CA Quiz : 17-19 August 2025

Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and other similar examinations.
प्रश्न 01 सब जूनियर मुक्केबाजी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में ओवरऑल टीम खिताब किस राज्य ने जीता -
  • (अ) उत्तर प्रदेश
  • (ब) महाराष्ट्र
  • (स) हरियाणा
  • (द) सर्विसेस
उत्तर : हरियाणा
व्याख्या :
हरियाणा की युवा मुक्केबाज़ ब्रिगेड ने ग्रेटर नोएडा में सब-जूनियर, अंडर-15 लड़के और लड़कियों की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में ओवरऑल टीम खिताब अपने नाम कर लिया। हरियाणा के मुक्केबाज़ों ने कौशल, शक्ति और निरंतरता का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सर्विसेस से आगे निकलकर शीर्ष स्थान हासिल किया। लड़कों के वर्ग में, हरियाणा ने 4 स्वर्ण, 2 रजत और 6 कांस्य पदक जीतकर टीम का खिताब जीता, जबकि सर्विसेस ने 5 स्वर्ण, 4 रजत और 9 कांस्य पदक जीते। उत्तर प्रदेश ने 2 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक के साथ पोडियम स्थान हासिल किया।
प्रश्न 02 खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2025 का शुभंकर है -
  • (अ) हिमालयन किंगफिशर
  • (ब) स्नो लेपर्ड
  • (स) इंडियन पीकॉक
  • (द) गोल्डन ईगल
उत्तर : हिमालयन किंगफिशर
व्याख्या :
जम्मू – कश्मीर में श्रीनगर में पहली बार आयोजित होने वाले खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स महोत्सव के शुभंकर का अनावरण किया गया। हिमालयन किंगफिशर इन खेलों को शुभंकर है। यह खेल महोत्सव 21 से 23 अगस्त, 2025 तक शहर की प्रतिष्ठित डल झील में आयोजित किया जाएगा। यह वाटर स्पोर्ट्स महोत्सव विस्तारित खेलो इंडिया कैलेंडर का हिस्सा है। इस वर्ष मई में दीव में पहली बार खेलो इंडिया बीच गेम्स का आयोजन किया गया था। केआईडब्ल्यूएसएफ का आयोजन केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के सहयोग से जम्मू और कश्मीर खेल परिषद द्वारा किया जाएगा। मार्च में गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों की बर्फीली स्पर्धाओं की मेजबानी के बाद, यह जम्मू और कश्मीर के लिए दूसरा खेलो इंडिया आयोजन होगा।
प्रश्न 03 एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने भारत की दीर्घकालिक सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को किस स्तर पर अपग्रेड किया -
  • (अ) बीबीबी+
  • (ब) बीबीबी
  • (स) बीबीबी-
  • (द) ए-2
उत्तर : बीबीबी
व्याख्या :
सरकार ने एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स द्वारा भारत की दीर्घकालिक सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को ‘बीबीबी-’ से ‘बीबीबी’ और इसकी अल्पकालिक रेटिंग को ‘ए-3’ से ‘ए-2’ करने के निर्णय का स्वागत किया है, जिसमें एक स्थिर दृष्टिकोण शामिल है। एसएंडपी ने पिछली बार जनवरी 2007 में भारत की रेटिंग को ‘बीबीबी-’ में अपग्रेड किया था, इसलिए, यह रेटिंग अपग्रेड 18 साल के अंतराल के बाद आया है।
प्रश्न 04 ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बहादुरी दिखाने पर बीएसएफ के कितने प्रहरियों को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा -
  • (अ) 12
  • (ब) 14
  • (स) 16
  • (द) 18
उत्तर : 16
व्याख्या :
स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, गृह रक्षक, नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं के कुल 1090 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। गृह मंत्रालय ने बताया कि 233 कर्मियों को वीरता पदक, 99 कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और 758 कर्मियों को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जानकारी दी है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोलह बहादुर सीमा प्रहरियों को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके अदम्य साहस और अद्वितीय पराक्रम तथा दृढ़ संकल्प के लिए वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।
प्रश्न 05 11 अगस्त 2025 को एनएसआईसी ने एमएसएमई ऋण सुविधा कार्यक्रम के तहत कितने निजी क्षेत्र के बैंकों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए -
  • (अ) 3
  • (ब) 4
  • (स) 5
  • (द) 6
उत्तर : 5
व्याख्या :
सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्‍यम उद्यमों को ऋण की उपलब्धता, पहुंच एवं वहनीयता को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) ने अपने एमएसएमई ऋण सुविधा कार्यक्रम के तहत 11 अगस्त, 2025 को विभिन्न निजी क्षेत्र के बैंकों जैसे - एक्सिस बैंक, धनलक्ष्मी बैंक, कर्नाटक बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और इंडसइंड बैंक के साथ समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
प्रश्न 06 यार्ड 3027 (इक्षक) का निर्माण किस शिपबिल्डर ने किया -
  • (अ) मजगांव डॉक शिपबिल्डर्स
  • (ब) कोचीन शिपयार्ड
  • (स) गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई)
  • (द) हिंदुस्तान शिपयार्ड
उत्तर : गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई)
व्याख्या :
यार्ड 3027 (इक्षक) - चार सर्वेक्षण पोत (बड़े) श्रेणी के जहाजों में तीसरा, जिसे नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो ने 102वें जहाज के रूप में संचालित किया है, का निर्माण गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई), कोलकाता द्वारा किया गया है। युद्धपोत निरीक्षण टीम की देखरेख में इसे 14 अगस्त 2025 को नौसेना को सौंप गया। इस श्रेणी के पहले जहाज, आईएनएस संध्याक, को 3 फरवरी 2024 को और दूसरे जहाज, आईएनएस निर्देशक, को 18 दिसंबर 2024 को कमीशन किया गया था। चार बड़े सर्वेक्षण पोतों के लिए अनुबंध पर 30 अक्टूबर 2018 को हस्ताक्षर किए गए थे।
प्रश्न 07 उत्तराखंड सरकार ने पूर्व अग्निवीरों को सरकारी सेवाओं में कितने प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने की मंजूरी दी -
  • (अ) 5%
  • (ब) 7%
  • (स) 10%
  • (द) 15%
उत्तर : 10%
व्याख्या :
उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने सेना से लौटने के बाद पूर्व अग्निवीरों को सरकारी सेवाओं में सीधी भर्ती के लिए 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंत्रिमंडल ने इसे मंजूरी दी। यह आरक्षण राज्य सरकार के अधीन सेवाओं में समूह 'ग' के वर्दीधारी पदों से संबंधित है। पूर्व अग्निवीरों को सीधी भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट दी जाएगी।
प्रश्न 08 भारतीय जलयात्रियों ने पहली बार तिरंगा समुद्र तल से कितनी गहराई पर फहराया -
  • (अ) 4,025 मीटर
  • (ब) 5,002 मीटर
  • (स) 6,000 मीटर
  • (द) 3,500 मीटर
उत्तर : 5,002 मीटर
व्याख्या :
पहली बार, भारतीय जल यात्रियों ने समुद्र तल से 5,000 मीटर नीचे जाकर भारतीय ध्वज फहराया। पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि 5 और 6 अगस्त, 2025 को दो भारतीय जलयात्रियों ने अटलांटिक महासागर में 4,025 मीटर और 5,002 मीटर की गहराई तक समुद्र में सफलतापूर्वक अभियान चलाए - यह पहली बार है जब भारत ने ऐसी उपलब्धि हासिल की है। भारतीय जल यात्री - राजू रमेश, वरिष्ठ वैज्ञानिक और कमांडर जतिंदर पाल सिंह (सेवानिवृत्त) - ने लगभग सात घंटे की कुल अवधि के लिए पहला गोता पूरा किया, और सतह पर सुरक्षित वापसी से पहले बहुमूल्य अनुभव और प्रेक्षण क्षमता एकत्र की। यह अभियान फ्रांसीसी समुद्री अनुसंधान संस्थान, आईएफआरईएमईआर के साथ एक सहयोगी वैज्ञानिक गतिविधि के रूप में, आईएफआरईएमईआर के पनडुब्बी नौटाइल पर सवार होकर, अटलांटिक महासागर के गहरे पानी में किया गया।
प्रश्न 09 'सभासार' टूल का शुभारंभ किस मंत्रालय द्वारा किया गया -
  • (अ) रक्षा मंत्रालय
  • (ब) गृह मंत्रालय
  • (स) पंचायती राज मंत्रालय
  • (द) सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
उत्तर : पंचायती राज मंत्रालय
व्याख्या :
पंचायती राज मंत्रालय कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) संचालित बैठक विवरण तैयार करने वाले उपकरण सभासार का शुभारंभ करने जा रहा है। इसे ग्राम सभा या अन्य पंचायत बैठकों की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग से इन बैठकों की मुख्य बिंदुओं व निर्णयों को स्वचालित रूप से तैयार करने के लिए विकसित किया गया है। इसका शुभारंभ नई दिल्ली में केंद्रीय पंचायती राज मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एस.पी.सिंह बघेल की उपस्थिति में होगा। सभासार, उन्नत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण (एनएलपी) तकनीकों का उपयोग करके मौखिक चर्चाओं को लिपिबद्ध करता है, प्रमुख निर्णयों और कार्य-बिंदुओं की पहचान करता है और सुव्यवस्थित बैठक विवरण तैयार करता है। सरकार के राष्ट्रीय भाषा अनुवाद मिशन, भाषिणी के साथ एकीकृत यह उपकरण वर्तमान में 13 भारतीय भाषाओं में काम करता है, जिससे सभी भाषाई पृष्ठभूमि वाले पंचायत पदाधिकारियों के लिए समावेशिता और पहुंच सुनिश्चित होती है।
प्रश्न 10 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुल कितने वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी -
  • (अ) 127
  • (ब) 233
  • (स) 1090
  • (द) 290
उत्तर : 127
व्याख्या :
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस 2025 की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए 127 वीरता पुरस्कार और 40 विशिष्ट सेवा पुरस्कारों को मंजूरी दी है। ये हैं: 04 कीर्ति चक्र; 15 वीर चक्र; 16 शौर्य चक्र; 02 बार टू सेना पदक (वीरता); 58 सेना पदक (वीरता); 06 नौसेना पदक (वीरता); 26 वायु सेना पदक (वीरता); 07 सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक; 09 उत्तम युद्ध सेवा पदक और 24 युद्ध सेवा पदक। राष्ट्रपति ने 290 मेंशन-इन-डिस्पैच को भी मंजूरी दी है - भारतीय सेना के 115 कर्मी, भारतीय नौसेना के 05, भारतीय वायु सेना के 167 और सीमा सड़क विकास बोर्ड (बीआरडीबी) के 03।
प्रश्न 11 79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगा कहाँ फहराया -
  • (अ) इंडिया गेट
  • (ब) लाल किला
  • (स) राष्ट्रपति भवन
  • (द) राजघाट
उत्तर : लाल किला
व्याख्या :
देश आज 15 अगस्त को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह के साथ मना रहा है, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया। उनके साथ फ्लाइंग ऑफिसर राशिका शर्मा ने झंडा फहराने में सहयोग किया। झंडा फहराने के बाद भारतीय वायुसेना के दो Mi-17 हेलिकॉप्टरों से पुष्प वर्षा हुई।
प्रश्न 12 भारतीय ओलंपिक संघ ने 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेज़बानी के लिए किस शहर की बोली को मंजूरी दी है -
  • (अ) मुंबई
  • (ब) नई दिल्ली
  • (स) बेंगलुरु
  • (द) हैदराबाद
उत्तर : नई दिल्ली
व्याख्या :
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने दिल्ली में अपनी विशेष आम बैठक में 2030 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की मेज़बानी के लिए भारत की बोली को औपचारिक रूप से मंज़ूरी दे दी। भारत अब 31 अगस्त की समय सीमा से पहले अंतिम बोली के लिए अपना प्रस्ताव प्रस्तुत करेगा। वर्ष 2030 में नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों के 20 वर्ष पूरे हो जाएँगे। यह पहली और एकमात्र बार था जब भारत ने इन खेलों की मेज़बानी की थी।
प्रश्न 13 हाल ही में (अगस्त 2025 में) Zomato का नया ब्रांड एंबेसडर कौन बना है -
  • (अ) विराट कोहली
  • (ब) रणवीर सिंह
  • (स) शाहरुख़ ख़ान
  • (द) अक्षय कुमार
उत्तर : शाहरुख़ ख़ान
व्याख्या :
जोमैटो ने आधिकारिक रूप से शाहरुख़ ख़ान को अपना नया ब्रांड एम्बेसडर घोषित किया है। यह कदम ख़ान की हाल ही में जोमैटो के “फ्यूल योर हसल” अभियान में भागीदारी के बाद आया है, जो व्यक्तिगत सफलता की कहानियों के पीछे की निरंतर मेहनत और संकल्प का जश्न मनाता है।
प्रश्न 14 हाल ही में (अगस्त 2025 में) ‘लॉक एफडी’ सुविधा किस बैंक ने शुरू की है -
  • (अ) एचडीएफसी बैंक
  • (ब) एक्सिस बैंक
  • (स) आईसीआईसीआई बैंक
  • (द) भारतीय स्टेट बैंक
उत्तर : एक्सिस बैंक
व्याख्या :
नया लॉन्च किया गया ‘लॉक एफडी’ फीचर एक्सिस बैंक ग्राहकों को उनकी फिक्स्ड डिपॉज़िट (FD) को डिजिटल चैनलों के माध्यम से समय से पहले बंद होने से बचाने की सुविधा देता है।एक बार सक्रिय होने पर, मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए एफडी बंद करने का विकल्प निष्क्रिय हो जाता है।लॉक की गई एफडी को बंद करने का एकमात्र तरीका है—एक्सिस बैंक की शाखा में व्यक्तिगत रूप से जाकर अनुरोध करना।
प्रश्न 15 संयुक्त राष्ट्र का इक्वेटर पुरस्कार 2025 किस महिला स्वयं सहायता समूह को मिला -
  • (अ) बीबी फातिमा महिला स्वयं सहायता समूह
  • (ब) सावित्रीबाई फुले महिला समूह
  • (स) लक्ष्मीबाई महिला समूह
  • (द) रानी दुर्गावती महिला समूह
उत्तर : बीबी फातिमा महिला स्वयं सहायता समूह
व्याख्या :
कर्नाटक के तीर्थ गांव, कुंदगोल तालुक, धारवाड़ ज़िले का बीबी फातिमा महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) ने देश का नाम रोशन किया है। इस समूह को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा दिए जाने वाले इक्वेटर पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है, जिसे जैव-विविधता संरक्षण के “नोबेल पुरस्कार” के रूप में भी जाना जाता है। यह सम्मान उनके पर्यावरण-अनुकूल खेती, सामुदायिक बीज बैंक, बाजरा (मिलेट) को बढ़ावा देने और महिलाओं के नेतृत्व वाले ग्रामीण उद्यमिता कार्यों के लिए दिया गया है।
प्रश्न 16 बीएसएनएल ने हाल ही में (अगस्त 2025 में) 5जी, एआई और डिजिटल कौशल को बढ़ावा देने के लिए कितनी वैश्विक टेक कंपनियों के साथ एमओयू किया -
  • (अ) 2
  • (ब) 3
  • (स) 4
  • (द) 5
उत्तर : 4
व्याख्या :
उद्योग-तैयार कुशल जनशक्ति तैयार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने चार वैश्विक प्रौद्योगिकी अग्रणी कंपनियों—एरिक्सन इंडिया प्रा. लि., क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज इंक., सिस्को सिस्टम्स और नोकिया सॉल्यूशंस एंड नेटवर्क्स इंडिया प्रा. लि.—के साथ समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इन समझौतों का उद्देश्य भारत के डिजिटल परिवर्तन को तेज़ करना है, जिसके तहत 5जी, एआई/एमएल, नेटवर्किंग और अन्य डिजिटल प्रौद्योगिकियों में उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम बीएसएनएल के प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान, भारत रत्न भीमराव अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेलीकॉम ट्रेनिंग (बीआरबीआरएआईटीटी), जबलपुर में संचालित किए जाएंगे।
प्रश्न 17 हाल ही में (अगस्त 2025 में) ब्लू पिंकगिल मशरूम की खोज भारत के किस राज्य में हुई है -
  • (अ) आंध्र प्रदेश
  • (ब) तेलंगाना
  • (स) ओडिशा
  • (द) मिजोरम
उत्तर : तेलंगाना
व्याख्या :
तेलंगाना के कोमराम भीम आसिफाबाद ज़िले के कागज़नगर वन प्रभाग में एक असाधारण दृश्य देखने को मिला है — ब्लू पिंकगिल मशरूम (एंटोलोमा होश्टेटेरी), जो सामान्यतः न्यूज़ीलैंड में पाई जाने वाली प्रजाति है। अपने आकर्षक आसमानी-नीले रंग के लिए प्रसिद्ध इस मशरूम में दुर्लभ एज़ुलेन पिगमेंट पाए जाते हैं, जो इसे दुनिया के सबसे विशिष्ट और देखने में अनोखे कवकों में से एक बनाते हैं।
प्रश्न 18 ‘ऑपरेशन अलर्ट’ अभियान किस संगठन द्वारा शुरू किया गया -
  • (अ) भारतीय सेना
  • (ब) सीमा सुरक्षा बल (BSF)
  • (स) केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF)
  • (द) राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG)
उत्तर : सीमा सुरक्षा बल (BSF)
व्याख्या :
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने स्वतंत्रता दिवस 2025 से पहले राजस्थान सीमा पर एक उच्च-तीव्रता सुरक्षा अभियान, ‘ऑपरेशन अलर्ट’ शुरू किया है। इस विशेष अभियान का उद्देश्य सीमा सुरक्षा को मजबूत करना, मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पूर्वाभ्यास करना और संभावित खतरों का मुकाबला करना है।
प्रश्न 19 भारत का पहला ड्रोन–एआई आधारित कृत्रिम वर्षा प्रयोग किस शहर में किया जा रहा है -
  • (अ) जोधपुर
  • (ब) जयपुर
  • (स) उदयपुर
  • (द) अजमेर
उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
भारत में पहली बार, ड्रोन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से सुसज्जित क्लाउड सीडिंग तकनीक का उपयोग कृत्रिम वर्षा कराने के लिए किया जा रहा है। यह पायलट प्रोजेक्ट राजस्थान के जयपुर स्थित रामगढ़ बांध क्षेत्र में चल रहा है, जिसका उद्देश्य 129 वर्ष पुराने उस जलाशय को पुनर्जीवित करना है, जो पिछले दो दशकों से सूखा पड़ा है और 1981 के बाद से अपनी पूरी क्षमता तक नहीं भर पाया है। इस पहल को भारत-अमेरिका आधारित प्रौद्योगिकी कंपनी GenX AI और राजस्थान सरकार के संयुक्त प्रयास से शुरू किया गया है। ड्रोन के जरिए कृत्रिम बारिश कराने का यह देश का पहला प्रयास है जिसमें प्रिसीजन बेस्ड तकनीक का उपयोग किया गया। अब तक क्लाउड सीडिंग का काम बड़े विमानों के जरिए किया जाता रहा है, लेकिन यह पहला मौका है जब ड्रोन के जरिये सीमित क्षेत्र में और पिन पॉइंट टारगेट के साथ कृत्रिम वर्षा करवाई जाएगी।
प्रश्न 20 MERITE योजना की कुल लागत कितनी है -
  • (अ) ₹3,500 करोड़
  • (ब) ₹4,200 करोड़
  • (स) ₹5,000 करोड़
  • (द) ₹6,200 करोड़
उत्तर : ₹4,200 करोड़
व्याख्या :
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बहु-विषयक शिक्षा एवं अनुसंधान सुधार तकनीकी शिक्षा योजना (MERITE) को मंजूरी दे दी है। यह ₹4,200 करोड़ की केंद्रीय क्षेत्र योजना है, जिसका उद्देश्य भारत में तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता, समानता और सुशासन में सुधार करना है। यह योजना 2025-26 से 2029-30 तक पांच वर्षों में लागू होगी और इसके तहत 275 संस्थानों — 175 इंजीनियरिंग कॉलेज और 100 पॉलिटेक्निक संस्थान — को शामिल किया जाएगा।
प्रश्न 21 DPIIT ने ‘Hero for Startups’ कार्यक्रम के तहत किस कंपनी के साथ साझेदारी की है -
  • (अ) टाटा मोटर्स
  • (ब) हीरो मोटोकॉर्प
  • (स) महिंद्रा एंड महिंद्रा
  • (द) बजाज ऑटो
उत्तर : हीरो मोटोकॉर्प
व्याख्या :
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने अपने नवोन्‍मेषण में गति लाने वाले कार्यक्रम 'हीरो फॉर स्टार्टअप्स' के माध्यम से आरंभिक चरण के स्टार्टअप्स और उद्यमियों की सहायता करने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। स्टार्टअप इंडिया पहल के तहत, डीपीआईआईटी और हीरो मोटोकॉर्प संयुक्‍त रूप से मोबिलिटी, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और गहन प्रौद्योगिकी के भविष्य से जुड़े क्षेत्रों में काम करने वाले स्टार्टअप्स को सहायता प्रदान करेंगे।
प्रश्न 22 DPIIT और Zepto का ‘Zepto Nova Innovation Challenge’ मुख्य रूप से किस क्षेत्र के स्टार्टअप्स के लिए है -
  • (अ) कृषि
  • (ब) विनिर्माण
  • (स) शिक्षा
  • (द) पर्यटन
उत्तर : विनिर्माण
व्याख्या :
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने अपने ‘ज़ेप्टो नोवा’ इनोवेशन चैलेंज के माध्यम से विनिर्माण क्षेत्र में प्रारंभिक चरण के स्टार्टअप्स को समर्थन और विस्तार देने के लिए ज़ेप्टो प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस सहयोग का उद्देश्य छह महीने के एकाग्र कार्यक्रम के माध्यम से स्टार्टअप्स की खोज और उनका मार्गदर्शन करना है।
प्रश्न 23 माई भारत ने युवा नेतृत्व विकास के लिए किस संगठन के साथ एमओयू किया -
  • (अ) नेहरू युवा केंद्र
  • (ब) स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप फाउंडेशन (SOUL)
  • (स) राष्ट्रीय सेवा योजना
  • (द) युवा भारतीय परिषद
उत्तर : स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप फाउंडेशन (SOUL)
व्याख्या :
युवा कार्य और खेल मंत्रालय के तहत युवा मामले विभाग के माई भारत ने ज्ञान साझा करने, क्षमता निर्माण और युवा नेतृत्व विकास पर सहयोग करने के लिए स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप फाउंडेशन (एसओयूएल) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य शासन, लोक नीति, सामाजिक उद्यमिता, डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता और अन्य क्षेत्रों में संयुक्त कार्यक्रमों के माध्यम से पूरे भारत में 18-29 वर्ष की आयु वर्ग के 1,00,000 युवा नेताओं को तैयार करने के राष्ट्रीय विजन की सहायता करना है। यह समझौता ज्ञापन तीन वर्षों के लिए वैध है और परस्पर सहमति से इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
प्रश्न 24 हाल ही में (अगस्त 2025 में) ‘भारत स्टील’ का लोगो, वेबसाइट और ब्रोशर किसने अनावरण किया -
  • (अ) नरेंद्र मोदी
  • (ब) राजनाथ सिंह
  • (स) एच.डी. कुमारस्वामी
  • (द) पीयूष गोयल
उत्तर : एच.डी. कुमारस्वामी
व्याख्या :
इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने नई दिल्ली में भारत स्टील के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और ब्रोशर का अनावरण किया। यह अनावरण द्वितीयक इस्पात क्षेत्र के लिए आयोजित एक कार्यशाला के दौरान हुआ, जिसमें संपूर्ण इस्पात मूल्य श्रृंखला में विकास, नवाचार और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया। भारत स्टील, इस्पात पारिस्थितिकी तंत्र पर मंत्रालय का प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन-सह-प्रदर्शनी है, जो अगले वर्ष राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित किया जाएगा।
प्रश्न 25 NABH की पूर्ण मान्यता प्राप्त करने वाला देश का पहला केंद्रीय सरकारी अस्पताल कौन बना -
  • (अ) एम्स दिल्ली
  • (ब) डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल
  • (स) सफदरजंग अस्पताल
  • (द) लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज
उत्तर : डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल
व्याख्या :
डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल और अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान देश का पहला केंद्रीय सरकारी अस्पताल बन गया है, जिसे नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (NABH) से पूर्ण सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है। यह मान्यता अस्पतालों के लिए देश में गुणवत्ता का एक महत्वपूर्ण मानक मानी जाती है। NABH, जो कि क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया का हिस्सा है, अस्पतालों के लिए 500 से अधिक मापनीय मानक तय करता है, जिनमें संक्रमण नियंत्रण, आपातकालीन देखभाल, दस्तावेज़ीकरण, मरीजों के अधिकार और स्टाफ प्रशिक्षण जैसे प्रोटोकॉल शामिल हैं।
प्रश्न 26 ओडिशा सरकार ने किस शब्द के प्रयोग पर आधिकारिक संचार में प्रतिबंध लगाया है -
  • (अ) अनुसूचित जाति
  • (ब) दलित
  • (स) हरिजन
  • (द) पिछड़ा वर्ग
उत्तर : हरिजन
व्याख्या :
ओडिशा सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए आधिकारिक संचार (ऑफिशियल कम्युनिकेशन) में ‘हरिजन’ शब्द के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रदेश सरकार ने अपने सभी विभागों और सार्वजनिक संस्थानों को आधिकारिक संचार, अभिलेखों और दस्तावेजों में ‘हरिजन’ शब्द का प्रयोग बंद करने का निर्देश दिया है। अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति विकास, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश में, अधिकारियों को आधिकारिक उद्देश्यों के लिए केवल संवैधानिक शब्द ‘अनुसूचित जाति’ का ही प्रयोग करने का निर्देश दिया गया है।
प्रश्न 27 भारत ने हाल ही में (अगस्त 2025 में) कितनी गीगावाट सौर पीवी मॉड्यूल निर्माण क्षमता हासिल की है -
  • (अ) 50 गीगावाट
  • (ब) 75 गीगावाट
  • (स) 100 गीगावाट
  • (द) 150 गीगावाट
उत्तर : 100 गीगावाट
व्याख्या :
भारत ने मॉडल और निर्माताओं की स्वीकृत सूची (ALMM) के अंतर्गत सूचीबद्ध 100 गीगावाट सौर पीवी मॉड्यूल निर्माण क्षमता का एक ऐतिहासिक पड़ाव हासिल कर लिया है, जो 2014 के मात्र 2.3 गीगावाट से एक उल्लेखनीय छलांग है। वहीं सरकार का लक्ष्य है कि 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन क्षमता हासिल की जाए। यह उपलब्धि भारत को सौर पीवी विनिर्माण में आत्मनिर्भर बनाती है और वैश्विक स्तर पर देश को एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित करती है। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने 2019 में ALMM आदेश पेश किया था, जिसकी पहली सूची में 8.2 गीगावाट क्षमता को शामिल किया गया था।
प्रश्न 28 79वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किस थीम पर आधारित होगा -
  • (अ) आत्मनिर्भर भारत
  • (ब) नया भारत
  • (स) विकसित भारत
  • (द) स्वर्णिम भारत
उत्तर : नया भारत
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे। इस वर्ष का आयोजन ‘नया भारत’ थीम पर आधारित होगा, जो देश की प्रगति, आत्मनिर्भरता और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को दर्शाएगा। इस दौरान पीएम मोदी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे और लालकिले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस वर्ष गार्ड का संचालन भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर ए.एस. सेखों करेंगे।
प्रश्न 29 अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस हर साल किस तारीख को मनाया जाता है -
  • (अ) 10 अगस्त
  • (ब) 11 अगस्त
  • (स) 12 अगस्त
  • (द) 15 अगस्त
उत्तर : 12 अगस्त
व्याख्या :
किसी भी राष्ट्र की युवा पीढ़ी प्रगति की मशाल थामने वाली वह शक्ति है, जिसकी उम्मीद की किरणें समाज के सबसे दूरस्थ कोनों तक रोशनी फैलाती हैं। उनके अपार सामर्थ्य को पहचानते हुए, विश्व के विभिन्न देश युवाओं पर केंद्रित नीतियों, शिक्षा और अवसरों में निवेश करते हैं। हर वर्ष 12 अगस्त को मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस युवाओं से जुड़े वैश्विक मुद्दों पर चर्चा का एक मंच प्रदान करता है और उन्हें एक सतत भविष्य के निर्माण में सक्रिय भागीदार के रूप में सम्मानित करता है।
प्रश्न 30 वर्ष 2025 में विश्व हाथी दिवस का विषय क्या है -
  • (अ) हाथियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य
  • (ब) हाथियों की मदद के लिए दुनिया को एकजुट करना
  • (स) हाथियों और मानव का सहअस्तित्व
  • (द) हाथियों के संरक्षण की नई पहल
उत्तर : हाथियों की मदद के लिए दुनिया को एकजुट करना
व्याख्या :
विश्व हाथी दिवस 12 अगस्त को मनाया जाता है साल 2025 का विषय है “हाथियों की मदद के लिए दुनिया को एकजुट करना”, जो इन भव्य जीवों की रक्षा के लिए संयुक्त अंतरराष्ट्रीय प्रयासों की तत्काल आवश्यकता को दर्शाता है।
प्रश्न 31 विश्व खेलों 2025 में वुशु में भारत के लिए पहला पदक किसने जीता -
  • (अ) ऋषभ यादव
  • (ब) नम्रता बत्रा
  • (स) बारबरा एल रस्सी
  • (द) क्रिज़न फेथ कोलाडो
उत्तर : नम्रता बत्रा
व्याख्या :
भारत की नम्रता बत्रा ने कल चीन के चेंगदू में आयोजित 2025 विश्व खेलों में महिलाओं की 52 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। पिछले साल एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली और चार बार की राष्ट्रीय चैंपियन, 24 वर्षीय नम्रता बत्रा फाइनल में स्थानीय प्रबल दावेदार मेंग्यू चेन से 2-0 से हार गईं। यह विश्व खेलों में वुशु में भारत का पहला पदक था और पुरुषों की कंपाउंड तीरंदाजी में ऋषभ यादव के कांस्य पदक के बाद मौजूदा संस्करण में देश का दूसरा पोडियम स्थान था।
प्रश्न 32 15वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2025 किसने जीती -
  • (अ) हरियाणा
  • (ब) पंजाब
  • (स) झारखंड
  • (द) ओडिशा
उत्तर : झारखंड
व्याख्या :
झारखंड महिला हॉकी टीम 15वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में लगातार दूसरे वर्ष चैंपियन बनी, उसने फाइनल में हॉकी हरियाणा को 2-1 से हराया। यह चैंपियनशिप 1 से 12 अगस्त तक आंध्र प्रदेश के काकीनांडा में आयोजित की गई थी। मैच के 10वें और 12वें मिनट में स्वीटी डुंगडुंग और शांति किमारी ने झारखंड के लिए दो गोल किए। स्वीटी डुंगडुंग कुल 5 गोल के साथ चैंपियनशिप में सर्वाधिक गोल करने वाली खिलाड़ी भी बनीं। झारखंड महिला हॉकी टीम ने वर्ष 2018, 2019, 2024 और 2025 में चार बार जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती है।
प्रश्न 33 जुलाई के लिए ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ कौन चुने गए -
  • (अ) बेन स्टोक्स
  • (ब) शुभमन गिल
  • (स) विराट कोहली
  • (द) वियान मुल्डर
उत्तर : शुभमन गिल
व्याख्या :
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को जुलाई के लिए आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। गिल ने इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स और दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर वियान मुल्डर को कड़ी टक्कर देते हुए प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीता है। यह गिल का चौथा प्लेयर ऑफ द मंथ का सम्मान है, इससे पहले उन्होंने इस साल फरवरी में और जनवरी और सितंबर 2023 में यह सम्मान जीता था।
प्रश्न 34 एशियाई अंडर-19 और अंडर-22 मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025 में भारत ने कुल कितने पदक जीते?
  • (अ) 23
  • (ब) 25
  • (स) 27
  • (द) 29
उत्तर : 27
व्याख्या :
मुक्केबाजी में, एशियाई अंडर-19 और अंडर-22 मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025 में भारत का अभियान रितिका द्वारा महिलाओं के 80+ किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने के साथ शानदार तरीके से समाप्त हुआ। बैंकॉक में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत की टीमों ने दोनों आयु वर्गों में कुल 27 पदक जीते। अंडर-19 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 7 रजत और 4 कांस्य सहित 14 पदकों के साथ कुल मिलाकर दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि अंडर-22 टीम ने 1 स्वर्ण, 4 रजत और 8 कांस्य सहित 13 पदक हासिल किए, जिसमें रितिका इस समूह की एकमात्र स्वर्ण पदक विजेता रहीं।
प्रश्न 35 जिला बाढ़ गंभीरता सूचकांक (DFSI) में शीर्ष स्थान किस जिले को मिला है -
  • (अ) मुर्शिदाबाद
  • (ब) पटना
  • (स) ठाणे
  • (द) गुंटूर
उत्तर : पटना
व्याख्या :
IIT दिल्ली और IIT गांधीनगर के शोधकर्ताओं ने एक जिला बाढ़ गंभीरता सूचकांक (DFSI) तैयार किया है, जो किसी जिले में बाढ़ की सभी घटनाओं की औसत अवधि (दिनों में), ऐतिहासिक रूप से बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का प्रतिशत, कुल मौतों की संख्या, घायलों की संख्या और जिले की जनसंख्या को ध्यान में रखता है। यह सूचकांक भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा वर्ष 1967 से एकत्रित वार्षिक आँकड़ों और जिले की जनसंख्या का उपयोग करके किसी क्षेत्र में बाढ़ की गंभीरता का प्रत्यक्ष आकलन करता है। DFSI स्कोर के अनुसार शीर्ष 5 बाढ़-प्रवण जिले
पटना (बिहार) - DFSI: 19.37
मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) - DFSI: 19.01
ठाणे (महाराष्ट्र) - DFSI: 18.88
उत्तर 24 परगना (पश्चिम बंगाल) - DFSI: 18.86
गुंटूर (आंध्र प्रदेश) - DFSI: 18.84
प्रश्न 36 वैश्विक अध्ययन के अनुसार, 1950 से उष्णकटिबंधीय पक्षी आबादी में अत्यधिक गर्मी के कारण कितने प्रतिशत तक कमी आई है -
  • (अ) 10-15%
  • (ब) 25-38%
  • (स) 40-50%
  • (द) 5-10%
उत्तर : 25-38%
व्याख्या :
एक वैश्विक अध्ययन में पाया गया है कि जलवायु परिवर्तन से प्रेरित अत्यधिक गर्मी ने 1950 से उष्णकटिबंधीय पक्षी आबादी का 25-38 प्रतिशत सफाया कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी एक विश्लेषण के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई और यूरोपीय शोधकर्ताओं द्वारा किए गए इस अध्ययन में 1950 से 2020 तक 3,000 से अधिक पक्षी आबादी और 90,000 अवलोकनों का विश्लेषण किया गया।
प्रश्न 37 “Why the Constitution Matters” पुस्तक के लेखक कौन हैं -
  • (अ) उदय उमेश ललित
  • (ब) भूषण रामकृष्ण गवई
  • (स) संजय खन्ना
  • (द) डी.वाई. चंद्रचूड़
उत्तर : डी.वाई. चंद्रचूड़
व्याख्या :
भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़ की पुस्तक ‘व्हाई द कॉन्स्टिट्यूशन मैटर्स’ (Why the Constitution Matters) के कवर का अनावरण हुआ है, उनकी यह पहली पुस्तक है, जो अगस्त के अंत तक पेंगुइन रैंडम हाउस की और से प्रकाशित होने वाली है। जब न्यायमूर्ति धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ नवंबर, 2024 में भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में सेवानिवृत्त हुए। वहीं 51वें मुख्य न्यायाधीश संजय खन्ना और 52वें मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई है।
प्रश्न 38 ‘सूर्य द्रोणनाथन 2025’ ड्रोन प्रतियोगिता कहाँ आयोजित की जा रही है -
  • (अ) लद्दाख
  • (ब) स्पीति घाटी, हिमाचल प्रदेश
  • (स) अरुणाचल प्रदेश
  • (द) सिक्किम
उत्तर : स्पीति घाटी, हिमाचल प्रदेश
व्याख्या :
भारतीय सेना की सूर्या कमान, ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से, हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी के सुमडो में एक ड्रोन प्रतियोगिता ‘सूर्य द्रोणनाथन 2025’ आयोजित की है। सूर्या द्रोणनाथन 2025 का उद्देश्य अत्याधुनिक स्वदेशी तकनीक का उपयोग करना और रक्षा क्षेत्र में नवाचार के एक मज़बूत पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देना है, जो “आत्मनिर्भर भारत” के दृष्टिकोण और भारतीय सेना की तकनीकी उन्नति की खोज के अनुरूप है।
प्रश्न 39 भारत ने बांग्लादेश से कुछ जूट उत्पादों और रस्सियों का आयात केवल किस बंदरगाह के माध्यम से अनुमति दी है -
  • (अ) कोलकाता बंदरगाह
  • (ब) न्हावा शेवा बंदरगाह
  • (स) कांडला बंदरगाह
  • (द) पारादीप बंदरगाह
उत्तर : न्हावा शेवा बंदरगाह
व्याख्या :
भारत ने बांग्लादेश से सभी स्थलीय मार्गों से कुछ जूट उत्पादों और रस्सियों के आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि जूट के कपड़े, सुतली, रस्सियाँ और बैग जैसी वस्तुएँ अब केवल महाराष्ट्र के न्हावा शेवा बंदरगाह के माध्यम से ही भारत में प्रवेश कर सकती हैं। इस कदम का उद्देश्य घरेलू उद्योग की गुणवत्ता नियंत्रण या सुरक्षा सुनिश्चित करना है। प्रतिबंधित उत्पादों में जूट या अन्य टेक्सटाइल बास्ट फाइबर के प्रक्षालित और अप्रक्षालित बुने हुए कपड़े; सुतली, डोरी, जूट की रस्सी; और जूट के बोरे और थैले शामिल हैं।
प्रश्न 40 ‘श्रेष्ठ’ पहल का शुभारंभ किसने किया -
  • (अ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • (ब) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
  • (स) केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव
  • (द) केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन के महानिदेशक
उत्तर : केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव
व्याख्या :
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने दोहराया कि सभी नागरिकों का स्वास्थ्य उनके द्वारा ली जाने वाली दवाओं की सुरक्षा, गुणवत्ता और प्रभावकारिता से शुरू होता है। नई दिल्ली में राज्य स्वास्थ्य नियामक उत्कृष्टता सूचकांक (श्रेष्ठ) पहल का शुभारंभ करते हुए, सुश्री श्रीवास्तव ने इस बात पर ज़ोर दिया कि दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना सरकार की प्रतिबद्धता है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) द्वारा प्रस्तावित श्रेष्ठ पहल का उद्देश्य पूरे भारत में राज्य औषधि नियामक प्राधिकरणों के प्रदर्शन में सुधार लाना है, यह सुनिश्चित करते हुए कि औषधि सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों का निरंतर पालन किया जाए।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill