Current Affairs : 23 September 2025

·  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न समुद्री क्षेत्र विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इनकी कुल लागत लगभग 7,870 करोड़ है।

·  वाणिज्य मंत्री पियुष गोयल ने Make in India की 10वीं वर्षगाँठ पर छह नई पहलों की शुरुआत की। इसी अवसर पर भारत का पहला रंगीन 100 रुपये का सिक्का भी जारी किया गया।

·  Mercedes-Benz Hurun India Wealth Report 2025 के अनुसार महाराष्ट्र देश का सबसे संपन्न राज्य बना। यहाँ 1.78 लाख से अधिक करोड़पति परिवार रहते हैं।

·  ग्रामीण विकास मंत्रालय (MoRD) ने DAY-NRLM को मजबूत करने के लिए NIRD&PR और चार राज्यों (आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, तेलंगाना) की SRLMs के साथ MoUs पर हस्ताक्षर किए।

·  उपभोक्ता मामले विभाग (DoCA) ने राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (NCH) पर नई GST शिकायत श्रेणी शुरू की। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं की जीएसटी संबंधी शिकायतों का त्वरित निवारण करना है।

·  NTPC ने सऊदी अरब की Saudi Electricity Company (SEC) के साथ समझौता किया। यह समझौता विद्युत क्षेत्र में सहयोग और तकनीकी परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए हुआ।

·  IIT कानपुर और Vietnam National University (VNU) ने शैक्षिक और शोध सहयोग बढ़ाने हेतु एक MoU पर हस्ताक्षर किए। इससे शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग मजबूत होगा।

·  Flipkart ने Big Billion Days Sale 2025 की शुरुआत की। इस दौरान विभिन्न उत्पादों पर बड़े ऑफर और बैंक डिस्काउंट दिए गए, जिससे ग्राहकों में उत्साह देखा गया।

 


Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill