौन सी एप्प लांच की है?
उत्तर – आरोग्य सेतु
हाल ही में केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने “आरोग्य सेतु” एप्लीकेशन विकसित किया है। जब कोई व्यक्ति COVID-19 संक्रमित व्यक्ति के छह फीट के संपर्क में आता है, तो यह एप्प उस व्यक्ति को सचेत कर देता है।


2. संयुक्त राष्ट्र के COP26 जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन, जिसे 2021 तक स्थगित कर दिया गया है, को किस शहर में आयोजित किया जाना था?
उत्तर – ग्लासगो
1 अप्रैल, 2020 को संयुक्त राष्ट्र ने घोषणा की कि नवंबर 2020 में ग्लासगो में होने वाली COP 26 (Conference of Parties) को 2021 तक स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय COVID-19 वायरस के खतरे तथा विश्व पर इसके प्रभाव के कारण लिया जा रहा है। COP26 को पेरिस समझौते के बाद से एक महत्वपूर्ण जलवायु वार्ता माना जाता है।
3. केंद्रीय कृषि मंत्री ने लॉकडाउन के बीच राष्ट्रीय कृषि बाजार (e-NAM) प्लेटफार्म के नए फीचर लांच किये। e-NAM को देश में कब लॉन्च किया गया था?
उत्तर – 2016
केंद्रीय कृषि मंत्री ने लॉकडाउन के बीच, राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-एनएएम) प्लेटफॉर्म के नए फीचर्स को लॉन्च किया, इसमें ई-एनएएम सॉफ्टवेयर में वेयरहाउस आधारित ट्रेडिंग मॉड्यूल, लॉजिस्टिक मॉड्यूल का उन्नत संस्करण, एफपीओ ट्रेडिंग मॉड्यूल इत्यादि शामिल हैं, जहां एफपीओ संग्रह केंद्र से अपनी उपज का व्यापार कर सकते हैं। ई-एनएएम प्लेटफार्म को भारत में 14 अप्रैल, 2016 को एक राष्ट्रव्यापी इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड पोर्टल के रूप में लॉन्च किया गया था। इसके मध्यम से 16 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में 585 मंडियों को ई-एनएएम पोर्टल पर एकीकृत किया गया है।
4. एक नवीनतम सर्वेक्षण के अनुसार वर्तमान में लगभग एक-चौथाई भारतीय समाचारों के लिए भुगतान करते हैं। यह सर्वेक्षण किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने किया है?
उत्तर – विश्व आर्थिक फोरम मंच (WEF)
विश्व आर्थिक फोरम मंच (WEF) द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार भारत में लगभग एक-चौथाई उपभोक्ता वर्तमान में खबरों के लिए भुगतान करते हैं, लेकिन लगभग दो-तिहाई आबादी भुगतान करने के लिए तैयार है। वर्तमान में कोरोनोवायरस महामारी के बीच समाज में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। विश्व आर्थिक मंच (WEF) ने चीन, जर्मनी, भारत, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अमेरिका सहित छह बाजारों में समाचार और मनोरंजन उपभोक्ताओं का एक सर्वेक्षण किया। इसमें यह भी पता चला कि 60% उपभोक्ता मीडिया सेवा के लिए पंजीकृत हैं।
5. भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नागरिक गीता रामजी, जिनका हाल ही में कोरोनोवायरस के कारण निधन हो गया, वह किस पेशे से जुड़ी हुई थीं?
उत्तर – वायरोलॉजिस्ट (विषाणुविज्ञानी)
भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी और विश्व प्रसिद्ध वायरोलॉजिस्ट गीता रामजी का कोरोनोवायरस से संक्रमण करने के बाद निधन हो गया। गीता रामजी एक अनुभवी विषाणुविज्ञानी और एचआईवी रोकथाम की शोधकर्ता थीं। वह डरबन में दक्षिण अफ्रीकी चिकित्सा अनुसंधान परिषद (SAMRC) कार्यालय की एचआईवी रोकथाम अनुसंधान इकाई की निदेशक थीं। उन्होंने European Development Clinical Trials Partnerships का ‘आउटस्टैंडिंग फीमेल साइंटिस्ट अवार्ड’ भी जीता था।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill