CA Quiz : 24-25 September 2025

Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and other similar examinations.
प्रश्न 1 प्रसिद्ध कन्नड़ उपन्यासकार एसएल भैरप्पा को किन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था -
  • (अ) पद्म श्री, पद्म भूषण, सरस्वती सम्मान
  • (ब) भारत रत्न, ज्ञानपीठ, पद्म विभूषण
  • (स) पद्म विभूषण, साहित्य अकादमी, ज्ञानपीठ
  • (द) पद्म श्री, साहित्य अकादमी, नेहरू पुरस्कार
उत्तर : पद्म श्री, पद्म भूषण, सरस्वती सम्मान
व्याख्या :
प्रसिद्ध कन्नड़ उपन्यासकार और दार्शनिक एसएस भैरप्पा का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था। वंश्री भैरप्पा अपने लोकप्रिय उपन्यासों ‘वंशवृक्ष’, ‘दातु’, ‘पर्व’, ‘मंदरा’ आदि के लिए जाने जाते हैं। उनकी अधिकांश रचनाओं का अंग्रेजी और अन्य भाषाओं में अनुवाद हो चुका है। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। एसएस भैरप्पा को पद्म भूषण पद्म श्री और सरस्वती सम्मान जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।
प्रश्न 2 ISSF जूनियर विश्व कप 2025 कहाँ आयोजित किया जा रहा है -
  • (अ) मुंबई
  • (ब) नई दिल्ली
  • (स) चेन्नई
  • (द) भोपाल
उत्तर : नई दिल्ली
व्याख्या :
आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप 24 सितम्बर से नई दिल्ली में शुरू हो रहा है। 15 ओलंपिक स्पर्धाओं और 2 गैर-ओलंपिक स्पर्धाओं में निशानेबाज़ी की नई पीढ़ी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी राइफल, पिस्टल और शॉटगन स्पर्धाओं में भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता 2 अक्टूबर तक डॉक्‍टर कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित की जाएगी। 18 देशों के कुल 208 युवा निशानेबाज़ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कुल 51 पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।
प्रश्न 3 दिल्ली सरकार स्पेशल ओलंपिक्स भारत राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में व्यक्तिगत गोल्ड विजेता को कितनी राशि देगी -
  • (अ) ₹8 लाख
  • (ब) ₹10 लाख
  • (स) ₹12 लाख
  • (द) ₹15 लाख
उत्तर : ₹15 लाख
व्याख्या :
दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने मैत्रेयी कॉलेज में आयोजित स्पेशल ओलंपिक्स भारत राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप का उद्घाटन किया। यह खेल प्रतियोगिता स्पेशल ओलंपिक्स भारत – दिल्ली द्वारा खेल प्राधिकरण- साई तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित की जा रही है। इस राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में देशभर से आए दिव्यांग प्रतिभागी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली सरकार विशेष बच्चों की व्यक्तिगत स्पर्धाओं में गोल्ड विजेताओं को 15 लाख, सिल्वर विजेताओं को 12 लाख और ब्रॉन्ज विजेताओं को ₹8 लाख देगी। इसी प्रकार टीम स्‍पर्धा में गोल्ड टीम को 20 लाख, सिल्वर टीम को 15 लाख, ब्रॉन्ज टीम को 10 लाख और भागीदारी करने वाली टीम को 2 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा।
प्रश्न 4 अभिषेक शर्मा ने किस क्रिकेटर का रिकॉर्ड तोड़कर 25 गेंदों पर 5 बार अर्धशतक बनाने का कीर्तिमान स्थापित किया -
  • (अ) रोहित शर्मा
  • (ब) युवराज सिंह
  • (स) सूर्यकुमार यादव
  • (द) विराट कोहली
उत्तर : युवराज सिंह
व्याख्या :
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और हर मैच में नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। अभिषेक ने दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में सिर्फ 25 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। यह उनके अंतर्राष्ट्रीय टी20 करियर का पांचवां मौका था, जब उन्होंने 25 या उससे कम गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ उन्होंने युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने यह उपलब्धि चार बार हासिल की थी। इस सूची में भारत के लिए सबसे आगे सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने 25 या उससे कम गेंदों पर 7 अर्धशतक लगाए हैं। दूसरे स्थान पर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने यह कारनामा 6 बार किया है।
प्रश्न 5 हाल ही में (सितंबर 2025 में) आईसीसी ने किस देश के क्रिकेट बोर्ड की सदस्यता निलंबित की -
  • (अ) पाकिस्तान
  • (ब) अमेरिका
  • (स) अफगानिस्तान
  • (द) श्रीलंका
उत्तर : अमेरिका
व्याख्या :
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद-आईसीसी ने अमरीका के क्रिकेट बोर्ड की सदस्यता निलंबित कर दी है। अमरीकी क्रिकेट के आईसीसी सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का बार-बार और निरंतर उल्लंघन करने के बाद यह निर्णय लिया गया है। इनमें कार्यात्मक शासन संरचना को लागू करने में विफलता और अमरीका ओलंपिक और पैरालंपिक समिति के साथ राष्ट्रीय शासी निकाय का दर्जा प्राप्त करने की दिशा में प्रगति का अभाव शामिल है।
प्रश्न 6 सुपर टाइफून रागासा के कारण किस देश में सबसे अधिक 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया -
  • (अ) ताइवान
  • (ब) फिलीपींस
  • (स) हांगकांग
  • (द) चीन
उत्तर : चीन
व्याख्या :
सुपर टाइफून रागासा ने ताइवान, हांगकांग, फिलीपींस और दक्षिण चीन में भारी बाढ़ और बुनियादी ढाँचे को नुकसान पहुँचाया है। टाइफून रागासा के कारण ताइवान में 17 लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए। यह ताइवान के पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ कहर बरपा रहा है। फिलीपींस में चार लोगों की जान चली गई और दक्षिणी चीन में जनजीवन ठप हो गया। दक्षिणी चीन में लगभग 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है।
प्रश्न 7 हरियाणा की ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत महिलाओं को हर महीने कितनी आर्थिक सहायता मिलेगी -
  • (अ) ₹1,000
  • (ब) ₹1,500
  • (स) ₹2,100
  • (द) ₹3,000
उत्तर : ₹2,100
व्याख्या :
हरियाणा सरकार महिलाओं के लिए एक नई योजना शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुवार को ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाएगी। इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहारा देकर और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
प्रश्न 8 कैबिनेट ने विज्ञान और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए कितनी राशि की CSIR योजना को मंजूरी दी -
  • (अ) ₹1,277 करोड़
  • (ब) ₹2,277 करोड़
  • (स) ₹3,277 करोड़
  • (द) ₹4,277 करोड़
उत्तर : ₹2,277 करोड़
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने बुधवार को वैज्ञानिक व औद्योगिक अनुसंधान विभाग (DSIR) और वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) की नई योजना “कैपेसिटी बिल्डिंग एंड ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट” को मंजूरी दी। इस योजना पर 2021-22 से 2025-26 की अवधि के लिए कुल 2,277.397 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह राशि पंद्रहवें वित्त आयोग के तहत स्वीकृत की गई है। इस योजना का क्रियान्वयन सीएसआईआर द्वारा किया जाएगा और इसमें देशभर के अनुसंधान एवं विकास संस्थान, राष्ट्रीय प्रयोगशालाएं, राष्ट्रीय महत्व के संस्थान, उत्कृष्टता संस्थान और विश्वविद्यालय शामिल होंगे।
प्रश्न 9 नागालैंड विश्वविद्यालय के किस प्रोफेसर को रसायन विज्ञान क्षेत्र से ‘विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची’ में शामिल किया गया -
  • (अ) प्रो. जोगिंदर सिंह
  • (ब) प्रो. प्रभाकर शर्मा
  • (स) प्रो. अंबरीश सिंह
  • (द) प्रो. प्रणव कुमार प्रभाकर
उत्तर : प्रो. अंबरीश सिंह
व्याख्या :
नागालैंड विश्वविद्यालय के चार संकाय सदस्यों को प्रतिष्ठित ‘विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची’ में शामिल किया गया है। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय और एल्सेवियर द्वारा तैयार इस सूची में 22 वैज्ञानिक क्षेत्रों और 174 उप- क्षेत्रों में सर्वोच्च वैश्विक प्रभाव वाले शोधकर्ता शामिल हैं। इन सदस्यों में रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर अंबरीश सिंह, वनस्पति विज्ञान के प्रोफेसर जोगिंदर सिंह, कृषि अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी के प्रोफेसर प्रभाकर शर्मा और जैव प्रौद्योगिकी के प्रोफेसर प्रणव कुमार प्रभाकर शामिल हैं। प्रोफेसर अंबरीश और प्रोफेसर प्रणव कुमार को वैश्विक वैज्ञानिक प्रगति में उनके आजीवन योगदान के सम्मान में, विशिष्ट करियर-लॉन्ग टॉप 2% श्रेणी में भी शामिल किया गया है।
प्रश्न 10 वेव एक्स द्वारा घोषित सात इनक्यूबेशन सेंटर में से एक कहाँ स्थापित किया जाएगा -
  • (अ) बेंगलुरु
  • (ब) अमरावती
  • (स) हैदराबाद
  • (द) जयपुर
उत्तर : अमरावती
व्याख्या :
स्‍टार्टअप को प्रोत्‍साहन देने के मंच वेव एक्‍स ने मीडिया, एनिमेशन और मनोरंजन क्षेत्र को सहायता देने के लिए देशभर में सात इनक्‍यूबेशन सेंटर की शुरुआत की घोषणा की है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि यह केन्‍द्र भारतीय जनसंचार संस्‍थान -आईआईएमसी दिल्‍ली, जम्‍मू, ओडिशा के ढेंकानाल, केरल के कोट्टायम और महाराष्‍ट्र के अमरावती तथा पुणे में भारतीय फिल्‍म और टेलिविजन संस्‍थान तथा कोलकाता के सत्‍यजीत रे फिल्‍म और टेलिविजन संस्‍थान में स्‍थापित किए जाएंगे। मंत्रालय ने बताया है कि इन इनक्‍यूबेशन तंत्र की शुरुआत से स्‍टार्टअप्‍स को फिल्‍म निर्माण, गेम के विकास और संपादन के लिए उन्‍नत सुविधाएं उपलब्‍ध हो सकेंगी।
प्रश्न 11 राजस्थान का ‘टूर दे थार’ एंड्योरेंस साइकिलिंग इवेंट कब आयोजित होगा -
  • (अ) 15 अक्टूबर 2025
  • (ब) 23 नवम्बर 2025
  • (स) 5 दिसम्बर 2025
  • (द) 31 दिसम्बर 2025
उत्तर : 23 नवम्बर 2025
व्याख्या :
राजस्थान नवंबर में एंड्योरेंस साइकिलिंग इवेंट टूर दे थार की मेजबानी करेगा। 23 नवंबर को बीकानेर जिले के नोरंगदेसर में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर स्थिरता और रेगिस्तानी परिदृश्य की थीम पर आधारित टूर_दे_थार जर्सी और आयोजन के लोगो का भी अनावरण किया गया। यह आयोजन देश और दुनिया भर के साइकिल चालकों को थार रेगिस्तान की चुनौती का अनुभव करने और मानवीय दृढ़ संकल्प की शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए आमंत्रित करता है।
प्रश्न 12 एशिया के सबसे बड़े साहित्यिक महोत्सवों में से एक “उन्मेष” 2025 में कहाँ शुरू हुआ -
  • (अ) दिल्ली
  • (ब) पटना
  • (स) जयपुर
  • (द) भोपाल
उत्तर : पटना
व्याख्या :
एशिया के सबसे बड़े साहित्यिक महोत्सवों में से एक उन्मेष सितम्बर 25 से पटना में शुरू हो रहा है। इस महोत्सव का तीसरा संस्करण साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित किया जा रहा है। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सम्राट अशोक कन्वेंशन हॉल में इस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।
प्रश्न 13 राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) पोर्टल ने हाल ही में (सितंबर 2025 में) युवाओं के रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए किस क्विक कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म के साथ साझेदारी की है -
  • (अ) स्विगी
  • (ब) ज़ोमैटो
  • (स) ज़ेप्टो
  • (द) फ्लिपकार्ट
उत्तर : ज़ेप्टो
व्याख्या :
सरकार ने राष्ट्रीय करियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल पर रोज़गार के अवसरों के साथ-साथ युवाओं की रोज़गार क्षमता बढ़ाने के लिए ज़ेप्टो क्विक कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म के साथ साझेदारी की है। श्रम और रोज़गार मंत्रालय ने आज केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया की उपस्थिति में एक समझौता किया। इस सहयोग के अंतर्गत ज़ेप्टो दस हजार नौकरियों प्रदान करेगा। यह साझेदारी औपचारिकता और कौशल उन्नयन के लिए एक सेतु का काम भी करती है, जो गिग वर्कर्स को ई-श्रम पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और भविष्य में रोज़गार और सुरक्षा के अवसरों से जोड़ती है।
प्रश्न 14 हाल ही में (सितंबर 2025 में) ग्राफिटिक कार्बन नाइट्राइड (g-C₃N₄) का उपयोग किस क्षेत्र में महत्वपूर्ण खोज के रूप में हुआ है -
  • (अ) कृषि सुधार
  • (ब) जल शोधन
  • (स) मस्तिष्क विकार उपचार
  • (द) नवीकरणीय ऊर्जा
उत्तर : मस्तिष्क विकार उपचार
व्याख्या :
वैज्ञानिकों ने एक ऐसी खोज की है जो मस्तिष्क विकारों के उपचार में बदलाव ला सकती है। इस नई खोज से पता चला है कि ग्राफिटिक कार्बन नाइट्राइड (g-C₃N₄) नामक एक विशेष नैनो सामग्री बिना इलेक्ट्रोड, लेजर या चुंबक की आवश्यकता के मस्तिष्क कोशिकाओं को उत्तेजित कर सकती है। एसीएस एप्लाइड मैटेरियल्स एंड इंटरफेसेस पत्रिका में प्रकाशित निष्कर्ष से स्पष्ट होता है कि ग्रेफाइटिक कार्बन नाइट्राइड मस्तिष्क की विद्युत गतिविधि का उपयोग करके न्यूरॉन्स को बढ़ने, परिपक्व होने और अधिक प्रभावी ढंग से क्रियाशील करने में मदद करता है। इस पदार्थ ने उल्लेखनीय रूप से प्रयोगशाला में विकसित मस्तिष्क जैसी कोशिकाओं में डोपामाइन उत्पादन को भी बढ़ावा दिया और पशु मॉडलों में पार्किंसंस रोग से जुड़े विषाक्त प्रोटीन को कम किया।
प्रश्न 15 कोचीन शिपयार्ड ने हाल ही में (सितंबर 2025 में) किस देश की कंपनी के साथ जहाज निर्माण में दीर्घकालिक सहयोग के लिए समझौता किया -
  • (अ) जापान
  • (ब) अमेरिका
  • (स) दक्षिण कोरिया
  • (द) फ्रांस
उत्तर : दक्षिण कोरिया
व्याख्या :
कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) ने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम बढ़ाते हुए जहाज निर्माण के क्षेत्र में दीर्घकालिक रणनीतिक सहयोग के लिए एचडी कोरिया शिपबिल्डिंग एंड ऑफशोर इंजीनियरिंग (एचडी केएसओई) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। “समुद्र से समृद्धि - भारत के समुद्री क्षेत्र में परिवर्तन” नाम के ऐतिहासिक कार्यक्रम के दौरान इस समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया गया, जिसका उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार, 20 सितंबर 2025 को गुजरात के भावनगर में किया था। इस समझौता ज्ञापन के अंतर्गत सीएसएल के 310 मीटर लंबे नए ड्राई डॉक का उपयोग स्वेजमैक्स टैंकरों, कंटेनर जहाजों और केपसाइज़ बल्क कैरियर जैसे बड़े जहाजों के निर्माण के लिए किया जाएगा, जिनकी क्षमता सालाना छह जहाजों तक की होगी। भारत के माननीय प्रधानमंत्री ने 17 जनवरी 2024 को नए ड्राई डॉक का उद्घाटन किया था।
प्रश्न 16 भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (ISLRTC) ने 2025 में कितने ई-कॉन्टेंट वीडियो का सबसे बड़ा डिजिटल संग्रह लॉन्च किया -
  • (अ) 2,189
  • (ब) 3,189
  • (स) 4,189
  • (द) 5,189
उत्तर : 3,189
व्याख्या :
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) के अधीन स्वायत्त संस्थान- भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (आईएसएलआरटीसी) ने नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र के भीम हॉल में आयोजित “सांकेतिक भाषा दिवस - 2025” समारोह में 3,189 ई-कॉन्‍टेंट वीडियो सहित दुनिया का सबसे बड़ा भारतीय सांकेतिक भाषा (आईएसएल) डिजिटल संग्रह लॉन्च किया।
प्रश्न 17 मिशन मौसम पहल के अंतर्गत पहला डीबीनेट स्टेशन कहाँ स्थापित किया जाएगा -
  • (अ) चेन्नई
  • (ब) दिल्ली/एनसीआर
  • (स) अहमदाबाद
  • (द) कोलकाता
उत्तर : दिल्ली/एनसीआर
व्याख्या :
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस), भारत सरकार के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र (एनसीएमआरडब्ल्यूएफ) ने पृथ्वी भवन, नई दिल्ली में अंतरिक्ष विभाग (डीओएस) की वाणिज्यिक शाखा, न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की मिशन मौसम पहल के भाग के रूप में दो प्रत्यक्ष प्रसारण नेटवर्क (डीबीनेट) स्टेशन स्थापित करना है, जिसमें पहला दिल्ली/एनसीआर में और दूसरा चेन्नई में स्थापित करना है। डीबीनेट एक वैश्विक परिचालन संरचना है जिसे निम्न पृथ्वी कक्षा (एलईओ) उपग्रहों से वास्तविक समय में उपग्रह डेटा अधिग्रहण के लिए डिज़ाइन किया गया है।
प्रश्न 18 जनरल अनिल चौहान को सीडीएस (CDS) कब नियुक्त किया गया था -
  • (अ) 28 सितम्बर 2020
  • (ब) 28 सितम्बर 2021
  • (स) 28 सितम्बर 2022
  • (द) 28 सितम्बर 2023
उत्तर : 28 सितम्बर 2022
व्याख्या :
कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान के सेवा विस्तार को मंजूरी दे दी है। वे 30 मई 2026 तक या अगले आदेश तक भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। जनरल चौहान को 28 सितंबर 2022 को सीडीएस नियुक्त किया गया था।
प्रश्न 19 इंग्लैंड के अंपायर हेरोल्ड डिकी बर्ड का अंतरराष्ट्रीय अंपायरिंग करियर किन वर्षों के बीच रहा -
  • (अ) 1965–1985
  • (ब) 1969–1992
  • (स) 1973–1996
  • (द) 1978–2000
उत्तर : 1973–1996
व्याख्या :
इंग्लैंड के जाने-माने अंपायर हेरोल्ड डिकी बर्ड का निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे। यॉर्कशायर क्‍लब ने उनके निधन की पुष्टि की। लोकप्रिय अंपायर, डिकी अपने बेहतरीन फैसलों के लिए जाने जाते थे। डिकी ने 1973 से 1996 तक अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 66 टेस्ट, 69 एकदिवसीय और सात महिला एकदिवसीय मैचों में अंपायरिंग की।
प्रश्न 20 इज़राइल की लेज़र आधारित मिसाइल रोधी प्रणाली का नाम क्या है -
  • (अ) आयरन डोम
  • (ब) एरो बीम
  • (स) डेविड्स स्लिंग
  • (द) आयरन बीम
उत्तर : आयरन बीम
व्याख्या :
इज़राइल के रक्षा मंत्रालय ने “आयरन बीम” के सफल परीक्षण की घोषणा की है। यह एक उच्च-शक्ति वाली लेज़र प्रणाली है, जिसे आने वाली मिसाइलों को नष्ट करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। एल्बिट सिस्टम्स और राफेल द्वारा विकसित, यह आयरन डोम जैसी मौजूदा मिसाइल-रोधी प्रणालियों का पूरक होगा। इसे साल के अंत तक सैन्य एकीकरण के लिए तैयार किया गया है। इज़राइल के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि आने वाली मिसाइलों को नष्ट करने के उद्देश्य से एक कम लागत वाली, उच्च शक्ति वाली लेज़र-आधारित प्रणाली का परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है और यह इस साल के अंत तक सेना द्वारा परिचालन उपयोग के लिए तैयार हो जाएगी।
प्रश्न 21 हाल ही में ITBP के नए महानिदेशक कौन बने हैं -
  • (अ) प्रवीर रंजन
  • (ब) प्रवीण कुमार
  • (स) जितेंद्र सिंह
  • (द) राकेश अस्थाना
उत्तर : प्रवीण कुमार
व्याख्या :
केन्द्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने गृह मंत्रालय के दो प्रस्तावों को मंजूरी दे दी, जिनमें भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) का महानिदेशक प्रवीण कुमार को और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का महानिदेशक प्रवीर रंजन को नियुक्ति करना शामिल है।
प्रश्न 22 28वीं राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस कॉन्फ्रेंस 2025 कहाँ आयोजित हुई -
  • (अ) दिल्ली
  • (ब) मुंबई
  • (स) विशाखापट्टनम
  • (द) भोपाल
उत्तर : विशाखापट्टनम
व्याख्या :
प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई), ई-गवर्नेंस (एनसीईजी) 2025 पर 28वाँ राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किए। इसका आयोजन 22-23 सितंबर, 2025 तक आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में किया गया है। प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई), आंध्र प्रदेश सरकार के सहयोग से विशाखापत्तनम में ई-गवर्नेंस (एनसीईजी) 2025 पर 28वाँ राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया। इस वर्ष के सम्मेलन का विषय है ‘विकसित भारत: सिविल सेवा और डिजिटल परिवर्तन’।
प्रश्न 23 आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) ने 2025 में भारत की जीडीपी विकास दर का अनुमान कितना लगाया है -
  • (अ) 6.3%
  • (ब) 6.5%
  • (स) 6.7%
  • (द) 7.1%
उत्तर : 6.7%
व्याख्या :
आर्थिक सहयोग और विकास संगठन ने 2025 में भारत के जीडीपी विकास अनुमान को 40 आधार अंकों बढ़ाकर 6 दशमलव 7 प्रतिशत कर दिया है, जबकि जून में यह अनुमान 6 दशमलव 3 प्रतिशत था।
प्रश्न 24 S&P ग्लोबल की रिपोर्ट के अनुसार FY26 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर कितनी रहने का अनुमान है -
  • (अ) 5.8%
  • (ब) 6.0%
  • (स) 6.5%
  • (द) 7.0%
उत्तर : 6.5%
व्याख्या :
एसएंडपी ग्लोबल की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि मजबूत घरेलू मांग, गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) और इनकम टैक्स सुधारों के दम पर वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में भारत की जीडीपी वृद्धि 6.5 प्रतिशत पर स्थिर रहने की उम्मीद है।
प्रश्न 25 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में श्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार संयुक्त रूप से किसे मिला -
  • (अ) शाहरुख खान और विक्रांत मैसी
  • (ब) शाहरुख खान और मोहनलाल
  • (स) विक्रांत मैसी और आयुष्मान खुराना
  • (द) मोहनलाल और रजनीकांत
उत्तर : शाहरुख खान और विक्रांत मैसी
व्याख्या :
विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित प्रेरणादायक बायोपिक “12th फेल” को श्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। सत्या और व्यंग्यात्मक अंदाज़ में गढ़ी गई फिल्म “कटहल – ए जैकफ्रूट मिस्ट्री”, जिसमें सान्या मल्होत्रा ने मुख्य भूमिका निभाई, को श्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला। श्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार संयुक्त रूप से दिया गया—
शाहरुख़ खान को उनकी फिल्म “जवान” में दोहरी भूमिका और सामाजिक मुद्दों से जुड़े एक्शन-ड्रामा में दमदार अभिनय के लिए।
विक्रांत मैसी को “12th फेल” में उनकी संवेदनशील और गहरी भूमिका के लिए, जिसने उन्हें भारत के श्रेष्ठ अभिनेताओं की पंक्ति में खड़ा कर दिया।
अनुभवी अभिनेत्री रानी मुखर्जी को “मिसेज़ चैटर्जी वर्सेस नॉर्वे” में उनके सशक्त प्रदर्शन के लिए श्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।
प्रश्न 26 हाल ही में (सितंबर 2025 में) किन तीन अफ्रीकी देशों ने अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) से बाहर निकलने की घोषणा की -
  • (अ) नाइजीरिया, सूडान, केन्या
  • (ब) माली, बुर्किना फ़ासो, नाइजर
  • (स) इथियोपिया, सोमालिया, घाना
  • (द) लीबिया, मिस्र, मोरक्को
उत्तर : माली, बुर्किना फ़ासो, नाइजर
व्याख्या :
माली, बुर्किना फ़ासो और नाइजर ने अंतर्राष्ट्रीय आपराध न्यायालय से बाहर निकलने की घोषणा की है। सैन्य नेतृत्व वाली इन देशों की सरकारों ने कहा है कि न्‍यायालय नव-औपनिवेशिक दमन का एक हथियार बन गया है। उन्‍होंने कहा कि यह व्यापक वैश्विक अपराधों की अनदेखी करते हुए अफ्रीकी देशों को निशाना बना रहा है। तीनों देशों ने न्यायालय पर युद्ध अपराधों, नरसंहार और मानवता के विरुद्ध अपराधों से प्रभावी ढंग से निपटने में विफल रहने का आरोप लगाया है।
प्रश्न 27 विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 किसके द्वारा लॉन्च किया गया -
  • (अ) प्रल्हाद जोशी
  • (ब) राजनाथ सिंह
  • (स) धर्मेंद्र प्रधान
  • (द) प्रतापराव जाधव
उत्तर : धर्मेंद्र प्रधान
व्याख्या :
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। शिक्षा मंत्रालय का स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग, नीति आयोग के अटल नवाचार मिशन के सहयोग से 13 अक्टूबर से इसका आयोजन करेगा। विद्यार्थी, सितम्बर 23 से छह अक्टूबर इसके लिए पंजीकरण करा सकते हैं।
प्रश्न 28 भारत की अनुमानित कुल सौर ऊर्जा क्षमता कितनी है -
  • (अ) 1,543 गीगावाट
  • (ब) 2,245 गीगावाट
  • (स) 3,343 गीगावाट
  • (द) 4,100 गीगावाट
उत्तर : 3,343 गीगावाट
व्याख्या :
केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा है कि भारत की कुल सौर ऊर्जा क्षमता लगभग तीन हजार 343 गीगावाट आंकी गई है। नई दिल्ली में राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान की सौर फोटोवोल्टिक क्षमता रिपोर्ट जारी करते हुए उन्‍होंने कहा कि यह रिपोर्ट केवल एक तकनीकी दस्तावेज नहीं है, बल्कि भारत की सौर क्षमता की रूपरेखा है। रिपोर्ट के अनुसार भारत में अनुमानित तीन हजार 343 गीगावाट फोटोवोल्टिक सौर क्षमता है। इसमें राजस्थान अकेले आठ सौ गीगावाट से अधिक क्षमता वाला राज्‍य है।
प्रश्न 29 दादासाहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में किसे दिया गया -
  • (अ) शाहरुख खान
  • (ब) रानी मुखर्जी
  • (स) मोहनलाल
  • (द) विक्रांत मैसी
उत्तर : मोहनलाल
व्याख्या :
मलयालम सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता मोहनलाल को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के तहत दादासाहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में उन्हें प्रदान किया गया। दादासाहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च पुरस्कार है, जो उन कलाकारों को दिया जाता है जिन्होंने भारतीय सिनेमा को दिशा और आकार देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।
प्रश्न 30 मोरोक्को में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स का रक्षा उत्पादन संयंत्र किस हथियार प्लेटफॉर्म का उत्पादन करेगा -
  • (अ) अग्नि मिसाइल
  • (ब) तेजस विमान
  • (स) व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफॉर्म (WhAP) 8×8
  • (द) अरजुन टैंक
उत्तर : व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफॉर्म (WhAP) 8×8
व्याख्या :
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके मोरोक्को समकक्ष अब्देलातिफ लाउदी ने मंगलवार को बरेचिद, मोरोक्को में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) के नए रक्षा उत्पादन संयंत्र का उद्घाटन किया। 20,000 वर्ग मीटर में फैले इस संयंत्र ने भारत-मोरोक्को रणनीतिक संबंधों को काफी अहम बना दिया है। यह मोरोक्को का सबसे बड़ा रक्षा उत्पादन संयंत्र है और अफ्रीका में किसी भारतीय निजी कंपनी द्वारा स्थापित पहला ऐसा संयंत्र है। यह संयंत्र स्वदेशी रूप से विकसित व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफाॅर्म (WhAP) 8×8 का उत्पादन करेगा, जिसे TASL और भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने मिलकर डिजाइन किया है।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill