Daily CA Dose : 26-27 January 2020

1. हाल ही में गंगा-वोल्गा वार्ता का आयोजन नई दिल्ली में किया गया, इसके द्वारा भारत और किस देश के बीच द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा?

उत्तर – रूस
हाल ही में रूस और भारत के बीच नई दिल्ली में गंगा-वोल्गा वार्ता का आयोजन किया गया। इस वार्ता का आयोजन भारत के विदेश मंत्रालय द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन के साथ मिलकर किया गया। इस इवेंट में भारत और रूस के कई गणमान्य विद्वानों ने हिस्सा लिया।

2. राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम क्या है?
उत्तर – मज़बूत लोकतंत्र के लिए चुनावी साक्षरता (Electoral Literacy for Stronger Democracy)
25 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य देश में चुनावों में मतदान करने के लिए लोगों को बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। इस दिवस के अवसर पर चुनावी प्रक्रिया में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले निर्वाचन अधिकारियों को सम्मानित (National Awards for the Best Electoral Practices) किया जाता है। पहली बार राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2011 में मनाया गया था, इसे चुनाव आयोग (निर्वाचन आयोग) की स्थापना दिवस की समृति में मनाया जाता है। चुनाव आयोग की स्थापना 25 जनवरी, 1950 को की गयी थी।
3. जेयर मेसियास बोल्सोनारो हाल ही में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंचे, वे किस देश के राष्ट्रपति हैं?
उत्तर – ब्राज़ील
इस वर्ष ब्राज़ील के राष्ट्रपति भारत के गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि हैं, वे हाल ही में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंचे। जेयर बोल्सोनारो की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच 15 समझौतों पर हस्ताक्षर किये जायेंगे, इसमें तेल व गैस, खनन, साइबर सुरक्षा इत्यादि शामिल है। जेयर बोल्सोनारो अक्टूबर, 2018 में ब्राज़ील के राष्ट्रपति बने थे, यह उनकी पहली भारत यात्रा है।
4. भारत ने आशुगंज-अखौरा सड़क को 4-लेन हाईवे में अपग्रेड करने के लिए किस देश के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?
उत्तर – बांग्लादेश
भारत ने हाल ही में बांग्लादेश के साथ 50.58 किलोमीटर लम्बी आशुगंज-अखौरा सड़क को 4-लेन हाईवे में अपग्रेड करने के लिए बांग्लादेश के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। यह 2016 में भारत द्वारा बांग्लादेश को जारी 2 अरब डॉलर की लाइन ऑफ़ क्रेडिट का हिस्सा है। 50.58 किलोमीटर में से 39 किलोमीटर सड़क को बांग्लादेश के सड़क व उच्चमार्ग विभाग तथा भारतीय कंपनी एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा अपग्रेड किया जाएगा। शेष कार्य बांग्लादेश के सड़क व उच्चमार्ग विभाग तथा भारत-बांग्लादेश की जॉइंट वेंचर फर्म द्वारा किया जाएगा। इस परियोजना से दोनों देशों के बीच सड़क कनेक्टिविटी में सुधार होगा।
5. केन्द्रीय जनजातीय मामले मंत्रालय ने किस केंद्र शासित प्रदेश को 6वीं अनुसूची क्षेत्र घोषित करने का प्रस्ताव रखा है?
उत्तर – लद्दाख
केन्द्रीय जनजातीय मामले मंत्रालय ने लद्दाख को 6वीं अनुसूची क्षेत्र घोषित करने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। केन्द्रीय जनजातीय मामले मंत्री अर्जुन मुंडा ने हाल ही में घोषणा की कि लद्दाख को 6वीं अनुसूची क्षेत्र में शामिल करने के लिए केन्द्रीय गृह मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया है। 6वीं अनुसूची में शामिल क्षेत्रों में स्व-शासन पर बल दिया जाता है तथा जनजातीय समुदायों को काफी स्वायत्तता भी दी जाती है। जनजातीय समुदाय अपने कानून स्वयं बना सकते हैं। इन क्षेत्रों को सामाजिक व अधोसंरचना विकास के लिए केंद्र सरकार से काफी फंड्स भी मिलते हैं। असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम 6वीं अनुसूची में शामिल हैं।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill