Daily CA Dose : 15-05-2019


1. CEAT इंटरनेशनल बॉलर ऑफ़ द ईयर 2019 किसे चुना गया?


जसप्रीत बुमराह
हाल ही में मुंबई में सिएट क्रिकेट रेटिंग पुरस्कारों की घोषणा की गयी, इन पुरस्कारों में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
विजेताओं की सूची
1. इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर – विराट कोहली
2. बैट्समैन ऑफ़ द ईयर – विराट कोहली
3. इंटरनेशनल बॉलर ऑफ़ द इयर – जसप्रीत बुमराह
4. इंटरनेशनल टेस्ट प्लेयर ऑफ़ द ईयर – चेतेश्वर पुजारा
5. वन डे इंटरनेशनल प्लेयर ऑफ़ द ईयर – रोहित शर्मा
6. इंटरनेशनल टी-20 प्लेयर ऑफ़ द ईयर – आरोन फिंच
7. आउटस्टैंडिंग परफॉरमेंस ऑफ़ द ईयर – कुलदीप यादव
8. इंटरनेशनल टी-20 बॉलर ऑफ़ द ईयर – राशिद खान
9. इंटरनेशनल वुमन क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर – स्मृति मंधाना
10. लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड – मोहिंदर अमरनाथ
11. जूनियर क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर – यशस्वी जैसवाल
12. डोमेस्टिक प्लेयर ऑफ़ द ईयर – आशुतोष अमन

2. 2020 में संयुक्त राष्ट्र ने महासागर कांफ्रेंस का आयोजन किस शहर में करने का निर्णय लिया है?

लिस्बन
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2020 में पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में महासागर सम्मेलन का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इसका आयोजन अगले वर्ष 2 जून से 6 जून के बीच किया जायेगा। इसका उद्देश्य महासागर, सागरों तथा समुद्री संसाधनों के सतत उपयोग को बढ़ावा देना है। इस सम्मेलन में सरकारें, संयुक्त राष्ट्र प्रणाली, अंतरसरकारी संगठन तथा अन्य सभी साझेदार हिस्सा लेंगे।

3. हाल ही में महिला एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे सफल स्पिनर कौन महिला क्रिकेट कौन बनीं?

सना मीर
पाकिस्तान की ऑफ स्पिनर सना मीर हाल ही में महिला एकदविसीय क्रिकेट की सबसे सफल स्पिनर बनीं। उन्होंने अपने 118वें मैच में अपने एकदिवसीय करियर का 147वां विकेट लिया। इसके साथ ही में महिला एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज़ बनीं। सबसे अधिक विकेट लेने वाली स्पिन गेंदबाजों की सूची में वेस्ट इंडीज की अनीसा मोहम्मद दूसरे स्थान तथा ऑस्ट्रेलिया की लिसा स्थेलकर तीसरे पर है। ओवरआल महिला एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने का नाम भारत की तेज़ गेंदबाज़ झूलन गोस्वामी हैं। झूलन गोस्वामी ने एकदिवसीय क्रिकेट में 218 विकेट लिए हैं। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया की केथरीन फिट्ज़पैट्रिक के नाम 180 विकेट हैं।

4. हाल ही में किस देश ने विश्व की सबसे तेज़ बुलेट ट्रेन “अल्फ़ा-एक्स” का परीक्षण किया? 

जापान
जापान ने विश्व की सबसे तेज़ शिन्कासेन बुलेट ट्रेन “अल्फ़ा-एक्स” का परीक्षण शुरू किया, यह ट्रेन 400 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति प्राप्त करने में सक्षम है। यह ट्रेन संभवतः 2030 में अपनी सेवाएं प्रदान करेगी। यह ट्रेन 360 किलोमीटर की गति से कार्य करेगी। इसके साथ ही यह चीन की फुशिंग ट्रेन से भी तेज़ बन जायेगी। फुशिंग ट्रेन अल्फ़ा-एक्स से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा कम गति से चलती है। अल्फ़ा एक्स में 10 कार होंगी। इसमें सभी आधुनिक फीचर मौजूद होंगे। इसमें कम्पन सेंसर, तामपान सेंसर इत्यादि उपलब्ध होंगे।

5. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा युविका कार्यक्रम किस संगठन से सम्बंधित है?

इसरो
इसरो के चेयरमैन डॉ. के. सिवान ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अन्तरिक्ष केंद्र (SDSC) SHAR में युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम “युविका 2019” का उद्घाटन किया।
इस कार्यक्रम का आयोजन 13 मई से 26 मई, 2019 के बीच किया जायेगा। इसरो ने यह कार्यक्रम केंद्र सरकार के “जय विज्ञान, जय अनुसन्धान” विचार की तर्ज़ पर लांच किया है।
इसरो ने युवा विज्ञानी कार्यक्रम के पंजीकरण के लिए 25 मार्च से लेकर 3 अप्रैल के बीच आवेदन की तिथि रखी थी। आवेदन की सुविधा https://yuvika.isro.gov.in/yuvika/ इस वेबसाइट (इसरो की आधिकारिक वेबसाइट) के माध्यम से उपलब्ध थी। भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने युवा विज्ञानी कार्यक्रम लांच किया था, इसका उद्देश्य छात्रों को अन्तरिक्ष टेक्नोलॉजी, अंतिरक्ष विज्ञान तथा उपयोग के आधारभूत पहलुओं से परिचित करवाना है।
युवा विज्ञानी कार्यक्रम
• युवा विज्ञानी कार्यक्रम के लिए इसरो देश भर से 100 छात्रों को चुनेगा और उन्हें सैटेलाइट निर्माण की व्यवहारिक प्रक्रिया के बारे में बताया जायेगा।

6. मेड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट में महिला एकल वर्ग का खिताब किसने जीता?

किकी बर्तेंस
नीदरलैंड्स की किकी बर्तेंस ने मेड्रिड ओपन टेनिस में महिला एकल वर्ग का खिताब अपने नाम किया, फाइनल में उन्होंने रोमानिया की सिमोना हालेप को पराजित किया।
मुख्य बिंदु
किकी बर्तेंस ने सिमोना हालेप को 6-4, 6-4 से पराजित किया। इसके साथ ही वे एक भी सेट ड्राप किये बिना स्पेनिश एकल वर्ग खिताब जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गयीं।
किकी अपनी करियर रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुँच गयी हैं, यह उनके करियर की अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। इसके साथ ही वे सबसे ऊँची रैंकिंग पर पहुँचने वाली महिला डच खिलाड़ी बन गयी हैं।
किकी बर्तेंस नीदरलैंड्स की टेनिस खिलाड़ी हैं, उनका जन्म 10 दिसम्बर, 1991 को नीदरलैंड्स के वातेरिंगेन में हुआ था। वे अपने करियर में 9 इवल तथा 10 युगल खिताब जीत चुकी हैं, इनमे 2018 वेस्टर्न एंड साउथर्न ओपन तथा 2019 मेड्रिड ओपन शामिल हैं। उन्हें क्ले-कोर्ट का विशेषज्ञ माना जाता है।

7. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा विलायाह ऑफ़ हिन्द किस आतंकवादी समूह से सम्बंधित है?

इस्लामिक स्टेट
कुख्यात इस्लामिक आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने हाल ही में पहली बार भारत में “प्रांत” के होने का दवा किया है, नवम्बर, 2017 से इस्लामिक स्टेट ने कश्मीर में भारतीय सैन्य बलों पर होने वाले हमलों की ज़िम्मेदारी लेनी शुरू की।
मुख्य बिंदु
इस्लामिक स्टेट ने इस तथाकथित प्रांत को “विलायाह ऑफ़ हिन्द” (भारतीय प्रांत) का नाम दिया है। दरअसल कश्मीर में सेना के हाथों IS से जुड़े हुए आतंकवादी की मौत के बाद यह दावा सामने आया है। संभवतः यह आतंकी इश्फाक अहमद सोफी था, जिसे शोपियां में एक एनकाउंटर के दौरान मारा गया था।

8. हाल ही में किस सरकारी संगठन ने कृषि व ग्रामीण स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल फण्ड की स्थापना की?

नाबार्ड
भारत के कृषि व ग्रामीण विकास बैंक “नाबार्ड” बैंक ने हाल ही में देश में ग्रामीण तथा कृषि स्टार्टअप्स के लिए 100 मिलियन डॉलर (700 करोड़ रुपये) के फण्ड की घोषणा की है। इस प्रोजेक्ट को नाबार्ड की एक सहायक इकाई नाबवेंचर्स द्वारा लांच किया गया है। इसके लिए प्रस्तावित राशि 500 करोड़ रुपये है जबकि 200 करोड़ रुपये का ओवर-सब्सक्रिप्शन का विकल्प है। इससे कृषि से सम्बंधित स्टार्ट-अप्स को बढ़ावा मिलेगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी काफी लाभ मिलेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोज़गार का सृजन भी हो सकेगा।

9. हाल ही में किन दो देशों ने संयुक्त रूप से 2019 ADMM-PLUS समुद्री अभ्यास का आयोजन किया?

दक्षिण कोरिया और सिंगापुर
आसियान रक्षा मंत्री बैठक (ADMM)-PLUS समुद्री सुरक्षा क्षेत्र प्रशिक्षण अभ्यास (MS FTX) का समापन 13 मई, 2019 को सिंगापुर के आरएसएस सिंगापुरा (चांगी नेवल बेस) में हुआ।

10. एशियाई सभ्यताओं की वार्ता पर सम्मेलन का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?

चीन
चीन में एशियाई सभ्यताओं की वार्ता पर सम्मेलन का आयोजन यूनेस्को के साथ मिलकर किया जा रहा है। इस सम्मेलन का आयोजन चीन की राजधानी बीजिंग में 15 से 22 मई के बीच किया जा रहा है। इस सम्मेलन में आदान-प्रदान, साझा भविष्य तथा आपसी सीख की थीम पर चर्चा की जायेगी। इस इवेंट के दौरान एक उद्घाटन समारोह तथा 6 सामानांतर सत्रों का आयोजन किया जाएगा। इस इवेंट में सांस्कृतिक कार्निवल, एशियाई सभ्यता सप्ताह तथा एशियाई भोजन उत्सव जैसी गतिविधियाँ भी आयोजित की जायेंगी। इसमें विश्व भर से लगभग 1500 विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। इसमें विभिन्न राष्ट्रों के प्रमुख तथा उच्च स्तरीय सरकारी प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill