प्रश्न 1 ‘मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’ किस राज्य ने शुरू की है - (अ) उत्तर प्रदेश (ब) मध्य प्रदेश (स) तेलंगाना (द) आंध्र प्रदेश उत्तर View Detail
उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की शुरूआत की है। इसके तहत उन किसानों के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जिनकी खेतों में काम करने के दौरान मौत हो जाती है या फिर वे विकलांग्ता के शिकार हो जाते हैं। सरकार ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना लागू करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 50 लाख रुपये के कोष के साथ एक पर्यटन स्थल विकसित किया जाएगा।
प्रश्न 2 किस देश ने 2020 के लिए जी-77 देशों के समूह की अध्यक्षता संभाली है - (अ) गुयाना (ब) लेबनान (स) बोलिविया (द) नाइजर उत्तर View Detail
दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र गुयाना को ‘समूह-77’ का 2020 के लिए अध्यक्ष बनाए जाने पर भारत ने स्वागत करते हुए भरोसा जताया है कि गुयाना समूह की एकता और सहयोग के सिद्धांत को मजबूत बनाने की दिशा में काम करेगा। समूह-77 संयुक्त राष्ट्र में विकासशील देशों का संगठन है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि के नागराज नायडू ने वर्ष 2020 के लिए जी-77 की अध्यक्षता करने के लिए गुयाना को बधाई दी। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र की 75 वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी।
प्रश्न 3 भारत ने अपना पहला महात्मा गांधी कन्वेंशन सेंटर किस पश्चिम अफ्रीकी देश में खोला है - (अ) बोलिविया (ब) नाइजर (स) घाना (द) फिलिस्तीन उत्तर View Detail
विदेश मंत्री एस. जयशंकर और नाईजर के राष्ट्रपति महमदौ इसोफौ ने अफ्रीका में महात्मा गांधी की स्मृति में भारत द्वारा स्थापित पहले सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन किया।आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सुविधायुक्त यह सम्मेलन केंद्र अफ्रीका में महात्मा गांधी के सम्मान में स्थापित पहला केंद्र है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पिछले वर्ष मनाई गई। विदेश मंत्री एस. जयशंकर नाईजर और ट्यूनीशिया की तीन दिन की यात्रा के पहले चरण में नाईजर की राजधानी नियामी पहुंचे थे।
प्रश्न 4 हाल ही में इसरो ने किस ह्यूमनॉइड रोबोट को प्रदर्शित किया - (अ) व्योममित्रा (ब) सहायक (स) गगनमित्र (द) मैत्री उत्तर View Detail
हाल ही में इसरो ने ‘व्योमित्र’ नामक ह्यूमनॉइड रोबोट को प्रदर्शित किया। यह रोबोट इंसानों की तरह बात करती है, इसे गगनयान को लांच करने से पहले अन्तरिक्ष में भेजा जाएगा। यह रोबोट टेस्ट फ्लाइट के दौरान इन्सानी कार्य की नक़ल करेगी। यह क्रू के सभी कार्य जैसे स्विच-पैनल ऑपरेशन, एनवायर्नमेंटल कण्ट्रोल और लाइफ-सपोर्ट सिस्टम इत्यादि कार्य कर सकती है।
प्रश्न 5 इकोनाॅमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा जारी लोकतंत्र सूचकांक 2019 में भारत ने कौन सा स्थान प्राप्त किया है - (अ) 7वां (ब) 11वां (स) 23वां (द) 51वां उत्तर View Detail
इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआइयू) के 167 देशों के लोकतंत्र सूचकांक में भारत 10 पायदान नीचे खिसककर 51वें स्थान पर पहुंच गया है। ईआइयू की ओर से बुधवार को जारी इस वैश्विक रैंकिंग के मुताबिक भारत का कुल स्कोर (0-10 के पैमाने पर) 2018 के 7.23 के मुकाबले 2019 में 6.90 रह गया है। इस सूचकांक में नॉर्वे, आइसलैंड तथा स्वीडन क्रमशः 9.87, 9.58, 9.39 अंकों के स्कोर के साथ प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर हैं। इस सूचकांक में उत्तर कोरिया (North Korea) को 1.08 अंकों के स्कोर के आधार पर अंतिम स्थान मिला है।
प्रश्न 6 भारत ने किस देश से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग शुरू की है - (अ) चीन (ब) जापान (स) सिंगापुर (द) पाकिस्तान उत्तर View Detail
चीन के वुहान में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए चीन और हांगकांग से आने वाले यात्रियों की अब देश के सात हवाई अड्डों पर थर्मल स्क्रीनिंग होगी। ये हवाई अड्डे हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बंगलुरू, हैदराबाद और कोच्चि। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि हांगकांग और चीन से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग के सारे प्रबंध किए जाएं। चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप को आपात स्थिति घोषित करने पर विचार करने के लिए जिनेवा में विश्व स्वास्थ्य संगठन-डब्ल्यूएचओ की बैठक चल रही है। संयुक्त राष्ट्र की यह संस्था इस बात का फैसला करेगी कि क्या इस बीमारी के प्रकोप को अंतर्राष्ट्रीय चिंता का कारण मानना चाहिए या नहीं।
प्रश्न 7 भारत के 71वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि कौन होंगे - (अ) लुइज़ इनसिओ लूला दा सिल्वा (ब) सर्जियो मोरो (स) मून जे-इन (द) जेयर बोल्सोनारो उत्तर View Detail
ब्राजील के राष्ट्रपति जाइर मेसियस बोलसोनारो चार दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंच गए हैं। विदेश राज्यमंत्री डी. मुरलीधरन ने वायुसेना के हवाई अड्डे पालम पर श्री बोलसोनारो की अगवानी की। ब्राजील के राष्ट्रपति रविवार को गणतंत्र दिवस परेड समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
प्रश्न 8 विश्व आर्थिक फोरम का क्रिस्टल अवार्ड किस भारतीय को प्रदान किया गया - (अ) प्रियंका चोपड़ा (ब) आलिया भट्ट (स) कटरीना कैफ (द) दीपिका पादुकोण उत्तर View Detail
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को विश्व आर्थिक फोरम की 50वीं बैठक में क्रिस्टल अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए दिया गया है। दीपिका पादुकोण ‘लिव लव लाफ’ नामक एक फाउंडेशन चलाती हैं, जिसके द्वारा स्कूलों में जागरूकता सम्बन्धी कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।
प्रश्न 9 12वां नेशनल ट्राइबल युथ एक्सचेंज प्रोग्राम निम्न में से किस जगह पर आयोजित किया गया - (अ) पुडुचेरी (ब) रांची (स) भोपाल (द) बांसवाड़ा उत्तर View Detail
पुद्दूचेरी में 12 वां राष्ट्रीय आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया हैं। पुद्दूचेरी की उपराज्यपाल डॉ किरण बेदी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिलों के दो सौ युवा हिस्सा ले रहे हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKS) और पुद्दूचेरी सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आदिवासी युवाओं का विकास और सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा हैं। इसके तहत युवाओं को पुद्दीचेरी की भाषा, परम्परा, संस्कृति, वेशभूषा, भोजन तथा अन्य पहलुओं से अवगत कराने के लिए पुद्दूचेरी के विभिन्न स्थानों पर ले जाया जायेगा।
प्रश्न 10 हसन दियाब को हाल ही में किस देश का प्रधानमंत्री चुना गया - (अ) बोलिविया (ब) नाइजर (स) घाना (द) लेबनान उत्तर View Detail
लेबनान में प्रधानमंत्री हसन दियाब के नेतृत्व में एक नई सरकार का गठन किया गया। पिछले वर्ष भ्रष्टाचार व अप्रबंधन के कारण लेबनान में भारी प्रदर्शन हुए थे, जिसके कारण अक्टूबर, 2019 में प्रधानमंत्री साद अल हरीरी को इस्तीफ़ा देना पड़ा था। बाद में लेबनान के राष्ट्रपति मिचेल ओउन ने हसन दियाबी को प्रधानमंत्री मनोनीत किया, दियाब विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हैं।