प्रश्न 1 संयुक्त राष्ट्र के COP26 जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन, जिसे 2021 तक स्थगित कर दिया गया है, को किस शहर में आयोजित किया जाना था -
(अ) ग्लासगो
(ब) एडिनबर्ग
(स) बेलफास्ट
(द) डबलिन
उत्तर View Detail
अप्रैल, 2020 को संयुक्त राष्ट्र ने घोषणा की कि नवंबर 2020 में ग्लासगो में होने वाली COP 26 (Conference of Parties) को 2021 तक स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय COVID-19 वायरस के खतरे तथा विश्व पर इसके प्रभाव के कारण लिया जा रहा है। COP26 को पेरिस समझौते के बाद से एक महत्वपूर्ण जलवायु वार्ता माना जाता है।
प्रश्न 2 भारत सरकार ने लोगों को कोरोनावायरस संक्रमण के जोखिम का आकलन करने में सक्षम करने के लिए कौन सी एप्प लांच की है -
(अ) आरोग्य सेतु
(ब) आरोग्यता
(स) सेहत सेतु
(द) अटल सेतु
उत्तर View Detail
हाल ही में केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने “आरोग्य सेतु” एप्लीकेशन विकसित किया है। जब कोई व्यक्ति COVID-19 संक्रमित व्यक्ति के छह फीट के संपर्क में आता है, तो यह एप्प उस व्यक्ति को सचेत कर देता है।
प्रश्न 3 एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने हाल ही में अनुमान जताया है कि वित्त वर्ष 2021 में भारत की आर्थिक विकास दर घटकर कितने फीसदी रह सकती है -
(अ) चार फीसदी
(ब) पांच फीसदी
(स) तीन फीसदी
(द) सात फीसदी
उत्तर View Detail
कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण दुनियाभर में पैदा हुए स्वास्थ्य आपात के बीच, एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने अनुमान जताया है कि वित्त वर्ष 2021 में भारत की आर्थिक विकास दर घटकर चार फीसदी रह सकती है। बाजार में पिछले साल आई सुस्ती के बाद से ही भारत की विकास दर धीमी होती रही है। वित्त वर्ष 2019 में यह 6.1 प्रतिशत से गिरकर पांच प्रतिशत रह गई थी। बैंक ने अपने ‘एशियन डेवलपमेंट आउटलुक’ (एडीओ) 2020 में कहा कि भारत में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि अगले वित्त वर्ष में 6.2 प्रतिशत तक मजबूत होने से पहले वित्त वर्ष 2021 में घटकर चार फीसदी रह सकती है।
प्रश्न 4 भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, COVID-19 की कितने अर्द्ध उप प्रजातियाँ भारत में प्रसारित हो रही हैं -
(अ) चार
(ब) सात
(स) आठ
(द) तीन
उत्तर View Detail
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि देश में COVID-19 की तीन अर्ध उप-प्रजातियां प्रचलन में हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार यह प्रजातियाँ अन्य देशों से भारत में आई हैं। भारत में COVID-19 मामले यात्रा इतिहास वाले लोगों से उत्पन्न हुए हैं। इसलिए यह वायरस भारत के बाहर से आया है। अब तक इस बात की पुष्टि नही हो पायी है कि विश्व के अन्य हिस्सों में यह वायरस कैसे व्यवहार कर रहा है। हालाँकि, ICMR ने इस बात की पुष्टि की है कि भारत में यह वायरस देश के बाह्य, जैविक कारकों तथा देश में रहने वाले लोगों के कारण भिन्न रूप ले चुका है। वर्तमान में देश में इस वायरस के तीन प्रकार हैं।
प्रश्न 5 किस राज्य सरकार ने उच्च न्यायालय द्वारा दिये गए निर्देशों के आधार पर नवरत्नालु पेदलंदरिकी इलू कार्यक्रम (Navaratnalu-Pedalandariki Illu Programme) के दिशा-निर्देशों में संशोधन किया है -
(अ) कर्नाटक
(ब) आंध्र प्रदेश
(स) तमिलनाडु
(द) केरल
उत्तर View Detail
आंध्र प्रदेश सरकार ने नवरत्नालु-पेदलंदरिकी इलू कार्यक्रम के दिशानिर्देशों को संशोधित किया। इस योजना को सभी गरीबों के लिए मकान कहा जाता है। उच्च न्यायालय के निर्देशों के आधार पर दिशा-निर्देश में परिवर्तन किया गया है। इस योजना के तहत सफेद राशन कार्ड वाले निर्धन को 1 रुपये में आवास स्थल का आवंटन किया जायेगा। राज्य सरकार लोगों से केवल 20 रुपये (स्टांप पेपर शुल्क के लिए 10 रुपये और लैमिनेशन शुल्क के लिए 10 रुपये) वसूलेगी। लाभार्थियों को आबंटित स्थान पर केवल मकान ही बनाना होगा। वे जगह को बेच नही सकते। हालांकि, वे कम से कम पांच साल तक कब्जा करने के बाद मकान को बेच सकते हैं। “नवरत्नालु” आंध्र प्रदेश सरकार की एक प्रमुख योजना है। आंध्र प्रदेश सरकार की नौ (नवरत्न) कल्याणकारी योजनाएं हैं।
प्रश्न 6 किस संस्था ने कोरोना वायरस से निपटने में 25 देशों की मदद के लिए 14,448 करोड़ का आपात फंड जारी करने की अनुमति दी है -
(अ) एशियाई विकास बैंक
(ब) विश्व बैंक
(स) संयुक्त राष्ट्र संघ
(द) विश्व स्वास्थय संगठन
उत्तर View Detail
विश्व बैंक ने कोरोना वायरस से निपटने में 25 देशों की मदद के लिए 14,448 करोड़ रुपये का आपात फंड जारी करने की अनुमति दी है। इसमें से भारत को 7,600 करोड़ रुपये मिलेंगे जिनका इस्तेमाल 'बेहतर स्क्रीनिंग, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, लैबोरेटरी जांच; निजी सुरक्षा उपकरण खरीदने और नए आइसोलेशन वार्ड बनाने' में होगा। बतौर बैंक, 15 महीनों में 12,166 अरब रुपये खर्च होंगे।
प्रश्न 7 केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार महिलाओं के जनधन खाते में तीन महीने तक हर महीने कितने रुपये की राशि मदद में दी जाएगी -
(अ) 1000 रुपये
(ब) 1500 रुपये
(स) 750 रुपये
(द) 500 रुपये
उत्तर View Detail
ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री जनधन योजना से जुड़ी प्रत्येक महिला खाताधारक के लिए इस महीने पांच सौ रूपये की एक मुश्त राशि जारी की है। ये राशि कल उनके खाते में जमा करा दी गई। हाल ही में, वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के अंतर्गत प्रत्येक महिला को हर महीने पांच सौ रूपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी। यह राशि तीन महीनों के लिए दी जानी है।
प्रश्न 8 भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नागरिक गीता रामजी, जिनका हाल ही में कोरोनोवायरस के कारण निधन हो गया, वह किस पेशे से जुड़ी हुई थीं -
(अ) वायरोलॉजिस्ट (विषाणुविज्ञानी)
(ब) राजनीतिज्ञ
(स) अभिनेत्री
(द) खिलाड़ी
उत्तर View Detail
भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी और विश्व प्रसिद्ध वायरोलॉजिस्ट गीता रामजी का कोरोनोवायरस से संक्रमण करने के बाद निधन हो गया। गीता रामजी एक अनुभवी विषाणुविज्ञानी और एचआईवी रोकथाम की शोधकर्ता थीं। वह डरबन में दक्षिण अफ्रीकी चिकित्सा अनुसंधान परिषद (SAMRC) कार्यालय की एचआईवी रोकथाम अनुसंधान इकाई की निदेशक थीं। उन्होंने European Development Clinical Trials Partnerships का ‘आउटस्टैंडिंग फीमेल साइंटिस्ट अवार्ड’ भी जीता था।
प्रश्न 9 हाल ही में किस संस्था ने देश में बढ़ते कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए अत्याधुनिक मास्क, सैनिटाइजर से लेकर 'बायो सूट' तैयार किया है -
(अ) डीआरडीओ
(ब) सीआरपीएफ
(स) इसरो
(द) पतंजलि
उत्तर View Detail
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ ने कोविड-19 से लड़ रहे मेडिकल, पैरामेडिकल और अन्य कर्मियों को वायरस से बचाने के लिए एक बायो सूट विकसित किया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यह बायो सूट उद्योग की मदद से कपड़ा मापदंडों के कठोर परीक्षण से गुजरते हुए सिंथेटिक रक्त से सुरक्षा के लिए तैयार किया गया है। यह बायो सूट स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा निर्धारित मानदंडों से भी ऊपर हैं।
प्रश्न 10 केंद्रीय कृषि मंत्री ने लॉकडाउन के बीच राष्ट्रीय कृषि बाजार (e-NAM) प्लेटफार्म के नए फीचर लांच किये। e-NAM को देश में कब लॉन्च किया गया था -
(अ) 2004
(ब) 2012
(स) 2016
(द) 2020
उत्तर View Detail
केंद्रीय कृषि मंत्री ने लॉकडाउन के बीच, राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-एनएएम) प्लेटफॉर्म के नए फीचर्स को लॉन्च किया, इसमें ई-एनएएम सॉफ्टवेयर में वेयरहाउस आधारित ट्रेडिंग मॉड्यूल, लॉजिस्टिक मॉड्यूल का उन्नत संस्करण, एफपीओ ट्रेडिंग मॉड्यूल इत्यादि शामिल हैं, जहां एफपीओ संग्रह केंद्र से अपनी उपज का व्यापार कर सकते हैं। ई-एनएएम प्लेटफार्म को भारत में 14 अप्रैल, 2016 को एक राष्ट्रव्यापी इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड पोर्टल के रूप में लॉन्च किया गया था। इसके मध्यम से 16 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में 585 मंडियों को ई-एनएएम पोर्टल पर एकीकृत किया गया है।
प्रश्न 11 केंद्र सरकार के अनुसार जम्मू कश्मीर में कितने साल से रहने वाले नागरिक डोमिसाइल के हकदार होंगे - (अ) 10 साल (ब) 07 साल (स) 15 साल (द) 12 साल उत्तर View Detail
सरकार ने एक अहम फैसले में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में डोमिसाइल(स्थायी निवास) लागू कर दिया है। अब जम्मू-कश्मीर में 15 साल से रह रहे नागरिक डोमिसाइल के हकदार होंगे। जिन बच्चों ने सात वर्ष तक केंद्र शासित प्रदेश के स्कूलों में पढ़ाई की है और दसवीं या बारहवीं कक्षा की परीक्षा दी है, वे भी डोमिसाइल होंगे। केंद्र सरकार ने गजट अधिसूचना जारी कर डोमिसाइल के नियम और शर्ते भी तय कर दी हैं। लेवल-चार तक की नौकरियों के लिए डोमिसाइल होना जरूरी होगा। इससे स्थानीय युवाओं को राहत मिलेगी।केंद्रीय गृह मंत्रलय ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन आर्डर 2020 जारी कर दिया है। जम्मू-कश्मीर सिविल सर्विस विकेंद्रीयकरण और भर्ती कानून 16 ऑफ 2010 में बदलाव किया गया है। उसमें नौकरियों व डोमिसाइल के नियम व शर्तें तय की गई हैं। राहत व पुनर्वास आयुक्त के साथ पंजीकृत विस्थापित भी डोमिसाइल होंगे। जिन बच्चों के अभिभावक राज्य में 15 साल से रह रहे हैं या विस्थापित के तौर पर पंजीकृत हैं, वे भी डोमिसाइल होंगे।
प्रश्न 12 किस राज्य सरकार ने COVID-19 रोगियों के लिए नेवी द्वारा विकसित मल्टी-फीड ऑक्सीजन मैनीफोल्ड (MOM) खरीदने का निर्णय लिया है - (अ) बिहार (ब) पंजाब (स) कर्नाटक (द) आंध्र प्रदेश उत्तर View Detail
आंध्र प्रदेश सरकार ने COVID-19 रोगियों को ऑक्सीजन की आपूर्ति की आवश्यकता को पूरा करने के लिए भारतीय नौसेना, विशाखापत्तनम द्वारा विकसित मल्टी-फीड ऑक्सीजन मैनीफोल्ड को खरीदने का निर्णय लिया है। पोर्टेबल मल्टी-फीड ऑक्सीजन मैनीफोल्ड उपकरण को नौसेना डॉकयार्ड विशाखापट्टनम द्वारा सिक्स-वे हेडर और सिंगल सिलेंडर का उपयोग करके डिजाइन किया गया था। इसका मतलब है कि छह मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए एक एकल ऑक्सीजन सिलेंडर का उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा मल्टी-फीड ऑक्सीजन मैनीफोल्ड पोर्टेबल है और इसलिए रेलवे कोचों में स्थापित किए जाने वाले आइसोलेशन वार्ड में इसे इंस्टाल करने में आसानी होगी।
प्रश्न 13 दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य कर्मियों के परिवारों के लिए कितने रूपये की राशि की घोषणा की है अगर कोरोनोवायरस मामलों के दौरान उनकी मृत्यु हो जाती है - (अ) 2 करोड़ रू (ब) 1 करोड़ रू (स) 10 लाख रू (द) 5 लाख रू उत्तर View Detail
दिल्ली के मुख्यमत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19 के मामलों से निपटते समय किसी स्वास्थ्य कर्मी की मृत्यु पर उसके परिवार को एक करोड़ रूपये की सहायता देने की घोषणा की है। सरकारी अथवा निजी क्षेत्र के स्थायी या अस्थायी सभी स्वच्छता कर्मी, डॉक्टर और नर्स इस घोषणा के दायरे में आयेंगे।
प्रश्न 14 कौन सा आईआईटी संस्थान कम लागत वाले पोर्टेबल वेंटिलेटर को विकसित कर रहा है - (अ) आईआईटी कानपुर (ब) आईआईटी दिल्ली (स) आईआईटी मद्रास (द) आईआईटी ग्वालियर उत्तर View Detail
देश में COVID-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए कानपुर का भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) पोर्टेबल वेंटिलेटर विकसित करने पर कम रहा है, जो बाजार में उपलब्ध वेंटिलेटर की तुलना में काफी सस्ता होगा। इस वेंटिलेटर का प्रोटोटाइप बहुत जल्द तैयार हो जाएगा और जिसकी असेम्बलिंग के बाद इसे लाइफ सपोर्ट सिस्टम के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा। ये वेंटिलेटर COVID-19 मरीजों के लिए विशेषकर वृद्ध और जिनके के लिए ये वायरस घातक साबित हो सकता हैं के लिए'बहुत ही महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरण है।
प्रश्न 15 मिथकों को दूर करने करने और महामारी कोविड-19 के पीछे सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की एक बुनियादी वैज्ञानिक समझ प्रदान करने के लिए किस संस्थान ने इस से सम्बंधित मटेरियल पेश किया है - (अ) टाटा इंस्टीट्यूट आॅफ फंडामेंटल रिसर्च (ब) बिरला इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलाॅजी एंड साइंस (स) कलिंग इंस्टीट्यूट आफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलाॅजी (द) वेल्लोर प्रौद्योगिकी संस्थान उत्तर View Detail
कोविड-19 महामारी के बारे में भ्रांतियां दूर करने और सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों के बारे में वैज्ञानिक समझ बढ़ाने के लिए टाटा इंस्ट्रीटयूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च - टी आई एफ आर आगे आया है। इस संस्थान ने यू टयूब वीडियो उपलब्ध कराये हैं। इन वीडियो में समझाया गया है कि कोविड-19 जैसे वायरस से फैलने वाली महामारी से निपटने के लिए सामाजिक दूरी कैसे मदद करती है। यह वीडियो वॉशिग्टन पोस्ट में प्रकाशित हैरी स्टीवेन्स के लेख पर आधारित हैं। टाटा संस्थान के वैज्ञानिक प्रोफेसर अर्णब भट्टाचार्य ने कहा कि ये वीडियो अंग्रेजी, हिन्दी, बांग्ला, कोंकणी, मराठी, मलयालम, उडि़या, तमिल और तेलुगु भाषा में उपलब्ध हैं। इन्हें तैयार करने में संस्थान के शिक्षकों, उनके परिवारों और विद्यार्थियों ने योगदान दिया है।
प्रश्न 16 कोविड-19 रोगियों के लिए एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान किस राज्य ने शुरू किया है - (अ) हिमाचल प्रदेश (ब) मध्य प्रदेश (स) उत्तर प्रदेश (द) राजस्थान उत्तर View Detail
हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में संक्रमित लोगों का पता लगाने के लिए एक्टिव केस फाइंडिंग कैंपेन शुरू किया है। यह अभियान राज्य के नागरिको को उनके दरवाजे पर COVID-19 के लक्षणों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए आरंभ किया गया है।
प्रश्न 17 पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना के मरीजों की देखभाल में लगे कर्मचारियों के बीमा कवरेज को ......... रूपये तक बढ़ाने का निर्णय लिया है - (अ) 10 लाख रू (ब) 5 लाख रू (स) 3 लाख रू (द) 1 लाख रू उत्तर प्रश्न 18 ‘मोदी किचन’ तमिलनाडु के किस शहर में शुरू किया गया है - (अ) कोयंबटूर (ब) चेन्नई (स) मदुरै (द) सलेम उत्तर View Detail
तमिलनाडु के कोवई (कोयम्बटूर) में 'मोदी किचन' की स्थापना की गई है। इस रसोई में प्रति दिन 500 लोगो को भोजन परोसने की क्षमता है, जो 14 अप्रैल 2020 तक चालू रहेगी। मोदी किचन का उद्देश्य 10 किलोमीटर के दायरे में खाना पहुंचाना है और इसे शहर के मुख्य शॉपिंग इलाको में स्थापित किया गया है। ये COVID-19 महामारी के कारण लागू हुए लॉकडाउन के दौरान जरुरतमंदो को खाना मुहैया कराने के लिए CSC के अधिकारियों द्वारा शुरू की गई पहल है।
प्रश्न 19 किस कंपनी ने वैश्विक कोरोनावायरस महामारी के दौरान पत्रकारिता का समर्थन करने के लिए 100 मिलियन डाॅलर के निवेश की घोषणा की है - (अ) फेसबुक (ब) अमेजन (स) माइक्रोसाॅफ्ट (द) गूगल उत्तर प्रश्न 20 किस स्पेस एजेंसी ने सन रेडियो इंटरफेरोमीटर स्पेस एक्सपेरिमेंट मिशन की घोषणा की - (अ) नासा (ब) स्पेसएक्स (स) जाक्सा (द) इसरो उत्तर View Detail
अमेरिकी अन्तरिक्ष एजेंसी नासा ने 30 मार्च, 2020 को सन रेडियो इंटरफेरोमीटर स्पेस एक्सपेरिमेंट (SUNRISE) मिशन की घोषणा की। इस मिशन के द्वारा सूर्य के विशालकाय सौर कण तूफान का अध्ययन किया जाएगा। इस मिशन का उद्देश्य सौर तूफानों का अध्ययन तथा सौर प्रणाली के कार्य को समझना है। यह अध्ययन भविष्य के अंतरिक्ष यात्रियों को मंगल ग्रह की यात्रा करने और सौर तूफानों से बचाने में भी मदद करेगा। इस मिशन के तहत 6 क्यूबसैट को जियोसिंक्रोनस-ऑर्बिट में स्थापित किया जाएगा। यह क्यूबसैट सूर्य से उत्सर्जित कम आवृत्ति उत्सर्जन के रेडियो चित्र लेने के लिए रेडियो टेलिस्कोप का उपयोग करेंगे। इन चित्रों को डीप स्पेस नेटवर्क के जरिए धरती पर भेजा जाएगा। इसके अलावा यह क्यूबसैट सूर्य से उत्पन्न होने वाले विशाल कण के स्थान के बारे में जानने के लिए एक 3डी मानचित्र बनाएंगे। इस मिशन के द्वारा सूर्य के स्पेक्ट्रम का अध्ययन किया जाएगा। गौरतलब है कि आयनमंडल के कारण पृथ्वी से सूर्य के स्पेक्ट्रम का अध्ययन नहीं किया जा सकता है।