Daily CA Dose : 09-03-2019


1. हाल ही में किस कंपनी ने “बोलो” नामक एप्प लांच की?
उत्तर – गूगल


टेक कंपनी गूगल ने हाल ही में नई एप्प “बोलो” लांच की, इस एप्प का उद्देश्य प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को अंग्रेजी व हिंदी भाषा सीखने के लिए सहायता करना है।
“बोलो” एप्प
• यह एप्प पूर्ण रूप से निशुल्क है, इसे गूगल प्ले स्टोर से प्राप्त किया जाता है।
• यह एप्प गूगल की स्पीच रिकग्निशन तथा टेक्स्ट-टू-स्पीच टेक्नोलॉजी का उपयोग करती है।
• इस एप्प में दिया नामक एनिमेटेड कैरेक्टर बच्चों को कहानियां पढने के लिए प्रोत्साहित करती है।
• यदि बच्चे कोई शब्द बोल पाने में दिक्कत महसूस करते हैं तो यह एनिमेटेड कैरेक्टर उनकी सहायता करती है।
• यह एप्प ऑफलाइन भी कार्य करती है। एक बार डाउनलोड करने के बाद यूजर हिंदी तथा अंग्रेजी में 100 कहानियां पढ़ सकते हैं। इससे बच्चों की पढ़ने की कुशलता में वृद्धि होगी।
गूगल इस एप्प को उत्तर प्रदेश के 200 गावों में पहले पायलट बेसिस पर उपयोग कर चुका है। गूगल ने कहा है कि इसके परिणाम काफी अच्छे रहे, इससे केवल तीन महीने में ही 64% छात्रों की पाठ्य कुशलता में वृद्धि हुई। अब इस एप्प की पहुँच को बढाने के लिए गूगल गैर-सरकारी समूहों के साथ सहयोग करने की योजना बना रहा है।

2. हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सल प्रभावित इलाकों में जनजातीय लोगों पर दायर मामलों की समीक्षा के लिए किसकी अध्यक्षता में समिति का गठन किया?
उत्तर – जस्टिस ए.के. पटनायक

हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सल प्रभावित इलाकों में जनजातीय लोगों पर दायर मामलों की समीक्षा के लिए जस्टिस ए.के. पटनायक की अध्यक्षता में समिति का गठन किया। यह समिति उन लोगों पर दायर मामलों की समीक्षा करेगी जिन पर वामपंथ उग्रवाद में शामिल होने का आरोप है।

3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘गोंडी” जनजातीय भाषा को जनजातीय जिलों में पढ़ाने का निर्णय लिया है?
उत्तर – मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में जनजातीय जिलों में “गोंडी” नामक जनजातीय भाषा को पढ़ाने का निर्णय लिया है, यह निर्णय इस भाषा को विलुप्त होने से बचाने के लिए लिया गया है। अब इस भाषा को जनजातीय जिलों में प्राथमिक शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

4. राष्ट्रीय सुशासन केंद्र का मुख्यालय किस स्थान पर स्थित है?
उत्तर – नई दिल्ली

राष्ट्रीय सुशासन केंद्र का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। हाल ही में राष्ट्रीय सुशासन केंद्र ने भारतीय कॉर्पोरेट मामले संस्थान के साथ MoU पर हस्ताक्षर किये, इसका उद्देश्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों के दौरान अधोसंरचना का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना है। राष्ट्रीय सुशासन केंद्र की स्थापना भारत सरकार ने प्रशासनिक सुधार व सार्वजनिक शिकायत विभाग के तहत की है।

5. ‘अल नागाह 2019” संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन भारत और किस अन्य देश के बीच किया जायेगा?
उत्तर –ओमान

“अल नागाह” सैन्य अभ्यास के तीसरे संस्करण का आयोजन भारत और ओमान के बीच 12 से 25 मार्च के बीच जबल अल अख्दर (ओमान) में किया जायेगा। इस अभ्यास में दोनों देशों की सेनाएं युद्ध कौशल तथा हथियार उपयोग में अपने अनुभव व विशेषज्ञता को साझा करेंगी।

6. हाल ही में सुर्खियों में रहे “राइस नॉलेज बैंक” की स्थापना किस राज्य में की गयी?
उत्तर – असम

हाल ही में “राइस नॉलेज बैंक” की स्थापना की गयी, यह एक वेब पोर्टल है। इस पोर्टल में चावल उत्पादन तकनीकों, कृषि तकनीकों, श्रेष्ठ उत्पादन तकनीकों तथा राज्य के कृषि तथ्य का संकलन है। इस पोर्टल के द्वारा किसानों को चावल की कृषि से सम्बंधित नवीनतम जानकारी शीघ्रता से मिल जायेगी। यह बैंक को विश्व बैंक द्वारा समर्थित “असम अग्री-बिज़नेस एंड रूरल ट्रांसफॉर्मेशन” का हिस्सा है।

7. त्रिपुरा सरकार द्वारा प्रथम अटल बिहारी वाजपेयी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड किसे प्रदान किया गया?
उत्तर – थंगा दारलोंग

त्रिपुरा सरकार ने हाल ही में 99 वर्षीय जनजातीय संगीतकार थंगा दारलोंग को प्रथम अटल बिहारी वाजपेयी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। उन्हें जनवरी, 2019 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वे “रोसेम” नामक वाद्य यन्त्र को बजाते हैं, यह वाद्य यंत्र बांस से बना होता है।

8. हाल ही में आंध्र प्रदेश सरकार ने किस आईटी कंपनी के साथ राज्य में 3 प्रिंटिंग केंद्र के निर्माण के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये?
उत्तर – हेवलेट पैकर्ड

आंध्र प्रदेश सरकार ने हेवलेट पैकर्ड साथ राज्य में 3 प्रिंटिंग केंद्र के निर्माण के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये। इस MoU पर हेवलेट पैकर्ड के सस्थ आंध्र प्रदेश इनोवेशन सोसाइटी (APIS) तथा आंध्र प्रदेश आर्थिक विकास बोर्ड (APEDB) ने सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए हस्ताक्षर किये हैं। यह सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस राज्य सरकार द्वारा राज्य में 3डी प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम है। 3डी प्रिंटिंग का उपयोग रक्षा, ऑटोमोटिव, एयरोस्पेस, रक्षा, उपभोक्ता वस्तुओं, स्वास्थ्य तथा कपड़ा उद्योग इत्यादि में किया जा सकता है।

9. भारत ने खाद्य व कृषि संगठन के अध्यक्ष के लिए किसे मनोनीत किया है?
उत्तर – रमेश चंद

भारत ने रमेश चंद को खाद्य व कृषि संगठन के लिए मनोनीत किया है। रमेश चंद को चीन के कु दोंग्यु, कैमरून के मेडी मौन्गुई, फ्रांस की केथरीन गेस्लें-लेनीले तथा जॉर्जिया के डेवित किर्वलिद्ज़े की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। खाद्य व कृषि संगठन के महानिदेशक के पद पर चुने जाने के लिए उम्मीदवारको 194 सदस्यों में साधारण बहुमत प्राप्त करना होगा। खाद्य व कृषि संगठन का नेतृत्व करने वाले एकमात्र भारतीय बिनय रंजन सेन थे, वे 1956 से 1967 के बीच खाद्य व कृषि संगठन के महानिदेशक रहे।
खाद्य व कृषि संगठन (FAO)
यह एक संयुक्त राष्ट्र की संस्था है, यह संयुक्त राष्ट्र आर्थिक व सामजिक परिषद् के अधीन कार्य करती है। इसकी स्थापना 16 अक्टूबर, 1945 को की गयी थी। इसका मुख्यालय इटली के रोम में स्थित है। शुरुआत में इसका मुख्यालय अमेरिका के वाशिंगटन में था, बाद में 1951 में इसे इटली के रोम में स्थानांतरित किया दिया गया। वर्तमान में इसके कुल 194 सदस्य हैं। यह संगठन लोगों के स्वस्थ जीवन के लिए उच्च गुणवत्ता युक्त भोजन उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास करता है। खाद्य व कृषि संगठन के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं :
भूखमरी, कुपोषण तथा खाद्य असुरक्षा को समाप्त करना।
कृषि, वानिकी तथा मतस्य पालन को अधिक उत्पादक तथा सतत बनाना।
ग्रामीण निर्धनता को कम करना।

10. हाल ही में किस राज्य ने युवाश्री अर्पण योजना लांच की?
उत्तर –पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में युवाश्री योजना II अथवा युवाश्री अर्पण योजना को लांच किया, इसका उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता को प्रोत्साहन देना है।
युवाश्री अर्पण योजना के तहत राज्य के 50 हज़ार ITI तथा बहुतकनीकी संस्थानों के पास आउट्स को अपना व्यापार शुरू करने के लिए राज्य के सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग विभाग द्वारा 1 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के पहले हिंदी विश्वविद्यालय की आधारशिला हावड़ा के अरुपारा में रखी।
युवाश्री I

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill