CA Quiz : 29- 30 July 2025

Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and other similar examinations.
प्रश्न 1 प्रसिद्ध अर्थशास्त्री मेघनाद देसाई ने किस संस्थान में सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ ग्लोबल गवर्नेंस की स्थापना की थी -
  • (अ) ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी
  • (ब) इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टिट्यूट
  • (स) लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स
  • (द) हार्वर्ड यूनिवर्सिटी
उत्तर : लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रसिद्ध अर्थशास्त्री मेघनाद देसाई के निधन पर शोक जताया। साथ ही उन्होंने भारत-ब्रिटेन संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में उनकी भूमिका की सराहना की। मेघनाद देसाई का जन्म गुजरात में हुआ था, उन्होंने बॉम्बे विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की। उन्हें लॉर्ड की उपाधि भी मिली थी। वे लंदन के स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में प्रोफेसर थे, खासकर शिक्षा और राजनीति के क्षेत्र में उनका अमूल्य योगदान रहा है। देसाई ने साल 1992 में एलएसई में सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ ग्लोबल गवर्नेंस की स्थापना की। 1990 से 1995 तक वह एलएसई के डेवलपमेंट स्टडीज इंस्टीट्यूट के निदेशक और संस्थापक सदस्य रहे।
प्रश्न 2 हाल ही में किस पारंपरिक भारतीय खेल को AIESCB के आधिकारिक खेल कैलेंडर में शामिल किया गया है -
  • (अ) गिल्ली-डंडा
  • (ब) खो-खो
  • (स) मलखंब
  • (द) कुश्ती
उत्तर : खो-खो
व्याख्या :
खो-खो अब क्रिकेट, हॉकी, कबड्डी जैसे 16 प्रमुख खेलों के समकक्ष होगा। महज इतना ही नहीं, अब इससे खिलाड़ियों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। जी हां, भारतीय पारंपरिक खेल खो-खो ने खेल जगत में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। अखिल भारतीय विद्युत क्रीड़ा नियंत्रण बोर्ड (AIESCB) ने अपनी मुंबई में आयोजित वार्षिक आम सभा बैठक में खो-खो को अपने आधिकारिक खेल कैलेंडर में शामिल करने का निर्णय लिया है। इस फैसले के तहत खो-खो को क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, बैडमिंटन और टेनिस जैसे 16 अन्य प्रमुख खेलों के समकक्ष स्थान दिया गया है। AIESCB, जो भारत के ऊर्जा और विद्युत क्षेत्रों से जुड़े विभागों की प्रमुख खेल संस्था है, वर्षों से विभिन्न खेलों को बढ़ावा दे रही है।
प्रश्न 3 ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए नए टैरिफ और दंडात्मक शुल्क किस तिथि से लागू होंगे -
  • (अ) 15 अगस्त
  • (ब) 5 जुलाई
  • (स) 1 अगस्त
  • (द) 20 सितंबर
उत्तर : 1 अगस्त
व्याख्या :
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को भारत से होने वाले आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ और अतिरिक्त दंडात्मक शुल्क लगाने का ऐलान किया है। यह फैसला 1 अगस्त से लागू होगा। यह घोषणा ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ सोशल’ पर की। ट्रंप ने कहा कि यह निर्णय भारत द्वारा रूस से सैन्य उपकरण और ऊर्जा खरीदने को लेकर भी लिया गया है। ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध के बीच भारत द्वारा रूस से हथियार और ऊर्जा खरीद जारी रखने की आलोचना की।
प्रश्न 4 कामचटका क्षेत्र किस देश में स्थित है जहाँ हाल ही में 8.7 तीव्रता का भूकंप आया -
  • (अ) जापान
  • (ब) चीन
  • (स) रूस
  • (द) इंडोनेशिया
उत्तर : रूस
व्याख्या :
रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कामचटका में मंगलवार रात 11:24 बजे (GMT) 8.7 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पेत्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की शहर से 125 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में, अवाचा खाड़ी के पास 19.3 किलोमीटर की गहराई पर था। इससे सतह पर जोरदार झटके महसूस किए गए। हालांकि USGS ने पहले भूकंप की तीव्रता 8.0 बताई थी, लेकिन बाद में नए आंकड़ों के अनुसार इसे 8.7 कर दिया गया।
प्रश्न 5 ऑस्ट्रेलिया ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए यूट्यूब को कब से प्रतिबंधित करने की घोषणा की है -
  • (अ) 1 नवंबर
  • (ब) 10 दिसंबर
  • (स) 15 अगस्त
  • (द) 25 सितंबर
उत्तर : 10 दिसंबर
व्याख्या :
ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए प्रतिबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में यूट्यूब को भी शामिल किए जाने की घोषणा की है। इससे पहले यूट्यूब को इस नियम से छूट हासिल थी लेकिन सरकार ने अब इसे बदल दिया है। हालांकि यूट्यूब किड्स इससे मुक्त रहेगा। नया नियम 10 दिसंबर से लागू होगा। ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने अपने ताजा आदेश में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए यूट्यूब को बैन कर दिया है।
प्रश्न 6 वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने किस स्थान पर धान पराली प्रबंधन निगरानी के लिए समर्पित प्रकोष्ठ स्थापित किया है -
  • (अ) भटिंडा
  • (ब) पटियाला
  • (स) एसएएस नगर (मोहाली)
  • (द) अमृतसर
उत्तर : एसएएस नगर (मोहाली)
व्याख्या :
पंजाब और हरियाणा में धान की पराली के प्रबंधन के लिए व्यापक और निरंतर प्रयास सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने पंजाब के एसएएस नगर (मोहाली) में एक समर्पित सीएक्यूएम सेल की स्थापना की है। नव स्थापित प्रकोष्ठ पूरे वर्ष कार्य करेगा, तथा धान की पराली प्रबंधन की सम्पूर्ण पारिस्थितिकी प्रणाली की देखरेख करेगा - योजना बनाने और किसानों को शामिल करने से लेकर हितधारकों के साथ समन्वय करने और अंतिम उपयोगकर्ताओं तक धान की पराली की निरंतर और सुनिश्चित आपूर्ति के लिए आपूर्ति श्रृंखला की निगरानी तक।
प्रश्न 7 उत्तराखंड में अग्निवीरों को किस विशेष बल में शामिल किया जाएगा -
  • (अ) उत्तराखंड होमगार्ड
  • (ब) वन सुरक्षा बल
  • (स) गंगा प्रोटेक्शन फोर्स
  • (द) कॉर्बेट टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स
उत्तर : कॉर्बेट टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स
व्याख्या :
उत्तराखंड में, अग्निवीरों के जवानों को कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व में स्थापित किए जा रहे बाघ संरक्षण बल में सीधे शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर यह घोषणा की। इस विशेष बल में 80 से अधिक युवा कर्मियों की भर्ती की जाएगी, जिसका उद्देश्य बाघों और उनके आवासों की सुरक्षा, शिकार पर अंकुश लगाना और वन्यजीव अपराधों से निपटना है।
प्रश्न 8 महाराष्ट्र सरकार ने किस तारीख को “सतत कृषि दिवस” घोषित किया है -
  • (अ) 15 अगस्त
  • (ब) 26 जनवरी
  • (स) 7 अगस्त
  • (द) 5 जून
उत्तर : 7 अगस्त
व्याख्या :
महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा की है कि भारत की हरित क्रांति के सूत्रधार, भारत रत्न डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में 7 अगस्त को प्रतिवर्ष “सतत कृषि दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। गेहूँ और चावल की उत्पादकता बढ़ाने में डॉ. स्वामीनाथन के अग्रणी अनुसंधान ने भारत को खाद्यान्न आत्मनिर्भरता और आर्थिक स्थिरता प्राप्त करने में मदद की। उनके योगदान को मान्यता देते हुए, भारत सरकार ने उन्हें 2024 में भारत रत्न से सम्मानित किया। संयुक्त राष्ट्र ने भी उन्हें आर्थिक पर्यावरण के जनक के रूप में मान्यता दी है।
प्रश्न 9 सिंगापुर-भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास (सिमबेक्स-25) में भाग लेने के लिए भारतीय नौसेना का कौन-सा पोत सिंगापुर पहुँचा है?
  • (अ) आईएनएस विक्रांत
  • (ब) आईएनएस कोलकाता
  • (स) आईएनएस सतपुड़ा
  • (द) आईएनएस शार्दूल
उत्तर : आईएनएस सतपुड़ा
व्याख्या :
नौसेना का पोत सतपुड़ा सिंगापुर-भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास (सिमबेक्स-25) के 32वें संस्करण में भाग लेने के लिए सिंगापुर पहुंच गया है, जो भारतीय नौसेना और सिंगापुर गणराज्य की नौसेना (आरएसएन) के बीच मजबूत और स्थायी समुद्री भागीदारी में एक और अध्याय जोड़ता है। यह अभ्यास, जो दोनों देशों के बीच गहरे नौसैनिक सहयोग का प्रतीक है, हार्बर चरण से शुरू हुआ, जिसमें सब्जेक्ट मैटर विशेषज्ञों का आदान-प्रदान (एसएमईई) , पेशेवर बातचीत और परिचालन-स्तरीय चर्चाएं शामिल हैं।
प्रश्न 10 मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की अवधि कब से बढ़ाई गई है -
  • (अ) 13 फरवरी 2025
  • (ब) 13 अगस्त 2025
  • (स) 26 जनवरी 2025
  • (द) 1 मार्च 2025
उत्तर : 13 अगस्त 2025
व्याख्या :
लोकसभा ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की अवधि 13 अगस्त 2025 से छह महीने के लिए बढ़ाने संबंधी वैधानिक प्रस्ताव को अपनी मंज़ूरी दे दी है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मणिपुर में 13 फ़रवरी 2025 को लागू राष्ट्रपति शासन की अवधि बढ़ाने के लिए सदन की मंज़ूरी माँगते हुए यह प्रस्ताव पेश किया।
प्रश्न 11 13वीं संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (जेडीसीसी) की बैठक के दौरान हाल ही में (जुलाई 2025 में) भारत और ____ के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए गए -
  • (अ) संयुक्त अरब अमीरात
  • (ब) इंडोनेशिया
  • (स) रूस
  • (द) ऑस्ट्रेलिया
उत्तर : संयुक्त अरब अमीरात
व्याख्या :
भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय रक्षक कमान ने नई दिल्ली में समुद्री सुरक्षा और संरक्षा सहयोग पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य द्विपक्षीय समुद्री सहयोग को बढ़ाना और क्षेत्र में एक सुरक्षित, संरक्षित और टिकाऊ समुद्री वातावरण में योगदान देना है। मित्र देशों (एफएफसी) की तटरक्षक एजेंसियों के साथ यह दसवाँ ऐसा समझौता है, जो समुद्री खोज और बचाव (एम-एसएआर), अंतरराष्ट्रीय समुद्री अपराधों से निपटने, समुद्री कानून प्रवर्तन (एमएलई), समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया (एमपीआर) और संयुक्त क्षमता निर्माण सहित प्रमुख कार्यों में दोनों तटरक्षकों के बीच पेशेवर संबंधों को मजबूत करने के लिए तैयार किया गया है। भारत और यूएई के बीच 13वीं संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (जेडीसीसी) की बैठक के दौरान भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक परमेश शिवमणि और यूएई तटरक्षक समूह के कमांडर ब्रिगेडियर स्टाफ खालिद ओबैद शम्सी द्वारा समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
प्रश्न 12 भगवान बुद्ध के पिपरहवा अवशेष किस वर्ष भारत लौटे -
  • (अ) 2022
  • (ब) 2024
  • (स) 2025
  • (द) 2023
उत्तर : 2025
व्याख्या :
पीएम मोदी ने भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेषों की 127 साल बाद भारत वापसी पर खुशी जताते हुए इसे देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए गर्व का क्षण बताया है। पिपरहवा अवशेष वो पवित्र वस्तुएं हैं जो वर्ष 1898 में ब्रिटिश अधिकारी विलियम क्लॉक्सटन पेप्पे द्वारा उत्तर प्रदेश के पिपरहवा स्तूप की खुदाई के दौरान प्राप्त हुए थे। इनमें हड्डियों के टुकड़े, क्रिस्टल के पात्र, सोने के आभूषण और अन्य चढ़ावे शामिल थे, जो बौद्ध परंपरा के अनुसार स्तूप में रखे गए थे। एक ब्राह्मी लिपि के शिलालेख से यह पुष्टि होती है कि ये अवशेष शाक्य वंश द्वारा भगवान बुद्ध के लिए समर्पित किए गए थे जो कि बुद्ध का ही परिवार था। वर्ष 1899 में अधिकांश अवशेष कोलकाता के इंडियन म्यूजियम को सौंप दिए गए थे, हालांकि कुछ हिस्से ब्रिटिश अधिकारी पेप्पे के परिवार के पास निजी रूप से रह गए थे।
प्रश्न 13 निसार उपग्रह को किस रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया -
  • (अ) पीएसएलवी
  • (ब) जीएसएलवी एफ-16
  • (स) आर्जियन वी
  • (द) जीएसएलवी मार्क 3
उत्तर : जीएसएलवी एफ-16
व्याख्या :
निसार, इसरो और नासा द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया था। इसरो के अनुसार, जीएसएलवी ने निसार को निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया है। इसरो के जीएसएलवी एफ-16 ने लगभग 19 मिनट और लगभग 745 किलोमीटर की उड़ान के बाद सिंथेटिक अपर्चर रडार उपग्रह को इच्छित सूर्य समकालिक ध्रुवीय कक्षा (एसएसपीओ) में स्थापित कर दिया। इस उपग्रह का सफल प्रक्षेपण पृथ्वी के अवलोकन मिशनों के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा, क्योंकि इसकी दोहरी रडार क्षमता, एल-बैंड और एस-बैंड प्रणालियाँ, क्रायोस्फीयर, पारिस्थितिकी तंत्र और ठोस पृथ्वी के बारे में सटीक डेटा प्रदान करेंगी। निसार (नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार) एक ऐतिहासिक प्रोजेक्ट है। यह पहला ऐसा प्रोजेक्ट है, जिसमें धरती को देखने के लिए दो अलग-अलग फ्रीक्वेंसी वाले रडार, नासा का एल-बैंड और इसरो का एस-बैंड, का इस्तेमाल किया गया है।
प्रश्न 14 अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस कब मनाया जाता है -
  • (अ) 28 जुलाई
  • (ब) 29 जुलाई
  • (स) 30 जुलाई
  • (द) 1 अगस्त
उत्तर : 29 जुलाई
व्याख्या :
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस बाघों के प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा और दुनिया भर में उनके संरक्षण प्रयासों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्‍य से हर वर्ष 29 जुलाई को वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस को मनाने की घोषणा 29 जुलाई, 2010 को सेंट पीटर्सबर्ग में की गई थी, जिसका उद्देश्य दुनिया भर में बाघ संरक्षण और प्रबंधन को बढ़ावा देना था। भारत में बाघ अभयारण्यों की संख्या वर्ष 2014 में 46 से बढ़कर अब 58 हो गई है।
प्रश्न 15 तुर्की द्वारा विकसित सबसे शक्तिशाली गैर-परमाणु बम का नाम क्या है -
  • (अ) यिलदिरिम
  • (ब) अल्ताय
  • (स) गज़ैप
  • (द) बोरा
उत्तर : गज़ैप
व्याख्या :
तुर्की ने इस्तांबुल में आयोजित 17वें अंतर्राष्ट्रीय रक्षा उद्योग मेले (IDEF) 2025 में अपना सबसे शक्तिशाली गैर-परमाणु बम ‘गज़ैप’ (तुर्की भाषा में अर्थ: ‘क्रोध’) का अनावरण किया है। यह बम 970 किलोग्राम वजनी है और इसे तुर्की की रक्षा तकनीक में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। गज़ैप को अब तक के सबसे घातक पारंपरिक हथियारों में से एक बताया गया है, जो तुर्की की सैन्य क्षमता को एक नई ऊंचाई पर ले जाता है।
प्रश्न 16 एथर एनर्जी और DPIIT के बीच हुए समझौते का मुख्य उद्देश्य क्या है -
  • (अ) रक्षा विनिर्माण बढ़ाना
  • (ब) इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण को बढ़ावा देना
  • (स) सौर ऊर्जा संयंत्र लगाना
  • (द) अंतरिक्ष अनुसंधान को बढ़ावा देना
उत्तर : इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण को बढ़ावा देना
व्याख्या :
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने भारत में स्वच्छ परिवहन और उन्नत विनिर्माण क्षेत्रों के विकास में तेज़ी लाने के लिए भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी एथर एनर्जी लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। नवाचार-केंद्रित पचास से अधिक स्टार्टअप्स के गठबंधन स्टार्टअप पॉलिसी फ़ोरम (एसपीएफ) के नेतृत्व में ‘बिल्ड इन भारत’ पहल के अंतर्गत यह सहयोग किया जा रहा है।
प्रश्न 17 भारतीय तटरक्षक बल के लिए ‘ICGS अटल’ गश्ती पोत किसने लॉन्च किया -
  • (अ) मझगांव डॉक लिमिटेड
  • (ब) कोचीन शिपयार्ड
  • (स) गोवा शिपयार्ड लिमिटेड
  • (द) गार्डन रीच शिपबिल्डर्स
उत्तर : गोवा शिपयार्ड लिमिटेड
व्याख्या :
जहाज निर्माण में भारत की स्वदेशी समुद्री शक्ति और आत्मनिर्भरता को मजबूत करते हुए, गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) ने 29 जुलाई, 2025 को गोवा के वास्को-डी-गामा में आयोजित एक समारोह में भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के लिए आईसीजीएस अटल (यार्ड 1275) फास्ट पेट्रोल वेसल (एफपीवी) गश्ती पोत लॉन्च किया। यह रक्षा मंत्रालय के तहत प्रमुख रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम जीएसएल द्वारा आईसीजी के लिए निर्मित किए जा रहे आठ अत्याधुनिक स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए एफपीवी की श्रृंखला में छठा है।
प्रश्न 18 राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को कब लागू किया गया था -
  • (अ) 29 जुलाई 2020
  • (ब) 26 जनवरी 2020
  • (स) 15 अगस्त 2020
  • (द) 5 सितंबर 2020
उत्तर : 29 जुलाई 2020
व्याख्या :
देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू हुए पांच साल पूरे हो गए। इसे 29 जुलाई 2020 को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद लागू किया गया जो भारतीय शिक्षा प्रणाली में 34 वर्षों बाद एक बड़ा सुधार था। पिछले पांच वर्षों में यह नीति भारत के लाखों बच्चों, शिक्षकों और स्कूलों के लिए परिवर्तन का प्रतीक बन चुकी है। NEP 2020 का मकसद सिर्फ पाठ्यक्रम बदलना नहीं, बल्कि एक ऐसे शिक्षा तंत्र का निर्माण करना है जो लचीला और बच्चों के अनुकूल हो, जिसमें जिज्ञासा, रचनात्मकता और विविधता का समावेश हो। इस नई शिक्षा प्रणाली में सबसे बड़ा बदलाव 5+3+3+4 है, जिसने पारंपरिक 10+2 प्रणाली को पीछे छोड़ दिया। इसके तहत प्ले-आधारित, अनुभवात्मक और बहु-विषयक पढ़ाई को बढ़ावा दिया गया है।
प्रश्न 19 IMF ने 2025 और 2026 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का नया अनुमान क्या जताया है -
  • (अ) 6.2%
  • (ब) 6.4%
  • (स) 6.3%
  • (द) 6.1%
उत्तर : 6.4%
व्याख्या :
अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष ने भारत के आर्थिक वृद्धि अनुमानों में संशोधन किया है तथा वर्ष 2025 और 2026 के लिए 6.4% वृद्धि दर का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। पहले वर्ष 2025 में सकल घरेलू उत्‍पाद वृद्धि दर 6.2% और वर्ष 2026 में 6.3% रहने की आशा व्यक्त की गयी थी।
प्रश्न 20 अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार समझौते के तहत निर्यात पर कितना शुल्क तय किया गया -
  • (अ) 10%
  • (ब) 30%
  • (स) 25%
  • (द) 15%
उत्तर : 15%
व्याख्या :
संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ (EU) ने महीनों की तनावपूर्ण वार्ताओं के बाद एक ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर सहमति बना ली है, जिससे दुनिया की दो सबसे बड़ी आर्थिक शक्तियों के बीच लंबे समय से जारी शुल्क विवाद का अंत हो गया है। यह समझौता स्कॉटलैंड में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन के बीच हुई उच्च स्तरीय बातचीत के बाद घोषित किया गया। इस समझौते के तहत अब अमेरिका में यूरोपीय संघ के निर्यात पर 15% शुल्क लगाया जाएगा, जो कि पहले ट्रंप द्वारा प्रस्तावित 30% की दर का आधा है।
प्रश्न 21 ‘सस्टेनेबल वेलनेस ऑफ स्टूडेंट्स’ पुस्तक का विमोचन किस राज्य में हुआ -
  • (अ) उत्तर प्रदेश
  • (ब) उत्तराखंड
  • (स) हिमाचल प्रदेश
  • (द) बिहार
उत्तर : उत्तराखंड
व्याख्या :
छात्र कल्याण और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 26 जुलाई 2025 को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास के सभागार में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में ‘सस्टेनेबल वेलनेस ऑफ स्टूडेंट्सः अ कलेक्टिव रिस्पॉन्सिबिलिटी इन हायर एजुकेशन‘ नामक पुस्तक का विमोचन किया।
प्रश्न 22 योगी आदित्यनाथ ने किस पूर्व मुख्यमंत्री का कार्यकाल रिकॉर्ड तोड़ा -
  • (अ) मुलायम सिंह यादव
  • (ब) कल्याण सिंह
  • (स) गोविंद बल्लभ पंत
  • (द) नारायण दत्त तिवारी
उत्तर : गोविंद बल्लभ पंत
व्याख्या :
योगी आदित्यनाथ ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक लगातार कार्यकाल का पंडित गोविंद बल्लभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गोविंद बल्लभ पंत ने आठ वर्ष और 127 दिनों (स्वतंत्रता से पहले प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल सहित) की अवधि के लिए लगातार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। 29 जुलाई 2025 तक, योगी आदित्यनाथ 8 वर्ष और 133 दिनों से इस पद पर हैं। योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
प्रश्न 23 प्रलय मिसाइल किस प्रकार की प्रणोदक प्रणाली से संचालित होती है -
  • (अ) तरल प्रणोदक
  • (ब) हाइपरसोनिक प्रणोदक
  • (स) ठोस प्रणोदक
  • (द) प्लाज्मा प्रणोदक
उत्तर : ठोस प्रणोदक
व्याख्या :
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने 28 और 29 जुलाई को ओडिशा के समुद्री तट पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से प्रलय मिसाइल के लगातार दो सफल उड़ान-परीक्षण किए। प्रलय एक स्वदेशी रूप से विकसित ठोस प्रणोदक अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल है जो उच्च परिशुद्धता सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक मार्गदर्शन और नेविगेशन को नियोजित करती है। मिसाइल विभिन्न लक्ष्यों के साथ कई प्रकार के हथियार ले जाने में सक्षम है।
प्रश्न 24 ‘दिव्य दृष्टि’ सैन्य अभ्यास किस राज्य के क्षेत्र में आयोजित किया गया -
  • (अ) अरुणाचल प्रदेश
  • (ब) जम्मू और कश्मीर
  • (स) सिक्किम
  • (द) उत्तराखंड
उत्तर : सिक्किम
व्याख्या :
भविष्य के युद्ध परिदृश्यों को ध्यान में रखते हुए, भारतीय सेना ने पूर्वी सिक्किम के ऊंचाई वाले क्षेत्र में ‘दिव्य दृष्टि’ नामक एक उन्नत तकनीकी अभ्यास आयोजित किया। इस ‘दिव्य दृष्टि’ सैन्य अभ्यास में उन्नत तकनीकों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ड्रोन और ‘सेंसर-टू-शूटर’ क्षमताओं का सफल परीक्षण किया गया। इस अभ्यास के दौरान सेना ने वास्तविक युद्ध जैसी परिस्थितियों में आधुनिक प्रणालियों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन किया।
प्रश्न 25 विश्व हेपेटाइटिस दिवस कब मनाया जाता है और वर्ष 2025 का विषय क्या है -
  • (अ) 1 जुलाई - सतत स्वास्थ्य सेवा
  • (ब) 15 अगस्त - बीमारी मुक्त भारत
  • (स) 28 जुलाई - हेपेटाइटिस – लेट्स ब्रेक इट डाउन
  • (द) 5 जून - स्वस्थ जीवन, स्वस्थ देश
उत्तर : 28 जुलाई - हेपेटाइटिस – लेट्स ब्रेक इट डाउन
व्याख्या :
विश्व हेपेटाइटिस दिवस हर साल 28 जुलाई को वायरल हेपेटाइटिस के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। वायरल हेपेटाइटिस लिवर की एक सूजन है जो गंभीर लिवर रोग और लिवर कैंसर का कारण बनती है। इस वर्ष का विषय है हेपेटाइटिस- लेट्स ब्रेक इट डाउन।
प्रश्न 26 तेजस्विन शंकर ने पोलैंड में कितने अंकों के साथ नया राष्ट्रीय डेकाथलॉन रिकॉर्ड बनाया -
  • (अ) 7,666
  • (ब) 7,926
  • (स) 7,826
  • (द) 8,254
उत्तर : 7,826
व्याख्या :
भारत के तेजस्विन शंकर ने पोलैंड में आयोजित विस्ला ज़ापिएवस्की मेमोरियल 2025 एथलेटिक्स मीट में 7,826 अंक हासिल कर दूसरा नया राष्ट्रीय डेकाथलॉन रिकॉर्ड बनाया और चौथे स्थान पर रहे। 26 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ 7,666 अंकों को पार किया, जिससे उन्हें हांग्जो में 2022 एशियाई खेलों में रजत पदक मिला। सर्वकालिक मीट रिकॉर्ड बनाने वाले चेक गणराज्य के ओन्ड्रेज कोपेकी ने 8,254 अंकों के साथ खिताब जीता। उनके बाद हमवतन विलेम स्ट्रास्की और एस्टोनिया के रिस्तो लिलेमेट्स का स्थान रहा।
प्रश्न 27 भारत ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में कुल कितने पदक जीते -
  • (अ) 10
  • (ब) 12
  • (स) 15
  • (द) 9
उत्तर : 12
व्याख्या :
भारत ने जर्मनी में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्‍स में दो स्वर्ण, पांच रजत और पांच कांस्य सहित कुल 12 पदक जीते हैं। राइन-रूहर में भारतीय दल ने पदक तालिका में 20वें स्थान पर रहते हुए अपना अभियान समाप्त किया। खेलों के अंतिम दिन महिलाओं की तीन हजार मीटर स्टीपलचेज़ में भारत की अंकिता ध्यानी ने रजत पदक जीता। वहीं, पुरुषों की 4×100 मीटर रिले दौड़ और महिलाओं की पैदल चाल टीमों ने भारत के लिए दो कांस्य पदक हासिल किए। इन खेलों में जापान 34 स्वर्ण पदकों के साथ शीर्ष पर, चीन 30 स्वर्ण लेकर दूसरे और अमरीका 28 स्वर्ण पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
प्रश्न 28 इंग्लैंड ने यूरो 2025 महिला फुटबॉल फाइनल में किस देश को हराया -
  • (अ) फ्रांस
  • (ब) इटली
  • (स) स्पेन
  • (द) जर्मनी
उत्तर : स्पेन
व्याख्या :
गत विजेता इंग्लैंड ने विश्व चैंपियन स्पेन को पेनल्टी शूट आउट में 3-1 से पराजित करके लगातार दूसरी बार महिला यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप (यूरो 2025) का खिताब जीता। इंग्लैंड ने इस तरह से स्पेन से विश्व कप 2023 के फाइनल में मिली हार का बदलाव की चुकता कर दिया। स्पेन खिताबी हैट्रिक पूरी करने में नाकाम रहा। उसने विश्व कप के अलावा 2024 में यूईएफए नेशंस लीग का खिताब भी जीता था। इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की महिला फुटबॉल टीम, ‘लायनेसिस’, को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
प्रश्न 29 प्रिक्स वर्साय 2025 में सबसे सुंदर हवाई अड्डा कौन सा घोषित किया गया -
  • (अ) बीजिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट
  • (ब) चांगी एयरपोर्ट
  • (स) यांताई पेंगलाई एयरपोर्ट (टर्मिनल 2)
  • (द) टोक्यो हनेडा एयरपोर्ट
उत्तर : यांताई पेंगलाई एयरपोर्ट (टर्मिनल 2)
व्याख्या :
प्रिक्स वर्साय पुरस्कार 2025 में चीन के यांताई पेंगलाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 को विश्व का सबसे सुंदर हवाई अड्डा घोषित किया गया है। इसने सिंगापुर के प्रसिद्ध चांगी एयरपोर्ट जैसे वैश्विक स्तर के प्रतिष्ठित हवाई अड्डों को पछाड़ते हुए यह सम्मान हासिल किया। यह पुरस्कार हवाई अड्डे की सौंदर्यपूर्ण वास्तुकला, पर्यावरणीय संवेदनशीलता और यात्रियों के अनुकूल डिज़ाइन को मान्यता देता है, जिससे आधुनिक हवाई अड्डा अवसंरचना के लिए एक नया मानक स्थापित हुआ है।
प्रश्न 30 “LATAM-GPT” किस क्षेत्रीय संगठन की परियोजना है -
  • (अ) यूरोपीय संघ
  • (ब) अफ्रीकी संघ
  • (स) लैटिन अमेरिका
  • (द) आसियान
उत्तर : लैटिन अमेरिका
व्याख्या :
लैटिन अमेरिका के 12 देशों का एक गठबंधन सितंबर 2025 में “लैटैम-GPT” नामक क्षेत्र का पहला बड़ा कृत्रिम बुद्धिमत्ता भाषा मॉडल लॉन्च करने जा रहा है। यह मॉडल एक ओपन-सोर्स परियोजना के रूप में विकसित किया गया है, जिसका उद्देश्य एआई को अधिक सुलभ बनाना और लैटिन अमेरिका की विशिष्ट सांस्कृतिक और भाषाई विविधताओं को प्रतिबिंबित करना है। यह परियोजना चिली के नेशनल सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (CENIA) के नेतृत्व में 30 से अधिक क्षेत्रीय संस्थानों के सहयोग से चलाई जा रही है। “लैटैम-GPT” पर कार्य जनवरी 2023 में शुरू हुआ था, जिसे क्षेत्रीय विकास बैंक CAF और अमेज़न वेब सर्विसेज (AWS) का समर्थन प्राप्त है। यह मॉडल Llama 3 तकनीक पर आधारित है और इसे चिली की टारापाका विश्वविद्यालय सहित क्षेत्रीय सुपरकंप्यूटिंग और क्लाउड प्रणालियों की सहायता से प्रशिक्षित किया गया है।
प्रश्न 31 SHAPE 2025 सम्मेलन किस स्थान पर आयोजित किया गया -
  • (अ) हैदराबाद
  • (ब) चेन्नई
  • (स) नई दिल्ली
  • (द) पुणे
उत्तर : नई दिल्ली
व्याख्या :
नई दिल्ली स्थित आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल (AHRR) ने 26–27 जुलाई 2025 को देश का पहला सशस्त्र बल राष्ट्रीय सम्मेलन – SHAPE 2025 (Sustainable Hospital Architecture, Planning, Infrastructure, and Equipment) आयोजित किया। इस सम्मेलन में सशस्त्र बलों, नागरिक क्षेत्रों और निजी क्षेत्र के विशेषज्ञों ने भाग लिया और भारत में सतत, सुदृढ़ तथा रोगी-केंद्रित स्वास्थ्य अवसंरचना के भविष्य पर विचार-विमर्श किया।
प्रश्न 32 हाल ही में (जुलाई 2025 में) अनुराधा ठाकुर को किस संगठन के केंद्रीय निदेशक मंडल में नामित किया गया है -
  • (अ) NITI आयोग
  • (ब) भारतीय स्टेट बैंक
  • (स) भारतीय रिज़र्व बैंक
  • (द) भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड
उत्तर : भारतीय रिज़र्व बैंक
व्याख्या :
केंद्र सरकार ने आर्थिक मामलों के विभाग (DEA) की सचिव अनुराधा ठाकुर को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के केंद्रीय निदेशक मंडल में निदेशक के रूप में नामित किया है। वह अजय सेठ का स्थान लेंगी। यह नियुक्ति ऐसे समय पर हुई है जब आरबीआई मूल्य स्थिरता बनाए रखने, बैंकिंग विनियमन को सुदृढ़ करने और आगामी मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक (4 से 6 अगस्त 2025) की तैयारियों पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रहा है।
प्रश्न 33 COP33 सम्मेलन की मेज़बानी किस देश द्वारा की जाएगी -
  • (अ) अमेरिका
  • (ब) चीन
  • (स) भारत
  • (द) फ्रांस
उत्तर : भारत
व्याख्या :
भारत ने 2028 में 33वें संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP33) की मेज़बानी की तैयारी शुरू कर दी है, जो उसके जलवायु नेतृत्व प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने इस वैश्विक आयोजन की आवश्यकताओं के प्रबंधन के लिए एक समर्पित COP33 प्रकोष्ठ की स्थापना की है। कॉन्फ्रेंस ऑफ द पार्टीज़ (COP) संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन रूपरेखा कन्वेंशन (UNFCCC) की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है, जिसे 1992 में अपनाया गया था।
प्रश्न 34 “ऑपरेशन महादेव” किस उद्देश्य से चलाया गया था -
  • (अ) पर्यावरण संरक्षण के लिए
  • (ब) बाढ़ राहत कार्य के लिए
  • (स) आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए
  • (द) चुनावी निगरानी के लिए
उत्तर : आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए
व्याख्या :
भारतीय सेना ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर के दाचिगाम नेशनल पार्क के पास स्थित डारा क्षेत्र में एक उच्च-तीव्रता वाला आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया है, जिसका कोड नाम ऑपरेशन महादेव रखा गया है। विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर, सुरक्षा बलों ने सोमवार को आतंकवादियों की गतिविधियों को लेकर कार्रवाई की, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया। यह आतंकवाद विरोधी कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के आरोपियों की तलाश से भी जुड़ी हुई है, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी।
प्रश्न 35 संसद टीवी के नए सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
  • (अ) विनय सहस्रबुद्धे
  • (ब) उत्पल कुमार सिंह
  • (स) अनिल बैजल
  • (द) राजीव मिश्रा
उत्तर : उत्पल कुमार सिंह
व्याख्या :
लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह, जो पूर्व आईएएस अधिकारी हैं, को संसद टीवी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रशासनिक कुशलता और केदारनाथ पुनर्विकास परियोजना में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पहचाने जाने वाले सिंह को राज्य और केंद्र सरकारों में दशकों का प्रशासनिक अनुभव प्राप्त है। उनकी नियुक्ति संसद टीवी के माध्यम से संसदीय संचार को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
प्रश्न 36 NavIC प्रणाली का प्राथमिक उद्देश्य क्या है -
  • (अ) मौसम पूर्वानुमान
  • (ब) सैन्य निगरानी
  • (स) सटीक क्षेत्रीय नेविगेशन
  • (द) उपग्रह संचार
उत्तर : सटीक क्षेत्रीय नेविगेशन
व्याख्या :
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) वर्ष 2026 तक तीन और नेविगेशन उपग्रह — NVS-03, NVS-04 और NVS-05 — प्रक्षेपित करने जा रहा है, जिससे भारत की क्षेत्रीय नेविगेशन प्रणाली NavIC (Navigation with Indian Constellation) को और सुदृढ़ किया जाएगा। इन उपग्रहों की तैनाती से भारत की स्वतंत्र नेविगेशन क्षमताएं मजबूत होंगी, जो नागरिक और सैन्य दोनों उपयोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होंगी। NavIC, जिसे पहले भारतीय क्षेत्रीय नेविगेशन उपग्रह प्रणाली (IRNSS) कहा जाता था, भारत की स्वदेशी क्षेत्रीय नेविगेशन उपग्रह प्रणाली है। इसे विदेशी GPS प्रणालियों पर निर्भरता कम करने और भारत व उसके सीमाओं से 1,500 किमी बाहर तक सटीक नेविगेशन सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।
प्रश्न 37 रक्षा मंत्रालय ने किस राज्य में यांत्रिक एवं सामग्री क्षेत्र की परीक्षण सुविधा स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए -
  • (अ) केरल
  • (ब) कर्नाटक
  • (स) आंध्र प्रदेश
  • (द) तमिलनाडु
उत्तर : तमिलनाडु
व्याख्या :
रक्षा मंत्रालय (एमओडी) ने 28 जुलाई, 2025 को नई दिल्ली में रक्षा परीक्षण इंफ्रास्ट्रक्चर योजना (डीटीआईएस) के अंतर्गत तिरुचिरापल्ली में यांत्रिक एवं सामग्री क्षेत्र में तमिलनाडु रक्षा औद्योगिक गलियारे में एक अत्याधुनिक परीक्षण सुविधा स्थापित करने हेतु एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। रक्षा मंत्रालय के सचिव (रक्षा उत्पादन) श्री संजीव कुमार की उपस्थिति में, रक्षा मंत्रालय और तमिलनाडु औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (टीआईडीसीओ) के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच इस समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया गया।
प्रश्न 38 ‘सेबी बनाम स्कैम’ अभियान किस उद्देश्य से शुरू किया गया है -
  • (अ) कर चोरी रोकने हेतु
  • (ब) निवेशकों को शिक्षा देने हेतु
  • (स) नई ट्रेडिंग नीति लागू करने हेतु
  • (द) बैंक धोखाधड़ी नियंत्रित करने हेतु
उत्तर : निवेशकों को शिक्षा देने हेतु
व्याख्या :
भारतीय प्रतिभूति और विनिमन बोर्ड ने नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज-एनएसई के सहयोग से राष्‍ट्रव्‍यापी निवेशक जागरुकता अभियान शुरू किया है। बढ़ती वित्‍तीय धोखाधड़ी से निवेशकों की सुरक्षा के लिए सेबी बनाम स्‍कैम अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान ऐसे समय चलाया गया है जब डिजिटल वित्‍तीय धोखाधड़ी बढ़ रही है और फर्जी ट्रेडिंग एप से लेकर डीप फेक वीडियो तथा भ्रामक स्‍टॉक टिप्‍स जैसे घोटाले बढ़ रहे हैं।
प्रश्न 39 फिडे महिला शतरंज विश्वकप के फाइनल में दिव्या देशमुख ने किसको हराया -
  • (अ) द्रोणावल्ली हरिका
  • (ब) आर वैशाली
  • (स) कोनेरू हम्पी
  • (द) झू वेनजुन
उत्तर : कोनेरू हम्पी
व्याख्या :
दिव्या देशमुख फिडे महिला शतरंज विश्वकप जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। जॉर्जिया के बाटूमी में दिव्‍या ने कोनेरू हम्पी को टाईब्रेक में हराकर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की। इसके साथ ही 19 वर्षीय दिव्या, कोनेरू हम्‍पी, द्रोणावल्‍ली हरिका और आर वैशाली के बाद चौथी भारतीय ग्रैंडमास्टर बन गईं। दिव्या ने अगले वर्ष कैंडिडेट टूर्नामेंट के लिए भी क्‍वालिफाई कर लिया है। खिताब के लिए दिव्‍या चीन की विश्‍व चैंपियन जू वेनजुन के साथ खेलेंगी। फिडे महिला शतरंज विश्व कप में हम्पी दूसरे स्थान पर रहीं।
प्रश्न 40 भारत की तीसरी स्वैच्छिक राष्ट्रीय समीक्षा (VNR) रिपोर्ट किसने प्रस्तुत की -
  • (अ) अमिताभ कांत
  • (ब) अरविंद पनगढ़िया
  • (स) सुमन बेरी
  • (द) राजीव कुमार
उत्तर : सुमन बेरी
व्याख्या :
नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने 23 जुलाई 2025 को संयुक्त राष्ट्र के इकोनॉमिक एंड सोशल काउंसिल द्वारा आयोजित उच्च स्तरीय राजनीतिक मंच पर भारत की तीसरी स्वैच्छिक राष्ट्रीय समीक्षा (VNR) रिपोर्ट प्रस्तुत की। यह रिपोर्ट भारत की सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की दिशा में की गई प्रगति का व्यापक लेखा-जोखा है। यह रिपोर्ट देश की UN 2030 एजेंडा के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill