CA Quiz : 11-13 August 2025

Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and other similar examinations.
प्रश्न 1 ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल किस वर्ष नियुक्त किया गया था -
  • (अ) 2021
  • (ब) 2022
  • (स) 2023
  • (द) 2024
उत्तर : 2023
व्याख्या :
नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का चेन्नई में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता ला गणेशन को फरवरी 2023 में नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। इससे पहले, उन्होंने मणिपुर के राज्यपाल के रूप में कार्य किया और कुछ समय के लिए पश्चिम बंगाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला।
प्रश्न 2 महान हॉकी खिलाड़ी वेस पेस किस ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता टीम के सदस्य थे -
  • (अ) 1968 मेक्सिको ओलंपिक
  • (ब) 1972 म्यूनिख ओलंपिक
  • (स) 1976 मॉन्ट्रियल ओलंपिक
  • (द) 1980 मॉस्को ओलंपिक
उत्तर : 1972 म्यूनिख ओलंपिक
व्याख्या :
भारतीय खेल जगत की एक प्रतिष्ठित शख्सियत और 1972 म्यूनिख ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता डॉ. वेस पेस का गुरुवार को 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी पेस न केवल भारतीय हॉकी टीम के पूर्व मिडफ़ील्डर थे, बल्कि एक खेल चिकित्सा विशेषज्ञ, प्रशासक और मार्गदर्शक भी थे। वे अपने पीछे खेल जगत में समृद्ध विरासत और अपने बेटे, भारत के दिग्गज टेनिस स्टार लिएंडर पेस का गौरवपूर्ण नाम छोड़ गए हैं। वेस पेस भारतीय हॉकी टीम में मिडफ़ील्डर के रूप में चमके और 1972 म्यूनिख ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम के अहम सदस्य रहे।
प्रश्न 3 श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सालिया समन को ICC ने कितने वर्षों के लिए क्रिकेट से प्रतिबंधित किया है -
  • (अ) 3 वर्ष
  • (ब) 4 वर्ष
  • (स) 5 वर्ष
  • (द) 7 वर्ष
उत्तर : 5 वर्ष
व्याख्या :
श्रीलंका के पूर्व घरेलू क्रिकेटर सालिया समन को आईसीसी भ्रष्टाचार निरोधक न्यायाधिकरण द्वारा एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद, क्रिकेट के सभी प्रारूपों से पाँच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।
प्रश्न 4 ICICI बैंक ने शहरी क्षेत्रों में नए ग्राहकों के लिए न्यूनतम औसत शेष राशि (MAB) को घटाकर कितना कर दिया है -
  • (अ) ₹50,000
  • (ब) ₹25,000
  • (स) ₹15,000
  • (द) ₹10,000
उत्तर : ₹15,000
व्याख्या :
आईसीआईसीआई बैंक (भारत का दूसरा सबसे बड़ा निजी बैंक) ने नए बचत खाता धारकों के लिए न्यूनतम औसत शेष राशि (Minimum Average Balance – MAB) की शर्त में बदलाव किया है। हाल ही में बैंक ने शहरी क्षेत्रों में नए ग्राहकों के लिए एमएबी ₹10,000 से बढ़ाकर ₹50,000 कर दिया था, लेकिन व्यापक आलोचना और विरोध के बाद इस निर्णय को आंशिक रूप से वापस ले लिया गया। अब शहरी ग्राहकों के लिए नया एमएबी ₹15,000 तय किया गया है।
प्रश्न 5 SMFG इंडिया क्रेडिट के नए CEO कौन बने हैं -
  • (अ) संजीव बालियान
  • (ब) राजीव प्रताप रूडी
  • (स) रवि नारायणन
  • (द) लिएंडर पेस
उत्तर : रवि नारायणन
व्याख्या :
भारतीय गैर-बैंकिंग वित्तीय क्षेत्र (NBFC) के लिए एक अहम विकास में, एक्सिस बैंक के पूर्व ग्रुप एक्जीक्यूटिव रवि नारायणन को SMFG इंडिया क्रेडिट का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। यह कदम सुमितोमो मित्सुई फाइनेंशियल ग्रुप (SMFG) द्वारा 2021 में फुलर्टन इंडिया क्रेडिट के अधिग्रहण के बाद से सबसे बड़ा नेतृत्व परिवर्तन माना जा रहा है।
प्रश्न 6 कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के महासचिव पद का चुनाव किसने जीता -
  • (अ) संजीव बालियान
  • (ब) राजीव प्रताप रूडी
  • (स) रवि शंकर प्रसाद
  • (द) कैलाश विजयवर्गीय
उत्तर : राजीव प्रताप रूडी
व्याख्या :
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सचिव पद लिए हुए चुनाव में बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूडी ने अपनी बादशाहत बरकरार रखते हुए एक बार फिर जीत हासिल की है। रूडी के खिलाफ बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मैदान में थे। मंगलवार, शाम को जारी चुनाव नतीजों में राजीव प्रताप रूडी ने 392 वोटो के साथ जीत हासिल की। वहीं संजीव बालियान को 290 वोट मिले। रूडी ने अपने प्रतिद्वंदी बालियान को 102 वोट से हराकर जीत हासिल की।
प्रश्न 7 GIFT सिटी ने किस विश्वविद्यालय के साथ IFSC शिक्षा और फिनटेक नवाचार हेतु समझौता किया -
  • (अ) गुजरात यूनिवर्सिटी
  • (ब) एम.एस. यूनिवर्सिटी
  • (स) गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी
  • (द) अहमदाबाद यूनिवर्सिटी
उत्तर : गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी
व्याख्या :
भारत की शिक्षा व्यवस्था को वैश्विक वित्तीय रुझानों के अनुरूप बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) ने गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (जीटीयू) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस सहयोग का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्रों (IFSC) और फिनटेक के क्षेत्रों में शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देना है।
प्रश्न 8 bob e Pay ऐप पर नई UPI सेवाओं में से कौन-सी शामिल है?
  • (अ) केवल घरेलू भुगतान
  • (ब) केवल विदेशी मुद्रा विनिमय
  • (स) UPI ग्लोबल एक्सेप्टेंस और फॉरेन इनवर्ड रेमिटेंस
  • (द) केवल कार्ड आधारित लेनदेन
उत्तर : UPI ग्लोबल एक्सेप्टेंस और फॉरेन इनवर्ड रेमिटेंस
व्याख्या :
डिजिटल भुगतान के दायरे को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने आधिकारिक ऐप bob इ Pay पर अंतरराष्ट्रीय UPI सुविधाएं शुरू की हैं। इस अपडेट के साथ अब निवासी भारतीय और एनआरआई सुरक्षित और रियल-टाइम वैश्विक भुगतान कर सकेंगे। इस कदम के साथ बैंक उन शुरुआती सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में शामिल हो गया है, जो विकसित हो रहे वैश्विक UPI इकोसिस्टम के साथ नज़दीकी से जुड़ रहे हैं।
प्रश्न 9 श्रीलंका-भारत नौसेना अभ्यास (SLINEX-25) का आयोजन अगस्त 2025 में कहाँ किया जा रहा है -
  • (अ) विशाखापत्तनम
  • (ब) कोलंबो
  • (स) गोवा
  • (द) चेन्नई
उत्तर : कोलंबो
व्याख्या :
भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस राणा (निर्देशित मिसाइल विध्वंसक) और आईएनएस ज्योति (फ्लीट टैंकर) 14 से 18 अगस्त 2025 तक होने वाले श्रीलंका-भारत नौसेना अभ्यास (एसएलआईएनईएक्स-25) के 12वें संस्करण में भाग लेने के लिए कोलंबो पहुंचे। 2005 में परिकल्पित, एसएलआईएनईएक्स एक द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास है जिसने दो दशकों में दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत किया है।
प्रश्न 10 आईएनएस तमाल ने 13 अगस्त 2025 को किस देश के नेपल्स बंदरगाह का दौरा किया -
  • (अ) जर्मनी
  • (ब) फ्रांस
  • (स) इटली
  • (द) रूस
उत्तर : इटली
व्याख्या :
भारतीय नौसेना का नवीनतम स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तमाल, 1 जुलाई 2025 को रूस में कमीशनिंग के बाद भारत लौटते समय 13 अगस्त 2025 को नेपल्स, इटली पहुँचा। आईएनएस तमाल ने नेपल्स बंदरगाह में प्रवेश करने से पहले, इतालवी नौसेना के लैंडिंग प्लेटफ़ॉर्म डॉक, आईटीएस ट्राइस्टे के साथ एक पैसेज अभ्यास (पासेक्स) में भाग लिया। पासेक्स के दौरान संयुक्त अभियानों में संचार अभ्यास, युद्धाभ्यास और उड़ान संचालन शामिल थे।
प्रश्न 11 निजी वाहनों के लिए फास्टैग-बेस्ड एनुअल टोल पास की कीमत कितनी रखी गई है -
  • (अ) ₹2000
  • (ब) ₹2500
  • (स) ₹3000
  • (द) ₹3500
उत्तर : ₹3000
व्याख्या :
केंद्र ने शुक्रवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निजी वाहनों के लिए फास्टैग-बेस्ड एनुअल टोल पास की शुरुआत की। इस एनुअल पास की कीमत 3,000 रुपए है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा संचालित टोल प्लाजा पर कार, जीप और वैन इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पास एक्टिवेशन से एक वर्ष या 200 टोल ट्रिप, जो भी पहले हो, के लिए वैध है।
प्रश्न 12 प्रधानमंत्री मोदी ने सीमावर्ती इलाकों में बदलती डेमोग्राफी से निपटने के लिए किस मिशन की घोषणा की -
  • (अ) मिशन सुदर्शन चक्र
  • (ब) हाई पावर डेमोग्राफी मिशन
  • (स) मिशन सीमा सुरक्षा
  • (द) ऑपरेशन डेमोग्राफिक
उत्तर : हाई पावर डेमोग्राफी मिशन
व्याख्या :
79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीमावर्ती इलाकों में बदलती डेमोग्राफी से निपटने का संकल्प लिया है। लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने जो कहा उसमें संकेत और संदेश साफ छुपा था। उन्होंने कहा कि हम देश को घुसपैठियों के हवाले नहीं कर सकते हैं। उन्होंने ऐलान किया कि भारत इस खतरे से निपटने के लिए ‘हाई पावर डेमोग्राफी मिशन’ शुरू कर रहा है। ‘बदलती डेमोग्राफी’ के विषय में देशवासियों को आगाह करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि षड्यंत्र के तहत, सोची-समझी साजिश के तहत देश की डेमोग्राफी को बदला जा रहा है।
प्रश्न 13 प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत नवनियोजित युवाओं को अधिकतम कितनी राशि की प्रोत्साहन सहायता दी जाएगी -
  • (अ) ₹10,000
  • (ब) ₹12,000
  • (स) ₹15,000
  • (द) ₹20,000
उत्तर : ₹15,000
व्याख्या :
पीएम मोदी ने 1 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की घोषणा की। इस परिवर्तनकारी पहल का उद्देश्य दो वर्षों में 3.5 करोड़ से अधिक रोजगार के अवसरों में सहायता प्रदान करना है। यह योजना नवनियोजित युवाओं को दो किस्तों में 15,000 रुपये तक का प्रोत्साहन और नौकरी के अवसरों को सृजित करने के लिए नए कर्मचारी के लिए नियोक्ताओं को 3000 प्रति माह तक प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी। इस योजना के अंतर्गत 1 लाख रुपये तक के वेतन वाले कर्मचारी प्रोत्साहन राशि के लिए पात्र होंगे। 6 महीने की सेवा के बाद पहली किस्त देय होगी और कर्मचारी द्वारा वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम को पूरा करने तथा 12 महीने की सेवा के बाद दूसरी किस्त देय होगी। नियोक्ताओं को 1 लाख रुपये तक के वेतन के साथ नए कर्मचारियों के संबंध में प्रोत्साहन मिलेगा। सरकार प्रत्येक अतिरिक्त रोजगार के लिए दो साल तक प्रति माह 3000 रुपये तक नियोक्ताओं को प्रोत्साहित करेगी और यह स्थिति कम से कम छह महीने तक कायम रहेगी।
प्रश्न 14 पीएम मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से कितनी बार लगातार भाषण देने का रिकॉर्ड बनाया -
  • (अ) 10वीं बार
  • (ब) 11वीं बार
  • (स) 12वीं बार
  • (द) 13वीं बार
उत्तर : 12वीं बार
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए लगातार 12वीं बार भाषण दिया। इसके साथ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पीएम मोदी ने 2014 से हर साल बिना किसी ब्रेक के लाल किले से देश को संबोधित किया है। इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में 11 लगातार भाषण दिए थे, जबकि कुल 16 भाषण उन्होंने अपने प्रधानमंत्री पद के दौरान दिए। इस उपलब्धि के साथ पीएम मोदी दूसरे भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं जिन्होंने लगातार 12 स्वतंत्रता दिवस भाषण दिए। सबसे अधिक लगातार भाषण देने का रिकॉर्ड पंडित जवाहरलाल नेहरू के पास है, जिन्होंने कुल 17 भाषण दिए थे।
प्रश्न 15 चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2025 के विजेता विंसेंट कीमर किस देश से हैं -
  • (अ) नीदरलैंड
  • (ब) जर्मनी
  • (स) भारत
  • (द) फ्रांस
उत्तर : जर्मनी
व्याख्या :
शतरंज में, जर्मन ग्रैंडमास्टर विंसेंट कीमर ने क्वांटबॉक्स चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2025 का खिताब एक राउंड शेष रहते जीत लिया है और इस आयोजन के इतिहास में पहले एकल चैंपियन बन गए हैं। 20 वर्षीय कीमर ने डच ग्रैंडमास्टर जॉर्डन वैन फॉरेस्ट के साथ ड्रॉ खेलकर यह खिताब हासिल किया, जबकि अन्य परिणामों ने उनकी जीत की पुष्टि की। उनके इस प्रदर्शन ने उन्हें पहली बार लाइव रेटिंग में दुनिया के शीर्ष 10 में भी जगह दिलाई।
प्रश्न 16 सशस्त्र बल अंतर सेवा स्क्वैश चैंपियनशिप 2025-26 का विजेता कौन रहा -
  • (अ) भारतीय वायु सेना
  • (ब) भारतीय नौसेना
  • (स) आर्मी रेड
  • (द) आर्मी ग्रीन
उत्तर : भारतीय नौसेना
व्याख्या :
भारतीय नौसेना ने चंडीगढ़ स्थित भारतीय वायु सेना के बेस रिपेयर डिपो में खेले गए फाइनल मैच में भारतीय वायु सेना को 2-1 से हराकर सशस्त्र सेना अंतर सेवा स्क्वैश चैंपियनशिप 2025-26 जीत ली। 10-14 अगस्त, 2025 तक आयोजित इस चैंपियनशिप में चार टीमें - आर्मी रेड, आर्मी ग्रीन, वायु सेना और भारतीय नौसेना - शामिल थीं। इसका उद्देश्य आगामी राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियनशिप में सेवा स्क्वैश टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन करना था।
प्रश्न 17 सब जूनियर मुक्केबाजी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में ओवरऑल टीम खिताब किस राज्य ने जीता -
  • (अ) उत्तर प्रदेश
  • (ब) महाराष्ट्र
  • (स) हरियाणा
  • (द) सर्विसेस
उत्तर : हरियाणा
व्याख्या :
हरियाणा की युवा मुक्केबाज़ ब्रिगेड ने ग्रेटर नोएडा में सब-जूनियर, अंडर-15 लड़के और लड़कियों की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में ओवरऑल टीम खिताब अपने नाम कर लिया। हरियाणा के मुक्केबाज़ों ने कौशल, शक्ति और निरंतरता का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सर्विसेस से आगे निकलकर शीर्ष स्थान हासिल किया। लड़कों के वर्ग में, हरियाणा ने 4 स्वर्ण, 2 रजत और 6 कांस्य पदक जीतकर टीम का खिताब जीता, जबकि सर्विसेस ने 5 स्वर्ण, 4 रजत और 9 कांस्य पदक जीते। उत्तर प्रदेश ने 2 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक के साथ पोडियम स्थान हासिल किया।
प्रश्न 18 खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2025 का शुभंकर है -
  • (अ) हिमालयन किंगफिशर
  • (ब) स्नो लेपर्ड
  • (स) इंडियन पीकॉक
  • (द) गोल्डन ईगल
उत्तर : हिमालयन किंगफिशर
व्याख्या :
जम्मू – कश्मीर में श्रीनगर में पहली बार आयोजित होने वाले खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स महोत्सव के शुभंकर का अनावरण किया गया। हिमालयन किंगफिशर इन खेलों को शुभंकर है। यह खेल महोत्सव 21 से 23 अगस्त, 2025 तक शहर की प्रतिष्ठित डल झील में आयोजित किया जाएगा। यह वाटर स्पोर्ट्स महोत्सव विस्तारित खेलो इंडिया कैलेंडर का हिस्सा है। इस वर्ष मई में दीव में पहली बार खेलो इंडिया बीच गेम्स का आयोजन किया गया था। केआईडब्ल्यूएसएफ का आयोजन केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के सहयोग से जम्मू और कश्मीर खेल परिषद द्वारा किया जाएगा। मार्च में गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों की बर्फीली स्पर्धाओं की मेजबानी के बाद, यह जम्मू और कश्मीर के लिए दूसरा खेलो इंडिया आयोजन होगा।
प्रश्न 19 एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने भारत की दीर्घकालिक सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को किस स्तर पर अपग्रेड किया -
  • (अ) बीबीबी+
  • (ब) बीबीबी
  • (स) बीबीबी-
  • (द) ए-2
उत्तर : बीबीबी
व्याख्या :
सरकार ने एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स द्वारा भारत की दीर्घकालिक सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को ‘बीबीबी-’ से ‘बीबीबी’ और इसकी अल्पकालिक रेटिंग को ‘ए-3’ से ‘ए-2’ करने के निर्णय का स्वागत किया है, जिसमें एक स्थिर दृष्टिकोण शामिल है। एसएंडपी ने पिछली बार जनवरी 2007 में भारत की रेटिंग को ‘बीबीबी-’ में अपग्रेड किया था, इसलिए, यह रेटिंग अपग्रेड 18 साल के अंतराल के बाद आया है।
प्रश्न 20 ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बहादुरी दिखाने पर बीएसएफ के कितने प्रहरियों को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा -
  • (अ) 12
  • (ब) 14
  • (स) 16
  • (द) 18
उत्तर : 16
व्याख्या :
स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, गृह रक्षक, नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं के कुल 1090 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। गृह मंत्रालय ने बताया कि 233 कर्मियों को वीरता पदक, 99 कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और 758 कर्मियों को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जानकारी दी है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोलह बहादुर सीमा प्रहरियों को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके अदम्य साहस और अद्वितीय पराक्रम तथा दृढ़ संकल्प के लिए वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।
प्रश्न 21 11 अगस्त 2025 को एनएसआईसी ने एमएसएमई ऋण सुविधा कार्यक्रम के तहत कितने निजी क्षेत्र के बैंकों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए -
  • (अ) 3
  • (ब) 4
  • (स) 5
  • (द) 6
उत्तर : 5
व्याख्या :
सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्‍यम उद्यमों को ऋण की उपलब्धता, पहुंच एवं वहनीयता को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) ने अपने एमएसएमई ऋण सुविधा कार्यक्रम के तहत 11 अगस्त, 2025 को विभिन्न निजी क्षेत्र के बैंकों जैसे - एक्सिस बैंक, धनलक्ष्मी बैंक, कर्नाटक बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और इंडसइंड बैंक के साथ समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
प्रश्न 22 यार्ड 3027 (इक्षक) का निर्माण किस शिपबिल्डर ने किया -
  • (अ) मजगांव डॉक शिपबिल्डर्स
  • (ब) कोचीन शिपयार्ड
  • (स) गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई)
  • (द) हिंदुस्तान शिपयार्ड
उत्तर : गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई)
व्याख्या :
यार्ड 3027 (इक्षक) - चार सर्वेक्षण पोत (बड़े) श्रेणी के जहाजों में तीसरा, जिसे नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो ने 102वें जहाज के रूप में संचालित किया है, का निर्माण गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई), कोलकाता द्वारा किया गया है। युद्धपोत निरीक्षण टीम की देखरेख में इसे 14 अगस्त 2025 को नौसेना को सौंप गया। इस श्रेणी के पहले जहाज, आईएनएस संध्याक, को 3 फरवरी 2024 को और दूसरे जहाज, आईएनएस निर्देशक, को 18 दिसंबर 2024 को कमीशन किया गया था। चार बड़े सर्वेक्षण पोतों के लिए अनुबंध पर 30 अक्टूबर 2018 को हस्ताक्षर किए गए थे।
प्रश्न 23 उत्तराखंड सरकार ने पूर्व अग्निवीरों को सरकारी सेवाओं में कितने प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने की मंजूरी दी -
  • (अ) 5%
  • (ब) 7%
  • (स) 10%
  • (द) 15%
उत्तर : 10%
व्याख्या :
उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने सेना से लौटने के बाद पूर्व अग्निवीरों को सरकारी सेवाओं में सीधी भर्ती के लिए 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंत्रिमंडल ने इसे मंजूरी दी। यह आरक्षण राज्य सरकार के अधीन सेवाओं में समूह 'ग' के वर्दीधारी पदों से संबंधित है। पूर्व अग्निवीरों को सीधी भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट दी जाएगी।
प्रश्न 24 भारतीय जलयात्रियों ने पहली बार तिरंगा समुद्र तल से कितनी गहराई पर फहराया -
  • (अ) 4,025 मीटर
  • (ब) 5,002 मीटर
  • (स) 6,000 मीटर
  • (द) 3,500 मीटर
उत्तर : 5,002 मीटर
व्याख्या :
पहली बार, भारतीय जल यात्रियों ने समुद्र तल से 5,000 मीटर नीचे जाकर भारतीय ध्वज फहराया। पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि 5 और 6 अगस्त, 2025 को दो भारतीय जलयात्रियों ने अटलांटिक महासागर में 4,025 मीटर और 5,002 मीटर की गहराई तक समुद्र में सफलतापूर्वक अभियान चलाए - यह पहली बार है जब भारत ने ऐसी उपलब्धि हासिल की है। भारतीय जल यात्री - राजू रमेश, वरिष्ठ वैज्ञानिक और कमांडर जतिंदर पाल सिंह (सेवानिवृत्त) - ने लगभग सात घंटे की कुल अवधि के लिए पहला गोता पूरा किया, और सतह पर सुरक्षित वापसी से पहले बहुमूल्य अनुभव और प्रेक्षण क्षमता एकत्र की। यह अभियान फ्रांसीसी समुद्री अनुसंधान संस्थान, आईएफआरईएमईआर के साथ एक सहयोगी वैज्ञानिक गतिविधि के रूप में, आईएफआरईएमईआर के पनडुब्बी नौटाइल पर सवार होकर, अटलांटिक महासागर के गहरे पानी में किया गया।
प्रश्न 25 'सभासार' टूल का शुभारंभ किस मंत्रालय द्वारा किया गया -
  • (अ) रक्षा मंत्रालय
  • (ब) गृह मंत्रालय
  • (स) पंचायती राज मंत्रालय
  • (द) सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
उत्तर : पंचायती राज मंत्रालय
व्याख्या :
पंचायती राज मंत्रालय कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) संचालित बैठक विवरण तैयार करने वाले उपकरण सभासार का शुभारंभ करने जा रहा है। इसे ग्राम सभा या अन्य पंचायत बैठकों की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग से इन बैठकों की मुख्य बिंदुओं व निर्णयों को स्वचालित रूप से तैयार करने के लिए विकसित किया गया है। इसका शुभारंभ नई दिल्ली में केंद्रीय पंचायती राज मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एस.पी.सिंह बघेल की उपस्थिति में होगा। सभासार, उन्नत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण (एनएलपी) तकनीकों का उपयोग करके मौखिक चर्चाओं को लिपिबद्ध करता है, प्रमुख निर्णयों और कार्य-बिंदुओं की पहचान करता है और सुव्यवस्थित बैठक विवरण तैयार करता है। सरकार के राष्ट्रीय भाषा अनुवाद मिशन, भाषिणी के साथ एकीकृत यह उपकरण वर्तमान में 13 भारतीय भाषाओं में काम करता है, जिससे सभी भाषाई पृष्ठभूमि वाले पंचायत पदाधिकारियों के लिए समावेशिता और पहुंच सुनिश्चित होती है।
प्रश्न 26 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुल कितने वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी -
  • (अ) 127
  • (ब) 233
  • (स) 1090
  • (द) 290
उत्तर : 127
व्याख्या :
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस 2025 की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए 127 वीरता पुरस्कार और 40 विशिष्ट सेवा पुरस्कारों को मंजूरी दी है। ये हैं: 04 कीर्ति चक्र; 15 वीर चक्र; 16 शौर्य चक्र; 02 बार टू सेना पदक (वीरता); 58 सेना पदक (वीरता); 06 नौसेना पदक (वीरता); 26 वायु सेना पदक (वीरता); 07 सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक; 09 उत्तम युद्ध सेवा पदक और 24 युद्ध सेवा पदक। राष्ट्रपति ने 290 मेंशन-इन-डिस्पैच को भी मंजूरी दी है - भारतीय सेना के 115 कर्मी, भारतीय नौसेना के 05, भारतीय वायु सेना के 167 और सीमा सड़क विकास बोर्ड (बीआरडीबी) के 03।
प्रश्न 27 79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगा कहाँ फहराया -
  • (अ) इंडिया गेट
  • (ब) लाल किला
  • (स) राष्ट्रपति भवन
  • (द) राजघाट
उत्तर : लाल किला
व्याख्या :
देश आज 15 अगस्त को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह के साथ मना रहा है, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया। उनके साथ फ्लाइंग ऑफिसर राशिका शर्मा ने झंडा फहराने में सहयोग किया। झंडा फहराने के बाद भारतीय वायुसेना के दो Mi-17 हेलिकॉप्टरों से पुष्प वर्षा हुई।
प्रश्न 28 भारतीय ओलंपिक संघ ने 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेज़बानी के लिए किस शहर की बोली को मंजूरी दी है -
  • (अ) मुंबई
  • (ब) नई दिल्ली
  • (स) बेंगलुरु
  • (द) हैदराबाद
उत्तर : नई दिल्ली
व्याख्या :
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने दिल्ली में अपनी विशेष आम बैठक में 2030 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की मेज़बानी के लिए भारत की बोली को औपचारिक रूप से मंज़ूरी दे दी। भारत अब 31 अगस्त की समय सीमा से पहले अंतिम बोली के लिए अपना प्रस्ताव प्रस्तुत करेगा। वर्ष 2030 में नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों के 20 वर्ष पूरे हो जाएँगे। यह पहली और एकमात्र बार था जब भारत ने इन खेलों की मेज़बानी की थी।
प्रश्न 29 हाल ही में (अगस्त 2025 में) Zomato का नया ब्रांड एंबेसडर कौन बना है -
  • (अ) विराट कोहली
  • (ब) रणवीर सिंह
  • (स) शाहरुख़ ख़ान
  • (द) अक्षय कुमार
उत्तर : शाहरुख़ ख़ान
व्याख्या :
जोमैटो ने आधिकारिक रूप से शाहरुख़ ख़ान को अपना नया ब्रांड एम्बेसडर घोषित किया है। यह कदम ख़ान की हाल ही में जोमैटो के “फ्यूल योर हसल” अभियान में भागीदारी के बाद आया है, जो व्यक्तिगत सफलता की कहानियों के पीछे की निरंतर मेहनत और संकल्प का जश्न मनाता है।
प्रश्न 30 हाल ही में (अगस्त 2025 में) ‘लॉक एफडी’ सुविधा किस बैंक ने शुरू की है -
  • (अ) एचडीएफसी बैंक
  • (ब) एक्सिस बैंक
  • (स) आईसीआईसीआई बैंक
  • (द) भारतीय स्टेट बैंक
उत्तर : एक्सिस बैंक
व्याख्या :
नया लॉन्च किया गया ‘लॉक एफडी’ फीचर एक्सिस बैंक ग्राहकों को उनकी फिक्स्ड डिपॉज़िट (FD) को डिजिटल चैनलों के माध्यम से समय से पहले बंद होने से बचाने की सुविधा देता है।एक बार सक्रिय होने पर, मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए एफडी बंद करने का विकल्प निष्क्रिय हो जाता है।लॉक की गई एफडी को बंद करने का एकमात्र तरीका है—एक्सिस बैंक की शाखा में व्यक्तिगत रूप से जाकर अनुरोध करना।
प्रश्न 31 संयुक्त राष्ट्र का इक्वेटर पुरस्कार 2025 किस महिला स्वयं सहायता समूह को मिला -
  • (अ) बीबी फातिमा महिला स्वयं सहायता समूह
  • (ब) सावित्रीबाई फुले महिला समूह
  • (स) लक्ष्मीबाई महिला समूह
  • (द) रानी दुर्गावती महिला समूह
उत्तर : बीबी फातिमा महिला स्वयं सहायता समूह
व्याख्या :
कर्नाटक के तीर्थ गांव, कुंदगोल तालुक, धारवाड़ ज़िले का बीबी फातिमा महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) ने देश का नाम रोशन किया है। इस समूह को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा दिए जाने वाले इक्वेटर पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है, जिसे जैव-विविधता संरक्षण के “नोबेल पुरस्कार” के रूप में भी जाना जाता है। यह सम्मान उनके पर्यावरण-अनुकूल खेती, सामुदायिक बीज बैंक, बाजरा (मिलेट) को बढ़ावा देने और महिलाओं के नेतृत्व वाले ग्रामीण उद्यमिता कार्यों के लिए दिया गया है।
प्रश्न 32 बीएसएनएल ने हाल ही में (अगस्त 2025 में) 5जी, एआई और डिजिटल कौशल को बढ़ावा देने के लिए कितनी वैश्विक टेक कंपनियों के साथ एमओयू किया -
  • (अ) 2
  • (ब) 3
  • (स) 4
  • (द) 5
उत्तर : 4
व्याख्या :
उद्योग-तैयार कुशल जनशक्ति तैयार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने चार वैश्विक प्रौद्योगिकी अग्रणी कंपनियों—एरिक्सन इंडिया प्रा. लि., क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज इंक., सिस्को सिस्टम्स और नोकिया सॉल्यूशंस एंड नेटवर्क्स इंडिया प्रा. लि.—के साथ समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इन समझौतों का उद्देश्य भारत के डिजिटल परिवर्तन को तेज़ करना है, जिसके तहत 5जी, एआई/एमएल, नेटवर्किंग और अन्य डिजिटल प्रौद्योगिकियों में उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम बीएसएनएल के प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान, भारत रत्न भीमराव अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेलीकॉम ट्रेनिंग (बीआरबीआरएआईटीटी), जबलपुर में संचालित किए जाएंगे।
प्रश्न 33 हाल ही में (अगस्त 2025 में) ब्लू पिंकगिल मशरूम की खोज भारत के किस राज्य में हुई है -
  • (अ) आंध्र प्रदेश
  • (ब) तेलंगाना
  • (स) ओडिशा
  • (द) मिजोरम
उत्तर : तेलंगाना
व्याख्या :
तेलंगाना के कोमराम भीम आसिफाबाद ज़िले के कागज़नगर वन प्रभाग में एक असाधारण दृश्य देखने को मिला है — ब्लू पिंकगिल मशरूम (एंटोलोमा होश्टेटेरी), जो सामान्यतः न्यूज़ीलैंड में पाई जाने वाली प्रजाति है। अपने आकर्षक आसमानी-नीले रंग के लिए प्रसिद्ध इस मशरूम में दुर्लभ एज़ुलेन पिगमेंट पाए जाते हैं, जो इसे दुनिया के सबसे विशिष्ट और देखने में अनोखे कवकों में से एक बनाते हैं।
प्रश्न 34 ‘ऑपरेशन अलर्ट’ अभियान किस संगठन द्वारा शुरू किया गया -
  • (अ) भारतीय सेना
  • (ब) सीमा सुरक्षा बल (BSF)
  • (स) केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF)
  • (द) राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG)
उत्तर : सीमा सुरक्षा बल (BSF)
व्याख्या :
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने स्वतंत्रता दिवस 2025 से पहले राजस्थान सीमा पर एक उच्च-तीव्रता सुरक्षा अभियान, ‘ऑपरेशन अलर्ट’ शुरू किया है। इस विशेष अभियान का उद्देश्य सीमा सुरक्षा को मजबूत करना, मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पूर्वाभ्यास करना और संभावित खतरों का मुकाबला करना है।
प्रश्न 35 भारत का पहला ड्रोन–एआई आधारित कृत्रिम वर्षा प्रयोग किस शहर में किया जा रहा है -
  • (अ) जोधपुर
  • (ब) जयपुर
  • (स) उदयपुर
  • (द) अजमेर
उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
भारत में पहली बार, ड्रोन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से सुसज्जित क्लाउड सीडिंग तकनीक का उपयोग कृत्रिम वर्षा कराने के लिए किया जा रहा है। यह पायलट प्रोजेक्ट राजस्थान के जयपुर स्थित रामगढ़ बांध क्षेत्र में चल रहा है, जिसका उद्देश्य 129 वर्ष पुराने उस जलाशय को पुनर्जीवित करना है, जो पिछले दो दशकों से सूखा पड़ा है और 1981 के बाद से अपनी पूरी क्षमता तक नहीं भर पाया है। इस पहल को भारत-अमेरिका आधारित प्रौद्योगिकी कंपनी GenX AI और राजस्थान सरकार के संयुक्त प्रयास से शुरू किया गया है। ड्रोन के जरिए कृत्रिम बारिश कराने का यह देश का पहला प्रयास है जिसमें प्रिसीजन बेस्ड तकनीक का उपयोग किया गया। अब तक क्लाउड सीडिंग का काम बड़े विमानों के जरिए किया जाता रहा है, लेकिन यह पहला मौका है जब ड्रोन के जरिये सीमित क्षेत्र में और पिन पॉइंट टारगेट के साथ कृत्रिम वर्षा करवाई जाएगी।
प्रश्न 36 MERITE योजना की कुल लागत कितनी है -
  • (अ) ₹3,500 करोड़
  • (ब) ₹4,200 करोड़
  • (स) ₹5,000 करोड़
  • (द) ₹6,200 करोड़
उत्तर : ₹4,200 करोड़
व्याख्या :
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बहु-विषयक शिक्षा एवं अनुसंधान सुधार तकनीकी शिक्षा योजना (MERITE) को मंजूरी दे दी है। यह ₹4,200 करोड़ की केंद्रीय क्षेत्र योजना है, जिसका उद्देश्य भारत में तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता, समानता और सुशासन में सुधार करना है। यह योजना 2025-26 से 2029-30 तक पांच वर्षों में लागू होगी और इसके तहत 275 संस्थानों — 175 इंजीनियरिंग कॉलेज और 100 पॉलिटेक्निक संस्थान — को शामिल किया जाएगा।
प्रश्न 37 DPIIT ने ‘Hero for Startups’ कार्यक्रम के तहत किस कंपनी के साथ साझेदारी की है -
  • (अ) टाटा मोटर्स
  • (ब) हीरो मोटोकॉर्प
  • (स) महिंद्रा एंड महिंद्रा
  • (द) बजाज ऑटो
उत्तर : हीरो मोटोकॉर्प
व्याख्या :
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने अपने नवोन्‍मेषण में गति लाने वाले कार्यक्रम 'हीरो फॉर स्टार्टअप्स' के माध्यम से आरंभिक चरण के स्टार्टअप्स और उद्यमियों की सहायता करने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। स्टार्टअप इंडिया पहल के तहत, डीपीआईआईटी और हीरो मोटोकॉर्प संयुक्‍त रूप से मोबिलिटी, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और गहन प्रौद्योगिकी के भविष्य से जुड़े क्षेत्रों में काम करने वाले स्टार्टअप्स को सहायता प्रदान करेंगे।
प्रश्न 38 DPIIT और Zepto का ‘Zepto Nova Innovation Challenge’ मुख्य रूप से किस क्षेत्र के स्टार्टअप्स के लिए है -
  • (अ) कृषि
  • (ब) विनिर्माण
  • (स) शिक्षा
  • (द) पर्यटन
उत्तर : विनिर्माण
व्याख्या :
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने अपने ‘ज़ेप्टो नोवा’ इनोवेशन चैलेंज के माध्यम से विनिर्माण क्षेत्र में प्रारंभिक चरण के स्टार्टअप्स को समर्थन और विस्तार देने के लिए ज़ेप्टो प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस सहयोग का उद्देश्य छह महीने के एकाग्र कार्यक्रम के माध्यम से स्टार्टअप्स की खोज और उनका मार्गदर्शन करना है।
प्रश्न 39 माई भारत ने युवा नेतृत्व विकास के लिए किस संगठन के साथ एमओयू किया -
  • (अ) नेहरू युवा केंद्र
  • (ब) स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप फाउंडेशन (SOUL)
  • (स) राष्ट्रीय सेवा योजना
  • (द) युवा भारतीय परिषद
उत्तर : स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप फाउंडेशन (SOUL)
व्याख्या :
युवा कार्य और खेल मंत्रालय के तहत युवा मामले विभाग के माई भारत ने ज्ञान साझा करने, क्षमता निर्माण और युवा नेतृत्व विकास पर सहयोग करने के लिए स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप फाउंडेशन (एसओयूएल) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य शासन, लोक नीति, सामाजिक उद्यमिता, डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता और अन्य क्षेत्रों में संयुक्त कार्यक्रमों के माध्यम से पूरे भारत में 18-29 वर्ष की आयु वर्ग के 1,00,000 युवा नेताओं को तैयार करने के राष्ट्रीय विजन की सहायता करना है। यह समझौता ज्ञापन तीन वर्षों के लिए वैध है और परस्पर सहमति से इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
प्रश्न 40 हाल ही में (अगस्त 2025 में) ‘भारत स्टील’ का लोगो, वेबसाइट और ब्रोशर किसने अनावरण किया -
  • (अ) नरेंद्र मोदी
  • (ब) राजनाथ सिंह
  • (स) एच.डी. कुमारस्वामी
  • (द) पीयूष गोयल
उत्तर : एच.डी. कुमारस्वामी
व्याख्या :
इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने नई दिल्ली में भारत स्टील के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और ब्रोशर का अनावरण किया। यह अनावरण द्वितीयक इस्पात क्षेत्र के लिए आयोजित एक कार्यशाला के दौरान हुआ, जिसमें संपूर्ण इस्पात मूल्य श्रृंखला में विकास, नवाचार और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया। भारत स्टील, इस्पात पारिस्थितिकी तंत्र पर मंत्रालय का प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन-सह-प्रदर्शनी है, जो अगले वर्ष राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित किया जाएगा।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill