Daily CA Dose : 06-02-2020

1. हाल ही में QS वर्ल्ड रैंकिंग में भारत के किस इंजीनियरिंग कॉलेज ने सर्वोच्च रैंक प्राप्त की है?
उत्तर – आईआईटी मुंबई
QS वर्ल्ड रैंकिंग के अनुसार, मुंबई और दिल्ली के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दुनिया भर के शीर्ष 50 इंजीनियरिंग कॉलेजों में शामिल हैं। IIT मुंबई को 44वां और IIT दिल्ली को 47वां रैंक मिला है।
शीर्ष 50 रैंकिंग में केवल दो भारतीय कॉलेज हैं। कला और मानविकी विषय के लिए QS वर्ल्ड रैंकिंग के अनुसार, दिल्ली का जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) 162वें स्थान पर है और दिल्ली विश्वविद्यालय 231वें स्थान पर है।
2. 10 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रस्तावित एकीकरण के बाद, भारत में सरकारी स्वामित्व वाले बैंकों की कुल संख्या कितनी रह जायेगी?
उत्तर – 12
केन्द्रीय कैबिनेट ने सार्वजनिक सेक्टर के बैंकों का एकीकरण (Amalgamation) 4 बैंकों में करने के लिए मंज़ूरी दे दी है। इस एकीकरण के बाद सार्वजनिक सेक्टर के बैंकों की संख्या 12 रह जाएगी। यह एकीकरण 1 अप्रैल, 2020 से लागू हो जाएगा। ओरिएण्टल बैंक ऑफ़ कॉमर्स तथा यूनाइटेड बैंक का एकीकरण पंजाब नेशनल बैंक के साथ किया जायेगा। सिंडिकेट बैंक का एकीकरण केनरा बैंक के साथ किया जाएगा। आंध्र बैंक तथा कारपोरेशन बैंक का एकीकरण यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के साथ किया जायेगा। इलाहबाद बैंक का एकीकरण इंडियन बैंक के साथ किया जाएगा।
बैंक ऑफ़ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र तथा पंजाब एंड सिंध बैंक मौजूदा स्वरुप में कार्य करते रहेंगे।
3. हाल ही में ‘प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास बिल 2020’ के अनुसार करदाताओं को कब तक देय कर का भुगतान करना होगा?
उत्तर – 31 मार्च, 2020
प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास 2020 हाल ही में लोकसभा द्वारा पारित किया गया है। इस बिल को 5 फरवरी, 2020 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में पेश किया गया था। इस बिल में आयकर और कारपोरेशन कर सहित प्रत्यक्ष कर में लंबित कर विवादों के समाधान के लिए एक मैकेनिज्म बनाया गया है। इस बिल के अनुसार करदाता 31 मार्च, 2020 तक ब्याज और जुर्माने के साथ अपने देय करों का भुगतान करके विवादों का निपटारा कर सकते हैं।
4. किस वैश्विक संस्था ने कोरोनावायरस (COVID-19) के प्रकोप से निपटने के लिए 12 बिलियन डॉलर की सहायता की घोषणा की है?
उत्तर – विश्व बैंक
3 मार्च, 2020 को विश्व बैंक ने कोरोना वायरस के आर्थिक प्रभावों से जूझ रहे देशों की सहायता के लिए 12 बिलियन डालर की घोषणा की। यह वायरस अब तक 60 देशों में पहुंच चुका है। विश्व बैंक, प्रभावित देशों को वित्तीय सहायता तथा इस रोग के लिए समाधान विकसित करने के लिए सहायता प्रदान कर रहा है। यह वित्तपोषण केवल उन सदस्य देशों के लिए है जिनकी अर्थव्यवस्था इस वायरस के कारण काफी अधिक प्रभावित हुई है। इसके लिए प्राथमिकता उन देशों को दी जाएगी जो सबसे निर्धन हैं और सबसे ज्यादा जोखिम में हैं।
5. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहे यवोन फेरेल और शेली मैकनामारा को किस वैश्विक पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
उत्तर – प्रित्जकर पुरस्कार
आर्किटेक्ट यवोन फैरेल और शेली मैकनामारा को हाल ही में 2020 प्रित्जकर पुरस्कार के लिए चुना गया है, प्रित्जकर पुरस्कार वास्तुकला के क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान है। इन दोनों आर्किटेक्ट ने मुख्य रूप से पेरू के लीमा में इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पर कार्य किया है।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill