1. अक्टूबर 2020 में आयोजित QUAD देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – टोक्यो
दूसरी क्वैड मंत्रिस्तरीय बैठक जापान के टोक्यो शहर में आयोजित की गई। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस बैठक में भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों ने भाग लिया। उन्होंने संयुक्त रूप से एक स्वतंत्र और समावेशी हिन्द-प्रशांत क्षेत्र को बनाए रखने के महत्व को स्वीकार किया।